Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 4 Extra Questions and Answers in Hindi चुंबकों को जानें to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 4 Extra Questions and Answers in Hindi Medium चुंबकों को जानें
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
लोड स्टोन क्या है?
उत्तर:
लोड स्टोन लोहे का एक खनिज है, इसमें चुंबकीय गुण होते हैं।
प्रश्न 2.
चुंबक में कितने ध्रुव होते हैं?
उत्तर:
दो – उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव।
प्रश्न 3.
हमें चुंबकों को भंडारित कैसे करना चाहिए?
उत्तर:
हमें चुंबकों को सुरक्षित रखने के लिए दो चुंबकों के विपरीत ध्रुवों को मिलाकर रखना चाहिए और उनके बीच एक छड़ लोहे की होनी चाहिए।
प्रश्न 4.
स्वतंत्र स्थिति में चुंबक लटकाने पर किस दिशा में ठहरते हैं?
उत्तर:
स्वतंत्र स्थिति में हमेशा चुंबक उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरते हैं।
प्रश्न 5.
छड़ चुंबक का उत्तरी ध्रुव कौन-सा है?
उत्तर:
छड़ चुंबक का वह सिरा जो उत्तरी ध्रुव की ओर इंगित करता है, उत्तरी ध्रुव कहलाता है।
प्रश्न 6.
छड़ चुंबक का दक्षिणी ध्रुव क्या है?
उत्तर:
छड़ चुंबक का वह सिरा जो दक्षिण की ओर इंगित करता है, दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।
प्रश्न 7.
स्थाई चुंबक की विशेषताएँ नष्ट कैसे की जा सकती हैं?
उत्तर:
- चुंबक पर जोर से हथौड़ा मारने से
- चुंबक को गर्म करने से।
प्रश्न 8.
क्या हम कोई विविक्त उत्तर ध्रुव अथवा दक्षिण ध्रुव प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर:
नहीं, किसी ध्रुव को अलग से प्राप्त नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 9.
लोहे का बुरादा चुंबक के पास लाने पर सबसे ज्यादा कहाँ पर चिपकता है?
उत्तर:
ध्रुवों पर।
प्रश्न 10.
चुंबक की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
- यह लोहे के टुकड़ों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
- यदि स्वतंत्रता से लटकने दें तो हमेशा एक ही दिशा में रहती है।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
क्या होता है जब किसी चुंबक के उत्तर ध्रुव को किसी स्वतंत्रतापूर्वक लटके चुंबक के
(i) उत्तर ध्रुव तथा
(ii) दक्षिण ध्रुव के निकट लाया जाता है?
उत्तर:
समान ध्रुव एक-दूसरे को दूर हटाते हैं और असमान ध्रुव एक-दूसरे के निकट आते हैं। उत्तरी ध्रुव, उत्तरी ध्रुव के निकट आएगा तो वे दूर जाएँगे और उत्तरी ध्रुव के निकट दक्षिणी ध्रुव आएगा तो वे निकट आएँगे ।
प्रश्न 2.
चुंबक के क्या उपयोग हैं?
उत्तर:
- चुंबकों का प्रयोग चुंबकीय खिलौने, कंपास, पेंसिल बाक्स, साबुनदानी स्टैंड, रेफ्रिजरेटर, दरवाजों में प्रयोग होता है।
- इनका उपयोग साइकिल डायनमो, लाऊडस्पीकर, मोटर, टेलीफोन आदि में होता है।
- कुछ चुंबक बड़े कंप्यूटर में प्रयोग किए जाते हैं।
- इलेक्ट्रॉ मैग्नेट भारी बोझ को उठाने में काम आते हैं।
- इनको शरीर में से आयरन के टुकड़ों को हटाने में काम में लिया जाता है।
प्रश्न 3.
यदि चुंबक को दो टुकड़ों में काट दिया जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
जब हम छड़ चुंबक को दो भागों में काटते हैं, तो ये दोनों टुकड़े एक चुंबक का काम करते हैं अर्थात एक से दो चुंबक बन जाते हैं।
प्रश्न 4.
चुंबक के गुण (विशेषताएँ) क्या हैं?
उत्तर:
- चुंबक, चुंबकीय पदार्थों को आकर्षित करता है।
- चुंबक जब स्वतंत्रता से लटकाते हैं तो उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है।
- चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को दूर हटाते हैं और असमान ध्रुव आकर्षित करते हैं।
- गर्म करने, हथौड़े से पीटने या ऊँचाई से गिराने पर यह अपना चुंबकीय गुण खो देता है।
प्रश्न 5.
