Hathi Cycle Chala Raha Tha Class 2 Worksheet
Hathi Cycle Chala Raha Tha Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) साइकिल कौन चला रहा था ?
(क) हाथी
(ख) चींटी
(ग) भालू
(घ) गधा
उत्तर :
(क) हाथी
(ii) साइकिल पर पीछे कौन बैठी थी ?
(क) मैना
(ख) लड़की
(ग) चींटी
(घ) चिड़िया
उत्तर :
(ग) चींटी
(iii) चींटी कहाँ से कूदी ?
(क) पहाड़ से
(ख) साइकिल से
(ग) पेड़ से
उत्तर :
(ख) साइकिल से
(घ) छत से
(iv) पीछे क्या सरकने लगा ?
(क) चक्का
(ख) हैंडल
(ग) घंटी
(घ) सीट
उत्तर :
(क) चक्का
![]()
प्रश्न 2.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए ।

(क) हाथी ______ चला रहा था।
पीछे ______ बैठी थी,
झूम रहा था हवा में ______
चींटी ______ से ऐंठी थी।
उत्तर :
साइकिल, चींटी, हाथी, शान
(ख) तभी चढ़ाई ______ आई,
लगे हाँफने ______ दद्दा,
चरर-मरर-चूँ रुकी ______,
लगा सरकने ______ चक्का।
उत्तर :
सीधी, हाथी, साइकिल, पीछे
(ग) ______चट कूदी ______ से,
बोली- मत घबराना ______
आप पाँव ______ पर मारो,
मैं हूँ न, ______ हूँ धक्का।
उत्तर :
चींटी, साइकिल, दद्दा, पैडल, देती
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों को खाली स्थान में भरकर इस कविता को कहानी के रूप में लिखिए।

जंगल, चींटी, बाजार, साइकिल, हाथी, मित्र, साथ, पीछे, चींटी, जानवर, सीधी, मरर, चक्का, सरकने, तरस, दद्दा, घबराओ, पाँव, मारो, धक्का, हवा, झूमता
हाथी और चींटी दोनों गहरे ______ थे। दोनों हमेशा ______ रहते थे। एक दिन ______ ने ______ चलाने की सोची। वह ______ से साइकिल ले आया। हाथी साइकिल चलाने जा रहा था तो ______ ने कहा “मैं भी तुम्हारे साथ चलूँगी।” मुझे भी ______ की सैर करनी है। हाथी ने कहा तुम ______ बैठ जाओ। चींटी बैठ जाती है। हाथी ______ में ______ हुआ साइकिल चला रहा था और ______ शान से पीछे बैठी थी। जंगल के सभी ______ उन्हें देख रहे थे। तभी अचानक एक ______ चढ़ाई आ जाती है। हाथी वहाँ साइकिल चलाते हुए हाँफने लग जाता है और साइकिल चरर ______ चूँ करने लगती है। साइकिल का ______ पीछे की तरफ ______ लगता है। तभी चींटी को हाथी पर ______ आता है और वह साइकिल से नीचे कूद जाती है और कहती है हाथी ______ आप ______ नहीं, “मैं हूँ ना ‘ आप ______ से पैडल पर ______ और मैं ______ देती हूँ।
उत्तर :
मित्र, साथ, हाथी, साइकिल, बाजार, चींटी, जंगल, पीछे, हवा, झूमता, चींटी, जानवर, सीधी, मरर, चक्का, सरकने, तरस, दद्दा, घबराओ, पाँव, मारो, धक्का।
कहानी लिखिए
खरगोश और कछुआ
प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों को रिक्त स्थानों में भरकर कहानी पूरी कीजिए ।

