Vakya Vichar Class 6 (वाक्य विचार), is Hindi grammar part from Malhar Hindi Book Class 6 Solutions, covers all types of sentences based on structure and meaning with examples and a free worksheet for practice.
Vakya Vichar Worksheet for Class 6 with Answers
वाक्य विचार Class 6 Worksheet
वाक्य-वाक्य शब्दों का एक ऐसा समूह है, जिसका कोई अर्थ हो; जैसे-आदित्य खेलता है। वाक्य के दो अंग होते हैं-
उद्देश्य-वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
जैसे- राम पढ़ता है।
माँ खाना बनाती है।
विधेय-उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
जैसे- राम पढ़ता है।
माँ खाना बनाती है।
वाक्य के भेद-
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं-

सरल वाक्य—जिस वाक्य में एक उद्ददेश्य तथा एक ही विधेय हो, उसे सरल वाक्य कहते हैं;
जैसे- सरला पत्र लिखती है।
अर्णव गेंद खेलता है।
संयुक्त वाक्य—जिस वाक्य में दो सरल वाक्य किसी समुच्चयबोधक दूवारा जुड़े हों, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं; जैसे- राम पढ़ रहा है और मोहन खेल रहा है। नेहा गा रही थी तो राधा सितार बजा रही थी।
मिश्रित वाक्य-जिस वाक्य में एक सरल वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं; जैसे-वह कौन है जो मंच पर खड़ा है ?
उपवाक्य-पदों का ऐसा सार्थक समूह जो किसी वाक्य का अंश हो, उपवाक्य कहलाता है;
![]()
जैसे-मोहन ने कहा कि मैं खेलूँगा।
उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं-स्वतंत्र, प्रधान एवं आश्रित।

आश्रित उपवाक्य के तीन भेद हैं-
संज्ञा उपवाक्य-जिन आश्रित उपवाक्यों का प्रयोग संज्ञा की तरह हो, उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं;
जैसे -राम ने कहा कि मैं पढ़ूगा। मैं नहीं जानता कि वह कहाँ है।
विशेषणं उपवाक्य-जो उपवाक्य विशेषण की तरह प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें विशेषण उपवाक्य कहते है; जैसे -वह आदमी जो कल आया था, आज भी आएगा।
क्रियाविशेषण उपवाक्य-जो उपवाक्य क्रियाविशेषण की तरह प्रयोग किए जाते हैं, क्रियाविशेषण उपवाक्य कहलाते हैं; जैसे-जब पानी बरसता है तब मेंढक बोलते हैं।
अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद हैं-

- विधिवाचक-इस वाक्य में किसी बात के होने का पता चलता है; जैसे-मैंने खा लिया।
- निषेधवाचक-इस वाक्य में किसी बात के न होने का पता चलता है; जैसे-मैंने खाना नहीं खाया।
- इच्छावाचक वाक्य-इसमें किसी इच्छा या शुभकामना का बोध होता है; जैसे-ईश्वर तुम्हें सफलता दे।
- आज्ञावाचक वाक्य-इसमें आज्ञा या अनुमति का बोध होता है; जैसे-तुम कल आना।
- प्रश्नवाचक वाक्य-इसमें प्रश्न पूछे जाने का भाव होता है; जैसे-तुम यहाँ क्या कर रहे हो? क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
- विस्मयादिवाचक-इस वाक्य में विस्मय, दुख, सुख आदि का बोध होता है; जैसे-वाह! कितना सुंदर फूल है।
- संकेतवाचक-इसमें एक वाक्य दूसरे की संभावना पर निर्भर होता है; जैसे-व्यायाम करो तो सुस्ती दूर हो जाएगी।
- संदेहवाचक वाक्य-इस वाक्य में किसी बात या काम के होने में संदेह होता है; जैसे-शायद कल हम आगरा जाएँगे।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
वाक्य किसे कहते है?
(क) वर्णों का सार्थक समूह
(ख) स्वर एवं व्यंजन का सार्थक मेल
(ग) शब्दों का सार्थक मेल
(घ) शब्दों का अव्यवस्थित मेल
उत्तर:
(ग) शब्दों का सार्थक मेल
प्रश्न 2.
वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाए, उसे …… कहते हैं।
(क) उपदेश
(ख) विधेयक
(ग) उद्देश्य
(घ) विधेय
उत्तर:
(ग) उद्देश्य
![]()
प्रश्न 3.
रचना के आधार पर कौन-सा वाक्य भेद नहीं है ?
(क) सरल
(ख) संयुक्त
(ग) प्रयुक्त
(घ) मिभ्रित
उत्तर:
(ग) प्रयुक्त
प्रश्न 4.
‘मैं कहानी लिख रहा था जबकि काव्य चित्र बना रहा था’ रचना के आधार पर याक्य भेद बताइए।
(क) संयुक्त
(ख) सरल
(ग) मिश्रित
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) संयुक्त
प्रश्न 5.
इनमें से मिश्रित वाक्य कीन-सा है?
(क) सुभाषचंद्र बोस ने कहा कि दिल्ली चलो
(ख) मधुरिमा बाज़ार जाएगी
(ग) चित्रकार ने चित्र बनाया और उसे रंग दिया
(घ) आसमान में पक्षी उड़ रह हैं
उत्तर:
(क) सुभाषचंद्र बोस ने कहा कि दिल्ली चलो
प्रश्न 6.
अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
(क) छह
(ख) सात
(ग) आठ
(घ) नी
उत्तर:
(ग) आठ
प्रश्न 7.
जिस वाक्य में किसी बात के होने का पता चलता है, उसे …… वाक्य कहते हैं।
(क) विधिवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) प्रश्नयाचक
(घ) आज्ञावाचक
उत्तर:
(क) विधिवाचक
प्रश्न 8.
‘ईश्वर तुम्हें लंबी उम्र दे’—वाक्य का भेद बताइए।
(क) विधिवाचक
(ख) विस्मयाद्विवाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) इच्छावाचक
उत्तर:
(घ) इच्छावाचक
![]()
प्रश्न 9.
‘मैं नहीं जानता हूँ कि वैभव कहाँ है?’ यहाँ रेखांकित अंश उपवाक्य का कौन-सा भेद है ?
(क) संज्ञा उपवाक्य
(ख) विशेषण उपवाक्य
(ग) क्रियाविशेषण उपवाक्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) संज्ञा उपवाक्य
प्रश्न 10.
‘वह आदमी जो कल आया था आज नहीं आएगा।’ उपवाक्य का कौन-सा भेद है ?
(क) संज्ञा उपवाक्य
(ख) क्रियाविशेषण उपवाक्य
(ग) विशेषण उपवाक्य
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) विशेषण उपवाक्य
We hope Vakya Vichar Class 6 helps you understand sentence types in Hindi grammar better and prepare well for your exams.