Students can find the 11th Class Hindi Book Antral Questions and Answers CBSE Class 11 Hindi Elective रचना कोश – एक परिचय to develop Hindi language and skills among the students.
CBSE Class 11 Hindi Elective Rachana कोश – एक परिचय
शब्दकोश :
शब्दकोश दो शब्दों- ‘शब्द’ और ‘कोश’ के मेल से बना है, जिसका अर्थ है- शब्दों का खज्जाना। हम जो कुछ पढ़ते हैं, वह अच्छी तरह से हमारी समझ में आए, उसके लिए आवश्यक है कि हम शब्द के अर्थ से परिचित हों। पढ़ते-पढ़ते हमारे सामने कुछ ऐसे शब्द आ ही जाते हैं. जिनका अर्थ हमें पता नहीं होता है। विद्यालय में इस समस्या का समाधान शिक्षक कर देते हैं, परंतु अकेले पढ़ते समय जब यह स्थिति उत्पन्न होती है तब हमें तुरंत शब्दकोश का ध्यान आता है और हम शब्दकोश को अपना साथी बनाते हैं।
पढ़ते-पढ़ते जब ‘विदग्ध’ शब्द का अर्थ जानने की समस्या चंद्रिका के सामने आई तो उसकी यह समस्या कैसे हल हुई, यह हम इस पाठ के माध्यम से जानेंगे।
शब्दकोश में शब्द :
चंद्रिका को पता चला कि शब्दकोश में उन शब्दों को जगह दी जाती है जिन शब्दों तथा उनके अर्थों को समाज में मान्यता मिल जाती है। इस तरह के शब्दों की संख्या पाँच लाख है। इनमें नए शब्द भी जुड़ते रहते हैं।
शब्दों की व्यवस्था के लिए शब्दकोश को खंडों में विभाजित किया जाता है। इन खंडों में शब्दों को एक निश्चित व्यवस्था के अनुसार रखा जाता है। इन खंडों का नामकरण वर्णमाला के अक्षरों पर किया गया है; जैसे ‘क खंड’, ‘च खंड’, ‘प खंड’ आदि। इनका क्रम वर्णमाला के क्रमानुसार ही है, पर इनमें दो अंतर है-
1. पहला अंतर तो यह है कि हिंदी वर्णमाला ‘अ’ से शुरू होती है, मगर इस लोक का पहला खंड ‘अं खंड’ है। इसके बाद ‘अ खंड’, ‘आ खंड’, ‘इ खंड’ इत्यादि वर्णमाला के क्रम से ही आते हैं।
2. हिंदी वर्णमाला में संयुक्ताक्षर क्ष, त्र, ज्ञ, श्र वर्णमाला के अंत में आते हैं। लेकिन हमारे शब्द लोक में ये उन वर्णों के अंत्याक्षर के साथ आते हैं।
शब्दकोश में शब्दों की व्यवस्था :
शब्दकोश को खोलने पर पता चलता है कि इसमें पहले ‘अं खंड’, फिर ‘अ खंड’, ‘आ खंड’, ‘इ खंड’, ‘ई खंड’ आदि एक-एक कर आते हैं। इसका आखिरी खंड ‘औ खंड’ है। यहाँ तक के खंडों को स्वर खंड भी कहा जाता है।
इसके उपरांत व्यंजन खंड की शुरुआत होती है। इसका पहला खंड ‘क’ खंड है जिसके विभिन्न उपखंड है। इनमें पहला उपखंड ‘क’ उपखंड, तत्पश्चात क्रमशः ‘का’, ‘कि’, ‘की’, ‘कु’, ‘कू’, ‘कृ’, ‘के’, ‘कै’, ‘को’, कौ’ उपखंड आते हैं। शब्दकोश में
संयुक्ताक्षर :
शब्दकोश में ‘कौ’ उपखंड के बाद ‘क’ (क्) उपखंड शुरू हो जाता है। इसमें क्या, क्यारी आदि शब्दों से आगे बढ़ते हुए दोनों ‘क’ और ‘र’ से बने संयुक्ताक्षर ‘क्र’ से शुरू होने वाले शब्दों क्रंदन’ और ‘क्रंदित’ के बाद ‘क्र’ का नंबर आता है। जैसे- ‘क्रम’, ‘क्रमशः’ इत्यादि शब्द आते हैं। इसके बाद ‘क्रा’, ‘क्रि’ इत्यादि से प्रारंभ होने वाले शब्द आते हैं।
शब्दकोश में संयुक्त व्यंजन :
हिंदी वर्णमाला में ‘श्ष’, ‘त्र’, ‘ज्ञ’ और ‘श्र’ चार संयुक्त व्यंजन हैं। इनसे शुरू होने वाले शब्दों के अर्थ देखने से पूर्व इनकी रचना में प्रयुक्त वर्णों को जानना आवश्यक है; जैसे –
चार संयुक्त व्यंजन हैं। इनसे शुरू होने वाले शब्दों के अर्थ देखने से पूर्व इनकी रचना में प्रयुक्त वर्णों को जानना आवश्यक है, जैसे-
क्ष = क् + प् + अ
त्र = त् + र + अ
ज्ञ = ज् + ज् + अ
श्र = श् + र + अ
