Students often refer to Ganita Prakash Class 6 Solutions and Class 6 Maths Chapter 4 Solutions in Hindi Medium आकड़ों का प्रबंधन और प्रस्तुतिकरण to verify their solutions.
Ganita Prakash Class 6 Maths Chapter 4 Solutions in Hindi Medium
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ 75 – 76)
प्रश्न 1.
नरेश और नव्या के कक्षा-सहपाठियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय खेल को आप कैसे ज्ञात करेंगे?
हल:
एकत्रित आँकड़ों को मिलान चिह्नों की सहायता से व्यवस्थित करके।
प्रश्न 2.
उनकी कक्षा में सबसे अधिक लोकप्रिय खेल कौन-सा है?
हल:
हॉकी
प्रश्न 3.
अपने कक्षा-सहपाठियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय खेल को ज्ञात करने का प्रयास कीजिए।
हल:
स्वयं करें।
प्रश्न 4.
परी आगे दिए प्रश्नों के उत्तर देना चाहती है। जिन प्रश्नों के उत्तरों के लिए उसे आँकड़ों को संग्रहित करने की आवश्यकता है, उनके सम्मुख सही का चिह्न (✓) लगाइए तथा जिन प्रश्नों के उत्तरों के लिए उसे आँकड़ों को संग्रहित नहीं करना पड़ेगा, उनके सम्मुख एक क्रॉस का चिह्न (✗) लगाइए। अपने उत्तरों की कक्षा में चर्चा कीजिए।
(a) उसके कक्षा – सहपाठियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय टी.वी. शो कौन – सा है ?
(b) भारत ने स्वतंत्रता कब प्राप्त की थी?
(c) उसके मोहल्ले या बस्ती में कितना पानी नष्ट हो रहा है?
(d) भारत की राजधानी क्या है?
हल:
(a) ✓
(b) ✗
(c) ✓
(d) ✗
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ 76 – 77)
प्रश्न 1.
मिठाइयों को सही संख्याओं में खरीदने में श्री नीलेश की सहायता करने के लिए, उपरोक्त सारणी को पूरा कीजिए-
(a) कितने विद्यार्थियों ने जलेबी का चयन किया है?
(b) बर्फी को विद्यार्थियों द्वारा चुना गया।
(c) गुजियाँ को कितने विद्यार्थियों ने चुना है?
(d) रसगुल्ले को विद्यार्थियों द्वारा चुना गया।
(e) कितने विद्यार्थियों ने गुलाब जामुन का चयन किया है?
हल:
(a) 6
(b) 3
(c ) 13
(d) 7
(e) 9
प्रश्न 2.
क्या दी गई सारणी प्रत्येक बच्चे को सही प्रकार की मिठाई वितरित करने के लिए पर्याप्त है? व्याख्या
कीजिए। यदि यह पर्याप्त नहीं है, तो इसका विकल्प क्या है?
हल:
नहीं, यह पर्याप्त नहीं है। श्री नीलेश को प्रत्येक मिठाई के सामने बच्चों का नाम भी लिखना चाहिए था। तभी वह सही मिठाई सही बच्चे को दे सकते थे।
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ 77 – 79)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने में सुश्री संध्या की सहायता कीजिए-
(a) कक्षा में जूतों का अधिकतम साइज ……………………. है।
(b) कक्षा में जूतों का न्यूनतम साइज ………………………. है।
(c) ………………….. विद्यार्थी हैं, जो 5 के साइज का जूता पहनते हैं।
(d) ………………….. विद्यार्थी हैं, जो 4 से बड़े साइज का जूता पहनते हैं।
हल:
आइए यहाँ बारंबारता सारणी बनाएँ।
(a) कक्षा में जूतों का अधिकतम साइज 7 है।
(b) कक्षा में जूतों का न्यूनतम साइज 3 है।
(c) 10 विद्यार्थी हैं, जो 5 के साइज का जूता पहनते हैं।
(d) 15 विद्यार्थी हैं, जो 4 से बड़े साइज का जूता पहनते हैं।
प्रश्न 2.
आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने से उक्त प्रश्नों का उत्तर देने में किस प्रकार की सहायता प्राप्त हुई?
