Apathit Kavyansh Class 6 (अपठित काव्यांश) covers unseen Hindi poems with MCQs, questions and answers, and a free PDF for exam practice.
Apathit Padyansh in Hindi with Answers Class 6
Apathit Kavyansh Class 6 Questions and Answers
अपठित काव्यांश कक्षा 6 हिंदी – अपठित पद्यांश (Apathit Padyansh For Class 6)
नीचे दिए गए पद्यांशों को ध्यान से पढ़िए व उनके प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. पर्वत पर है गाँव हमारा,
कितना सुंदर कितना प्यारा।
ऊँचे-ऊँचे शिखर तने हैं,
नीचे तरुवर खड़े घने हैं।
और नदी की चंचल धारा,
पर्वत पर है गाँव हमारा।
झर-झर, झर-झर, झरने झरते,
सुंदर हिरन कुलाँचें भरते।
दल के दल हैं बादल चलते,
जैसे चलता हो बनजारा।
पर्वत पर है गाँव हमारा।
उमड़-घुमड़कर बादल आते,
दौड़-दौड़ घर में घुस जाते।
जैसे कोई नटखट बालक,
ऊथम करता, लगता प्यारा।
पर्वत पर है गाँव हमारा।
प्रश्न क.
हमारा गाँव कहाँ पर है?
उत्तर:
हमारा गाँव पर्वत पर है।
प्रश्न ख.
पहले छंद में गाँव के चारों ओर का दृश्य कैसा है ?
उत्तर:
गाँव के चारों ओर ऊँची-ऊँची पहाड़ियाँ हैं तथा नीचे की ओर घने वृक्ष हैं तथा वहाँ नुदी भी बहती है।
![]()
प्रश्न ग.
बादलों के समूह चलते हुए कैसे लगते हैं?
उत्तर:
बादलों के समूह चलते हुए ऐसे लगते हैं, जैसे बनजारों का दल जा रहा हो।
प्रश्न घ.
उमड़-घुमड़कर घरों में घुसनेवाले बादलों की तुलना कवि ने किससे की है?
उत्तर:
उमड़-घुमड़कर घरों में घुसनेवाले बादलों की तुलना कवि ने ऊधम करते हुए नटखट बालक से की है।
प्रश्न ड.
इस कविता का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
उत्तर:
शीर्षक-गाँव हमारा
2. जसोदा हरि पालने झुलावै
हलरावै दुलराइ, मल्हावै जोइ सोइ कछु गावै।।
मेरे लाल को आठ निद्रिया काहे न आनि सुआवै।
तू काहे न बेगि सौं आबै, तोको कान्हा बुलावै।।
कबहुँ पलक हरि मूँद लेत हैं कबहुँ अधर फरकावै
सोवत जानि मौन हवै रहि रहि करि करि सैन बतावै।।
इहि अंतर अकुलाय उठे हरि जसुमति मधुरै गावै।
जो सुख ‘सूर’ अमर मुनि दुर्लभ सो नंदधामिनि पावै।।
प्रश्न क.
यशोदा किसको पालने में झुला रही हैं?
उत्तर:
यशोदा श्री कृष्ण को पालने में झुला रही हैं।
प्रश्न ख.
यशोदा किसको वेग से बुला रही हैं?
उत्तर:
यशोदा नींद को वेग से बुला रही हैं।
![]()
प्रश्न ग.
यशोदा मधुर गीत क्यों गा रही हैं?
उत्तर:
यशोदा मधुरगीत कान्हा को सुलाने के लिए गा रही हैं।
प्रश्न घ.
उपर्युक्त पद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
उत्तर:
यशोदा की ममता।
प्रश्न ड.
उपर्युक्त पद्यांश के रचयिता कौन हैं?
उत्तर:
सूरदास जी।
3. यह भारतवर्ष हमारा है,
हमको प्राणों से भी प्यारा है।
है यहाँ हिमालय खड़ा हुआ,
संतरी सरीखा अड़ा हुआ।
गंगा की निर्मल धारा है,
यह भारतवर्ष हमारा है।
क्या यही पहाड़ियाँ न्यारी,
जिनमें सुंदर झरने जारी।
शोधा में सबसे न्यारा है.
भारतवर्ष हमारा है।
है हवा मनोहर डोल रही,
वन में कोयल बोल रही।
बहती सुगंध की धारा है,
यह भारतवर्ष हमारा है।
प्रश्न क.
कवि के अनुसार कौन प्राणों से प्यारा है?
(i) कविता
(ii) राग
(iii) भारतवर्ष
(iv) कोई नहीं
उत्तर:
(iii) भारतवर्ष
![]()
प्रश्न ख.
हिमालय किसकी तरह खड़ा है?
(i) पहरेदार
(ii) समुद्र
(iii) राक्षस
(iv) इनमें सभी
उत्तर:
(i) पहरेदार
प्रश्न ग.
कोयल कहाँ बोल रही है?
(i) वनों में
(ii) दरिया में
(iii) घरों में
(iv) सागर में
उत्तर:
(i) वनों में
प्रश्न घ.
काव्यांश के लिए कोई उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
(i) प्यारी कोयल
(ii) खड़ा हिमालय
(iii) भारतवर्ष
(iv) आतंकवाद
उत्तर:
(iii) भारतवर्ष
प्रश्न ड.
‘हिमालय’ शब्द का उचित संधि-विच्छेद कौन-सा है?
(i) हिमा + आलय
(ii) हिमआ + लय
(iii) हिम + आलय
(iv) हि + मालय
उत्तर:
(iii) हिम + आलय
4. हिमगिरि के हिम से निकल-निकल,
वह विमल दूध-सा हिम का जल,
कर-कर निदान कल-कल छल-छल,
बहता आता नीचे पल-पल;
तन का चंचल, मन का विह्वल।
प्रश्न क.
नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?
(i) पर्वतों से
(ii) नहरों से
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(i) पर्वतों से
![]()
प्रश्न ख.
हिम का जल कैसा होता है?
(i) दही के समान
(ii) मक्खन के समान
(iii) दूध के समान
(iv) छाछ के समान
उत्तर:
(iii) दूध के समान
प्रश्न ग.
शोर करता हुआ जल किस ओर बहता है?
(i) ऊपर की ओर
(ii) नीचे की ओर
(iii) घरों की ओर
(iv) पर्वतों की ओर
उत्तर:
(ii) नीचे की ओर
प्रश्न घ.
कौन हिम का सेमानार्थी नहीं है?
(i) तुषार
(ii) बर्फ
(iii) तोय
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(iii) तोय
![]()
प्रश्न ङ.
उपर्युक्त पद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक चुनिए-
(i) हिमजल
(ii) हिमालय पर्वत
(iii) पहाड़ियाँ
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(i) हिमजल
We hope this guide on Apathit Kavyansh Class 6 Questions and Answers Pdf helps with your Hindi preparation — for more, check out Malhar Hindi Book Class 6 Solutions