अब हम ‘क्ष’ से शुरू होने वाले किसी शब्द को देखते हैं। उदाहरणार्थ- ‘क्षत्रिय’ शब्द का पहला अक्षर ‘क्’, ‘ष्’ और ‘अ’ के मेल से बना है। अतः यह उपखंड में आगे अर्थात क्वालिटी, किंवटल शब्द के बाद क्षंतव्य, क्षंता, क्षकिरण, क्षण से आगे चलने पर मिलता है। इनका क्रम भी वही होता है जो स्वरों का होता है, अर्थात क्षरण, क्षांत, क्षिता, क्षीण, क्षुण्ण, क्षेत्र, क्षैण्य, क्षोणी, क्षौम आदि।
इसी प्रकार ‘त्र’ व्यंजन ‘त्’ और ‘र’ वर्णों से मिलकर बना है, अत: इससे शुरू होने वाले शब्द ‘त’ खंड में नियमानुसार निर्धारित स्थलों पर आएँगे।
अब ‘ज्ञ’ की बात करते हैं। व्यंजन ‘ज्ञ’ संयुक्त ‘ज्’ और ‘ज’ वर्णों के संयोग से बना है। अतः इससे प्रारंभ होने वाले शब्द ‘ज’ खंड में अपने निर्धारित स्थानों पर आएँगे। इसी तरह ‘श्र’ संयुक्त व्यंजन ‘श्’ और ‘र’ वर्णों से मिलकर बना है। अतः इससे शुरू होने वाले शब्द ‘श’ खंड में आएँगे।
ध्यान देने योग्य बातें :
– शब्दकोश, शब्दों का खज़ाना है। इसमें एक भाषा-भाषी समुदाय में प्रयुक्त होनेवाले शब्दों को संचित किया जाता है।
– शब्दकोश में शब्दों की व्युत्पत्ति, स्रोत, लिंग, शब्द-रूप एवं विभिन्न संदर्भपरक अर्थों के बारे में जानकारी दी जाती है।
– हिंदी शब्दकोश में हिंदी वर्णमाला का अनुसरण किया जाता है, परंतु ‘अं’ से प्रारंभ होने वाले शब्द सबसे पहले दिए जाते हैं।
– यद्यपि हिंदी वर्णमाला में कुछ संयुक्त व्यंजन सबसे अंत में आते हैं, परंतु शब्दकोश में ये जिन व्यंजनों से मिलकर बने हैं, उन्हीं के साथ इन्हें क्रमशः रखा जाता है। जैसे क् + ष = क्ष, ज् + अ = ज्ञ, त् + र = त्र, श् + र = श्र।
– स्वर रहित व्यंजन से प्रारंभ होने वाले शब्द उस व्यंजन में इस्तेमाल होनेवाले सभी स्वरों के बाद में रखे जाते हैं; जैसे – ‘क्या’ शब्द ‘कौस्तुभ’ के बाद ही आएगा।
अब चंद्रिका ने सोचा चलो, अपना ही नाम और उसका अर्थ शब्दकोश में खोजें। उसने पृष्ठ पलटे। कुछ ही पृष्ठ पलटने के बाद ‘च’ खंड आया। इसमें नियमानुसार पहले ‘चं’ से शुरू होने वाले शब्द; जैसे- चंकुर, चंक्रमण, चंग जैसे शब्द आते जा रहे थे। यहाँ भी शब्दों का वही नियम था जो पहले वर्ग के लिए था। इन शब्दों के बाद चंदन, चंदेल इत्यादि शब्दों के बाद ‘द’ और ‘र’ के संयुक्ताक्षर ‘द्र’ का नंबर आया।
इस क्रम का पहला शब्द ‘चंद्र’ था। फिर नियमानुसार दूसरा वर्ण ‘द्रा’ था। ‘चंद्रा’ ‘चंद्रायण’ इत्यादि शब्दों के बाद ‘द्रि’ की बारी आते ही नियमानुसार पहले ‘चंद्रिकांबुज’ और फिर ‘चंद्रिका’ शब्द आया, जिसे देखकर चंद्रिका का खुशी से उछलना स्वाभाविक था। थोड़ी ही देर में ‘व’ खंड आ गया। इस खंड के उपखंड एक-एक कर गुज़ने लगे। ‘वि’ उपखंड के आते ही चंद्रिका का उतावलापन बढ़ने लगा। इस लोक के नियमों द्वारा निर्धारित क्रम के अनुसार थोड़ी देर में ‘विदग्ध’ शब्द भी आ गया। अब वह जिज्ञासापूर्वक पढ़ने लगी- विदग्ध- वि. (सं.) नागर; निपुण; पंडित; रसिक; रसज्ञ; जला हुआ; जठरागिन से पका हुआ; पचा हुआ; नष्ट; गला हुआ; जो जला या पचा न हो; सुंदर; भद्रतापूर्ण। पु. चतुर या धूर्त आदमी; रसिक; एक घास।
यहाँ ‘विदग्ध’ शब्द के कई अर्थ दिए गए हैं। हालाँक किसी लेख में जैसा संदर्भ होगा, वहाँ वैसा ही अर्थ लागू होता है। अब शब्दों के साथ लिखे गए संकेताक्षर दिए गए हैं; आइए, अब इनके बारे में जानते हैं। उदाहरणार्थ- ‘वि’ का अर्थ यह है कि विदग्ध एक विशेषण है। ‘पु,’ से यह अभिप्राय है कि यह शब्द पुल्लिग है। ‘सं.’ से यह मतलब निकलता है कि विद्ध संस्कृत का शब्द है।
संदर्भ-ग्रंथ :
– जिस प्रकार ‘शब्दकोश’ में शब्दों के अर्थ दिए होते हैं उसी प्रकार ‘संदर्भ-ग्रंथों में मानव द्वारा संचित ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
