Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 11 कविता का कमाल Kavita Ka Kamal Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Kavita Ka Kamal Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 11 Extra Question Answer Kavita Ka Kamal
NCERT Class 4 Hindi Chapter 11 Extra Questions कविता का कमाल
कविता का कमाल Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
मदन किसके साथ रहता था?
(क) पिता के साथ
(ख) अकेला
(ग) माँ के साथ
(घ) दादी के साथ
उत्तर:
(ग) माँ के साथ
प्रश्न 2.
मदन की माँ ने उसे क्या करने को कहा?
(क) पढ़ाई करने को
(ख) पैसे कमाने को
(ग) खेलने को
(घ) कविता लिखने को
उत्तर:
(ख) पैसे कमाने को
![]()
प्रश्न 3.
कवि सम्मेलन में किसे पुरस्कार मिलना था ?
(क) सबसे सुंदर चित्र बनाने वाले को
(ख) सबसे अच्छी कविता सुनाने वाले को
(ग) सबसे अच्छा नाच दिखाने वाले को
(घ) सबसे अच्छा भाषण देने वाले को
उत्तर:
(ग) सबसे अच्छा नाच दिखाने वाले को
प्रश्न 4.
मदन को कविता की पंक्तियाँ कैसे सूझीं?
(क) माँ ने सिखाई
(ख) किताब से पढ़ी
(ग) जो रास्ते में दिख रहा था
(घ) किसी कवि से सीखी
उत्तर:
(ग) जो रास्ते में दिख रहा था
प्रश्न 5.
राजा को मदन की कविता क्यों याद रही?
(क) वह बहुत सुंदर थी
(ख) वह गाने जैसी थी
(ग) वह मजेदार थी
(घ) वह अजीब और रहस्यमयी थी
उत्तर:
(घ) वह अजीब और रहस्यमयी थी
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
राजा साहब मदन की विचित्र कविता को लेकर इतने परेशान थे कि रात को नींद नहीं आ रही थी। वे छज्जे पर टहलते हुए ऊँची आवाज में कविता दोहराने लगे। संयोगवश उसी समय कुछ चोर उनके खजाने में चोरी करने घुसे हुए थे, जिनमें एक चोर धन्नू शाह भी था। जब चोरों ने राजा को कविता के शब्द बोलते सुना, तो वे डर से घबरा गए, मानो राजा उन्हें देख रहा हो ।
राजा के एक-एक शब्द चोरों को सच लगने लगे और वे डर के मारे भागने लगे। अंततः जब राजा ने कविता में धन्नू शाह का नाम लिया, तो वह डर के मारे राजा के पैरों में गिर पड़ा और माफी माँगने लगा। उसने कबूल किया कि उन्होंने कुछ चुराया नहीं है और आगे से ऐसा नहीं करेगा।
प्रश्न 1.
राजा साहब रात को क्यों जाग रहे थे?
(क) खजाने की रक्षा कर रहे थे
(ख) मदन की कविता उन्हें सता रही थी
(ग) चोरों को पकड़ने के लिए
(घ) वे बीमार थे
उत्तर:
(ख) मदन की कविता उन्हें सता रही थी
![]()
प्रश्न 2.
धन्नू शाह ने राजा के सामने क्या किया?
(क) भाग गया
(ख) कविता सुनाई
(ग) राजा के पैर पकड़ लिए और माफी माँगी
(घ) खजाना चुरा लिया
उत्तर:
(ग) राजा के पैर पकड़ लिए और माफी माँगी
प्रश्न 3.
चोर राजा की कविता सुनकर क्यों डर गए ?
उत्तर:
चोर राजा की कविता सुनकर इसलिए डर गए, क्योंकि उन्हें लगा कि राजा ने उन्हें देख लिया है और जानता है कि वे चोरी कर रहे हैं।
प्रश्न 4.
राजा की कविता का क्या असर हुआ ?
उत्तर:
राजा की कविता सुनकर चोर डर के मारे भागने लगे और धन्नू शाह ने आत्मसमर्पण कर दिया।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
मदन की माँ किस बात से परेशान थी ?
उत्तर:
मदन का काम न करना और केवल खेलना।
प्रश्न 2.
मदन ने कविता कहाँ सुनाई ?
उत्तर:
मदन ने कविता राजमहल में कवि सम्मेलन में सुनाई ।
प्रश्न 3.
मदन को कविता की प्रेरणा कहाँ से मिली?
उत्तर:
मदन को कविता की प्रेरणा रास्ते में दिखे दृश्य और आवाजों से मिली।
प्रश्न 4.
‘धन्नू शाह’ नाम मदन को कैसे सूझा ?
उत्तर:
धन्नू शाह नाम मदन को राजमहल का रास्ता पूछते समय एक आदमी से सूझा।
प्रश्न 5.
राजा को कविता से किसकी चोरी का पता चला?
उत्तर:
राजा को कविता से धन्नू शाह और उसके साथियों की चोरी का पता चला।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दी गई पंक्तियों से क्रिया शब्द ढूँढकर लिखिए ।
खुदुर – खुदुर का खोदत है ?
सुरुर – सुरुर का पीबत है ?
ताक-झाँक का खोजत है?
हम जानत का ढूँढत है !
सरक-सरक कहाँ भागता है ?
जानत हो हम देखत हैं।
हमसे न बच सकत है।
धन्नू शाह, भाई धन्नू शाह !
उत्तर:
खोदत है, पीबत है, खोजत है, ढूँढत है, भागता है, देखत हैं, बच सकत है।
प्रश्न 2.
कहानी में आई पाँच भाववाचक संज्ञा लिखिए ।
उत्तर:
गरीबी, परेशानी, डर, खुशी, भूख
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों पर अनुस्वार ( ं) और अनुनासिक ( ँ) का सही प्रयोग करके पुनः लिखिए।
- पलग
- ऊचा
- माग
- आगन
- सुगध
- गंगा
उत्तर:
पलंग, ऊँचा, माँग, आँगन, सुगंध, गंगा
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
- अच्छा
- शत्रु
- अंधकार
- हँसना
- अमृत
उत्तर:
बुरा, मित्र, प्रकाश, रोना, विष
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘नीम’ पर 50-60 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए ।
उत्तर:
नीम का पेड़ बहुत ही उपयोगी होता है। यह भारत के अधिकांश हिस्सों में पाया जाता है। नीम के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
नीम के पत्तों का इस्तेमाल त्वचा संबंधी समस्याओं, बुखार और संक्रमण को ठीक करने में किया जाता है। इसके अलावा, नीम का तेल भी बहुत प्रभावी होता है, जो दांतों के लिए लाभकारी है। नीम का पेड़ पर्यावरण को भी शुद्ध रखने में मदद करता है।