हलः
आइए आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें-
3,3,3, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 5, 5, 5, 5, 5, 5, 5, 5, 5, 5, 6, 6, 6, 6, 7
बारंबारता सारणी की तुलना में उत्तर देने में थोड़ा अधिक समय लगा।
प्रश्न 3.
क्या आँकड़ों को व्यवस्थित करने की अन्य विधियाँ भी हैं?
हल:
हाँ। आँकड़ों को अवरोही क्रम में भी व्यवस्थित किया जा सकता है।
प्रश्न 4.
कुछ ऐसे पेड़ों के नाम लिखिए जो आप अपने आस-पास वातावरण में देखते हैं। जब आप अपने घर से विद्यालय की ओर जाते हुए कोई पेड़ देखते हैं (या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पैदल चलते. हुए), तब प्राप्त हुए आँकड़ों को निम्नलिखित सारणी में भरिए-
(a) कौन – सा पेड़ अधिकतम संख्या में मिला?
(b) कौन – सा पेड़ न्यूनतम संख्या में मिला ?
(c) क्या ऐसे दो पेड़ पाए गए, जिनकी संख्याएँ समान थीं?
हल:
स्वयं करें।
प्रश्न 5.
एक कोरा कागज लीजिए तथा उस पर एक समाचार पत्र से लिया हुआ कोई एक छोटा समाचार चिपकाइए। प्रत्येक विद्यार्थी एक भिन्न लेख का उपयोग कर सकता है। अब कागज पर नीचे दर्शाए अनुसार एक सारणी तैयार कीजिए । प्रत्येक ऐसे छोटे समाचार के शब्दों में अक्षरों ‘c’, ‘e’, ‘i’, ‘r’ और ‘x’ की संख्याएँ fifty तथा निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए।
(a) सबसे अधिक बार प्राप्त हुआ अक्षर ……………………. है।
(b) सबसे कम बार प्राप्त हुआ अक्षर …………………… है।
(c) इन पाँचों अक्षरों ‘c’, ‘e’, ‘i’, ‘r’ और ‘x’ को उनकी बारंबारता के आरोही क्रम में लिखकर
सूची बनाइए। अब अपनी सूची के क्रम की कक्षा – सहपाठियों की सूचियों के क्रमों से तुलना कीजिए । क्या आपका क्रम अन्य सहपाठियों के क्रमों के समान है या लगभग समान है ? (लगभग प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा क्रम ‘c’, ‘e’, ‘i’, ‘r’ और ‘x’ प्राप्त होने की संभावना है !) आपके विचार से ऐसा क्यों है?
(d) वह प्रक्रिया लिखिए जिसे आपने इस कार्य को पूरा करने में अपनाया है।
(e) अपने मित्रों के साथ उनके द्वारा अपनाई गई प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा कीजिए।
(f) यदि आप यही कार्य एक अन्य समाचार के साथ करते हैं, तो आप किस प्रक्रिया को अपनाएँगे?
हल:
स्वयं करें।
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ 83 – 84)
प्रश्न 1.
दिया गया चित्रालेख मिडिल स्कूल, गिन्नोरी के पुस्तकालय से एक सप्ताह में विद्यार्थियों द्वारा ऋण ली गई पुस्तकों की संख्याओं को दर्शाता है-
(a) किस दिन न्यूनतम संख्या में पुस्तकें ऋण ली गई?
(b) सप्ताह के दौरान कुल कितनी पुस्तकें ऋण ली गई?
(c) किस दिन अधिकतम संख्या में पुस्तकें ऋण ली गईं, इसका संभव कारण क्या हो सकता है?
हल:
(a) बृहस्पतिवार
(b) ऋण ली गई पुस्तकों की कुल संख्या = 5 + 4 + 2 + 0 + 5 + 8 = 24 पुस्तकें।
(c) शनिवार चूँकि अगले दिन स्कूल की छुट्टी है, इसलिए उनके पास किताबें पढ़ने के लिए पर्याप्त समय होगा।
प्रश्न 2.
मगन भाई जामनगर में पतंगें बेचते हैं। निकटवर्ती गाँवों से 6 दुकानदार उनसे पतंगें खरीदने आते हैं। इन 6 दुकानदारों को उनके द्वारा बेची गई पतंगों की संख्याएँ नीचे दी हुई है-
एक चित्रालेख तैयार कीजिए, जिसमें प्रतीक पतंग से 100 पतंगों को दर्शाया गया हो। निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
(a) रानी द्वारा खरीदी गई पतंगों को कितने प्रतीक दर्शाएँगे?
