Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi इंडिया, अर्थात भारत before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi Medium इंडिया, अर्थात भारत
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
किस प्राचीन भारतीय ग्रंथ में उपमहाद्वीप के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र ‘सप्त सैंधव’ है?
(i) महाभारत
(ii) विष्णु पुराण
(iii) तमिल साहित्य
(iv) ऋग्वेद
उत्तर:
(iv) ऋग्वेद
प्रश्न 2.
‘सप्त सैंधव’ का अर्थ है-
(i) सात नदियों की भूमि
(ii) सात खंडों का समूह
(iii) सात देश
(iv) सिंधु नदी
उत्तर:
(i) सात नदियों की भूमि
प्रश्न 3.
महाभारत में किन शब्दों का प्रयोग किया गया है?
(i) अखंड भारत
(ii) भारतवर्ष
(iii) जम्बूद्वीप
(iv) भारतवर्ष तथा जम्बूद्वीप
उत्तर:
(iv) भारतवर्ष तथा जम्बूद्वीप
प्रश्न 4.
कौन से भारतीय सम्राट ने शिलालेख में जम्बूद्वीप नाम का प्रयोग संपूर्ण भारत का वर्णन करने के लिए किया?
(i) चंद्रगुप्त मौर्य
(ii) बिंदुसार
(iii) भरत
(iv) अशोक
उत्तर:
(iv) अशोक
प्रश्न 5.
कौन से प्राचीन ग्रंथ में ‘भारत’ नाम का प्रयोग है?
(i) विष्णु पुराण
(ii) महाभारत
(iii) चीनी सहित्य
(iv) उपनिषद
उत्तर:
(i) विष्णु पुराण
प्रश्न 6.
सिंधु नदी के क्षेत्र के लिए फारसियों ने किस नाम का इस्तेमाल किया?
(i) भारत, भारती
(ii) हिंद. हिंदू
(iii) जम्बूद्वीप, जम्बू
(iv) सिंध, सिंधु
उत्तर:
(ii) हिंद. हिंदू
प्रश्न 7.
प्राचीन यूनानियों द्वारा भारत के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया?
(i) बिंदू
(iii) सिंधु
(ii) इंदू
(iv) इंडोई
उत्तर:
(iv) इंडोई
प्रश्न 8.
भारतीय संविधान के अनुसार एक ही देश को संदर्भित करने के लिए प्रयुक्त दो नाम क्या हैं?
(i) इंडिया और हिंदुस्तान
(ii) इंडिया और भारत
(iii) भारत और जम्बूद्वीप
(iv) इंडिके और इंडोई
उत्तर:
(ii) इंडिया और भारत
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. आज का आधुनिक भारत ………… वर्ष पूर्व बहुत अलग था ।
2. ………… भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है।
3. ऋग्वेद में उपमहाद्वीप के ………… क्षेत्र को सप्त सैंधव नाम दिया गया।
4. …………. भारत के सबसे प्रसिद्ध ग्रंथों में से एक हैं।
5. महाभारत में ………… स्पष्ट रूप से संपूर्ण उपमहाद्वीप के लिए प्रयुक्त हुआ है।
6. ………. नाम सर्वप्रथम ऋग्वेद में उल्लिखित हुआ था और इसका अर्थ एक प्रमुख ………. से है।
7. समय बीतने के साथ साहित्य में महाराजाओं के लिए ………. नाम का प्रयोग हुआ।
8. महान भारतीय सम्राट ……….. ने अपने शिलालेखों में संपूर्ण भारत का वर्णन करने के लिए ………… नाम का उपयोग किया है।
9. शताब्दियों बाद भारतीय उपमहाद्वीप के लिए ‘भारत’ नाम का प्रयोग होने लगा। यह नाम दक्षिण भारत में ………. लिखते हैं।
10. भारतीय संविधान, जो सर्वप्रथम अंग्रेजी में लिखा गया था. के आरंभ में …………. वाक्यांश का प्रयोग किया गया है।
11. प्राचीन फारसी में ‘हिंदू’ एक …………. शब्द हैं।
12. प्राचीन यूनानियों ने भारत को …………. नाम दिया था।
