Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Chapter 15 भारत कविता Bharat Kavita Poem Worksheet with Answers Pdf to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Chapter 15 Worksheet Bharat Kavita
Class 3 Hindi Bharat Worksheet
भारत Worksheet – Bharat Class 3 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) हमको सबसे प्यारा क्या लगता है?
(क) हिमालय
(ख) किसान
(ग) भारत
(घ) मुकुट
उत्तर :
(ग) भारत
(ii) हिमालय का मुकुट कैसा है ?
(क) चमकीला
(ख) प्यारा
(ग) न्यारा
(घ) सुंदर
उत्तर :
(घ) सुंदर
(iii) किन नदियों की धारा को पवित्र माना गया है ?
(क) सरस्वती-यमुना
(ख) गंगा-यमुना
(ग) ब्रह्मपुत्र – यमुना
(घ) नर्मदा-यमुना
उत्तर :
(ख) गंगा-यमुना
(iv) रत्न जवाहर किसे कहा गया है?
(क) अन्न, जल
(ख) फूल, फल
(ग) अन्न, फूल, फल, जल
(घ) कीमती पत्थर
उत्तर :
(ग) अन्न, फूल, फल, जल
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) भारत सब देशों से न्यारा है।
उत्तर :
(✓)
(ii) भारत के चरण नदी धोती है।
उत्तर :
(✗)
(iii) भारत के सभी पुत्र सुयशी नहीं हैं।
उत्तर :
(✗)
(iv) गंगा-यमुना की धारा पवित्र है ।
उत्तर :
(✓)
(v) भारत में अन्न-जल की कमी है।
उत्तर :
(✗)
प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरकर कविता की पंक्ति पूरी कीजिए ।
(i) भारत तू है हमको प्यारा, ________________
(ii) गंगा – यमुना की है धारा, ________________
(iii) मुकुट हिमालय तेरा सुंदर, ________________
(iv) राम कृष्ण से अंतर्यामी, ________________
(v) हम सदैव तेरे गुण गाएँ, ________________
उत्तर :
(i) तू है सब देशों से न्यारा ।
(ii) जिनसे है पवित्र जग सारा ।
(iii) धोता तेरे चरण समुंदर ।
(iv) तेरे सभी पुत्र है नामी ।
(v) सब विधि तेरा सुयश बढ़ाएँ ।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) हमें भारत प्यारा क्यों लगता है?
__________________________________________
उत्तर :
भारत सभी देशों से न्यारा है, इसलिए हमें भारत प्यारा लगता है।
(ii) भारत के चरण कौन धोता है?
__________________________________________
उत्तर :
भारत के चरण समुद्र धोता है।
(iii) भारत का सारा जग किससे पवित्र है ?
__________________________________________
उत्तर :
गंगा-यमुना की धारा से भारत का सारा जग पवित्र है ।
(iv) भारत के गुण कौन गाते हैं?
__________________________________________
उत्तर :
हम सभी भारत के गुण गाते हैं।
![]()
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) पवित्र | (i) शुद्ध |
| (ii) रत्न | (ii) बहुमूल्य पदार्थ |
| (iii) न्यारा | (iii) अलग |
| (iv) अंतर्यामी | (iv) मन की बात जानने वाला |
| (v) विधि | (v) तरीके |
प्रश्न 2.
कविता में आए समान ध्वनि (लय ) वाले शब्द लिखिए।

उत्तर :
| (i) प्यारा | (i) न्यारा |
| (ii) सुंदर | (ii) समुंदर |
| (iii) धारा | (iii) सारा |
| (iv) प्यारे | (iv) न्यारे |
| (v) अंतर्यामी | (v) नामी |
प्रश्न 3.
कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ भी होते हैं । नीचे दिए गए शब्दों के दो सही अर्थ ढूँढकर लिखिए।

उत्तर :
(i) जागना, संसार
(ii) पानी, जलना
(ii) खाने का फल, परिणाम
(iv) कानून की धारा, पानी की धारा
प्रश्न 4.
कविता में से ‘स’ और ‘प’ वर्ण वाले शब्दों को खोजकर लिखिए।

उत्तर :
| ‘स’ वर्ण | ‘प’ वर्ण |
| (i) सभी | पवित्र |
| (ii) सारा | प्यारा |
| (iii) सदैव | पुत्र |
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
भारत से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) भारत का राष्ट्रीय ध्वज ________________
(ii) भारत का राष्ट्रीय गान ________________
(iii) भारत का राष्ट्रीय गीत ________________
(iv) भारत का राष्ट्रीय खेल ________________
(v) भारत का राष्ट्रीय पक्षी ________________
उत्तर :
(i) तिरंगा
(ii) जन-गण-मन
(iii) वंदे मातरम्
(iv) हॉकी
(v) मोर
![]()
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत के राष्ट्रीय फल और राष्ट्रीय फूल का चित्र बनाइए व उसमें रंग भरिए ।

उत्तर :