– संदर्भ-ग्रंथ कई प्रकार के होते हैं। संदर्भ-ग्रंथ का सबसे विशद रूप ‘विश्व ज्ञान कोश’ है। इसमें मानव द्वारा संचित हर प्रकार की जानकारी और सूचना का संक्षिप्त संकलन होता है।
– संदर्भ-ग्रंधों के अन्य महत्त्वपूर्ण प्रकार हैं ‘साहित्य कोश’ और ‘चरित्र कोश’। ‘साहित्य कोश’ में साहित्यिक विषयों
से संबंधित जानकारियाँ संकलित होती हैं। ‘चरित्र कोश’ में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान व्यक्तियों के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी संकलित होती है।
– संदर्भ-ग्रंथ गागर में सागर के समान हैं। जब भी किसी विषय पर तुरंत जानकारी की आवश्यकता होती है, संदर्भ-ग्रंथ हमारे काम आते हैं।
– संदर्भ-ग्रंथों में जानकारियों का सिलसिलेवार संकलन ‘शब्दकोश’ के नियमों के अनुसार ही होता है। किसी शब्द के बारे में अर्थ के अलावा अन्य जानकारी पाने के लिए नीचे दी गई संकेत सूची देखें।
संकेत सूची :
शब्दकोश के प्रत्येक पृष्ठ के शीर्ष पर बाएँ-दाएँ कोने पर एक-एक शब्द दिए गए होते हैं। (कुछ शब्दकोशों में पृष्ठ के शीर्ष पर दो शब्दों का जोड़ा दिया रहता है; जैसे –
(डॉ॰ हरदेव बाहरी के शब्दकोश से साभार)
शब्दकोश के किसी पृष्ठ पर बाएँ और दाएँ एक-एक शब्द दिए गए होते हैं। ये शब्द वांछित शब्द की खोज को आसान बनाते हैं। प्रत्येक पृष्ठ के बाएँ कोने में दिया गया शब्द उस पृष्ठ का पहला शब्द होता है। जबकि दाएँ कोने का शब्द उस पृष्ठ के आखिरी शब्द को दर्शाता है। इस तरह किसी शब्द को पूरे पृष्ठ पर तलाशने की ज़रूरत नहीं होती है, बस इन्हीं दोनों शब्दों को देखकर पता चला जाता है कि इस पृष्ठ पर इच्छित शब्द का होना संभव है या नहीं।
विश्वज्ञान कोश – जिस प्रकार शब्दकोश में शब्दों का भंडार होता है। उसी प्रकार ‘विश्वज्ञान कोश’ में नाना प्रकार की जानकारियाँ होती हैं। उस ज्ञानकोष में मानव ज्ञान से संबंधित जो भी जानकारी या सूचना चाहिए, वह इस कोश से मिल जाती है।
‘चरित्रलोक’ – यह भी जानकारियों का कोश है। अंतर इतना-सा है कि ये जानकारियाँ विचारकों, साहित्यकारों, वैज्ञानिकों आदि के संक्षिप्त परिचय और उपलब्धियों तक ही सीमित रहती हैं।
साहित्यकोश – ज्ञान के इस कोश में साहित्य से संबंधित विषयों की जानकारियाँ दी गई होती हैं।
पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न –
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए कथनों को पूरा कीजिए।
(क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि
(ख) शब्दकोश में शब्दों का क्रम
(ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि…
उत्तर :
(क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि इसमें शब्दों की व्युत्पत्ति, स्रोत, लिंग शब्द-रूप तथा विविध संदर्भ परख अर्थों की जानकरी भी दी गई होती है।
(ख) शब्दकोश में शब्दों का क्रम वर्णमाला के अक्षरों के क्रमानुसार व्यवस्थित तथा अनुशासित ढंग से होता है।
(ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें सरलता से किसी भी शब्द का अर्थ और उससे संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर सहजता से पाई जा सकती है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों को शब्दकोशीय क्रम में लिखिए –
परीक्षण, परिक्रमण, परिक्रम, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हृययंगम, ग्वालिन, घंटा, योगांत, घटके, घट, इच्छित, इक्षु, अंत:, अंकपित, आवृष्टि, उदाहन, उद्योग, जिज्ञासु।
उत्तर :
अंकपित, अंतः, आवृष्टि, इक्षु, इच्छित, उदाहन, उद्योग, ग्वालिन, घंटा, घट, घटक, परिक्रम, परिक्रमण, परीक्षण, योगांत, विश्वामित्र, हृदयंगम, हिमाश्रया।
अन्य हल प्रश्न –
प्रश्न 1.