(b) किसने अधिकतम संख्या में पतंगें खरीदीं?
(c) जसमीत और चमन में से किसने अधिक पतंगें खरीदीं?
(d) रुखसाना कहती है कि पूनम बेन ने रानी द्वारा खरीदी गई पतंगों की संख्या के दुगुने से अधिक पतंगें खरीदीं। क्या वह सही है? क्यों?
हल:
आइए चित्रालेख बनाएँ = 100 पतंगें
(a) तीन प्रतीक
(b) पूनम बेन
(c) जसमीत
(d) हाँ।
रानी द्वारा खरीदी गई पतंगों की संख्या = 300
पूनम बेन द्वारा खरीदी गई पतंगों की संख्या = 700
अतः पूनम बेन ने दोगुने से अधिक पतंगे खरीदी।
(NCERT पृष्ठ 86 देखें)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दंड आलेख का उपयोग करते हुए दीजिए-
1. कक्षा 2 में उस दिन ………………………… विद्यार्थी अनुपस्थित थे?
2. किस कक्षा में अधिकतम संख्या में विद्यार्थी अनुपस्थित थे ? ……………………….
3. उस दिन किस कक्षा में पूर्ण उपस्थिति थी? …………………………..
हल:
1.5 विद्यार्थी
2. कक्षा 8
3. कक्षा 5
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ 88)
प्रश्न 1.
प्रातः 6 और दोपहर 12 के बीच उस चौराहे से कुल कितने वाहन गुजरें?
हल:
कुल वाहन गुजरें = 600 + 700 + 800 + 1000 + 1200 + 150 = 4450 कारें।
प्रश्न 2.
आपके विचार से समय प्रातः 6 – 7 के दौरान और 7 – 12 बजे दोपहर के बीच अन्य घंटे में, इतना कम यातायात क्यों रहा?
हलः
सुबह 6 – 7 बजे के दौरान होने वाला यातायात बहुत
कम होता है, क्योंकि यह सुबह का समय होता है और ऑफिस जाने वाले लोग बहुत कम होते हैं। साथ ही, बहुत कम लोग होते हैं।
प्रश्न 3.
आपके विचार से प्रातः 7 और 8 के बीच यातायात. अधिकतम क्यों रहा?
हल:
सुबह 7 – 8 बजे वह समय होता है ज़ब सबसे ज्यादा फैक्ट्री अधिकारी और कर्मचारी अपने वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अपने वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।
प्रश्न 4.
आपके विचार से प्रातः 8 के बाद 12 बजे दोपहर तक प्रत्येक घंटे में यातायात कम क्यों होता रहा?
हलः
क्योंकि, ज्यादातर स्कूल सुबह 8 बजे खुलते हैं – और कई कारखाने भी सुबह 8 बजे खुलते हैं और इसलिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच यातायात कम होता है। ज्यादातर दफ्तर सुबह 9 बजे खुलते हैं और दुकानें सुबह 10 बजे खुलती हैं और इसलिए सुबह 9 से 10 बजे के बीच यातायात कम होता है।
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ 93 – 99)
प्रश्न 1.
सामंथा ने एक चाय बागान का भ्रमण किया तथा वहाँ देखे गए कीट पतंगों के आँकड़े संग्रहित किए-
इन आँकड़ों को दर्शाने के लिए एक दंड आलेख बनाने में उसकी सहायता कीजिए।
हल:
प्रश्न 2.
पूजा ने 2 घंटे की अवधि के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर, मध्य प्रदेश के कुछ भिन्न शहरों के लिए बेचे गए टिकटों की संख्याओं के आँकड़े संग्रहित किए-
उन्होंने अपने विद्यार्थियों से चर्चा करने के लिए इन आँकड़ों का बोर्ड पर एक दंड आलेख तैयार किया, परंतु इस आलेख का कुछ भाग किसी ने मिटा दिया।
(a) दंड के ऊपर विदिशा के लिए बेचे गए टिकटों की संख्या लिखिए।
(b) दंड के ऊपर जबलपुर के लिए बेचे गए टिकटों की संख्या को लिखिए।
(c) विदिशा का दंड 6 इकाई लंबाइयों तक है तथा जबलपुर का दंड 5 इकाई लंबाईयों तक है। इस आलेख के लिए पैमाना (स्केल) क्या है?
