Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 7 नकली हीरे Nakli Heere Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Nakli Heere Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 7 Extra Question Answer Nakli Heere
NCERT Class 4 Hindi Chapter 7 Extra Questions नकली हीरे
नकली हीरे Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
राजा किस स्थान का था ?
(क) काननपुर
(ख) कानपुर
(ग) दिल्ली
(घ) आगरा
उत्तर:
(क) काननपुर
प्रश्न 2.
राजा ने दरबारियों से क्या प्रश्न पूछा?
(क) क्या मैं सबसे अमीर राजा हूँ ?
(ख) क्या मैं बुद्धिमान और ईमानदार राजा हूँ ?
(ग) क्या मैं सबसे शक्तिशाली राजा हूँ ?
(घ) क्या मैं सबसे अच्छा योद्धा हूँ ?
उत्तर:
(ख) क्या मैं बुद्धिमान और ईमानदार राजा हूँ ?
![]()
प्रश्न 3.
दरबारियों ने राजा को उत्तर में क्या कहा?
(क) राजा बुद्धिमान और ईमानदार हैं।
(ख) राजा शक्तिशाली हैं।
(ग) राजा गरीब हैं।
(घ) राजा कमजोर हैं।
उत्तर:
(क) राजा बुद्धिमान और ईमानदार हैं।
प्रश्न 4.
असली हीरा किसे दिया गया ?
(क) जिसने झूठ बोला
(ख) जिसने सत्य बोला
(ग) जो चुप रहा
(घ) जो सबसे सुंदर था
उत्तर:
(ख) जिसने सत्य बोला
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
राजा ने हर दरबारी को एक-एक हीरा दिया, लेकिन एक दरबारी ने सच्चाई से उत्तर दिया कि राजा तो बुद्धिमान और ईमानदार हैं, पर उनसे भी श्रेष्ठ राजा इस संसार में हुए हैं। राजा ने उसके सत्य बोलने पर प्रसन्न होकर उसे भी एक हीरा दिया।
प्रश्न 1.
राजा ने हर दरबारी को क्या दिया ?
(क) मोती
(ख) सोना
(ग) हीरा
(घ) चाँदी
उत्तर:
(ग) हीरा
प्रश्न 2.
एक दरबारी ने राजा के बारे में क्या कहा?
(क) राजा सबसे अमीर हैं।
(ख) राजा सबसे शक्तिशाली हैं।
(ग) राजा बुद्धिमान और ईमानदार हैं, पर उनसे भी श्रेष्ठ राजा हुए
(घ) राजा सबसे बड़े योद्धा हैं।
उत्तर:
(ग) राजा बुद्धिमान और ईमानदार हैं, पर उनसे भी श्रेष्ठ राजा हुए
प्रश्न 3.
राजा ने दरबारियों से क्या प्रश्न पूछा?
उत्तर:
राजा ने पूछा – ‘क्या मैं बुद्धिमान और ईमानदार राजा हूँ?’
प्रश्न 4.
राजा सच्चा उत्तर सुनकर क्यों प्रसन्न हुआ?
उत्तर:
क्योंकि दरबारी ने बिना डर के सच्चाई से उत्तर दिया था।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
राजा ने दरबारियों से प्रश्न क्यों पूछा था ?
उत्तर:
राजा अपने बेटे के लिए एक सच्चा और बुद्धिमान सलाहकार चुनना चाहता था, इसलिए उसने दरबारियों से प्रश्न पूछा।
प्रश्न 2.
दरबारी राजा के प्रश्न का उत्तर कैसे दे रहे थे?
उत्तर:
अधिकतर दरबारी राजा की झूठी प्रशंसा कर रहे थे, ताकि राजा प्रसन्न हो जाए।
प्रश्न 3.
राजा ने सच्चा उत्तर देने वाले दरबारी को क्या इनाम दिया?
उत्तर:
राजा ने सच्चा उत्तर देने वाले दरबारी को असली हीरा दिया ।
![]()
प्रश्न 4.
राजा ने बाकी दरबारियों को नकली हीरे क्यों दिए?
उत्तर:
राजा ने नकली हीरे इसलिए दिए, क्योंकि बाकी दरबारियों ने राजा को खुश करने के लिए झूठ बोला था ।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
कहानी में से कोई भी पाँच संज्ञा शब्द लिखिए।
उत्तर:
राजा, बेटा, दरबारी, दरबार, सलाहकार (उत्तर अलग-अलग भी हो सकते हैं।)
प्रश्न 2.
कहानी में आए शब्दों के विलोम लिखिए ।
- बुद्धिमान – ………..
- ईमानदार – ………..
- सच्चाई – ………..
- प्रसन्न – ………..
उत्तर:
- बुद्धिमान – मूर्ख
- ईमानदार – बेईमान
- सच्चाई – झूठ
- प्रसन्न – दुःख
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
अपने दादाजी को उपहार के लिए धन्यवाद – पत्र लिखिए।
उत्तर:
दिनांक 26 अप्रैल, 20XX
स्थान ………
प्रिय दादाजी,
सादर प्रणाम।
आपका भेजा हुआ सुंदर उपहार पाकर मुझे बहुत खुशी हुई। इसके लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूँ । आपका आशीर्वाद और प्यार मेरे लिए सबसे कीमती है। मैं वादा करता हूँ कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूँगा। जल्द ही आपसे मिलने की आशा है।
आपका पता
नाम ………