पढ़ते-पढ़ते अचानक हमारा ध्यान शब्दकोश की ओर क्यों जाता है?
उत्तर :
पढ़ते समय अचानक हमारा ध्यान शब्दकोश की तरफ़ इसलिए चला जाता है क्योंकि उस शब्द का अर्थ या उससे जुड़ी अन्य जानकारियों की आवश्यकता हमें महसूस होने लगती है।
प्रश्न 2.
किसी शब्द को शब्दकोश में स्थान कब मिलता है?
उत्तर :
किसी शब्द को शब्दकोश में तब स्थान मिलता है, जब उस शब्द और उसके अर्थ/अथों को समाज द्वारा मान्यता मिल जाती है।
प्रश्न 3.
शब्दकोश के खंडों के नाम किस आधार पर रखे जाते हैं?
उत्तर :
शब्दकोश के खंडों के नाम वर्णमाला के अक्षरों के नाम पर रखे गए हैं, जो वर्णमाला के अक्षरों के क्रमानुसार होते हैं।
प्रश्न 4.
वर्णमाला के अक्षरों के क्रम और शब्दकोश में शब्दों के क्रम में दो अंतर लिखिए।
उत्तर :
वर्णमाला के अक्षरों के क्रम और शब्दकोश में शब्दों के क्रम में यह अंतर है कि-
1. हिंदी वर्णमाला की शुरुआत ‘अ’ से होती है जबकि शब्दकोश में शब्द की शुरुत ‘अ’ से होती है।
2. वर्णमाला में संयुक्त व्यंजन क्ष, त्र, ज्ञ, श्र वर्णमाला के अंत में आते हैं जबकि शब्दकोश में ये अपने प्रारंभिक वर्णों के अंत्याक्षर के साथ आते हैं।
प्रश्न 5.
शब्दकोश में ‘औ’ खंड के बाद किस वर्ण से शुरू होनेवाला खंड आता है?
उत्तर :
शब्दकोश में ‘औ’ खंड के बाद ‘क’ वर्ण से शुरू होनेवाला ‘क’ खंड आता है।
प्रश्न 6.
‘क’ खंड के उपखंड किस क्रम में आते हैं?
उत्तर :
‘क’ खंड के उपखंड क्रमश: ‘कं’, ‘क’, ‘का’, ‘कि’, ‘की’, ‘कु’, ‘कू’, ‘कृ’ ‘के’, ‘के’, ‘को’, ‘कौ’ क्रम में आते हैं।
प्रश्न 7.
शब्दकोश में ‘क्यारी’, ‘क्यों’ आदि शब्द कहाँ मिल सकते हैं?
उत्तर :
शब्दकोश में ‘क्यारी’, ‘क्यों’ आदि शब्द ‘कौ’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद मिल सकते हैं।
प्रश्न 8.
‘क्षत्रिय’ शब्द शब्दकोश के अंत में क्यों नहीं मिलता है?
उत्तर :
‘क्षत्रिय’ शब्द ‘क्ष’ से शुरू होता है। यह वर्ण ‘क’ और ‘ष’ के मेल से बना है। अतः ‘क्षत्रिय’ शब्द ‘क’ से शुरू होने वाले शब्दों के अंत में मिलता है न कि शब्दकोश के अंत में।
प्रश्न 9.
‘त्र’ से बने शब्द शब्दकोश के किस खंड में मिलेंगे?
उत्तर :
‘त्र’, ‘त्’ और ‘र’ वर्णों के मेल से बना है, अतः ‘त्र’ से शुरू होने वाले शब्द ‘त’ खंड में नियमानुसार निर्धारित स्थलों पर आएँगे।
प्रश्न 10.