(d) सागर के लिए सही दंड खींचिए ।
(e) स्केल (पैमाने) को सम्मिलित करते हुए ऊर्ध्वाधर रेखा पर सही संख्या अंकित कीजिए ।
(f) क्या आलेख में सिवनी और इंदौर के लिए खींचे गए दंड सही हैं? यदि नहीं तो सही दंड खींचिए ।
हल:
(a) 24 टिकट
(b) 20 टिकट
(c) 1 इकाई लंबाई = 4 टिकट
(f) नहीं। वर्तमान दंड आलेख ऊपर (d) और (e) में दिखाया गया है।
प्रश्न 3.
चीनू ने प्रातः 9 से 10 तक अपने घर के सामने सड़क पर जाने वाले परिवहन के विभिन्न साधनों की सूची बनाई-
(a) दिए गए आँकड़ों के लिए एक बारंबारता वितरण सारणी तैयार कीजिए।
(b) परिवहन के कौन-से साधन का सबसे अधिक प्रयोग किया गया?
(c) यदि आप इन आँकड़ों को एकत्रित करने के लिए वहाँ होते, तो आप यह कार्य किस प्रकार करते? संबंधित चरणों या प्रक्रिया को लिखिए।
हल:
(b) मोटरसाइकिल
(c) केवल इस तरह
प्रश्न 4.
एक पासे को 30 बार फेंकिए तथा प्रत्येक बार प्राप्त की गई संख्या को अंकित कीजिए। मिलान चिह्नों का उपयोग करते हुए, इनके लिए एक बारंबारता वितरण सारणी तैयार कीजिए। अब वह संख्या ज्ञात कीजिए-
(a) जो न्यूनतम बार आई है।
(b) जो अधिकतम बार आई है।
(c) जो समान बार आई है।
हल:
माना पासे को 30 बार फेंकें गए परिणाम
6, 2, 3, 5, 6, 4, 1, 1, 2, 5
3, 4, 1, 1, 3, 5, 2, 2, 1, 1
6, 2, 3, 5, 1, 2, 2, 3, 4, 2
(a) 4 और 6
(b) 2
(c) 4 और 6.
प्रश्न 5.
जसप्रीत बुमराह द्वारा उसके पिछले 30 मैचों में लिए गए विकेटों के आँकड़ों की एक बारंबारता वितरण सारणी फैज ने तैयार की।
(a) यह सारणी क्या सूचना प्रदान करती है ?
(b) इस सारणी का शीर्षक क्या हो सकता है?
(c) इस सारणी में किसने आपका ध्यान आकर्षित किया?
(d) कितने मैचों में बुमराह ने 4 विकेट लिए?
(e) मयंक कहता है कि “यदि हम उसके द्वारा पिछले 30 मैचों में लिए गए कुल विकेटों की संख्या ज्ञात करना चाहते हैं, तो हमें संख्याओं 0, 1, 2, 3, …, 7 तक को जोड़ना पड़ेगा । ” क्या इस प्रक्रिया में मयंक लिए गए कुल विकटों की संख्या ज्ञात कर पाएगा? क्यों?
(f) अपने पिछले 30 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने कुल कितने विकेट लिए हैं? इनकी सही संख्या सारणी से आप कैसे ज्ञात करेंगे?
हल:
(a) तालिका में दी गई जानकारी उन मैचों की संख्या का अवलोकन देती है। जिसमें उन्होंने 0 से 7 तक विकेट लिए।
(b) जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी प्रदर्शन को दर्शाने वाली तालिका।
(c) बुमराह ने अधिकांश मैचों में 3 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
(d) तीन मैच
(e) नहीं
(f) वह निम्नलिखित अंक जोड़कर सही योग प्राप्त कर सकता है।
(2 × 0) × (4 × 1) + (6 × 2) + (8 × 3) + (3 × 4) + (5 × 5) + (1 × 6) + (1 × 7)
= 0 + 4 + 12 + 24 + 12 + 25 + 6 + 7 = 90
प्रश्न 6.
