Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी कविता Baya Hamari Chidiya Rani Kavita Poem Worksheet with Answers Pdf to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Chapter 4 Worksheet Baya Hamari Chidiya Rani Kavita
Class 3 Hindi Baya Hamari Chidiya Rani Worksheet
बया हमारी चिड़िया रानी Worksheet – Bhaiya Hamari Chidiya Rani Class 3 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) चिड़िया अपना महल किससे बनाती है?
(क) पेड
(ख) पत्ते
(ग) तिनके
(घ) मिट्टी
उत्तर :
(ग) तिनके
(ii) चिड़िया कहाँ से दाना लाती है?
(क) घर से
(ख) खेतों से
(ग) आँगन से
(घ) पेड़ से
उत्तर :
(ख) खेतों से
(iii) नन्हें बच्चे बया के अंडों का क्या करेंगे?
(क) प्यार करेंगे
(ख) खाना देंगे
(ग) तोड़ देंगे
(घ) निगरानी रखेंगे
उत्तर :
(घ) निगरानी रखेंगे
(iv) अंडों से पर निकलने पर क्या होगा ?
(क) गिर जाएँगे
(ख) टूट जाएँगे
(ग) उड़ जाएँगे
(घ) चले जाएँगे
उत्तर :
(ग) उड़ जाएँगे
(v) बच्चे चिड़िया को क्या करने से मना कर रहे हैं?
(क) हँसने से
(ग) जाने से
(ख) रोने से
(घ) उड़ने से
उत्तर :
(ख) रोने से
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाइए।
(i) बच्चे चिड़िया के लिए गीत गा रहे हैं।
उत्तर :
(✓)
(ii) बच्चे चिड़िया को दूर जाने देना चाहते हैं।
उत्तर :
(✗)
(iii) चिड़िया नदियों से पानी भर कर लाती है।
उत्तर :
(✓)
(iv) बच्चे बारी-बारी से अंडों की देख-रेख करेंगे।
उत्तर :
(✓)
(v) पर निकलने पर चिड़िया के बच्चे घोंसले में ही रहेंगे।
उत्तर :
(✗)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए क्या करती है ?
________________________________
उत्तर :
चिड़िया अपना घोंसला बनाने के लिए तिनके लाती है।
(ii) बच्चे चिड़िया के लिए क्या-क्या करेंगे?
________________________________
उत्तर :
बच्चे, चिड़िया के लिए आँगन को दानों से भर देंगे, हौज में मीठा-मीठा ठंडा पानी भर देंगे तथा बारी-बारी से अंडों की निगरानी करेंगे।
(iii) नन्हें बच्चे कब चिड़िया के पास रहने के लिए कह रहे हैं?
________________________________
उत्तर :
जब अंडे से निकले नन्हें बच्चों के पर निकलेंगे और वे उड़ जाएँगे, तब बच्चे चिड़िया के पास ही रहेंगे।
प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

(i) तिनके लाकर ________ बनाती।
(ii) दानों से ________ भर देंगे।
(iii) और ________ में भर देंगे हम।
(iv) निकलेंगे नन्हें ________ तब।
(v) तू मत ________ चिड़िया रानी ।
उत्तर :
(i) महल भाषा की बात
(ii) आँगन
(iii) हौज
(iv) बच्चे
(v) रोना
भाषा की बात
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए।

उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) आँगन | (i) घर के सामने का खुला स्थान |
| (ii) हौज | (ii) पानी रखने का बर्तन |
| (iii) निगरानी | (iii) देख-रेख |
| (iv) डाली | (iv) पेड़ की शाखा |
| (v) तिनका | (v) घास का छोटा टुकड़ा |
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों में चंद्रबिंदु व अनुस्वार का प्रयोग करके शब्द लिखिए।

उत्तर :
| शब्द | सही शब्द |
| ऊची | ऊँची |
| अडे | अंडे, |
| आगन | आँगन, |
| ठडा | ठंडा, |
| जाएगे | जाएँगे |
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वर्णों को उचित क्रम में लगाकर सही शब्द बनाइए।
(i) योंदिन ________
(ii) नीपा ________
(iii) डियाचि ________
(iv) ठामी ________
(v) गनिरानी ________
उत्तर :
(i) नदियों
(ii) पानी
(iii) चिड़िया
(iv) मीठा
(v) निगरानी
प्रश्न 4.
पाठ में आए शब्दों को वर्ग पहेली से खोजकर लिखिए।

उत्तर :
(i) नदियों
(ii) चिड़िया
(iii) बया
(iv) अंडे
(v) डाली
(vi) तिनके
(vii) आँगन
(viii) पानी
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में से सर्वनाम व क्रिया शब्दों को छाँटकर लिखिए।
(i) तुझको दूर न जाने देंगे।
(ii) और हौज़ में भर देंगे हम।
(iii) फिर अंडे सेयेगी तू जब ।
(iv) फिर जब उनके पर निकलेंगे।
सर्वनाम
________
________
________
________
क्रिया
________
________
________
________
उत्तर :
सर्वनाम – तुझको, हम, तू, उनके
क्रिया – जाना, भरना, सेना, निकलना।
![]()
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
कविता में मीठा-मीठा, बारी-बारी ऐसे शब्द आए हैं। ऐसे ही तीन अन्य शब्द सोचकर लिखिए।
उत्तर :
प्रश्न 2.
पाठ में बया चिड़िया नदियों से पानी लाती है । सोचकर लिखिए कि चिड़िया और कहाँ-कहाँ से निम्न चीजें लाती होगी?
तिनका ________ ________ ________
दाना ________ ________ ________
उत्तर :
बूझो तो जानें
प्रश्न 1.
नीचे दी गई पहेलियों के उत्तर दीजिए ।
(i) रंग-बिरंगी प्यारी-प्यारी,
दिखने में मैं सबसे न्यारी ।
छोटे हल्के पंख फैलाऊँ,
बगिया में मैं रोनक लाऊँ।

उत्तर :
तितली
(ii) बिल्ली की पूँछ हाथ में,
बिल्ली रहे इलाहाबाद में।

उत्तर :
पतंग
रंग भरिए
दिए गए चित्र में रंग भरिए ।

उत्तर :