किसी शब्द के साथ लिखे गए ‘वि०’, ‘पु०’ तथा ‘सं०’ का क्या अभिप्राय होता है?
उत्तर :
किसी शब्द के साथ लिखे गए ‘वि०’ का अभिप्राय होता है- विशेषण, ‘पुं.’ का अभिप्राय- पुर्लिग तथा ‘सं०’ का अभिग्राय- संस्कृत होता है।
प्रश्न 11.
शब्दकोश के हर पृष्ठ के शीर्ष पर दो शब्द दिए गए होते हैं। इनका क्या अर्थ होता है?
उत्तर :
शब्दकोश के हर पृष्ठ के शीर्ष पर दिए गए दोनों शब्दों में से पहला शब्द उस पृष्ठ का पहला शब्द होता है और दूसरा शब्द उस पृष्ठ का अंतिम शब्द होता है। इसे देखते ही पता लग जाता है कि इच्छित शब्द इस पृष्ठ पर मिल सकता है या नहीं।
बहुविकल्पीय प्रश्न –
प्रश्न 1.
कविता, कहानी, निबंध आदि पढ़ते समय हमें शब्दकोश का ध्यान क्यों आ जाता है?
(क) नए शब्द पाने के लिए
(ख) नए शब्दों की रचना के लिए
(ग) शब्दों का अर्थ या उससे संबंधित जानकारी पाने के लिए
(घ) रचनाकार का नाम जानने के लिए
उत्तर :
(ग) शब्दों का अर्थ या उससे संबंधित जानकारी पाने के लिए
प्रश्न 2.
किसी शब्द को शब्दकोश में कब रखा जाता है?
(क) जब शब्द एकदम नया हो।
(ख) जब शब्द किसी अन्य भाषा से हो
(ग) जब शब्द के एक से अधिक अर्थ हों
(घ) जब शब्द के अर्थ को समाज से मान्यता मिल जाती है।
उत्तर :
(ग) जब शब्द के अर्थ को समाज से मान्यता मिल जाती है।
प्रश्न 3.
शब्दकोश के खंडों के नाम किस आधार पर रखे जाते हैं?
(क) शब्द के अर्थ के आधार पर
(ख) शब्द की नवीनता के आधार पर
(ग) वर्णमाला के अक्षरों के नाम के आधार पर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) वर्णमाला के अक्षरों के नाम के आधार पर
प्रश्न 4.
वर्णमाला के अक्षरो के क्रम और शब्दकोश में रखे गए शब्दों के क्रम में मुख्य अंतर क्या है?
(क) हिंदी की वर्णमाला की शुरुआत ‘अ’ से जबकि शब्दकोश में शब्द की शुरुआत ‘अं’ से
(ख) हिंदी की वर्णमाला की शुरुआत ‘अ’ से जबकि शब्दकोश में शब्द की शुरुआत ‘अ’ से
(ग) हिंदी की वर्णमाला की शुरुआत ‘क’ से जबकि शब्दकोश में शब्द की शुरुआत ‘अ’ से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) हिंदो वर्णमाला की शुरुआत ‘अ’ से जबकि शब्दकोश में शब्द की शुरुआत ‘अ’ से
प्रश्न 5.
शब्दकोश में ‘औ’ खंड के बाद किस वर्ण से शुरू होने वाला खंड आता है?
(क) ‘अ’ वर्ण से शुरू होने वाला शब्द
(ख) ‘क’ वर्ण से शुरू होने वाला शब्द
(ग) ‘अ’ वर्ण से शुरू होने वाला शब्द
(घ) ‘अ:’ वर्ण से शुरू होने वाला शब्द
उत्तर :
(ख) ‘क’ वर्ण से शुरू होने वाला शब्द
प्रश्न 6.
‘क’ खंड के उपखंड में सबसे पहले आता है?
(क) ‘क्ष’ उपखंड
(ख) ‘के’ उपखंड
(ग) ‘का’ उपखंड
(घ) ‘कौ’ उपखंड
उत्तर :
(ख) ‘कं उपखंड
प्रश्न 7.
शब्दकोश में ‘क्यारी’ शब्द किस उपखंड के बाद मिलेगा?
(क) ‘को’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
(ख) ‘कौ’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
(ग) ‘क्ष’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
(घ) ‘क’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
उत्तर :
(ख) ‘कौ’ से शुरु होने वाले शब्दों के बाद
प्रश्न 8.
‘क्षत्रिय’ शब्द शब्दकोश में कहाँ मिल सकता है?
(क) ‘ह’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
(ख) ‘त्र’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
(ग) ‘ज्ञ’ से शुरू होने वाले शब्दों के बाद
(घ) ‘क’ से शुरू होने वाले शब्दों के अंत में
उत्तर :
(घ) ‘क’ से शुरू होने वाले शब्दों के अंत में
प्रश्न 9.
