Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 1 चिड़िया का गीत कविता Chidiya Ka Geet Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Chidiya Ka Geet Kavita Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer Chidiya Ka Geet
NCERT Class 4 Hindi Chapter 1 Extra Questions चिड़िया का गीत
चिड़िया का गीत कविता Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
चिड़िया का पहला घर कौन – सा था ?
(क) घोंसला
(ख) अंडा
(ग) शाखा
(घ) आसमान
उत्तर:
(ख) अंडा
प्रश्न 2.
घोंसला किससे बना हुआ था ?
(क) मिट्टी से
(ख) लकड़ी से
(ग) सूखे तिनकों से
(घ) रस्सी से
उत्तर:
(ग) सूखे तिनकों से
![]()
प्रश्न 3.
पेड़ की शाखाएँ कैसी थीं?
(क) सूखी
(ख) हरी-भरी
(ग) गीली
(घ) टूटी हुई
उत्तर:
(ख) हरी-भरी
प्रश्न 4.
चिड़िया आसमान में कहाँ तक उड़ी?
(क) एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक
(ख) दूर तक
(ग) आस-पास
(घ) चिड़िया नहीं उड़ी
उत्तर:
(ख) दूर तक
प्रश्न 5.
संसार कितना बड़ा है ?
(क) बहुत छोटा
(ख) बहुत बड़ा
(ग) बहुत ऊँचा
(घ) बहुत लंबा
उत्तर:
(ख) बहुत बड़ा
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
काव्यांश
सबसे पहले मेरे घर का
अंडे जैसा था आकार
तब मैं यही समझती थी
बस इतना सा ही है संसार |
फिर मेरा घर बना घोंसला
सूखे तिनकों से तैयार
तब मैं यही समझती थी
बस इतना सा ही है संसार ।
प्रश्न 1.
चिड़िया के सबसे पहले घर का आकार कैसा था ?
(क) अंडे जैसा
(ख) सेब जैसा
(ग) केले जैसा
(घ) पत्ते जैसा
उत्तर:
(क) अंडे जैसा
प्रश्न 2.
चिड़िया संसार को कितना समझती थी ?
(क) उतना – सा
(ख) इतना – सा
(ग) बड़ा-सा
(घ) छोटा-सा
उत्तर:
(ख) इतना – सा
![]()
प्रश्न 3.
चिड़िया अपने घर को इतना सा क्यों समझती होंगी?
उत्तर:
चिड़िया अपने घर को इतना सा इसलिए समझती थी, क्योंकि उसने अंडे के अलावा कुछ और देखा ही नहीं था।
प्रश्न 4.
कविता के अनुसार अंडे के बाद चिड़िया अपना घर किसको समझती थी?
उत्तर:
अंडे के बाद चिड़िया अपना घर घोंसले को समझती थी ।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
कविता में शाखों को कैसा बताया गया है?
उत्तर:
कविता में शाखों को हरी-भरी बताया गया है।
प्रश्न 2.
जब आप छोटे थे, तो आप किसको अपना संसार मानते थे?
उत्तर:
जब मैं छोटा था, तो मैं घर को ही अपना संसार मानता था।
प्रश्न 3.
क्या चिड़िया की तरह अब आपको भी लगता है कि यह संसार बहुत बड़ा है?
उत्तर:
हाँ, अब चिड़िया की तरह मुझको भी लगता है कि यह संसार बहुत बड़ा है।
प्रश्न 4.
क्या सभी चिड़ियों को पहले अंडा ही अपना घर लगता होगा और क्यों?
उत्तर:
हाँ, सभी चिड़ियों को पहले अंडा ही अपना घर लगता होगा, क्योंकि उन्होंने उसके अलावा कुछ देखा नहीं होता और वह अंडे में काफी दिनों तक रहती है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता में आए निम्न शब्दों के विलोम लिखिए।
बड़ा, सूखा, पहले, दूर
उत्तर:
छोटा, गीला, बाद, पास
प्रश्न 2.
कविता में आए निम्न शब्दों के पर्यायवाची लिखिए।
संसार – …….
आसमान – …….
पंख – …….
आकार – ……
उत्तर:
संसार – जग
आसमान – गगन
पंख – पर
आकार – रूप
![]()
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए ।
संसार, आसमान
उत्तर:
- चिड़िया की तरह हमारा संसार भी बहुत बड़ा है।
- मैं भी आसमान में उड़ना चाहता हूँ ।
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र का वर्णन कम-से-कम 50 शब्दों में कीजिए ।

उत्तर:
दिया गया चित्र विद्यालय का है। चित्र में बच्चे और शिक्षिका गीत गा रहे हैं। स्टेज पर कुछ लोग झंडे को सलामी दे रहे हैं। एक बच्चा स्टेज के पास ड्रम बजा रहा है। इस दृश्य में लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह और रानी लक्ष्मीबाई की फोटो दिखाई दे रही हैं। इस दृश्य में देश-प्रेम दिखाई दे रहा है।