Our free Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Chapter 8 बिरजू महाराज से साक्षात्कार Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 7 Hindi Chapter 8 Worksheet बिरजू महाराज से साक्षात्कार
Class 7 Hindi बिरजू महाराज से साक्षात्कार Worksheet
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Worksheet – बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए।
(क) लखनऊ घराने के लोग मूल रूप से कहाँ के रहने वाले थे?
(i) हरिया के
(ii) बनारस के
(iii) मधुबनी के
(iv) पटना के
(ख) इनमें से कौन एक नृत्य शैली नहीं है?
(i) कथक
(ii) कुचिपुड़ी
(iii) मल्हार
(iv) मोहिनीअट्टम
(ग) भरतनाट्यम की भाव-भंगिमा किससे ली गई है?
(i) मूर्तिकला से
(ii) चित्रकला से
(iii) गायन शैली से
(iv) लोककला से
(घ) किस नृत्य शैली में ओज है?
(i) कुचिपुड़ी में
(ii) मोहिनीअट्टम में
(iii) मणिपुरी में
(iv) कथकली में
![]()
(ङ) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : लड़कियों में कोई-न-कोई कुशलता होनी चाहिए।
कारण (R) : लड़कियों का आत्मनिर्भर बनना बहुत आवश्यक है। विकल्पः
(i) कथन (A) गलत है किंतु और कारण (R) सही है ।
(ii) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) गलत है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(च) निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है/हैं? सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन
(अ) बिरजू महाराज का जीवन शास्त्रीय संगीत के रागों के समान ही उतार-चढ़ाव से भरा था ।
(ब) महाभारत के शांति पर्व में कथक की चर्चा मिलती है।
(स) नृत्य करना एक तरह से अदृश्य शक्ति को निमंत्रण देना है।
(द) संगीत की लय हमें अनुशासन और संतुलन सिखाती है।
विकल्पः
(i) कथन ( अ ) और ( द ) सही हैं।
(ii) कथन ( अ ), (स) और (द) सही हैं।
(iii) कथन (ब), (स) और (द) सही हैं।
(iv) सभी कथन सही हैं।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) प्रस्तुत पाठ के आधार पर बताइए कि बिरजू महाराज का बचपन कैसा था ?
_____________________________________
_____________________________________
(ख) ‘बैरगिया नाला’ वाली घटना क्या दर्शाती है ?
_____________________________________
_____________________________________
(ग) लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य में क्या अंतर है?
_____________________________________
_____________________________________
(घ) कथक में बिरजू महाराज ने क्या परिवर्तन किए?
_____________________________________
_____________________________________
(ङ) लड़कियों के विषय में बिरजू महाराज क्या सोचते थे ? लिखिए।
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 3.
निम्नलिखित पाठांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए ।
कथक की परंपरा बहुत पुरानी है। ‘महाभारत’ के आदिपर्व और ‘रामायण’ में इसकी चर्चा मिलती है। पहले कथक रोचक और अनौपचारिक रूप से कथा कहने का ढंग होता था। तब यह मंदिरों तक ही सीमित था। हमारे लखनऊ घराने के लोग मुख्यतः बनारस – इलाहाबाद के बीच हरिया गाँव के रहने वाले थे। वहाँ 989 कथिकों के घर हुआ करते थे। कथिकों का एक तालाब अभी भी है । गाँव में एक बैरगिया नाला है, जिसके साथ यह कहानी जुड़ी हुई है – एक बार नौ कथिक नाले के पास से गुजर रहे थे कि तीन डाकू वहाँ आ पहुँचे। कुछ कथिक डर गए, किंतु उन कथिकों की कला में इतना दम था कि डाकू सब कुछ भूलकर उन कथिकों के कथक में मग्न हो गए ।
(क) कथक की परंपरा की शुरुआत का उल्लेख किन ग्रंथों में मिलता है?
(i) वेद और उपनिषद
(ii) महाभारत और रामायण
(iii) भागवत और पुराण
(iv) गुरु ग्रंथ साहिब
(ख) प्रारंभिक समय में कथक की प्रस्तुति कहाँ तक सीमित थी?
(i) दरबारों तक
(ii) विद्यालयों तक
(iii) मंदिरों तक
(iv) थिएटरों तक
(ग) कथक पहले किस रूप में किया जाता था ?
(i) औपचारिक रूप में
(ii) युद्ध प्रदर्शन के रूप में
(iii) रोचक और अनौपचारिक रूप में
(iv) प्रतियोगिता के रूप में
(घ) हरिया गाँव में कितने कथिकों के घर बताए गए हैं?