‘त्र’ से बने शब्द शब्दकोश के किस खंड में मिलेंगे?
(क) ‘क्ष’ से शुरू होने वाले शब्द के बाद
(ख) ‘त’ खंड में निर्धारित स्थल पर
(ग) ‘त’ से शुरू होने वाले शब्दों से ठीक पहले
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) ‘त’ खंड में निर्धारित स्थल पर
प्रश्न 10.
शब्दकोश के किसी पृष्ठ पर दो शब्द दिए गए होते हैं। इनमें से बाएँ कोने पर लिखे शब्द का संकेत होता है-
(क) उस पृष्ठ पर मिलने वाला पहला शब्द
(ख) उस पृष्ठ पर मिलने वाला बीच का शब्द
(ग) उस पृष्ठ के अंत में मिलने वाला शब्द
(घ) वह शब्द इस पृष्ठ पर है
उत्तर :
(क) उस पृष्ठ पर मिलने वाला पहला शब्द
प्रश्न 11.
किसी शब्द के साथ लिखे गए ‘सं०’ का क्या अर्थ होता है ?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) संस्कृत
(घ) संस्कृति
उत्तर :
(ग) संस्कृत
प्रश्न 12.
‘घट, घटा, घंटा, घंटाघर, घंटियाँ, घायल’ शब्दों में से शब्दकोश में पहले मिलेगा-
(क) घट
(ख) घायल
(ग) घंटा
(घ) घंटियाँ
उत्तर :
(क) घंटा
प्रश्न 13.
दिए गए शब्दों में सबसे पहले शब्दकोश में कौन-सा शब्द आएगा?
(क) अंतिम
(ख) अंक
(ग) आँगन
(घ) आँचल
उत्तर :
(ख) अंक
प्रश्न 14.
परिक्रमा, परिश्रम, परिवार, परिधान, परिवहन में दूसरे स्थान पर कौन-सा शब्द मिलेगा?
(क) परिधान
(ख) परिवार
(ग) परिक्रमा
(घ) परिवहन
उत्तर :
(क) परिधान
प्रश्न 15.
इच्छा, इच्छित, इक्षु, इमली में से शब्दकोश में तीसरे स्थान पर कौन-सा शब्द आएगा?
(क) इच्छित
(ख) इमली
(ग) इच्छा
(घ) इक्षु
उत्तर :
(क) इच्चित
प्रश्न 16.
योग, योगिता, यामिनी, यमराज, यौवन, युक्ति में सबसे अंत में कौन-सा शब्द आएगा?
(क) योगिता
(ख) यामिनी
(ग) यौवन
(घ) योग
उत्तर :
(ग) यौवन
प्रश्न 17.
इनमें सबसे अंत में कौन-सा शब्द आएगा?
(केशव, कौरव, क्षत्रिय, कोयल, कैलाश, कूप, कोयला, क्षिप्रा)
(क) कौरव
(ख) कैलाश
(ग) क्षत्रिय
(घ) क्षिप्रा
उत्तर :
(घ) क्षिप्रा
प्रश्न 18.
त्रयंबर, तमिल, तौल, तार, तेवर में से दूसरे स्थान पर कौन-सा शब्द आएगा?
(क) तमिल
(ख) तौल
(ग) तार
(घ) तेवर
उत्तर :
(ग) तार
प्रश्न 19.
सबसे पहले आनेवाला शब्द होगा-
(कायल, कंगन, कौशल्या, कोयल, कर्मशील, कचनार, कर्मठ)
(क) कचनार
(ख) कंचन
(ग) कर्मठ
(घ) कौशल्या
उत्तर :
(ख) कंचन
प्रश्न 20.
‘क्षत्रिय’ शब्द किस शब्द के बाद आएगा?
(क) कौरव
(ख) हौद
(ग) हैवान
(घ) खेचर
उत्तर :
(क) कौरव
प्रश्न 21.
उच्यारण, उज्च्चला, उजड़ना, उजला, उजका में कौन-सा शब्द शब्दकोश में सबसे अंत में मिलेगा?
(क) उजला
(ख) उच्चारण
(ग) उज्ज्वला
(घ) उजका
उत्तर :
(ग) उज्ज्वला
प्रश्न 22.
सबसे अंत में आने वाला शब्द इनमें से कौन-सा है?
उड़ान, उठौआ, उड़द, उड्डयन, उड्डीयन
(क) उड्डयन
(ख) उड्डीयन
(ग) उठौआ
(घ) उड़द
उत्तर :
(ख) उड्डीयन
प्रश्न 23.
