Our free Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 5 कबीर के दोहे Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 8 Hindi Chapter 5 Worksheet कबीर के दोहे
Class 8 Hindi कबीर के दोहे Worksheet
कबीर के दोहे Worksheet – कबीर के दोहे Class 8 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए ।
(क) ‘साँच बराबर तप नहीं’ पंक्ति में ‘तप’ का क्या अर्थ है?
(i) तपस्या
(ii) तापमान
(iii) गरमी
(iv) दुख
(ख) कबीर किसे पास में रखने की सलाह देते हैं ?
(i) गुरु को
(ii) गोविंद को
(iii) निंदक को
(iv) संत को
(ग) ‘बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर’ दोहे का मुख्य संदेश क्या है?
(i) लंबा होना अच्छा है
(ii) खजूर खाना फायदेमंद है
(iii) ऊँचाई से कोई लाभ नहीं, अगर दूसरों को लाभ न पहुँचे
(iv) पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ
(घ) कबीर के अनुसार सबसे बड़ा पाप क्या है?
(i) चोरी
(ii) आलस्य
(iii) झूठ
(iv) अभिमान
(ङ) सूप की विशेषता क्या है, जिससे साधु की तुलना की गई है ?
(i) वह आवाज करता है।
(ii) वह भूख मिटाता है।
(iii) वह सार (ज़रूरी चीज़) को रखता है और थोथा (गैरजरूरी चीज़) को उड़ा देता है।
(iv) वह महँगा होता है
प्रश्न 2.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर ‘✓’ या ‘x’ का निशान लगाइए।
(क) हमें गुरु से पहले ईश्वर को प्रणाम करना चाहिए।
(ख) ‘अति’ का अर्थ संतुलन होता है ।
(ग) मन की तुलना कबीर ने पक्षी से की है।
(घ) हम जैसी संगति में रहते हैं, वैसा ही बन जाते हैं।
(ङ) हमें कड़वी बोली बोलनी चाहिए।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित दोहों का भावार्थ स्पष्ट कीजिए ।
(क) साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। जाके हिरदे साँच है, ता हिरदे गुरु आप।।
_________________________________
_________________________________
(ख) गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागौं पाँय । बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय ।।
_________________________________
_________________________________
![]()
प्रश्न 4.
प्रस्तुत पंक्तियों के लिए पाठ से उपयुक्त दोहा चुनकर लिखिए।
(क) अगर कोई ऊँचा (बड़ा) बन भी जाए, लेकिन वह दूसरों के किसी काम न आए, तो ऐसी ऊँचाई का कोई लाभ नहीं है। जैसे खजूर का पेड़ ऊँचा तो होता है, पर न छाया देता है और न उसके फल आसानी से मिलते हैं।
_________________________________
_________________________________
(ख) व्यक्ति को ऐसी मधुर और विनम्र वाणी बोलनी चाहिए, जिससे दूसरों को भी ठंडक (सुकून) मिले और बोलने वाले को भी संतोष हो ।
_________________________________
_________________________________
प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(क) ‘बड़ा’ होने से कबीर का क्या अभिप्राय है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए ।
_________________________________
_________________________________
(ख) कबीर ने किस-किसकी अति अच्छी नहीं बताई है?
_________________________________
_________________________________
(ग) आप दूसरों को किस प्रकार खुशी, शांति और सुख दे सकते हैं?
_________________________________
_________________________________
(घ) कबीर निंदकों को पास रखने की सलाह क्यों देते हैं?
_________________________________
_________________________________
(ङ) कुसंगति किसका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाती ? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए ।
_________________________________
_________________________________
(च) ‘साधू ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय’ दोहे में ‘सूप’ से क्या तात्पर्य है?
_________________________________
_________________________________
प्रश्न 6.
