Tin Sathi Class 1 Worksheet
Teen Sathi Class 1 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) डाली कौन झुकाता है ?
(क) शेर
(ख) बकरी
(ग) हाथी
(घ) हिरन
उत्तर :
(ग) हाथी
(ii) बकरी क्या खाती है?
(क) घास
(ख) पत्ते
(ग) फल
(घ) सब्जी
उत्तर :
(ख) पत्ते
(iii) जंगल में क्या दिखाई दिया?
(क) तालाब
(ख) नदी
(ग) झरना
(घ) बच्चा
उत्तर :
(क) तालाब
(iv) तालाब के पास किसका पेड़ था ?
(क) सेब
(ख) आम
(ग) बेर
(घ) अमरूद
उत्तर :
(ग) बेर
प्रश्न 2.
दिए गए खाली स्थान को उचित शब्द लिखकर पूरा कीजिए ।
![]()
(i) जंगल में एक _______ का पेड़ था।
(ii) हाथी ने पेड़ _______।
(iii) बकरी चिड़िया को _______ गई तो वह भी डूबने लगी ।
उत्तर :
(i) जंगल में एक बेर का पेड़ था ।
(ii) हाथी ने पेड़ हिलाया ।
(iii) बकरी चिड़िया को बचाने गई तो वह भी डूबने लगी।
प्रश्न 3.
दिए गए चित्र को देखकर कहानी में जो-जो हुआ उन्हें क्रम से अंक दीजिए।

(i) हाथी ने दोनों को बाहर निकाला
(ii) चिड़िया पता लगाती कि कहाँ-कहाँ फल लगे हैं तीनों वहाँ जाते और खूब फल खाते अब तीनों एक साथ रहते।
(iii) बकरी चिड़िया के बच्चे को बचाने गई तो वह भी डूबने लगी।
(iv) हाथी डाली झुकाता और बकरी पत्ते खाती ।
(v) एक था हाथी, एक थी बकरी दोनों साथ-साथ जंगल में जाते।
(vi) हाथी ने पेड़ हिलाया बकरी बेर खाने लगी।
उत्तर :
(1) 5
(ii) 6
(iii) 4
(iv) 2
(v) 1
(vi) 3
![]()
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(i) हाथी ने तालाब से किसको बाहर निकाला ?
______________________________________
उत्तर :
हाथी ने तालाब से बकरी और चिड़िया दोनों को बाहर निकाला।
(ii) पेड़ से चिड़िया का बच्चा कहाँ गिरा ?
______________________________________
उत्तर :
पेड़ से चिड़िया का बच्चा पानी में गिरा ।
(iii) बेर का पेड़ किसने हिलाया ?
______________________________________
उत्तर :
बेर का पेड़ हाथी ने हिलाया ।
(iv) चिड़िया क्या पता लगाती है?
______________________________________
उत्तर :
चिड़िया यह पता लगाती है कि कहाँ-कहाँ फल लगे हैं।
शब्दों का खेल
प्रश्न 5.
दिए गए शब्दों को जोड़कर लिखिए।
(i) चि + ड़ि + या = _______
(ii) ब + च्चा = _______
(iii) ता + ला + ब = _______
(iv) ब + क + री = _______
उत्तर :
(i) चिड़िया
(ii) बच्चा
(iii) तालाब
(iv) बकरी
प्रश्न 6.
(i) दिए गए चित्रों को देखकर उनके नीचे शब्दों में सही जगह पर ‘आ’ की मात्रा लगाकर लिखिए।

उत्तर :
छाता, गमला, ताला, अनार
(ii) नीचे दिए गए शब्दों में सही जगह पर ‘उ’ की मात्रा लगाइए।

उत्तर :
कछुआ, गुलाब, गुब्बारा, गुड़िया
(iii) नीचे दिए गए शब्दों में सही जगह पर ‘इ’ की मात्रा लगाइए |

उत्तर :
हिरन, किताब, गिलास, बिल्ली
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों में से सही शब्द पर (✓) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) हाथी
(ii) जंगल
(iii) बकरी
(iv) चिड़िया
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 8.
यदि आपका साथी तालाब में गिर जाए, तो आप क्या करेंगे? सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए ।
(i) उसकी मदद करेंगे।
उत्तर :
✓
(ii) उसे छोड़कर भाग जाएँगे।
उत्तर :
✗
(iii) उसकी सहायता के लिए किसी को आवाज लगाएँगे ।
उत्तर :
✓
(iv) उसे डूबते हुए देखते रहेंगे।
उत्तर :
✗
![]()
चित्र और बातचीत मछली
प्रश्न 1.
चित्र में दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए ।

उदाहरण
लहरें मछली लहर के साथ ऊपर आ रही है।
कछुआ कछुआ धीरे – धीरे तैर रहा था ।
कमल ______________________________________
अंदर ______________________________________
छोटा ______________________________________
तैरना ______________________________________
बड़ा ______________________________________
बाहर ______________________________________
उत्तर :
चित्रकारी और लेखन
प्रश्न 2.
अँगूठे की छाप से आप अपनी पसंद के कुछ चित्र बनाइए और उनके नाम लिखिए।

उत्तर :
प्रश्न 3.
दिए गए चित्र को पूरा कीजिए और नाम लिखिए।

उत्तर :
तीन साथी Worksheet