एक स्टैंड पर एक छड़ चुंबक को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाइए। चुंबक को स्थिर होने दीजिए। अब स्टैंड के आधार को घुमाने पर क्या होगा?
उत्तर:
स्टैंड के आधार को घुमाने पर स्टैंड की दिशा तो बदल जाएगी परंतु चुंबक अपनी पुरानी अवस्था में ही रहेगा अर्थात उत्तर-दक्षिण दिशा।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए पदार्थों को दो समूहों में बाँटिए-
(i) चुंबकीय पदार्थ
(ii) अचुंबकीय पदार्थ
चाभी, लकड़ी, काँच, ऑलपिन, चॉक, पेंसिल, कील, चाय का कप, किताब, लोहे का पेंसिल बॉक्स, रबर, सुई, चिमटी।
उत्तर:
(i) चुंबकीय पदार्थ- चाभी ऑलपिन कील, पेंसिल बॉक्स, सुई, चिमटी|
(ii) अचुंबकीय पदार्थ – लकड़ी, काँच, चॉक, पेंसिल चाय का कप, किताब, रबर।
प्रश्न 7.
दिशा निर्धारण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर:
दिशा निर्धारण के लिए कंपास को उस स्थान पर रखते हैं जहाँ हमें दिशा का निर्धारण करना होता है। कंपास को तब तक घुमाते हैं जब तक कि डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिण के चिह्न दोनों सिरों पर न आ जाए। अब जिस दिशा में उत्तर अंकित है वह उत्तर दिशा है। जिधर दक्षिण अंकित है वह दक्षिण दिशा है। उत्तर-दक्षिण ज्ञात हो जाने पर हम पूरब पश्चिम भी ज्ञात कर सकते हैं।
प्रश्न 8.
छड़ चुंबक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर:
हम एक अन्य चुंबक के उत्तरी ध्रुव को इस चुंबक के किसी सिरे के पास लाएँगे । या तो यह सिरा आकर्षित होगा या प्रतिकर्षित। यदि प्रतिकर्षित होता है तो यही उत्तरी ध्रुव है और यदि आकर्षित होता है तो यह दक्षिणी ध्रुव है तथा दूसरा सिरा उत्तरी ध्रुव होगा।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
आप कैसे सिद्ध करोगे कि असमान ध्रुव आपस में आकर्षित करते हैं और समान ध्रुव प्रतिकर्षित करते हैं?
उत्तर:
एक धागे या तार से चुंबक लटकाओ अब ये उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है। अब दूसरा चुंबक लो जिस पर उत्तर – दक्षिण लिखा हो इसके उत्तरी सिरे को चुंबक जो लटकाया हुआ है, उसके उत्तरी सिरे के निकट लाओ आप देखेंगे कि लटका हुआ चुंबक घूम जाता है और दूर जाता है, जो यह प्रकट करता है कि समान ध्रुव एक-दूसरे को दूर हटाते हैं।
चित्र 4.19 इसी को दोहराया जा सकता है। जब दक्षिणी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव के निकट लाते हैं। चित्र अनुसार आप यह भी पाएँगे कि उपरोक्त प्रयोग में दक्षिणी ध्रुव को जब उत्तरी ध्रुव के निकट लाएँगे या उत्तरी ध्रुव के निकट दक्षिणी ध्रुव लाएँगे तो यह आपस में एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। चित्र 4.21 और 4.22 के अनुसार देखें-
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-
(i) विपरीत ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
उत्तर:
असत्य
(ii) दक्षिणी और उत्तरी ध्रुव अलग-अलग अस्तित्व रख सकते हैं।
उत्तर:
असत्य
(iii) कागज एक अचुंबकीय पदार्थ है।
उत्तर:
सत्य
(iv) यदि हम एक छड़ चुंबक को बीच से तोड़ दें तो दो छोटे छड़ चुंबक बन जाएँगे।
उत्तर:
सत्य
(v) गर्म करने पर चुंबक अपना गुण खो देता है।
उत्तर:
सत्य
(vi) चुंबक कई प्रकार के होते हैं।
उत्तर:
सत्य
(vii) कंपास सुई चुंबक से बनी होती है।
उत्तर:
सत्य
(viii) छड़ चुंबक में सबसे ज्यादा आकर्षण क्षमता उसके मध्य में होती है।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• आकर्षित • जोड़े • उत्तर-दक्षिण
• अस्थाई • मैग्नस • दक्षिणी ध्रुव
• प्रतिकर्षित • गर्म करने • खींचता
(i) जब एक चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के ………………………… के पास लाया जाता है तो वे आकर्षित होते हैं।
उत्तर:
दक्षिणी ध्रुव
(ii) दो चुंबकों के समान ध्रुव एक-दूसरे को ……………………………. करते हैं।
उत्तर:
प्रतिकर्षित
(iii) दिक्सूची हमेशा ……………………………. दिशा में ठहरती है।
उत्तर:
उत्तर-दक्षिण
(iv) वे पदार्थ जो चुंबक की ओर ………………………. हो जाते हैं, चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं।
उत्तर:
आकर्षित
(v) चुंबकीय ध्रुव हमेशा ………………………….. में रहते हैं।
उत्तर:
जोड़े
(vi) चुंबक की खोज ……………………… ने की।
उत्तर:
मैग्नस
(vii) चुंबक दो प्रकार के होते हैं। स्थाई और …………………………….. ।
उत्तर:
अस्थाई
(viii) …………………………. पर चुंबक अपना गुण खो देता है।
उत्तर:
गर्म करने
(ix) चुंबक निकिल तथा कोबाल्ट को अपनी ओर …………………………. है।
उत्तर:
खींचता
प्रश्न 3.
