Class 2 Hindi Chapter 19 आउट Question Answer
Aaut Question Answer
Aaut Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
बातचीत के बाद इन प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
प्रश्न 1.
जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले?
उत्तर-
जीत और बबली ने रस्सी-कूद, छुपन-छुपाई, गिल्ली-डंडा और क्रिकेट खेले।
प्रश्न 2.
आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं और किसके साथ खेलते हैं?
उत्तर-
मैं अपने दोस्तों के साथ कबड्डी, खो-खो तथा आँख-मिचौली खेलता हूँ।
प्रश्न 3.
बबली ने गेंद बनाने में कौन-कौन सी वस्तुओं का उपयोग किया?
उत्तर-
बबली ने गेंद बनाने के लिए कपड़े, कागज़, पन्नी तथा सुतली का उपयोग किया।
प्रश्न 4.
अगर आप अंपायर होते तो क्या जीत को आउट देते?
उत्तर-
यदि मैं अंपायार होता तो नो बॉल देता।
शब्दों का खेल
प्रश्न 1.
कहानी की घटनाओं को देखिए। उन्हें सही क्रम से लगाने के लिए अंकों को शब्दों में लिखिए।
उत्तर-
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए खेलों के बारे में जानकारी इकट्ठी कीजिए और लिखिए।
उत्तर-
खोजें-जानें
अखबार में से खोजकर अपनी पसंद के किन्हीं दो खिलाड़ियों के चित्र काटकर नीचे दी गई जगह पर चिपकाइए। घर में किसी बड़े व्यक्ति से इन खिलाड़ियों के बारे में पूछकर आइए और कक्षा में इन खिलाड़ियों के बारे में बताइए।
उत्तर-
(इनके बारे में कुछ और पता करें और कक्षा में बताएँ।)
खेल गीत
पोषम पा भई पोषम पा,
सा रे गा मा सा रे गा
आओ मिलकर खेलें खेल
छुपन-छुपाई छुक-छुक रेल
हँसना है मुस्काना है
फूलों-सा खिल जाना है
– साभार, एकलव्य
उत्तर-
स्वयं याद करें और सस्वर पाठ करें।
खेलों के नाम को उनके लिए आवश्यक वस्तुओं से मिलाइए।
उत्तर-
आउट पाठ का सारांश
प्रस्तुत पाठ में खेलों के प्रति बच्चों के लगाव को दर्शाया गया है। बच्चे छूट्टी वाले पूरे दिन खेलते रहते हैं। कभी रस्सी – कूद, कभी छुपन-छुपाई, कभी गिल्ली-डंडा तो कभी क्रिकेट । साथ-साथ कुछ नया करते रहने या बनाते रहने में भी उनकी रुचि रहती है।
आउट के प्रश्न उत्तर