Students revise important topics using Class 7 SST Extra Questions Chapter 3 भारत की जलवायु Extra Questions before exams.
भारत की जलवायु Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 3 Extra Question Answer in Hindi भारत की जलवायु
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
चक्रवात कैसे बनते हैं?
उत्तर:
- चक्रवात तब बनते हैं जब समुद्र के पास वायुमंडलीय दबाव कम होता है।
- यह स्थिति पवन को निम्न दबाव की ओर खींचती है।
- पवन नमी एकत्र करता है और चक्रवात का निर्माण करता है।
प्रश्न 2.
भूस्खलन के कारण क्या हैं?
उत्तर:
- भूस्खलन भारी वर्षा, भूकंप या ज्वालामुखी गतिविधियों के कारण होता है।
- मानवीय गतिविधियाँ जैसे वनों की कटाई भी इसके कारण बनती हैं।
- यह पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक सामान्य है।
प्रश्न 3.
बाढ़ के प्रभाव क्या होते हैं?
उत्तर:
- बाढ़ से कृषि को नुकसान होता है और लोगों की आजीविका प्रभावित होती है।
- यह आधारभूत ढाँचे को भी क्षति पहुँचाती है।
- बाढ़ के कारण जनसंख्या विस्थापित हो सकती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जलवायु परिवर्तन और उसकी चुनौतियाँ क्या हैं?
उत्तर:
- जलवायु परिवर्तन का अर्थ है जलवायु में दीर्घकालिक परिवर्तन।
- यह तापमान, वर्षा और मौसम की घटनाओं पर प्रभाव डालता है।
- मानवीय गतिविधियाँ जैसे जीवाश्म ईंधन का जलना इस परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं।
- इसके परिणामस्वरूप कृषि उत्पादन में कमी और आर्थिक चुनौतियाँ आती हैं।
- हमें इसके प्रभावों के प्रति सजग रहना चाहिए और उपाय अपनाने चाहिए।
![]()
प्रश्न 2.
दावानल के प्रभाव और रोकथाम के उपाय क्या हैं?
उत्तर:
- दावानल जंगलों में अनियंत्रित आग है, जो शुष्क जलवायु में फैलती है।
- यह वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचाती है।
- मानवीय लापरवाही जैसे आग लगाना इसके मुख्य कारण हैं।
- दावानल से हवा की गुणवत्ता खराब होती है और स्थानीय समुदाय प्रभावित होते हैं।
- रोकथाम के उपायों में जागरूकता और उचित प्रबंधन शामिल हैं।
भारत की जलवायु Class 7 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत में जलवायु के प्रकारों में से कौन सा क्षेत्रीय जलवायु का उदाहरण है?
(क) थार मरुस्थल
(ख) हिमालय पर्वत
(ग) उत्तर भारतीय मैदान
(घ) सभी उपरोक्त
उत्तर:
(घ) सभी उपरोक्त
प्रश्न 2.
मानसून के दौरान भारत में क्या होता है?
(क) नदियाँ सूख जाती हैं
(ख) फसलें उगती हैं
(ग) तापमान में वृद्धि होती है
(घ) ठंडी हवाएँ चलती हैं
उत्तर:
(ख) फसलें उगती हैं
प्रश्न 3.
जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों में से कौनसा सही है?
(क) अक्षांश
(ख) ऊँचाई
(ग) समुद्र से निकटता
(घ) सभी उपरोक्त
उत्तर:
(घ) सभी उपरोक्त
प्रश्न 4.
भारत में मानसून की विशेषता क्या है?
(क) यह केवल गर्मियों में होता है
(ख) यह वर्षा लाता है
(ग) यह ठंडी हवाएँ लाता है
(घ) यह कवल उत्तर भारत में होता है
उत्तर:
(ख) यह वर्षा लाता है
कथनों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : भारत में जलवायु के चार मुख्य प्रकार हैं: उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय, शीतोष्ण और शीत।
कथन II : मानसून केवल गर्मियों में आता है और वर्षा लाता है।
विकल्प :
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
![]()
प्रश्न 6.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : जलवायु का अध्ययन दीर्घकालिक मौसमी पैटर्न का विश्लेषण करता है।
कथन II : मौसम का अध्ययन केवल एक दिन के लिए किया जाता है।
विकल्प:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : मानसून पवनों की गति और तापमान के बीच संबंध को दर्शाता है।
कथन II : भारत में मानसून का प्रभाव केवल दक्षिणी हिस्से पर होता है।
विकल्प:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : जलवायु में परिवर्तन मानव गतिविधियों का परिणाम हो सकता है।
कथन II: जलवायु परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं होता है। विकल्प :
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
स्थिति अध्ययन
I. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (नेशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स-एन.डी.आर.एफ.) को प्राकृतिक और मानवनिर्मित आपदाओं से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। एन.डी.आर.एफ. बटालियन भारत में 12 अलगअलग स्थानों पर स्थित हैं। एन.डी.आर.एफ. ने चक्रवात, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रश्न 1.
कितने अलग-अलग स्थानों पर एन.डी.आर.एफ. की बटालियन स्थित है?
उत्तर:
12
प्रश्न 2.
एन.डी.आर.एफ. का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर:
आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्य।
![]()
प्रश्न 3.
एन.डी.आर.एफ. की भूमिका और महत्व को समझाते हुए दो मुख्य बिंदुओं में बताएँ।
उत्तर:
एन.डी.आर.एफ. प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं जैसे चक्रवात, भूस्खलन और बाढ़ के दौरान त्वरित और प्रभावी बचाव कार्य करता है, जिससे प्रभावित लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा होती है।
यह बल आपदा प्रबंधन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित है, जो उन्हें आपातकालीन स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाता है।
रिक्त स्थान भरिए
1. जलवायु का तात्पर्य किसी क्षेत्र में लंबे समय तक अनुभव की जाने वाली – है।
उत्तर: मौसमी प्रवृत्ति
2. भारत में ऋतुएँ होती हैं, जिनमें वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर शामिल हैं।
उत्तर: छह
3. मानसून का अर्थ अरबी शब्द – से आया है, जिसका अर्थ है ॠतु।
उत्तर: मौसिम
4. उत्तरी मैदानों में जलवायु – कटिबंधीय होती है, जहाँ ग्रीष्मकाल अत्यधिक गर्म और शीत ॠतु ठंडी होती है।
उत्तर: उपोष्ण।
कॉलम मिलाएँ
जलवायु क्षेत्र और उनके प्रकारों का मिलान करें।
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. कश्मीर घाटी | (क) उष्णकटिबंधीय आर्द्र |
| 2. थार रेगिस्तान | (ख) शीतोष्ण |
| 3. पश्चिंमी घाट | (ग) शुष्क |
| 4. हिमालयी क्षेत्र | (घ) अल्पाइन |
उत्तर:
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. कश्मीर घाटी | (ख) शीतोष्ण |
| 2. थार रेगिस्तान | (ग) शुष्क |
| 3. पश्चिंमी घाट | (क) उष्णकटिबंधीय आर्द्र |
| 4. हिमालयी क्षेत्र | (घ) अल्पाइन |
सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न
1. जलवायु और मौसम में कोई अंतर नहीं है।
उत्तर: असत्य।
2. भारत में केवल चार मुख्य ऋतुएँ होती हैं।
उत्तर: असत्य।
3. मानसून का अर्थ केवल वर्षा से है।
उत्तर: असत्य।
![]()
4. हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में जलवायु अल्पाइन होती है।
उत्तर: सत्य
5. समुद्र से निकटता किसी क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित नहीं करती।
उत्तर: असत्य।