दिए गए शब्दों को प्रचलित या आधुनिक हिंदी में लिखिए।
(क) साँच – ___________
(ख) पाँय – ___________
(ग) जाके – ___________
(घ) दियो – ___________
(ङ) हिरदे – ___________
(च) औरन – ___________
(छ) लागै – ___________
(ज) नियरे – ___________
(झ) काके – ___________
(ञ) देइ – ___________
(ट) तहवाँ – ___________
(ठ) पाय – ___________
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए ।
(क) उड़ना – ___________
(ख) भला – ___________
(ग) अपना – ___________
(घ) शीतल – ___________
(ङ) दूर – ___________
(च) निंदक – ___________
प्रश्न 8.
(क) अनेकार्थक शब्द से आप क्या समझते हैं ? बताइए ।
_________________________________
_________________________________
(ख) दिए गए अनेकार्थक शब्दों के अर्थ लिखिए।
(i) तप – ___________
(ii) गुरु – ___________
(iii) फल – ___________
(iv) पानी – ___________
(v) मन – ___________
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए अपठित पद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
पर्यावरण शुद्ध रखकर ही जीवन सुफल बनेगा।
जीवन सुफल बनेगा, साथी जीवन सुफल बनेगा । ।
भोर हुए पक्षी कर कलरव, वन-उपवन हर्षाते ।
बने प्रकृति की थाती निर्भर, कल-कल स्वर में गाते
इस सुमधुर संगीत गीत से, जीवन सुखद रहेगा।
जीवन सुखद रहेगा साथी, जीवन सुखद रहेगा।
हरी प्रकृति की गोद सुहावन, धन-संपत्ति वरदानी ।।
पर्यावरण सुरक्षित करके, रीति निभे कल्याणी ।
तब धरती के जीव-जंतु का जीवन बना रहेगा।
जीवन बना रहेगा साथी, जीवन बना रहेगा ।। । ।
फूल, पेड़, पत्ती की रक्षा करने का व्रत ठानें ।
कभी न इनको काटें- पीटें, प्राण देवता मानें।।
इनसे प्राण वायु को जीवन, निश दिन मिला करेगा।
निश दिन मिला करेगा साथी, निश दिन मिला करेगा ।।
(क) जीवन सुखद और सफल कब बनेगा ?
_________________________________
(ख) कौन – सी कल्याणी रीति निभाने की बात की जा रही है?
_________________________________
(ग) हमें क्या करने का व्रत लेना है?
_________________________________
(घ) भोर होने पर क्या होता है?
_________________________________
(ङ) प्रस्तुत पद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
_________________________________
![]()
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 10.
आपके इलाके में किसी साल अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, तो किसी साल वर्षा ही नहीं होती और सूखा पड़ जाता है। इन स्थितियों से बचने के लिए आप स्थानीय स्तर पर क्या कदम उठाना चाहेंगे? बताइए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
प्रश्न 11.
आपके छोटे भाई का मन काफी चंचल है। इस कारण वह पढ़ाई-लिखाई में अपने को एकाग्र नहीं कर पाता है। इसके कारण वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाता है। आप सुधरने के लिए उसे किस प्रकार का मार्ग-दर्शन देंगे। सोचकर बताइए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 12.
आपकी कॉलोनी में एक स्वतंत्रता सेनानी रहते हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उन्होंने उन दिनों विकट परिस्थितियों में भी संघर्ष का साथ नहीं छोड़ा था। आप उनके कठिन संघर्षों पर उनका साक्षात्कार लीजिए तथा उसे संवाद के रूप में प्रस्तुत कीजिए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
प्रश्न 13.
बरसात में किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीम, पीपल जैसे पर्यावरण को ज़्यादा शुद्ध करने वाले तथा फलदार पेड़ के रोपण पर बल देने वाला एक विज्ञापन बनाइए तथा उससे जागरूकता बढ़ाइए।

प्रश्न 14.
‘जीवन में गुरु की महत्ता’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
_________________________________
_________________________________
_________________________________