Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 7 Extra Questions and Answers in Hindi ताप एवं उसका मापन to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 7 Extra Questions and Answers in Hindi Medium ताप एवं उसका मापन
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सामान्य प्रयोगशाला थर्मामीटर का तापमान परिसर क्या है?
उत्तर:
10 °C से 110 °C।
प्रश्न 2.
किस प्रकार का थर्मामीटर शरीर का तापमान मापने के लिए हीट सेंसर का उपयोग करता है?
उत्तर:
अंकीय डॉक्टरी थर्मामीटर।
प्रश्न 3.
केल्विन पैमाने में तापमान की हवाई क्या है?
उत्तर:
केल्विन (K)।
प्रश्न 4.
डॉक्टरी थर्मामीटर में आमतौर पर किस पैमाने का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
सेल्सियस पैमाना।
प्रश्न 5.
किन्ही दो प्रकार के थर्मामीटर के नाम बताइए।
उत्तर:
- प्रयोगशाला तापमापी
- डॉक्टरी थर्मामीटर।
प्रश्न 6.
तापमान मापने वाला उपकरण का नाम बताइए।
उत्तर:
थर्मामीटर।
प्रश्न 7.
तापमापी के कौन-कौन से भाग होते हैं?
उत्तर:
तापमापी के निम्न भाग होते हैं-
- क्लब
- नली
- मापनांक
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
ताप क्या है?
उत्तर:
ताप वह माप है जो यह प्रदर्शित करता कि कोई वस्तु कितनी गर्म या ठंडी है। ताप को तापमापी से मापा जाता है।
प्रश्न 2.
ऊष्मा क्या है ऊष्मा को किसमें मापा जाता है?
उत्तर:
ऊष्मा – यह एक प्रकार की ऊर्जा है जो तापांतर के कारण एक वस्तु से दूसरी वस्तु में प्रवाहित होती है। ऊष्मा को जूल (Joule) में मापा जाता है।
प्रश्न 3.
डॉक्टरी थर्मामीटर और प्रयोगशाला थर्मामीटर में क्या अंतर है?
उत्तर:
डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग मानव शरीर के तापमान को मापने के लिए होता है।
इसकी माप परिसर 33 °C से 42 °C तक होती है। प्रयोगशाला थर्मामीटर इस थर्मामीटर का उपयोग विभिन्न वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
इस थर्मामीटर का माप परिसर 10 °C से 110 °C तक होता है।
प्रश्न 4.
सेल्सियस पैमाना – केल्विन पैमाने से किस प्रकार संबंधित है?
उत्तर:
सेल्सियस पैमाना केल्विन पैमाने से निम्न प्रकार संबंधित है-
केल्विन में तापमान = सेल्सियस में तापमान + 273.15
प्रश्न 5.
थर्मामीटर के आविष्कार से पहले लोग बुखार का पता लगाने के लिए क्या करते थे?
उत्तर:
थर्मामीटर के आविष्कार से पहले लोग नाड़ी की दर जाँच करके बुखार का पता लगाते थे। बुखार नाड़ी की दर को प्रभावित करता है। हालाँकि यह जाँच विश्वसनीय नहीं थी।
प्रश्न 6.
मानव शरीर के तापमान की सामान्य सीमा क्या है?
उत्तर:
मानव शरीर के तापमान की सामान्य सीमा 37 °C है। लेकिन उम्र व गतिविधि के स्वस्थ के कारण इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति का तापमान थोड़ा कम या अधिक हो सकता है।
प्रश्न 7.
तापमान को सही तरीके से मापना क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
तापमान को सही तरीके से माप लेना अति महत्वपूर्ण है। तापमान गलत होने पर यह बुखार होने या न होने का गलत संकेत दे सकता है।
प्रश्न 8.
वायु तापमान मापने में मौसम की क्या भूमिका है?
उत्तर:
मौसम पूर्वानुमान के लिए उपयोग किए जाने वाले डेटा को इकट्ठा करने के लिए मौसम स्टेशन अन्य मापदण्डों के साथ-साथ हवा के तापमान की निगरानी भी करते हैं। मौसम केंद्र में लोगों को दैनिक तापमान में बदलाव व जलवायु प्रवृत्तियों के बारे में सूचित करता है। यह मौसम के पैटर्न भविष्यवाणी करने में मदद करता है।
(स) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) डिग्री फारेनहाइट का उपयोग करता है-
(क) केल्विन स्केल
(ख) फारेनहाइट स्केल
(ग) थर्मामीट्रिक
(घ) सेल्सियस स्केल
उत्तर:
(ख) फारेनहाइट स्केल
(ii) गर्मियों में तापमान-
(क) बढ़ता है
(ख) घटता है
(ग) समान रहता है
(घ) बदलता रहता है
उत्तर:
(क) बढ़ता है
(iii) सर्दियों में तापमान-
(क) बढ़ता है
(ख) घटता है
(ग) बदलता रहता है
(घ) एक समान रहता है
उत्तर:
(ख) घटता है
(iv) शरीर का तापमान किस थर्मामीटर से मापा जाता है?
(क) पारा थर्मामीटर
(ख) प्रयोगशाला तापमापी
(ग) अंकीय पैमाना
(घ) डॉक्टरी थर्मामीटर
उत्तर:
(घ) डॉक्टरी थर्मामीटर
(v) थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है-
(क) दूरी नापने के लिए
(ख) आर्द्रता मापने के लिए
(ग) दाब नापने के लिए
(घ) ताप नापने के लिए
उत्तर:
(घ) ताप नापने के लिए
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• डिग्री सेल्सियस • ग्रीष्म
• IS • शरीर का तापमान
(i) सेल्सियस पैमाने को ……………………….. द्वारा दर्शाया जाता है।
(ii) सर्दियों में तापमान …………………………. की तुलना में कम होता है।
(iii) केल्विन पैमानों तापमान की ……………………… इकाई है।
(iv) डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग ……………………. मापने के लिए किया जाता है।
उत्तर:
(i) डिग्री सेल्सियस
(ii) ग्रीष्म
(iii) SI
(vi) शरीर का तापमान
प्रश्न 3.
सत्य एवं अंसत्य कथन छाँटिए-
(i) वैज्ञानिक अध्ययनों में फारेनहाइट पैमाना अधिक आम होता जा रहा है।
(ii) केल्विन पैमाना तापमान की SI इकाई है।
(iii) डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग वायु तापमान मापने में होता है।
(iv) पारा थर्मामीटर का उपयोग करना सुरक्षित है।
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) सत्य
(iii) असत्य
(iv) असत्य
प्रश्न 4.
निम्नलिखित का मिलान करें-
स्तंभ A | स्तंभ B |
(a) पारा | (i) शरीर का तापमान |
(b) प्रयोगशाला थर्मामीटर | (ii) 273.18 |
(c) केल्विन | (iii) अंकीय डॉक्टरी थर्मामीटर |
(d) सेल्सियस | (iv) तापमान पैमाना |
(e) डॉक्टरी थर्मामीटर | (v) विषाक्त पदार्थ |
उत्तर:
(a) – (v) (b) – (iii) (c) – (ii) (d) – (iv) (e) – (i)
स्तंभ A | स्तंभ B |
(a) पारा | (v) विषाक्त पदार्थ |
(b) प्रयोगशाला थर्मामीटर | (iii) अंकीय डॉक्टरी थर्मामीटर |
(c) केल्विन | (ii) 273.18 |
(d) सेल्सियस | (iv) तापमान पैमाना |
(e) डॉक्टरी थर्मामीटर | (i) शरीर का तापमान |