उत्तर, उत्कट, उत्कंठा, उत्तमा, उत्तेजित में से शब्दकोश में सबसे पहले मिलने वाला शब्द होगा-
(क) उत्तर
(ख) उत्क्ंंठा
(ग) उत्कट
(घ) उत्तेजित
उत्तर :
(ख) उत्कंठा
प्रश्न 24.
इनमें से दूसरे क्रम पर कौन-सा शब्द मिलेगा- उत्पाद, उत्संग, उद्गार, उत्प्लावन, उत्पात
(क) उद्गार
(ख) उत्पात
(ग) उत्पाद
(घ) उत्संग
उत्तर :
(ग) उत्पाद
प्रश्न 25.
उलाहना, उसूल, उल्का, उस्ताद, उल्लेख, उल्लास, उल्लू में सबसे अंत में इनमें से कौन-सा शब्द शब्दकोश में मिलेगा?
(क) उल्का
(ख) उल्लास
(ग) उस्ताद
(घ) उल्लेख
उत्तर :
(ग) उस्ताद
प्रश्न 26.
कटवा, कटवाँ, कटाई, कट्टा, कटूक्ति, कटावन में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में दूसरे क्रम पर आएगा?
(क) कटाई
(ख) कटवाँ
(ग) कटूक्ति
(घ) कटावन
उत्तर :
(ख) कटवाँ
प्रश्न 27.
करण, कफ्फ्यू्यू, करीम, करेला, कर्म, कर्तव्य में से कौन-सा शब्द तीसरे क्रम पर आएगा?
(क) कफ़्स्यू
(ख) करीम
(ग) कर्म
(घ) कर्तव्य
उत्तर :
(घ) कर्तव्य
प्रश्न 28.
कामाक्षी, कार्तिक, कारतूस, कारीगरी, कार्यालय शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश के अंतिम क्रम में आएगा?
(क) कार्तिक
(ख) कारतूस
(ग) कारालालय
(घ) कारीगरी
उत्तर :
(ग) कार्यालय
प्रश्न 29.
किराया, किसान, किराना, किंचन, किनारा, किलोग्राम, कीर्ति शब्दों में से कौन-सा शब्द सबसे पहले क्रम पर आएगा?
(क) किसान
(ख) किनारा
(ग) कीर्ति
(घ) किंचन
उत्तर :
(घ) किंचन
प्रश्न 30.
कूप, कृंतन, कृत, कृतघ्, कूर्म, कृत्या शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में सबसे अंत में मिलेगा?
(क) कृत
(ख) कृत्या
(ग) कूर्म
(घ) कृतघ्न
उत्तर :
(ख) कृत्या
प्रश्न 31.
क्यूरेटर, क्रय, क्रमशः , क्वार, क्रिया, क्रुद्ध, क्रीड़ा में शब्दकोश में कौन-सा शब्द सबसे पहले मिलेगा?
(क) क्यूरेटर
(ख) क्वार
(ग) क्रुद्ध
(घ) क्रमश:
उत्तर :
(घ) क्रमश:
प्रश्न 32.
क्लांत, क्रांति, क्वारंटाइन, क्लिष्ट, क्रीड़ा, क्रेटर, क्षमा शब्दों में कौन-सा शब्द शब्दकोश में तीसरे क्रम पर आएगा?
(क) क्रेटर
(ख) क्वारंटाइन
(ग) क्रेटर
(घ) क्षमा
उत्तर :
(ख) क्वारंटाइन
प्रश्न 33.
इनमें कौन-सा शब्द शब्दकोश में सबसे अंत में मिलेगा?
(अवसर, औरत, कोष्ठक, क्षीण, क्रिकेट, क्रीड़ा, काठिन्य, कानूनी )
(क) क्रिकेट
(ख) कोष्ठक
(ग) काठिन्य
(घ) क्षीण
उत्तर :
(घ) क्षीण
प्रश्न 34.
पंकज, परीक्षा, पोत, पौरव, प्रकल्प, प्रश्जेय, प्रवीण, प्रच्छादन, प्रकृति, प्रगल्प में से शब्दकोश में अंतिम क्रम पर कौन-सा शब्द आएगा?
(क) प्रक्षेय
(ख) पौरव
(ग) प्रकल्प
(घ) प्रच्छादन
उत्तर :
(क) प्रज्ञेय
प्रश्न 35.
बौद्ध, ब्रह्मा, ब्रिज, ब्याह, ब्लॉक, ब्राह्मण, ब्लैकमेल, व्यापक में से कौन-सा शब्दकोश में दूसरे क्रम में आएगा?
(क) बौद्ध
(ख) ब्लॉक
(ग) ब्राह्मन
(घ) ब्याह
उत्तर :
(घ) ब्याह
प्रश्न 36.
भीड़, भोजन, भ्रांति, भ्रूण, भंगुर, भौतिक, भगवा, भ्रमर, भ्रंशी शब्दों में से कौन-सा शब्द पहले क्रम पर आएगा?