13. प्राचीन चीनियों ने विभिन्न ग्रंथों में इंडिया का उल्लेख ‘यिन्तू’ या ‘हिंदू’ से किया था। यह शब्द मूल रूप से …………. से आया है।
14. ……………. ने 7वीं सा.सं. में भारत की यात्रा की और ………….. ग्रंथों को इकट्ठा किया।
15. …………. शब्द ‘सिंधु’ से लिया गया है।
16. ………. शब्द 1,800 वर्ष पूर्व फारसी शिलालेख में प्रयोग किया गया था।
17. भारत पर आक्रमण करने वालों ने भारतीय उपमहाद्वीप …………. के लिए ………. शब्द का प्रयोग किया।
18. भारत के संविधान की हिंदी प्रतिलिपि के प्रथम पृष्ठ पर ……….. लिखा है।
उत्तर:
1. 500, 2,000 5,000
2. ऋग्वेद
3. उत्तर-पश्चिमी
4. महाभारत
5. भारतवर्ष
6. भरत, वैदिक
7. भरत
8. अशोक, जम्बूद्वीप
9. भारतम्
10. इंडिया, दैट इज भारत
11. भौगोलिक
12. इंडोई अथवा इंडिके
13. सिंधु
14. जुआनजैंग ( पूर्व में हेनसांग )
15. तियन्जू
16. हिंदुस्तान
17. हिंदुस्तान
18. भारत, अर्थात इंडिया, राज्यों का संघ’
कथन और कारण पर आधारित प्रश्नोत्तर
प्रत्येक प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में चिह्नित किया गया है। दिए गए विकल्पों के अनुसार सही उत्तर चुनें-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A) : विष्णु पुराण में भारत शब्द समूचे भारतीय उपमहाद्वीप को दर्शाने के लिए किया गया है।
कारण (R) : भारत का तात्पर्य समुद्र के उत्तर और बर्फीले पहाड़ों के दक्षिण में स्थित भूमि से है।
(i) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(ii) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
(iii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं देता।
(iv) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) को सही स्पष्ट करता है।
उत्तर:
(iv) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) को सही स्पष्ट करता है।
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): हिंदुस्तान शब्द का उपयोग पहली बार 1,800 साल पहले हुआ था ।
कारण (R) : हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप का वर्णन करने के लिए हुआ था।
(i) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही कारण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की पुष्टी नहीं करता ।
(iii) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
(iv) (A) और (R) दोनों सही नहीं हैं।
उत्तर:
(i) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही कारण है।
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): भारतीय संविधान के हिंदी अनुवाद में भारत अर्थात इंडिया’ को उल्लिखित किया गया है।
कारण (R) : भारतीय संविधान, जो सर्वप्रथम अंग्रेजी में लिखा गया था, उसकी शुरुआत में ही ( प्रथम पृष्ठ) ‘इंडिया, दैट इज भारत’ वाक्यांश का प्रयोग किया गया है।
(i) कथन (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) कथन (A) और (R) दोनों सही हैं। लेकिन (R), (A) को स्पष्ट नहीं करता ।
(iii) कथन (A) सही है किंतु (R) स्पष्ट नहीं है।
(iv) (A) सही नहीं है क्योंकि (R) स्पष्ट नहीं है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 4.
