Class 2 Hindi Chapter 7 टिल्लू जी Question Answer
Tillu Ji Question Answer
Tillu Ji Class 2 Question Answer
पढ़िए, समझिए और मिलाइए

उत्तर-

![]()
शब्दों का खेल
पढ़िए, समझिए और लिखिए।

उत्तर-

टिल्लू जी पाठ का सारांश
नरेश सक्सेना द्वारा लिखित इस खेल गीत में टिल्लू नामक बच्चे की गतिविधियों का बहुत सुंदर वर्णन किया गया है। वह बिना बस्ता लिए ही स्कूल के लिए निकल पड़ता है। रास्ते भर डरा-सहमा सा रहता है किंतु स्कूल के गेट पर लगी छुट्टी की सूचना को पढ़कर वह खुश हो जाता है।

टिल्लू जी काव्यांशों की व्याख्या
1. टिल्लू जी स्कूल गए,
बस्ता घर पर भूल गए।
रस्ते भर थे डरे-डरे,
पहुँचे गेट पर अरे अरे।
छुट्टी का नोटिस चिपका,
देख खुशी से फूल गए।
दोनों बाँहें माँ के,
डाल गले में झूल गए।
![]()
शब्दार्थ- गेट – दरवाज़ा, नोटिस – सूचना, झूल गए – लटक गए।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक सारंगी, भाग-2 में संकलित खेल गीत टिल्लू, जी से ली गई हैं। यह खेल गीत ‘नरेश सक्सेना’ द्वारा लिखा गया है। इस गीत में स्कूल से अचानक छुट्टी की सूचना पाने की खुशी को व्यक्त किया गया है।
व्याख्या- उपर्युक्त पंक्तियों में टिल्लू जी स्कूल जाते हैं किंतु अपना बस्ता घर पर ही भूल जाते हैं। इस कारण डरे-डरे से स्कूल के गेट तक पहुँचते हैं। वहाँ पर छुट्टी की सूचना पढ़कर वे इतने खुश हो गए कि घर आकर अपनी माँ के गले में दोनों बाँहें डालकर झूल गए।
टिल्लू जी के प्रश्न उत्तर