सुमेलित कीजिए-
कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
(a) लोड स्टोन | (i) अचुंबकीय पदार्थ |
(b) लोहा, निकिल, कोबाल्ट | (ii) उत्तर-दक्षिण दिशा का निर्धारण करती है। |
(c) चमड़ा, प्लास्टिक, मोम | (iii) आकर्षित करते हैं। |
(d) लोड स्टोन | (iv) प्रतिकर्षित करते हैं। |
(e) दिक्सूचक | (v) चुंबक का आविष्कार किया |
(f) दो चुंबकों के समान ध्रुव | (vi) चुंबकीय पदार्थ |
(g) दो चुंबकों के विपरीत ध्रुव | (vii) प्राकृतिक चुंबक |
(h) मैग्नस | (viii) पहला चुंबक |
उत्तर:
कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
(a) लोड स्टोन | (vii) प्राकृतिक चुंबक |
(b) लोहा, निकिल, कोबाल्ट | (vi) चुंबकीय पदार्थ |
(c) चमड़ा, प्लास्टिक, मोम | (i) अचुंबकीय पदार्थ |
(d) लोड स्टोन | (viii) पहला चुंबक |
(e) दिक्सूचक | (ii) उत्तर-दक्षिण दिशा का निर्धारण करती है। |
(f) दो चुंबकों के समान ध्रुव | (iv) प्रतिकर्षित करते हैं। |
(g) दो चुंबकों के विपरीत ध्रुव | (iii) आकर्षित करते हैं। |
(h) मैग्नस | (v) चुंबक का आविष्कार किया |
प्रश्न 4.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) निम्नलिखित में से कौन प्राकृतिक चुंबक है?
(क) हेमटाइट
(ख) सिडेराइट
(ग) मैलेकाइट
(घ) मैग्नेटाइट
उत्तर:
(क) हेमटाइट
(ii) चुंबक में (छड़ चुंबक) ध्रुवों की संख्या होती है-
(क) 1
(ख) 2
(ग) 3
(घ) निश्चित नहीं है।
उत्तर:
(ख) 2
(iii) जब चुंबक को लोहे के बुरादे के पास रखा जाता है तब-
(क) बुरादा सबसे ज्यादा ध्रुवों पर चिपकता है
(ख) मध्य में चिपकता है
(ग) सभी जगह समान रूप से चिपकता है
(घ) कह नहीं सकते।
उत्तर:
(क) बुरादा सबसे ज्यादा ध्रुवों पर चिपकता है
(iv) नाविक लोग दिशा निर्धारण करते हैं-
(क) वातसूचक द्वारा
(ख) दिक्सूचक द्वारा
(ग) लिटमस पेपर से
(घ) सूर्य के उगने की दिशा से ।
उत्तर:
(ख) दिक्सूचक द्वारा
(v) जब किसी चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के उत्तरी ध्रुव के पास लाया जाता है तब वे-
(क) आकर्षित होते हैं
(ख) प्रतिकर्षित होते हैं
(ग) कोई प्रभाव नहीं होता
(घ) किसी भी दिशा में घूम सकते हैं।
उत्तर:
(ख) प्रतिकर्षित होते हैं
(vi) चुंबक अपना गुण खो देगा यदि उसे-
(क) पीटा जाए
(ख) गर्म किया जाए
(ग) ऊँचाई से गिराया जाए
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपरोक्त सभी।
(vii) निम्नलिखित में से कौन-सा अचुंबकीय पदार्थ है?
(क) लोहा
(ख) निकिल
(ग) कोबाल्ट
(घ) कोई नहीं।
उत्तर:
(घ) कोई नहीं।