अभिकथन (A) : प्राचीन भारतीय अपने भूगोल को अच्छी तरह से जानते थे।
कारण (R) : 2,000 वर्ष पूर्व प्राचीन तमिल साहित्य की एक कविता में ऐसे राजा की प्रशंसा की गई है जिसका नाम ” दक्षिण में केप कुमारी से उत्तर में महान पर्वत तक, पूर्व के महासागर से पश्चिम के महासागर” तक जाना जाता है।
(i) कथन (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का उचित रूप से स्पष्ट करता है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) को स्पष्ट नहीं करता ।
(iii) (A) सत्य है परंतु (R) असत्य है ।
(iv) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है ।
उत्तर:
(i) कथन (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का उचित रूप से स्पष्ट करता है।
प्रश्न 5.
अभिकथन (A): मौर्य राजा अशोक ने अपने शिलालेखों में ‘जम्बूद्वीप’ शब्द का प्रयोग किया है।
कारण (R) : इस शब्द का प्रयोग उनके साम्राज्य की सीमा को दर्शाने के लिए किया जाता था।
(i) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(ii) (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है ।
(iii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता।
(iv) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर:
(i) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
भारत को विभिन्न नामों से क्यों जाता रहा है?
उत्तर:
इतिहास के क्रम में भारत के निवासियों और विदेशों से आए आगंतुकों के द्वारा कई नामों से बुलाया गया। प्राचीन भारतीयों ने ‘जम्बूद्वीप’ और ‘भारत’ नाम प्रयुक्त किया।
प्रश्न 2.
भारत के भिन्न-भिन्न नाम कहाँ मिलते है?
उत्तर:
भारत के विभिन्न नाम प्राचीन ग्रंथों, पुस्तकों, तीर्थयात्रियों के विवरणों और शिलालेखों से प्राप्त हुए हैं।
प्रश्न 3.
विष्णु पुराण से भारत के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर:
विष्णु पुराण में भारतीय उपमहाद्वीप को भारत’ कहा गया है।
प्रश्न 4.
भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ कौन-सा है?
उत्तर:
भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ ‘ऋग्वेद’ है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘सप्त सैंधव’ नाम की सांस्कृतिक और एतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है?
उत्तर:
हजारों वर्ष पुराने, भारत के सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का नाम ‘सप्त सैंधव’ था। इसका अर्थ है ‘सात नदियों की भूमि’। सैंधव शब्द सिंधु नदी से आया है।
प्रश्न 2.
भारत का उल्लेख करने वाले पहले विदेशी कौन थे? उन्होंने भारत को कौन-से तीन नाम दिए और क्यों?
उत्तर:
विदेशी आगंतुकों और आक्रमणकारियों ने सिंधु नदी पर आधारित नामों को भारत के लिए उल्लिखित किया। 535 ईसा पूर्व फारसी राजा साइरस ने सिंधु नदी के पश्चिम में बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। फारसियों ने भारत को हिंद, हिंदु या हिंदू कहा जो सिंधु शब्द का फारसी भाषा में रूपांतरण था ।
प्रश्न 3.
ह्वेनसांग कौन था? भारतवर्ष आने का उसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर:
ह्वेनसांग जिसे जुआनजैंग नाम से भी जाना जाता है, एक चीनी बौद्ध भिक्षु था जो 7वीं शताब्दी ई. में भारत आया। उसने हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान भारत का दौरा किया था। 17 वर्ष तक उन्होंने भारत के कई भागों का भ्रमण किया। उत्तर में कश्मीर से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र, पूर्व में कामरूप और दक्षिण में मालाकोट्टा तक यात्रा की। बाद में उसने भारत से एकत्र किए ग्रंथों और पांडुलिपियों का संस्कृत से चीनी भाषा में अनुवाद किया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘इंडिया, अर्थात भारत’ पाठ के आधार पर भारत के नाम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उत्पत्ति को प्रकाश में लाता है। उपरोक्त कथन पर चर्चा करें।
