Muli Class 2 Worksheet
Mooli Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) नानाजी ने बगीचे में क्या बोई ?
(क) गाजर
(ख) बैंगन
(ग) गोभी
(घ) मूली
उत्तर :
(घ) मूली
(ii) मूली कैसी उग आई ?
(क) छोटी और पतली
(ख) मोटी और लंबी
(ग) लंबी और पतली
(घ) मोटी और छोटी
उत्तर :
(ख) मोटी और लंबी
(iii) नानाजी ने किसे आवाज लगाई ?
(क) नानी को
(ख) नातिन को
(ग) कौवे को
(घ) नौकर को
उत्तर :
(क) नानी को
![]()
(iv) नानी ने किसे थामा था?
(क) नाना को
(ग) मूली को
(ख) नातिन को
(घ) कुत्ते को
उत्तर :
(क) नाना को
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
![]()
(i) मूली से नानाजी बोले ‘उगो-उगो ________________| मजबूत बनो और ________________| हो।
(ii) नानी ने ________________ को थामा, नाना ने ________________ को थामा।
(iii) तब नातिन ने ________________ को बुलाया।
(iv) सभी ने मिलकर ________________ लगाया।
उत्तर :
(i) मूली, लंबी
(ii) नाना, मूली
(iii) कुत्ते
(iv) जोर
प्रश्न 3.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) नातिन ने किसे थामा ?
_____________________________________________
उत्तर :
नातिन ने नानी को थामा।
(ii) क्या, सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया?
_____________________________________________
उत्तर :
हाँ! सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया।
(iii) मूली किस रंग की होती है ?
_____________________________________________
उत्तर :
मूली सफेद रंग की होती है।
शब्दों का खेल
प्रश्न 4.
नातिन ने थामा नानी को, नानी ने थामा नाना को, नाना ने थामा मूली को, सबने मिलकर खींचा।
इस वाक्य में ‘ थामा’ शब्द का प्रयोग कई बार किया गया है, जिसका अर्थ है – ‘सहारा देना’ या ‘पकड़ना’ |
दिए गए वाक्यों में ‘ थामा’ शब्द का सही अर्थ चुनकर सही का निशान लगाइए।
(i) बुढ़ापे में माँ ने छड़ी थाम ली । (हाथ में लेना/ छड़ी को उठाना)
उत्तर :
हाथ में लेना
(ii) स्कूल जाते समय सभी एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे थे। (रुकना/पकड़कर)
उत्तर :
पकड़कर
(iii) मुसीबत पड़ने पर घरवाले ही हाथ थामते हैं । (सहारा देना/धक्का देना)
उत्तर :
सहारा देना
![]()
(iv) राकेश छत से गिरने वाला था, परंतु मोहन ने उसका हाथ थामकर उसे बचा लिया। (छोड़ना/पकड़ना)
उत्तर :
पकड़ना
मूली Worksheet


