Students prefer Class 9 Hindi Important Questions and Class 9 Hindi Ganga Chapter 12 Extra Question Answer घर की याद that are written in simple and clear language.
Class 9 Hindi घर की याद Extra Question Answer
Class 9 Hindi Chapter 12 घर की याद Extra Question Answer
घर की याद Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कवि ने घर को ‘परिताप का घर’ क्यों कहा है?
उत्तर:
कवि ने घर को परिताप का घर इसलिए कहा है क्योंकि वहाँ उसके न होने से परिवार दुख और चिंता में डूबा हुआ है। उसकी अनुपस्थिति से माता-पिता और भाई- बहन उसे याद करके व्यथित हैं। इसलिए जो घर सामान्यतः खुशियों का स्थान होता है, वही उसके लिए दुख और विरह का घर बन गया है।
प्रश्न 2.
कवि ने अपने भाई-बहनों को किनके समान बताया है?
उत्तर:
कवि ने अपने भाई को भुजा (बाँह) और बहिन को प्यार के समान बताया है। वे एक-दूसरे के लिए सहारा और स्नेह का स्रोत हैं, जो मिलकर परिवार की एकता और प्रेम को दर्शाते हैं।
प्रश्न 3.
‘यों न कहना अस्त हूँ मैं’, पंक्ति का तात्पर्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
“यों न कहना अस्त हूँ मैं” का तात्पर्य है कि यह न कहना कि मैं दुखी निराश या टूट चुका हूँ। कवि चाहता है कि उसके घरवालों को यह लगे कि वह ठीक और प्रसन्न है, ताकि वे उसकी चिंता न करें।
प्रश्न 4.
कवि की माँ के दुखी होने का क्या कारण है?
उत्तर:
माँ के दुखी होने का कारण यह है कि उसका बेटा (कवि) घर से दूर अर्थात जेल में है। वह उसकी चिंता करती हैं। बेटे के बिछोह और उसके प्रति स्नेह के कारण माँ का मन दु:खी हो जाता है।
![]()
प्रश्न 5.
कवि ने अपने पिता का वर्णन कैसे किया है?
उत्तर:
कवि अपने पिता के विषय में कहते हैं कि वे उम्रदराज होने के बाद भी एकदम स्वस्थ और क्रियाशील हैं। पिता की प्रशंसा करते हुए कवि कहते हैं कि उनके पिता प्रतिदिन सवेरे जल्दी उठकर गीता का पाठ एवं व्यायाम करते हैं। वे कठिन और आसान सभी काम को उत्साहपूवर्क तेजी से हँसते हुए करते हैं। कवि के पिता उत्साहशील होने के साथ-साथ संवेदनशील भी हैं। उन्हें हर समय पुत्र की चिंता सताती रहती है तथा उसका उनकी आँखों के सामने न होना उन्हें खलता है। कवि को स्वयं पर गर्व है क्योंकि पिता के दिखाए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दे रहे हैं।
प्रश्न 6.
कवि को स्मृतियाँ कब व्याकुल कर देती हैं?
उत्तर:
कवि जब जेल की चारदीवारी में बैठकर बाहर हो रही वर्षा को देखते हैं, तब उनको अपने घर की छवि दिखाई देने लगती है। घर का वो खुशी का माहौल याद आने लगता है। इस क्षण में अपने प्रियजनों से दूर होने के आभास उन्हें व्याकुल कर देता है।
Class 9 Hindi Chapter 12 Extra Questions and Answers दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कवि कौन-सी बात अपने घरवालों को बताना नहीं चाहता और क्यों?
उत्तर:
कवि जेल में है और अपने परिजनों से दूर हैं। जेल के वातावरण से उन्हें घुटन होने लगी है। ये बात वे अपने परिवारजनों को नहीं बताना चाहते। जेल के अंदर का वातावरण उन्हें भाता नहीं है। वे रात-रात भर जागते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें तनाव एवं दुःख का अहसास होता है। उन्हें अपने घर की स्मृतियों दंभ दे रही हैं। कवि का जीवन नीरस सा हो गया है। इन सबके चलते उनकी मनः स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि वे खुद को अभागा समझने लगे हैं तथा स्वयं को पहचान भी नहीं पा रहे हैं। कवि ये सच्चाई अपने घर वालों को नहीं बताना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके घर वाले उनको लेकर चिंता करें। इसलिए वे सावन से विनती करते हैं कि उनके परिवारजनों को ये बताए कि वे जेल में एकदम खुश हैं। वे अच्छी तरह से अपनी पढ़ाई-लिखाई तथा खान-पान कर रहे हैं।
प्रश्न 2.
