Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 9 मिठाइयों का सम्मेलन Mithaiyon Ka Sammelan Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Mithaiyon Ka Sammelan Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 9 Extra Question Answer Mithaiyon Ka Sammelan
NCERT Class 4 Hindi Chapter 9 Extra Questions मिठाइयों का सम्मेलन
मिठाइयों का सम्मेलन Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
छगनलाल हलवाई के दुकान बंद होने पर कौन सम्मेलन करते हैं?
(क) फल
(ख) मिठाइयाँ
(ग) सब्जियाँ
(घ) दवाइयाँ
उत्तर:
(ख) मिठाइयाँ
प्रश्न 2.
सम्मेलन में किसे अध्यक्ष बनाया गया?
(क) रसगुल्ला
(ख) सोनपापड़ी
(ग) लड्डू दादा
(घ) गुलाबजामुन
उत्तर:
(ग) लड्डू दादा
![]()
प्रश्न 3.
मिठाइयाँ किस बात को लेकर चिंता जता रही थीं?
(क) दुकान की सफाई को लेकर
(ख) डॉक्टरों द्वारा मिठाई खाने से मना करने पर
(ग) नई मिठाइयों के आने पर
(घ) दुकान के मालिक के विदेश जाने पर
उत्तर:
(ख) डॉक्टरों द्वारा मिठाई खाने से मना करने पर
प्रश्न 4.
रसगुल्ला और गुलाबजामुन ने क्या बताया ?
(क) मिठाइयाँ स्वादिष्ट हैं
(ख) मिठाइयों की कीमत बढ़ रही है।
(ग) अधिक मिठास के कारण लोग मिठाइयों से दूर हो रहे हैं
(घ) मिठाइयाँ जल्द खराब हो जाती हैं
उत्तर:
(ग) अधिक मिठास के कारण लोग मिठाइयों से दूर हो रहे हैं
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
जरूरत से ज्यादा मिठाई खाने से शरीर में शक्कर बढ़ जाती है, जिससे नुकसान होता है । अतिसेवन से हानि होती है, इसलिए मिठाइयों को भी खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए। गुलाबजामुन समझाते हैं कि कम शक्कर में भी मिठास बनी रह सकती है। लड्डू दादा कहते हैं कि शुभ अवसरों पर मिठाइयाँ जरूरी हैं, बस हमें संतुलन बनाना चाहिए। आखिर में सभी मिठाइयाँ समझदारी की बात मानती हैं।
प्रश्न 1.
जरूरत से ज्यादा मिठाई खाने से क्या नुकसान होता है ?
(क) भूख बढ़ जाती है।
(ख) शरीर में शक्कर बढ़ जाती है।
(ग) मिठाइयाँ स्वादिष्ट नहीं लगतीं
(घ) वजन कम हो जाता है।
उत्तर:
(ख) शरीर में शक्कर बढ़ जाती है।
प्रश्न 2.
गुलाबजामुन ने क्या सुझाव दिया?
(क) मिठाइयाँ बंद कर देनी चाहिए
(ख) ज्यादा शक्कर डालनी चाहिए
(ग) मिठाइयाँ खट्टी बनानी चाहिए
(घ) कम शक्कर में भी मिठास बनी रह सकती है
उत्तर:
(घ) कम शक्कर में भी मिठास बनी रह सकती है
प्रश्न 3.
लड्डू ने दादा ने मिठाइयों को क्या सलाह दी ?
उत्तर:
लड्डू दादा ने सलाह दी कि शुभ अवसरों पर मिठाइयाँ जरूरी हैं, लेकिन संतुलन बनाए रखना चाहिए।
प्रश्न 4.
सम्मेलन में मिठाइयों ने किस बात पर सहमति जताई?
उत्तर:
सम्मेलन में मिठाइयों ने सहमति जताई कि कम शक्कर में भी मिठास बनाए रखी जा सकती है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
छगनलाल हलवाई की दुकान के बंद होने पर मिठाइयों ने क्या किया?
उत्तर:
मिठाइयों ने मिलकर एक सम्मेलन आयोजित किया।
प्रश्न 2.
सम्मेलन का अंत कैसे हुआ?
उत्तर:
मिठाइयों के विचार-विमर्श के बाद सम्मेलन समाप्त हो गया।
प्रश्न 3.
वर्तमान में मिठाइयाँ खाने से कौन मना कर रहे हैं?
उत्तर:
वर्तमान में मिठाइयाँ खाने से डॉक्टर लोग मना कर रहे हैं।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखिए
- गुड़ गोबर करना ………..
- खरबूजा खरबूजे को देखकर रंग बदलता है ………..
- बीरबल की खिचड़ी ………….
- मन में लड्डू फूटना ………….
- मक्खन लगाना ………….
- रायता फैलाना ………….
उत्तर:
- गुड़ गोबर करना बना बनाया काम बिगाड़ना ।
- खरबूजा खरबूजे को देखकर रंग बदलता है एक को देखकर दूसरा भी वैसा ही व्यवहार करता है।
- बीरबल की खिचड़ी आसान काम को बहुत मुश्किल करना।
- मन में लड्डू फूटना बहुत खुश होना ।
- मक्खन लगाना चापलूसी करना ।
- रायता फैलाना किसी काम में बेकार का जान-बूझकर विघ्न डालना।
प्रश्न 2.
कहानी में आए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- मिठाई ……….
- सम्मेलन ………
- डॉक्टर ……..
- अध्यक्ष ……..
- अवसर ………
उत्तर:
- मिठाई – पकवान, मिष्ठान
- सम्मेलन – सभा, बैठक
- डॉक्टर – वैद्य, चिकित्सक
- अध्यक्ष – सभापति, प्रधान
- अवसर – मौका, समय
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रदूषण पर लगभग 50-60 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर:
प्रदूषण हमारे वातावरण को गंदा करता है । गाड़ियों से निकलने वाला धुआँ, फैक्ट्रियों की गंदगी और कचरा फैलाने से प्रदूषण बढ़ता है। जब हवा, पानी और जमीन गंदे हो जाते हैं, तो लोग बीमार पड़ जाते हैं। हमें साफ हवा और पानी चाहिए, लेकिन प्रदूषण के कारण यह मिलना मुश्किल हो गया है। पेड़ काटने से भी प्रदूषण बढ़ता है।
हमें पेड़ लगाने चाहिए और गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। कचरा कूड़ेदान में डालना चाहिए और पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए । अगर हम सब मिलकर कोशिश करें, तो धरती को फिर से साफ और सुंदर बना सकते हैं।