निम्नलिखित चित्रालेख पाँच विभिन्न गाँवों में ट्रैक्टरों की संख्या को दर्शाता है-
इस चित्रालेख को देखिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(a) किस गाँव में न्यूनतम संख्या में ट्रैक्टर हैं?
(b) किस गाँव में अधिकतम संख्या में ट्रैक्टर हैं?
(c) गाँव B की तुलना में गाँव C में कितने ट्रैक्टर अधिक हैं?
(d) कोमल कहती हैं, “गाँव D में ट्रैक्टरों की संख्या गाँव E के ट्रैक्टरों की संख्या की आधी है।” क्या वह सही है?
हल:
(a) गाँव D
(b) गाँव C
(c) 3 से अधिक ट्रैक्टर
(d) हाँ।
प्रश्न 7.
किसी विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में छात्राओं की संख्या एक चित्रालेख द्वारा दर्शाई गई है-
इस चित्रालेख को देखिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(a) किस कक्षा में छात्राओं की संख्या न्यूनतम है?
(b) कक्षा 5 और 6 की छात्राओं की संख्याओं के बीच का अंतर कितना है?
(c) यदि कक्षा 2 में, दो और छात्राओं को प्रवेश मिला, तो आलेख में किस प्रकार का परिवर्तन होगा?
(d) कक्षा 7 में कितनी छात्राएँ हैं?
हल:
(a) कक्षा 8
(b) कक्षा 6 में छात्राओं की संख्या = 4 × 4 = 16
कक्षा 5 में छात्राओं की संख्या = 4 × 3.5 = 14
अतः अंतर = 16 – 14 = 2
(c) एक छात्रा के पाँच पूर्ण प्रतीक
(d) 3 × 4 = 12 छात्राएँ।
प्रश्न 8.
मुधोल हाउंड (भारतीय कुत्तों की नस्ल का एक प्रकार) अधिकतर उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट और विजयपुरा जिलों में पाए जाते हैं। सरकार ने इस नस्ल को बचाने के लिए एक पहल की है, जिसमें उन लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है, जो इस प्रकार के कुत्तों को पालते हैं। इसी पहल के कारण, ऐसे कुत्तों की संख्या में वृद्धि हुई। कर्नाटक के 6 गाँवों में मुधोल कुत्तों की संख्याएँ इस प्रकार है-
www
गाँव A – 18, गाँव B – 36, गाँव C – 12, गाँव D – 48, गाँव E – 18, गाँव F – 24
उपरोक्त के लिए, एक चित्रालेख तैयार कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(a) इस चित्रालेख को बनाने के लिए, कौन – सा पैमाना या कुंजी उपयुक्त रहेगा?
(b) गाँव B के कुत्तों की संख्या को दर्शाने के लिए, आप कितने प्रतीकों का उपयोग करेंगे?
(c) कामिनी ने कहा कि गाँव B और गाँव D के कुत्तों की कुल संख्या अन्य 4 गाँवों की कुल संख्या से अधिक होगी। क्या वह सही है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
हल:
(a) 1* = 6 कुत्ते इस चित्रालेख को खींचने के लिए एक उपयोगी पैमाना या कुंजी होंगे।
(b) 6 प्रतीक ।
(c) हाँ, क्योंकि गाँव B और D में कुत्तों की कुल संख्या = 6 + 8 = 14 कुत्ते = 14 × 6 = 84 कुत्ते शेष चार गाँवों में कुत्तों की कुल संख्या = 3 + 2 + 3 + 4 = 12 कुत्ते = 12 × 6 = 72 कुत्ते
प्रश्न 9.
120 विद्यालयी विद्यार्थियों का यह ज्ञात करने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया कि अपने खाली समय में वे कौन-सा क्रियाकलाप करना पसंद करते हैं-
एक इकाई लंबाई = 5 विद्यार्थियों का स्केल (पैमाना) लेकर उपरोक्त आँकड़ों के लिए एक दंड आलेख खींचिए। खेलने के अतिरिक्त कौन-सा
क्रियाकलाप सबसे अधिक विद्यार्थियों द्वारा पसंद किया गया है?
