Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 5 आसमान गिरा Aasman Gira Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 5 Worksheet Hamara Aahar Kavita
Class 4 Hindi Hamara Aahar Worksheet
हमारा आहार Worksheet – Hamara Aahar Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) खरगोश को सबसे पहले कौन मिला?
(क) शेर
(ख) भालू
(ग) लोमड़ी
(घ) हाथी
उत्तर :
(ग) लोमड़ी
(ii) शेर ने क्या किया जब सबने कहा कि आसमान गिर रहा है?
(क) खुद भी भागने लगा
(ख) सबको रोका और प्रश्न पूछा
(ग) चुपचाप खड़ा रहा
(घ) डर गया
उत्तर :
(ख) सबको रोका और प्रश्न पूछा
(iii) ‘तो यही तुम्हारा आसमान था’ यह कथन किसने कहा ?
(क) शेर ने
(ख) हाथी ने
(ग) भालू ने
(घ) लोमड़ी ने
उत्तर :
(क) शेर ने
(iv) खरगोश को लगा कि आसमान गिरा है, लेकिन असल में क्या गिरा था ?
(क) पत्थर
(ख) नारियल
(ग) शाखा
(घ) फल
उत्तर :
(घ) फल
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) खरगोश ने शेर से कहा कि आसमान गिर रहा है।
उत्तर :
✗
(ii) शेर ने भी डरकर जानवरों के साथ भागना शुरू कर दिया।
उत्तर :
✗
(iii) आसमान सच में पेड़ के ऊपर गिर गया था।
उत्तर :
✗
(iv) सबसे पीछे खरगोश भाग रहा था।
उत्तर :
✗
![]()
प्रश्न 3.
बॉक्स में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
नीचे, भागने, नीचे, फल
(i) खरगोश पेड़ के ____________ सो रहा था।
(ii) खरगोश की बात सुनकर लोमड़ी भी ____________ लगी।
(iii) शेर सभी जानवरों को साथ लेकर पेड़ के ____________ गया।
(iv) पेड़ के नीचे एक बड़ा-सा ____________ गिरा था।
उत्तर :
(1) नीचे
(ii) भागने
(iii) नीचे
(iv) फल
प्रश्न 4.
गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
शेर ने दहाड़कर कहा, “आसमान गिर रहा है ! कहाँ गिर रहा है? रुको।” यह सुनकर सभी जानवर रुक गए। शेर ने पूछा, “किसने कहा आसमान गिर रहा है?” हाथी बोला, “भालू ने कहा।” भालू बोला, “मुझसे तो लोमड़ी ने कहा । ” लोमड़ी बोली, “मुझसे तो खरगोश ने कहा…” सबसे पहले इसी ने कहा था । खरगोश चुप रहा।
(i) गद्यांश के अनुसार, शेर ने जानवरों से क्या पूछा?
____________________________________
(ii) लोमड़ी ने बताया कि उसे यह बात किसने बताई थी ?
____________________________________
(iii) खरगोश ने शेर के सवाल का क्या उत्तर दिया ?
____________________________________
(iv) यह गद्यांश हमें क्या सिखाता है ?
____________________________________
(v) शेर ने किस अंदाज में बात की और क्या कहा ?
____________________________________
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
खरगोश कहाँ सो रहा था ?
____________________________________
प्रश्न 2.
सबसे पहले खरगोश को कौन मिला?
____________________________________
प्रश्न 3.
सभी जानवरों को शेर कहाँ ले गया?
____________________________________
प्रश्न 4.
पेड़ के नीचे गिरने से कैसी आवाज आई थी और उस पर खरगोश की क्या प्रतिक्रिया हुई?
____________________________________
![]()
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
खरगोश को क्यों लगा कि आसमान गिर रहा है?
____________________________________
प्रश्न 2.
जानवर एक- दूसरे की बात मानकर क्यों भागने लगे?
____________________________________
प्रश्न 3.
शेर ने जानवरों से क्या कहा और क्या किया?
____________________________________
प्रश्न 4.
अंत में जानवरों को सच्चाई कैसे पता चली?
____________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
शेर न होता तो क्या होता? कल्पना करके उत्तर दीजिए ।
____________________________________
प्रश्न 2.
इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है ?
____________________________________
प्रश्न 3.
कहानी में खरगोश का व्यवहार कैसा था? उसका डर सही था या गलत?
