CBSE Class 6 Hindi Vyakaran शब्द-भंडार
एकार्थी शब्द
एकार्थी शब्दों का केवल एक ही अर्थ होता है; जैसे-
‘गुरु’ अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ शिक्षक तथा भारी हैं।
विलोम शब्द
किसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाला शब्द विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहलाता है; जैसे-
पर्यायवाची शब्द
समान अर्थ वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
वाक्यांशों के लिए प्रयुक्त होने वाले एक शब्द
- जो पढ़ा न हो – अनपढ़
- जिसका अंत न हो – अनंत
- जो कभी न मरे – अमर
- जिसकी कोई उपमा न दी जा सके – अनुपम
- जिसके समान कोई दूसरा न हो – अद्वितिय
- ईश्वर को मानने वाला – आस्तिक
- ईश्वर को नहीं मानने वाला – नास्तिक
- जिसका पार न हो – अपार
- जिसकी तुलना न हो – अतुलनीय
- जीवन के अंत तक – आजीवन
- जो अनुकरण के योग्य हो – अनुकरणीय
- सिनेमा में अभिनय करनेवाली – अभिनेत्री
- सिनेमा में अभिनय करनेवाला – अभिनेता
- इतिहास को जाननेवाला – इतिहासकार
- विज्ञान जाननेवाला – वैज्ञानिक
- हिंसा करनेवाला – हिंसक
- हाथ से लिखा हुआ – हस्तलिखित
- जो गुप्त रखने के योग्य हो – गोपनीय
- जो माँस नहीं खाता है – निरामिष
- जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो – नवजात
- साथ पढ़नेवाला – सहपाठी
- जिसमें दया हो – दयालु
- जो जीता न जा सके – अजेय
- जो सब में प्रिय हो – लोकप्रिय
- जो परीक्षा में पास हो – उत्तीर्ण
- जो परीक्षा में पास न हो – अनुत्तीर्ण
- शक्ति के अनुसार – यथाशक्ति
- देश से द्रोह करनेवाला – देशद्रोही
- जो देखा न जा सके – अदृश्य
- जल में रहनेवाला – जलचर
- सात दिनों का समूह – सप्ताह
- वर्ष में एक बार होनेवाला – वार्षिक
- महीने में एक बार होनेवाला – मासिक
- सब कुछ जाननेवाला – सर्वज्ञ
- माँस खानेवाला – माँसाहारी
- साग सब्ज़ी खानेवाला – शाकाहारी
- दूर की बात सोचनेवाला – दूरदर्शी
- दूसरों का भला करनेवाला – परोपकारी
- जिसका पति मर गया हो – विधवा
- जिसका पति जीवित हो – सधवा
- मूर्ति बनानेवाला – मूर्तिकार
- नगर में रहनेवाला – नागरिक
- गाँव में रहनेवाला – ग्रामीण
- जो किए गए उपकार को माने – कृतज्ञ
- जो किए गए उपकार को न माने – कृतघ्न
- जिसका पति मर गया हो – विधवा
- जिसका पति जीवित हो – सधवा
- मूर्ति बनानेवाला – मूर्तिकार
- नगर में रहनेवाला – नागरिक
- गाँव में रहनेवाला – ग्रामीण
- जो किए गए उपकार को माने – कृतज्ञ
- जो किए गए उपकार को न माने – कृतघ्न
अनेकार्थक शब्द
ऐसे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं।
- वर्ण – रंग, जाति, अक्षर
- दल – समूह, सेना, टुकड़ा
- लक्ष्मी – शोभा, कमला, संपत्ति
- काम – इच्छा, कार्य, कामदेव, कामना