खरगोश और ______ दोनों गहरे मित्र थे। वे दोनों हमेशा ______ रहते थे। एक दिन वे ______ की सैर करने जा रहे थे, तभी ______ में उनको एक सियार ______ दिया। वह उनको ______ रहा था। दोनों उसे देखकर ______ गए। खरगोश ने कहा हमें ______ चाहिए, लेकिन फिर वह ______ से बोला तुम तो बहुत ______ चलते हो। ऐसा करो तुम मेरी ______ पर बैठ जाओ। इससे हम दोनों की ______ बच जाएगी। कछुआ खरगोश की ______ मान लेता है और उसकी पीठ पर ______ जाता है। खरगोश उसे ______ से लगाकर तेज दौड़ने लगता है। दोनों तालाब के ______ पहुँच जाते हैं। वे दोनों तालाब के ______ किनारे पर जाना चाहते थे। लेकिन ______ को तैरना नहीं आता था। तब कछुआ ______ कि तुम घबराओ नहीं अब मेरी ______ है, ऐसा करो ______ मेरी पीठ पर बैठ जाओ मुझे ______ आता है। खरगोश कछुए की पीठ पर बैठ ______ है। फिर दोनों ______ के दूसरे किनारे पर पहुँच जाते हैं। वे दोनों बहुत ______ गए थे। फिर दोनों ने पास के ______ में से ______ तोड़कर खाई और ______ पिया। हमें ______ के समय डरना नहीं चाहिए, बल्कि ______ से काम लेना चाहिए ।
उत्तर :
कछुआ, साथ, जंगल, रास्ते, दिखाई, घूर, डर, भागना, कछुए, धीरे, पीठ, जान, बात, बैठ, कंधे, किनारे, दूसरे, खरगोश, बोला, बारी, तुम, तैरना, जाता, तालाब, थक, खेत, गाजर, पानी, मुसीबत, बुद्धि। डरो मत!
![]()
मिलकर पढिए
डरो मत!
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) नरेंद्र को किसका पेड़ पसंद था ?
(क) चमेली का
(ख) चंपक का
(ग) आम का
(घ) अमरूद का
उत्तर :
(ख) चंपक का
(ii) नरेंद्र आठ साल की उम्र से किसके घर खेलने जाता था ?
(क) नानी के
(ख) मित्र के
(ग) पड़ोसियों के
(घ) बुआ के
उत्तर :
(ख) मित्र के
(iii) ” पेड़ पर दैत्य रहता है” यह किसने कहा ?
(क) मित्र की दादीजी ने
(ख) मित्र के दादाजी ने
(ग) मित्र की नानीजी ने
(घ) मित्र के पिताजी ने
उत्तर :
(ख) मित्र के दादाजी ने
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों में उचित शब्द भरिए ।
(i) दादाजी को डर था कि कहीं पेड़ की डाल न ______ जाए। (टूट/फूट)
(ii) दादाजी की बात सुनकर नरेंद्र को ______ हुआ | ( अचरज / विचलित)
(iii) वह ______ पर चढ़ने वालों की गर्दन तोड़ देता है । (पेड़ / टहनी)
(iv) नरेंद्र चंपक के पेड़ पर ______ रहा था । (झूल / फूल)
उत्तर :
(i) टूट
(ii) अचरज
(iii) पेड़
(iv) झूल
प्रश्न 3.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) दादाजी को किस बात का डर था ?
________________________________
उत्तर :
दादाजी को डर था कि कहीं पेड़ की डाल टूट गई तो नरेंद्र पेड़ से गिर पड़ेगा।
(ii) दादाजी ने पेड़ के दैत्य के बारे में क्या बताया ?
________________________________
उत्तर :
दादाजी ने पेड़ के दैत्य के बारे में बताया कि वह पेड़ पर चढ़ने वालों की गर्दन तोड़ देता है ।
(iii) नरेंद्र ने हँसकर मित्र को क्या कहा ?
________________________________
उत्तर :
नरेंद्र ने हँसकर कहा, “तुम भी कितने भोले हो ! अगर दादाजी की बात सच होती तो मेरी गर्दन टूट चुकी होती ।
(iv) बालक नरेंद्र किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?
________________________________
उत्तर :
बालक नरेंद्र ‘स्वामी विवेकानंद’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ ।
हाथी साइकिल चला रहा था Worksheet