उत्तर:
‘इंडिया, अर्थात भारत’ पाठ भारत के नाम की उत्पत्ति और पहचान को आकार देने में प्राचीन निवासियों, ग्रंथों और समय के साथ विदेशियों के प्रभाव की जानकारी प्रदान करता है। भारत के विभिन्न नामों के लंबे इतिहास में ऋग्वेद, महाभारत और विष्णु पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों के संदर्भ सम्मिलित हैं। विदेशियों में प्राचीन ईरान (फारस ), यूनानियों (ग्रीक) और चीनी यात्रियों की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
प्राचीन भूमि भारत को इतिहास के क्रम में कई नाम दिए गए-
1. ऋग्वेद ऋग्वेद भारत का और विश्व का सबसे प्राचीन और पवित्र ग्रंथ है। इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को ‘सप्त सैंधव’ कहा गया है। ‘सप्त सैंधव’ का अर्थ है – सात नदियों की भूमि | सैंधव शब्द सिंधु नदी से आया है जो हजारों वर्ष पूर्व इस क्षेत्र की पहचान थी ।
2. महाभारत: महाभारत साहित्य में भारत के अन्य क्षेत्रों के नाम भी मिलते हैं। जैसे- कुरूक्षेत्र ( आज का हरियाणा), वंग ( बंगाल का भाग), प्राग्ज्योतिष (असम), काश्मीर ( आज का कश्मीर), सुराष्ट्र ( आज का गुजरात), केरल (आज का केरल), माहिष्मति (आज का मध्यप्रदेश का भाग ) । महाभारत में जम्बूद्वीप और
3. सम्राट अशोक : 250 ईसा पूर्व में शासन करने वाले सम्राट अशोक ने संपूर्ण भारत का वर्णन करने के लिए ‘जम्बूद्वीप’ नाम का इस्तेमाल किया था। उनके साम्राज्य में वर्तमान पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिस्से शामिल थे। यह नाम भारतवर्ष की ऐतिहासिक भौगोलिक और सांस्कृतिक धरोहर व स्थिति को जानने व समझने में सहायक हैं।
4. विष्णु पुराणः प्राचीन ग्रंथ विष्णु पुराण में समुद्र भारतवर्ष शब्दों का प्रयोग है। भारतवर्ष नाम का अर्थ है । के उत्तर और बर्फीले पहाड़ों के दक्षिण में स्थित भूभाग
को ‘भारत’ संबोधित किया गया है। 2,000 वर्ष पूर्व लिखा तमिल साहित्य भी सिद्ध करता है कि प्राचीन भारतवासी अपने भूगोल को अच्छी तरह समझते थे ।
‘भरतों की भूमि’ जिसका सबसे पहले उल्लेख ऋग्वेद में हुआ । समय बीतने के साथ भिन्न-भिन्न राजाओं के लिए ‘भरत’ नाम प्रयोग हुआ और यह नाम व्यापक रूप से स्वीकार्य हुआ। एक और नाम ‘जम्बूद्वीप’ भारतीय | आज भारत समृद्ध संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। उपमहाद्वीप के लिए प्रचलित था । उपर्युक्त दोनों शब्दों का प्रयोग विस्तृत, प्रख्यात और विविध आयामों वाले उपमहाद्वीप के लिए किया जाता था जो वर्तमान में भारत कहलाता है।
5. विदेशियों द्वारा दिए गए नामः विदेशी यात्रियों और आक्रमणकारियों द्वारा भारत के कई नाम रखे गए। फारसियों (प्राचीन ईरान) ने सिंधु नदी के आधार हिंद, हिंदु या हिंदू नाम दिए। यूनानियों ने इंडोई नाम दिया जो आगे चलकर इंडिया में बदल गया ।
6. भारत और इंडिया : 1950 में लागू भारतीय संविधान में ‘इंडिया, दैट इज भारत’ वाक्यांश का प्रयोग किया गया है। संविधान के हिंदी अनुवाद में ‘भारत, अर्थात इंडिया’ का उल्लेख है। यह वाक्यांश देश की प्राचीन धरोहर और पहचान को इंगित करता है और भारत के आधुनिक इतिहास को दर्शाता है।