हल:
प्रश्न 10.
एक प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने अपने विद्यालय के प्रांगण तथा अपने पास के एक गाँव में जुलाई के प्रथम सप्ताह में पौधे लगाने का निर्णय लिया। उनके द्वारा लगाए गए पौधों का विवरण नीचे दिए गए दंड आरेख में वर्णित है-
(a) बुधवार और बृहस्पतिवार को लगाए गए पौधों की कुल संख्या ………………………… है।
(b) पूरे सप्ताह के दौरान लगाए गए पौधों की कुल सख्या ………………………… है।
(c) अधिकतम संख्या में पौधे ……………………….. को लगाए. गए तथा न्यूनतम संख्या में पौधे ………….. को लगाए गए।
आपके अनुसार इस स्थिति का क्या कारण हो सकता है? सप्ताह के कुछ विशेष दिनों में अधिक पौधे क्यों लगाए गए तथा अन्य दिनों में कम पौधे क्यों लगाए गए? क्या आप इसके संभावित कारणों या उनके स्पष्टीकरण के विषय में कुछ सोच सकते हैं? आप किस प्रकार यह प्रयास करेंगे और पता लगाएँगे कि आपके स्पष्टीकरण सही हैं?
हल:
(a) 30 + 40 = 70 पौधे
(b) 52 + 40 + 30 + 40 + 50 + 60 + 40 = 312 पौधे
(c) शनिवार, बुधवार
प्रश्न 11.
भारत में बाघों (टाइगर्स) की संख्या 1900 से 1970 के बीच काफी कम हो गई। भारत में बाघों के बचाव के लिए 1973 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ प्रारंभ किया गया। 2006 से प्रारंभ करते हुए, भारत में बाघों की यथार्थ संख्याएँ ज्ञात होना प्रारंभ हो गया। शगुफ्ता और दिव्या ने भारत में 2006 और 2022 के बीच बाघों की संख्याओं के विषय में उपलब्ध सूचनाओं की जानकारी प्राप्त की। सूचनाओं को प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल के बाद अंकित किया। उन्होंने इन आँकड़ों के लिए एक बारंबारता वितरण सारणी सारणी बनाई तथा इन आँकड़ों को प्रस्तुत करने के लिए एक दंड आलेख बनाया, परंतु इस आलेख में कुछ गलतियाँ हो गई हैं। क्या आप इन गलतियों का पता लगा सकते हैं तथा इन्हें ठीक कर सकते हैं?
हल:
हाँ, दंड आलेख में कुछ गलतियाँ हैं ।
1. 2006 में बाघों की संख्या 1400 थी लेकिन आलेख में इसे कम दिखाया गया है।
2. 2014 में बाघों की संख्या 2200 थी लेकिन आलेख में इसे अधिक दिखाया गया है।
3. 2018 में बाघों की संख्या 3000 थी लेकिन आलेख में इसे कम दिखाई गई है।
आइए, पता लगाएँ (पृष्ठ – 103)
प्रश्न 1.
यदि आप अपने विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के सबसे लंबे बच्चों की लंबाइयों के आँकड़ों को चित्रीय रूप से दर्शाना चाहते हैं, तो क्या आप क्षैतिज दंडों वाले आलेख का उपयोग करना चाहेंगे या ऊर्ध्वाधर दंडों वाले आलेख का? क्यों?
हलः
ऊर्ध्वाधर दंडों वाला आलेख उर्ध्वाधर आलेख खंभों की तरह होते हैं और व्यक्ति की ऊँचाई को बेहतर ढंग से दर्शाते हैं।
प्रश्न 2.
यदि आप प्रत्येक महाद्वीप में सबसे लंबी नदियों और उनकी लंबाइयों की एक सारणी बना रहे हैं, तो आप ऊर्ध्वाधर दंडों वाले या क्षैतिज दंडों वाले दंड आलेख में से किस को प्राथमिकता देंगे? क्यों? इस सूचना को प्राप्त करने का प्रयास कीजिए तथा फिर संगत सारणी और दंड आलेख बनाइए। किस महाद्वीप में सबसे लंबी नदियाँ हैं ?
हलः
क्षैतिज दंड का आलेख, क्योंकि नदियाँ क्षैतिज रूप से बहती हैं।