Upsarg Class 6 (उपसर्ग), a chapter from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the definition and examples of prefixes with a free worksheet and MCQ practice questions.
Upsarg in Hindi Class 6 with Answers
Upsarg Worksheet for Class 6 – उपसर्ग
उपसर्ग-जो शब्दांश किसी शब्द के पहले लगकर उसे एक नया अर्थ प्रदान करते हैं या अर्थ में विशेषता ला देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं;
जैसे-अ + धर्म = अधर्म
बे + ईमान = बेईमान
निः + बल = निर्बल
सु + कुमार = सुकुमार
हिंदी में जो उपसर्ग मिलते हैं, वे संस्कृत, हिंदी तथा उर्दू भाषा के हैं।
जैसे-



अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
उपसर्ग वे शब्दांश ह़ोते हैं जो किसी शब्द के …… लगकर उसे नया अर्थ प्रदान करते हैं।
(क) अंत में
(ख) बीच में
(ग) पूर्व
(घ) कहीं भी
उत्तर:
(ग) पूर्व
प्रश्न 2.
हिंदी में किस भाषा के उपसर्ग नहीं प्रयुक्त होते हैं ?
(क) हिंदी
(ख) अंग्रेज़ी
(ग) संस्कृत
(घ) उर्दू
उत्तर:
(ख) अंग्रेज़ी
![]()
प्रश्न 3.
किस शब्द में ‘अति’ उपसर्ग नहीं लगा है ?
(क) अतिरिक्त
(ख) अत्याचार
(ग) अतिक्रमण
(घ) अतिथि
उत्तर:
(घ) अतिथि
प्रश्न 4.
किस शब्द में ‘‘र’ उपसर्ग नहीं है?
(क) प्रतिफल
(ख) प्रहार
(ग) प्रधान
(घ) प्रचार
उत्तर:
(क) प्रतिफल
प्रश्न 5.
‘नि’ उपसर्ग किस विकल्प में नहीं है?
(क) निधन
(ख) निकट
(ग) निधि
(घ) निशान
उत्तर:
(ग) निधि
प्रश्न 6.
अत्यंत में प्रयुक्त उपसर्ग कौन-सा है?
(क) अ
(ख) अत्
(ग) अत्य
(घ) अति
उत्तर:
(घ) अति
![]()
प्रश्न 7.
किस शब्द में ‘अध’ उपसर्ग लगा है?
(क) अधमरा
(ख) अधम
(ग) अधूरा
(घ) अधिगम
उत्तर:
(क) अधमरा
प्रश्न 8.
किस शब्द में ‘भर’ उपसर्ग नहीं है?
(क) भरोसा
(ख) भरपूर
(ग) भरदिन
(घ) भरपेट
उत्तर:
(क) भरोसा
प्रश्न 9.
किस शब्द में ‘हम’ उपसर्ग नहीं है?
(क) हमदर्द
(ख) हमेशा
(ग) हमदम
(घ) हमसफ़र
उत्तर:
(ख) हमेशा
![]()
प्रश्न 10.
प्रत्युत्तर में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त है?
(क) प्र
(ख) प्रत्य
(ग) प्रति
(घ) प्रत्यु
उत्तर:
(ग) प्रति
We hope Upsarg Class 6 helps you understand prefixes in Hindi grammar better and prepare well for your exams.