____________________________________
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे दी गई वर्ग पहेली से सार्थक शब्द खोजिए और प्रत्येक शब्द से एक-एक वाक्य बनाइए ।


उत्तर :
(i) शेर-शेर ने सबको रोका और सच्चाई पूछी।
(ii) भालू भालू डर के मारे भागने लगा।
(iii) फल पेड़ से एक बड़ा-सा फल गिरा।
(iv) आसमान खरगोश को लगा कि आसमान गिर रहा है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्य अधूरे हैं – इनमें सही विराम चिह्न (।, ? ! ) जोड़कर वाक्य पूरा कीजिए।
(i) अरे ____________ इतना बड़ा हाथी ____________
(ii) वाह ____________ कितने सुंदर फूल हैं ____________
(iii) ये पुस्तकें किसकी हैं ____________
(iv) मैंने खरगोश ____________ लोमड़ी ____________ भालू और हाथी देखे हैं ____________
उत्तर :
(i) अरे! इतना बड़ा हाथी
(ii) वाह ! कितने सुंदर फूल हैं।
(ii) ये पुस्तकें किसकी हैं?
(iv) मैंने खरगोश, लोमड़ी, भालू और हाथी देखे हैं।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए और दिए गए उदाहरण के अनुसार प्रश्न बनाइए।
उदाहरण खरगोश डर के मारे भागने लगा।
प्रश्न डर के मारे कौन भागने लगा ?
(i) शेर ने सबको समझाया कि आसमान नहीं गिरा है।
____________________________________
उत्तर :
किसने सबको समझाया कि आसमान नहीं गिरा है ?
(ii) खरगोश भागते-भागते बोला ।
____________________________________
उत्तर :
खरगोश कब बोला ?
(iii) जानवर आसमान गिरने की बात से डर गए ।
____________________________________
उत्तर :
जानवर क्यों डर गए ?
(iv) खरगोश ने कहा कि आसमान गिर रहा है।
____________________________________
उत्तर :
खरगोश ने क्या कहा ?
![]()
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में आए मुहावरों का अर्थ बताइए ।
(i) उसने इनाम जीतने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया।
____________________________________
उत्तर :
जमीन-आसमान एक करना बहुत ज्यादा मेहनत करना।
(ii) बच्चों ने जन्मदिन पर ऐसा शोर मचाया जैसे आसमान सिर पर उठा लिया हो।
____________________________________
उत्तर :
आसमान सिर पर उठाना जोर-जोर से शोर मचाना।
(iii) रवि ने विज्ञान में आविष्कार कर आसमान छू लिया।
____________________________________
उत्तर :
आसमान छूना बहुत ऊँचाई तक पहुँच जाना।
(iv) परिणाम सुनते ही उसे लगा जैसे आसमान गिर गया।
____________________________________
उत्तर :
आसमान गिरना अचानक बड़ा संकट आना।
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्द-युग्म का प्रयोग कर वाक्य बनाइए ।
(i) इधर-उधर ____________________________________
(ii) कभी-कभी ____________________________________
(iii) टेढ़ी-मेढ़ी ____________________________________
(iv) लंबे-चौड़े ____________________________________
उत्तर :
(i) इधर-उधर – बच्चे पार्क में इधर-उधर भाग रहे थे।
(ii) कभी-कभी कभी-कभी मैं दादी से कहानियाँ सुनता हूँ।
(iii) टेढ़ी-मेढ़ी उसने टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ खींचीं।
(iv) लंबे-चौड़े खिलाड़ी लंबे-चौड़े मैदान में दौड़ते हैं।
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
क्या आपने कभी किसी बात को सुने बिना ही मान लिया है? क्या हुआ था ?
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 2.
क्या कभी आपने किसी आवाज से डरकर कुछ सोचा या किया है?
____________________________________
____________________________________
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
अगर आप शेर की जगह होते, तो बाकी जानवरों को कैसे समझाते?
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 2.
अगर कहानी में शेर नहीं होता, तो क्या होता?
____________________________________
____________________________________
रचनात्मक लेखन
प्रश्न 1.
कल्पना कीजिए कि आसमान सच में गिर जाए। फिर क्या होगा? नीचे दिए बॉक्स में एक छोटी-सी कहानी लिखिए।
____________________________________