Pratyay Class 6 (प्रत्यय), a chapter from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers Krit and Taddhit Pratyay types with examples and a free worksheet with MCQ practice questions.
Pratyay in Hindi Class 6 with Answers
प्रत्यय Class 6
प्रत्यय-शब्द के अंत में जो वर्ण या वर्ण-समूह लगकर उसे एक नया अर्थ प्रदान करते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे- भला + आई = भलाई आदि।
प्रत्यय के भेद-प्रत्यय मुख्यतः दो प्रकार के हैं-

कृत् प्रत्यय-क्रिया के मूल रूप अर्थात धातु से जुड़कर जो प्रत्यय संज्ञा या विशेषण शब्द बनाते हैं, उन्हें कृत् प्रत्यय कहते हैं। इस प्रकार बने शब्द कृदंत कहलाते हैं।
जैसे-

तद्धित प्रत्यय-संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा अव्यय शब्दों के साथ लगने वाले प्रत्यय तद्रधित प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे-

अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
जो शब्दांश शब्दों के ……… लगकर उनके अर्थ में विशेषता लाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं।
(क) आरंभ में
(ख) अंत में
(ग) बीच में
(घ) कहीं भी
उत्तर:
(ख) अंत में
प्रश्न 2.
कृत प्रत्यय ……… के मूल रूप में जुड़कर संज्ञा या विशेषण बनाते हैं।
(क) सर्वनाम
(ख) अव्यय
(ग) क्रिया
(घ) क्रियाविशेषण
उत्तर:
(ग) क्रिया
![]()
प्रश्न 3.
तद्रधित प्रत्यय इनमें से किन शब्दों में लगते हैं?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 4.
‘‘यागी’ में प्रयुक्त प्रत्यय है-
(क) गी
(ख) ग
(ग) आई
(घ) ई
उत्तर:
(घ) ई
प्रश्न 5.
किस शब्द में ‘आवट’ प्रत्यय प्रयुक्त नहीं है ?
(क) लिखावट
(ख) गिरावट
(ग) अकुलाहट
(घ) सजावट
उत्तर:
(ग) अकुलाहट
प्रश्न 6.
‘गरमाहट’ में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त है ?
(क) हट
(ख) ट
(ग) आहट
(घ) अहट
उत्तर:
(ग) आहट
प्रश्न 7.
‘खेवनहार’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?
(क) हार
(ख) आर
(ग) अहार
(घ) आहार
उत्तर:
(क) हार
![]()
प्रश्न 8.
‘लुहारिन’ में ‘इन’ प्रत्यय लगा है। इसका मूल शब्द क्या है?
(क) लुहारी
(ख) लुहार
(ग) लोहार
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) लोहार
प्रश्न 9.
‘सुनार’ में ‘आर’ प्रत्यय है। इसका मूल्य शब्द क्या है ?
(क) सुन
(ख) सुना
(ग) सोना
(घ) सूना
उत्तर:
(ग) सोना
प्रश्न 10.
पहलवान में प्रयुक्त प्रत्यय है ………
(क) अन
(ख) आन
(ग) वान
(घ) अवान
उत्तर:
(ग) वान
We hope Pratyay Class 6 helps you understand suffixes in Hindi grammar better and prepare well for your exams.