(क) भंगुर
(ख) भ्रंशी
(ग) श्रांति
(घ) भौतिक
उत्तर :
(क) भंगुर
प्रश्न 37.
मकई, म्लेच्छ, मंजन, मुग्धा, मेखला, मांसल, मौका, म्यान में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में अंतिम क्रम पर होगा?
(क) म्यान
(ख) मुग्धा
(ग) म्लेच्छ
(घ) मंजन
उत्तर :
(क) म्यान
प्रश्न 38.
यतीम, योगिता, यंत्र, युद्ध, युगल, यौवन, यीशु, योज्य में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में दूसरे क्रम पर आएगा?
(क) योगिता
(ख) यतीम
(ग) युद्ध
(घ) यौवन
उत्तर :
(ख) यतीम
प्रश्न 39.
रथवान, रजत, रंग, रक्त, रैंगाई, रक्षण, रचना, रँभाना शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में सबसे पहले आएगा?
(क) रँभाना
(ख) रैंगाई
(ग) रंग
(घ) रक्त
उत्तर :
(ग) रंग
प्रश्न 40.
रुँधना, रुआँसा, रुँघना, रूपक, रुक्मिणी, रुई, रुपया, रुस्तम शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में अंतिम क्रम पर आएगा?
(क) रुँधना
(ख) रूपक
(ख) रुँघना
(घ) रुस्तम
उत्तर :
(ख) रूपक
प्रश्न 41.
लंकेश, लिखवाई, लिखना, लिखित, लिंक, लीची, लीक शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में दूसरे क्रम पर आएगा?
(क) लंकेश
(ख) लिंक
(ग) लीची
(घ) लिखवाई
उत्तर :
(ख) लिंक
प्रश्न 42.
वंकिल, वृद्धि, वर्णन, वर्जना, वंकिम, वर्षा, वक्तव्य, वचन, वंटन में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में दूसरे क्रम पर आएगा?
(क) वृद्धि
(ख) वर्णन
(ग) वंकिम
(घ) वंकिल
उत्तर :
(घ) वंकिल
प्रश्न 43.
विक्रम, विकेट, विक्रांत, विकुंठ, विक्रेय, विक्रीत में से कौन-सा शब्द शब्दकोश के क्रम में अंतिम स्थान पर आएगा?
(क) विकेट
(ख) विक्रेय
(ग) विक्रम
(घ) विक्रीत
उत्तर :
(ख) विक्रेय
प्रश्न 44.
विधर्म, विद्युत, विद्यार्जन, विद्युदर्शी, विद्यारंभ, विद्वेषी, विद्वान शब्दों में कौन-सा शब्द अंत से दूसरे क्रम पर रखा जाएगा?
(क) विद्यारंभ
(ख) विधर्म
(ग) विद्वान
(घ) विद्वेषी
उत्तर :
(ग) विद्वान
प्रश्न 45.
विवाद, विशाल, विरुद्ध, विश्राम, विस्मय, विरोध, विषाक्त शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में पहले क्रम पर आएगा?
(क) विशाल
(ख) विश्राम
(ग) विषाक्त
(घ) विरुद्ध
उत्तर :
(घ) विरुद्ध
प्रश्न 46.
व्यति, व्रती, व्युत्क्रम, व्योम, व्युत्पत्ति, व्यापार, व्यापी, व्यवहार शब्दों में से कौन-सा शब्द शब्दकोश में अंतिम क्रम में आएगा?
(क) व्युत्क्रम
(ख) व्योम
(ग) व्रती
(घ) व्यापी
उत्तर :
(ग) व्रती
प्रश्न 47.
‘क्षीण’ शब्द इनमें से शब्दकोश में कहाँ मिल सकता है?
(क) ‘खंक’ शब्द के पहले
(ख) ‘कौस्तुभ’ शब्द के बाद
(ग) ‘क्यों’ शब्द के बाद
(घ) ‘क्वारंटाइन’ शब्द के बाद
उत्तर :
(क) ‘खंक’ शब्द के पहले
प्रश्न 48.
शब्दकोश में कौन-सा शब्द पहले क्रम में होगा?
(क) ज्ञान
(क) त्रिशूल
(ग) क्षिप्र
(घ) हदय
उत्तर :
(ग) क्षिप्र
प्रश्न 49.
इनमें से कौन-सा शब्द शब्दकोश में अंतिम क्रम में आएगा?
(क) जोहरा
(ख) ज़ौहर
(ग) ज्ञापन
(घ) ज्वलन
उत्तर :
(घ) ज्वलन
प्रश्न 50.
सबसे पहले क्रम में आने वाला शब्द है-
(क) श्रुति
(ख) श्रेय
(ग) श्लेष
(घ) षोड्ष
उत्तर :
(क) श्रुति