Class 2 Hindi Chapter 14 बीज Question Answer
Beej Question Answer
Beej Class 2 Question Answer
खोजें और जानें
किसी पुराने बर्तन या गमले में काले चनों को बोएँ। कुछ ही दिनों बाद चनों से हरे-भरे, छोटे-छोटे डंठल और पत्ते उगने लगेंगे। देखें, उन्हें उगने में कितना समय लगता है और कितना पानी और धूप।
उत्तर-
इस गतिविधि को स्वयं करके समझें।
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
बीज कहाँ मिला होगा?
उत्तर-
बीज कहीं ज़मीन पर पड़ा हुआ या कूड़े में मिल होगा।
प्रश्न 2.
पेड़ और झाड़ी में कोई फ़र्क होता है क्या?
उत्तर-
पेड़ बड़ा और छायादार होता है एवं झाड़ी छोटी और काँटेदार होती है।
![]()
प्रश्न 3.
कहानी में क्यों कहा गया है कि ‘कोई फ़र्क नहीं पड़ता’?
उत्तर-
लेखिका यह नहीं जानती कि यह बीज किसी पेड़ का, झाड़ी का या फूल का है। इसलिए कुछ भी उगे उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
प्रश्न 4.
क्या आपने कभी बीज बोया है? या किसी और को बीज बोते देखा है?
उत्तर-
हाँ, मैंने सेम का बीज बोया है। मेरे बाबाजी बहुत सारे बीज बोते थे और सबकी अलग-अलग प्रकार से देखभाल करते थे।
प्रश्न 5.
बीज बोने के लिए ____________
, ____________ , और
____________
की आवश्यकता पड़ती है।
उत्तर-
बीज बोने के लिए गमला
, पानी,
और धूप
की आवश्यकता पड़ती है।
प्रश्न 6.
बीज में ____________
भी लग सकते हैं और ____________
भी।
उत्तर-
बीज में फल
भी लग सकते हैं और फूल
भी।
रंग भरिए

उत्तर-
बच्चे पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र को देखकर स्वयं रंग भरें।
![]()
बीज पाठ का सारांश
यह कविता दीपा बलसावर ने लिखी है। इसमें उन्होंने एक बीज क्या-क्या बन सकता है, इस बात की तरफ़ इशारा किया है। बीज आने वाले दिनों में क्या बनेगा और कैसा बनेगा, यह सब निश्चित नहीं होता है, किंतु बीज बोने वाले लड़के को इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। उसे तो कुछ अच्छा करने की ललक मात्र है।
शब्दार्थ- फ़र्क – अंतर।

बीज के प्रश्न उत्तर