(i) 108
(ii) 989
(iii) 500
(iv) 1000
(ङ) प्रस्तुत पाठांश को पढ़कर बताइए इनमें से कौन-सा कथन सही है?
(i) डाकू उदार थे।
(ii) डाकू भुलक्कड़ थे।
(iii) डाकू कला-प्रेमी थे।
(iv) डाकू नीरस थे।
प्रश्न 4.
उचित शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) गंडा बाँधने की रस्म __________ और __________ के बीच होती है।
(ख) बिरजू महाराज की प्रेरणा उनकी __________ थीं।
(ग) कथक की परंपरा __________ और __________ से जुड़ी है।
(घ) शोभना नारायण __________ अफ़सर और नृत्यांगना हैं ।
(ङ) गंडा बाँधने से पहले __________ दी जाती है।
(च) बिरजू महाराज ने __________ वर्ष की उम्र में मंच पर प्रस्तुति दी।
प्रश्न 5.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर ‘✓’ या ‘✗’ का निशान लगाइए ।
(क) बिरजू महाराज का जन्म हरिया गाँव में हुआ था।
(ख) बिरजू महाराज ने विदेशों में भी कथक सिखाया।
(ग) कथक सिर्फ़ मनोरंजन का माध्यम है।
(घ) बिरजू महाराज का सपना डॉक्टर बनना था।
(ङ) डाकू कथिकों से प्रभावित होकर शांत हो गए थे।
(च) बिरजू महाराज को घर का माहौल नृत्य के अनुकूल मिला।
![]()
प्रश्न 6.
दिए गए शब्द / शब्द समूह का उसके संदर्भ / अवधारणा से सही मिलान कीजिए।
| शब्द / शब्द समूह | संदर्भ/अवधारणा |
| (क) चाँदनी | यह नाचने वालों के अपने मन बहलाव और संतुष्टि के लिए होता है। |
| (ख) नृत्य करना | यह दर्शकों के लिए होता है जिसमें नर्तक अकेला ही काफ़ी होता है। |
| (ग) कथक | इसमें दैनिक जीवन से भाव-भंगिमा ली गई होती है तथा गर्दन को हलके से हिलाया जाता है। |
| (घ) लोक नृत्य | अदृश्य शक्ति को निमंत्रण देना क्योंकि शरीर ध्यान व तपस्या का साधन होता है। |
| (ङ) शास्त्रीय नृत्य | बिछाने की बड़ी सफ़ेद चादर जिस पर कथक होता था । |
प्रश्न 7.
संधि और समास में क्या अंतर है? पाठ से ऐसे शब्दों के उदाहरण देते हुए समझाइए ।
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों के संधि-विच्छेद कीजिए ।
(क) देहांत – __________ + __________
(ख) रामायण – __________ + __________
(ग) यशोदा – __________ + __________
(घ) महर्षि – __________ + __________
(ङ) वागीश – __________ + __________
प्रश्न 9.
पाठ में से पाँच समासगत शब्दों को ढूँढ़कर लिखिए तथा उनका समास – विग्रह करते लिखिए।
| शब्द | समास-विग्रह | भेद |
प्रश्न 10.
‘र’ के विभिन्न रूपों के प्रयोग संबंधी नियमों को पाठ से उदाहरण लेकर समझाइए ।
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 11.
‘भाषा’ किसे कहते हैं? भारत में मान्यता प्राप्त भाषाएँ कौन-कौन सी हैं ? लिखिए।
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 12.
‘काल’ से आप क्या समझते हैं? पाठ से उदाहरण देते हुए समझाइए |
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
![]()
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 13.
‘महिलाएँ त्याग की मूर्ति होती हैं।’ पाठ और अपने निजी जीवन के अनुभवों के आधार पर इस कथन की प्रासंगिकता सिद्ध कीजिए ।
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 14.
संगीत की सिद्धि के लिए नाचने गाने एवं बजाने वालों के मध्य तालमेल को देखकर आप अपने व्यवहार में किस प्रकार का परिवर्तन करना चाहेंगे?
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 15.
शोभना नारायण के उदाहरण से आपको क्या सीख मिलती है?
_____________________________________
_____________________________________
_____________________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 16.
किसी फ़िल्म अभिनेता / अभिनेत्री से साक्षात्कार लेने के लिए एक प्रश्नावली तैयार कीजिए ।
_____________________________________
_____________________________________
प्रश्न 17.
नीचे दिए गए चित्र की नृत्य शैली को पहचानकर उसके बारे में 30 से 40 शब्दों का एक अनुच्छेद लिखिए।
_____________________________________
_____________________________________