कविता के आधार पर सिद्ध कीजिए कि कवि का अपने परिवार के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।
उत्तर:
कवि का अपने परिवार के साथ गहरा भावात्मक जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वर्षा के समय वह अपने घर, माता-पिता, भाई-बहनों को बार-बार याद करता है, जिससे उसके मन में गहरा स्नेह और लगाव प्रकट होता है। वह अपने घर को “खुशी का पूर” कहता है और परिवार के प्रत्येक सदस्य- माँ, पिता, भाई-बहनों का सजीव चित्रण करता है, जिससे उनके प्रति उसका प्रेम झलकता है।
कवि विशेष रूप से अपनी माँ के स्नेह और पिता के व्यक्तित्व को याद कर भावुक हो उठता है। माँ की गोद को वह दुख दूर करने वाली बताता है और पिता के साहस तथा स्नेह को याद करता है। वह यह भी चाहता है कि उसके परिवार को उसकी चिंता न हो, इसलिए वह उन्हें अपने सुखी होने का संदेश देने को कहता है। इस प्रकार, कविता में कवि का अपने परिवार के प्रति गहरा प्रेम, लगाव और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से व्यक्त होती है, जो उसके भावनात्मक जुड़ाव को अत्यंत मार्मिक बनाती है।
Class 9 Ganga Chapter 12 Extra Question Answer दक्षता आधारित प्रश्नोत्तर
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
‘किंतु यह बस बड़ा बस है’, पंक्ति में निहित व्यंग्य और पीड़ा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यहाँ ‘बस’ शब्द कवि की लाचारी को व्यक्त करता है। कवि पहले तो कहते हैं कि ‘बस’ (सिर्फ) घर ही तो नहीं हूँ, लेकिन तुरंत सुधार करते हुए कहते हैं कि यह ‘बस’ (दूरी) इतनी बड़ी है कि इसने जीवन के सारे आनंद को छीन लिया है। यह ‘बस’ कवि की स्वाधीनता के अभाव और जेल की बेड़ियों का प्रतीक है। इस प्रकार यह पंक्ति कवि के अंतर्मन की वेदना, परिवार से बिछोह की पीड़ा और अपनी भावनाओं को छिपाने के प्रयास को अत्यंत मार्मिक रूप में प्रकट करती है।
प्रश्न 2.
‘आदमी से भागता हूँ’ पंक्ति के माध्यम से कवि ने अकेलेपन तथा उदासी का वर्णन किस प्रकार किया है?
उत्तर:
“आदमी से भागता हूँ” पंक्ति के माध्यम से कवि अपने गहरे अकेलेपन और मानसिक उदासी को व्यक्त करता है। वह लोगों से दूर भागना चाहता है क्योंकि भीतर से वह दुख और विरह से भरा हुआ है।
यह पंक्ति बताती है कि कवि इतना व्यथित है कि उसे किसी से मिलना-जुलना अच्छा नहीं लगता। वह अपनी पीड़ा को भीतर ही भीतर सहता है और दूसरों से अलग होकर एकांत में जीना चाहता है।
इस प्रकार कवि ने इस पंक्ति के माध्यम से अपने मन की निराशा, एकाकीपन और भावनात्मक टूटन का मार्मिक चित्रण किया है।
![]()
Class 9 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer for Practice
दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनिए।
1. पिता जी ने कहा होगा,
हाय, कितना सहा होगा,
कहाँ, मैं रोता कहाँ हूँ,
धीर मैं खोता, कहाँ हूँ,
हे सजीले हरे सावन,
हे कि मेरे पुण्य पावन,
तुम बरस लो वे न बरसें,
पाँचवें को वे न तरसें,
मैं मज़े में हूँ सही है,
घर नहीं हूँ बस यही है,
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस से सब विरस है,
(क) पिता जी ने क्या कहा होगा?
(i) मैं रो नहीं रहा हूँ।
(ii) मैं धैर्य नहीं खो रहा हूँ।
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
(ख) कवि किसे संबोधित करते हुए अपनी बात कह रहा है?
(i) पिता को
(ii) माता को
(iii) जेलर को
(iv) सावन को
(ग) सावन को कवि क्या कह रहा है?
(i) तुम वर्षा करते हो
(ii) तुम अत्यंत पवित्र हो
(iii) तुम बहुत गर्जना करते हो
(iv) तुम बहुत परोपकारी हो
(घ) अपने पिता को लेकर कवि किस बात से आशंकित हैं?
(i) कहीं वे अपने पाँचवे बेटे को याद करके दुखी न हो।
(ii) कहीं वे घर छोड़कर चले न जाएँ।
(iii) कहीं वे उससे मिलने न चले आएँ।
(iv) इनमें में से कोई नहीं
(ङ) कवि किसका नरक भोग रहा है?
(i) यातना का
(ii) दुख का
(iii) अलगाव का
(iv) स्वार्थ का
निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1.
‘पिता जी को बुढ़ापा नहीं, व्यापा’- आशय स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 2.
कवि अपने पिता की दिनचर्या के बारे में क्या बताता है?
प्रश्न 3.
कवि जेल की मानसिक यातना को क्यों छिपाना चाहता है?
प्रश्न 4.
माँ ने भवानी के पिता को क्या सांत्वना दी?