- रीति – तरीका, ढंग, नियम
- कनक – सोना, धतूरा, गेहूँ।
- यम – शनि, मृत्यु, संयम
- अज – ब्रह्म, बकरा, जन्म लेने वाला।
- मित्र – सखा, दोस्त, सूर्य
- अंबर – वस्त्र, आकाश, शून्य, नभ
- मुद्रा – मोहर, अँगूठी, मुख का भाव
- अंक – संख्या, गोद, चिह्न
- मत – राय, वोट, नहीं
- पत्र – पत्ता, चिट्ठी, पृष्ठ, पंख
- भेद – प्रकार, भिन्नता, रहस्य
- निशा – रात, हल्दी, स्वप्न
- पानी – चमक, मान, जल
- वर – वरदान, दूल्हा, श्रेष्ठ
- कुल – वंश, घर, जाति, गोत्र
- स्नेह – प्रेम, तेल, कोमलता
- गुण – स्वभाव, कौशल
- सूर – सूर्य, सूरदास, आचार्य
- तीर – बाण, तट, तीर का निशान
- गुरु – शिक्षक, श्रेष्ठ, भारी
- घट – घड़ा, देह, पिंड
- काल – अवसर, समय, यम, शनि
- अक्षर – अविनाशी, ईश्वर, वर्ण
- कर्ण – कान, पतवार, कुंती पुत्र कर्ण
- अपेक्षा – आशा, आवश्यकता
- अरुण – लाल, सूर्य का सारथी
- अवकाश – अवसर, छुट्टी
- अलि – भौंरा, बिच्छू, कोमल
- चीर – वस्त्र, रेखा, चीरना
- अमृत – अन्न, दूध, जल, स्वर्ण
समरूपी भिन्नार्थक शब्द
समरूपी भिन्नार्थक शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं, परुं इनके उच्चारण में बहुत सूक्ष्म अंतर किंतु अर्थ में एक-सूसरे से पर्याप्त अंतर होता है।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाले शब्द/शब्दों को ….. कहा जाता है।
(क) एकार्थी शब्द
(ख) अनेकार्थी शब्द
(ग) विपरीतार्थक शब्द
(घ) पर्यायवाची शब्द
उत्तर:
(ग) विपरीतार्थक शब्द
प्रश्न 2.
आय शब्द का विपरीतार्थक शब्द है …..।
(क) आमदनी
(ख) उम्र
(ग) व्यय
(घ) संचय
उत्तर:
(ग) व्यय
प्रश्न 3.
‘उत्थान’ का विपरीतार्थक शब्द कौन-सा है ?
(क) प्रस्थान
(ख) पतन
(ग) संस्थान
(घ) अवज्ञान
उत्तर:
(ख) पतन
प्रश्न 4.
‘उर्वर’ का विपरीतार्थक शब्द कौन-सा है ?
(क) समृद्ध
(ख) उपजाऊ
(ग) ऊसर
(घ) दोमट
उत्तर:
(ग) ऊसर
प्रश्न 5.
इनमें से कौन-सा ‘आकाश’ का पर्यायवाची नहीं है?
(क) गगन
(ख) नभ
(ग) नग
(घ) अंबर
उत्तर:
(ग) नग
प्रश्न 6.
इनमें से ‘पक्षी’ का पर्यायवाची कौन-सा नहीं है ?
(क) अंडज
(ख) पिंडज
(ग) द्विज
(घ) खेचर
उत्तर:
(ख) पिंडज
प्रश्न 7.
‘काम’ अनेकार्थी शब्द है। इनमें से कौन-सा शब्द उसका पर्याय नहीं है?
(क) इच्छा
(ख) कामदेव
(ग) धर्म
(घ) कामना
उत्तर:
(ग) धर्म
प्रश्न 8.
‘निशा’ शब्द का अर्थ किस विकल्प में नहीं है?
(क) रात
(ख) स्वप्न
(ग) कपूर
(घ) हल्दी
उत्तर:
(ग) कपूर
प्रश्न 9.
‘नीरज-नीरद’ शब्द युग्म का अर्थ किस विकल्प में है?
(क) कमल – सागर
(ख) बादल – कमल
(ग) कमल – वायु
(घ) कमल – बादल
उत्तर:
(घ) कमल – बादल
प्रश्न 10.
‘पवन-पावन’ शब्द का अर्थ कौन-से विकल्प में है?
(क) हवा – मंदिर
(ख) वायु – पवित्र
(ग) हवा – अमृत
(घ) पवित्र – हवा
उत्तर:
(ख) वायु – पवित्र