Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 5 रहीम के दोहे with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided रहीम के दोहे Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
Class 6 Hindi Chapter 5 MCQ रहीम के दोहे
Rahim Ke Dohe Class 6 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
‘तरुवर फल नहिं खात हैं’ पंक्ति से क्या शिक्षा मिलती है?
(क) स्वार्थीं होना
(ख) निस्वार्थ भावना से दूसरों की मदद करना
(ग) अपने लिए ही मेहनत करना
(घ) संपत्ति का संचय नहीं करना
उत्तर:
(ख) नि:स्वार्थ भावना से दूसरों की मदद करना
प्रश्न 2.
तलवार और सुई के संदर्भ में रहीम जी का क्या संदेश है?
(क) बड़ी वस्तुओं का ही महत्त्व होता है।
(ख) छोटी वस्तुएँ ही काम की होती हैं।
(ग) प्रत्येक वस्तु का अपना महत्त्व और उपयोग होता है।
(घ) तलवार ज्यादा शक्तिशाली होती है।
उत्तर:
(ग) प्रत्येक वस्तु का अपना महत्व और उपयोग होता है।
प्रश्न 3.
‘गाँठ पड़ने’ से क्या तात्पर्य है?
(क) टूटे हुए रिश्ते में पहले जैसी सहजता नहीं रहती।
(ख) रिश्ते और भी मजबूत हो जाते हैं।
(ग) गाँठ रिश्ते को और बेहतर बनाती है।
(घ) गाँठ से रिश्ता मजबूत हो जाता है।
उत्तर:
(क) टूटे हुए रिश्ते में पहले जैसी सहजता नहीं रहती।
प्रश्न 4.
रहीम जी के अनुसार, क्षणिक गुस्से में प्रेम का धागा क्यों नहीं तोड़ना चाहिए?
(क) क्योंकि धागा हमेशा कमजोर रहता है।
(ख) क्योंकि धागा कमी नहीं टूटता।
(ग) क्योंकि धागा मजबूत होता है।
(घ) क्योंकि धागा टूटने के बाद प्रेम में खटास आ जाती है।
उत्तर:
(घ) क्योकि धागा टूटने के बाद प्रेम में खटास आ जाती है।
प्रश्न 5.
रहीम जी ने जिहा को क्या उपमा दी है?
(क) पानी की
(ख) तलवार की
(ग) बावरी की
(घ) मोती की
उत्तर:
(ग) बावरी की
प्रश्न 6.
“रहिमन पानी राखिये, बिनु पानी सब सून।” पंक्ति’ के अनुसार किसके बिना जीवन व्यर्थ है?
(क) धन के बिना
(ख) ज्ञान के बिना
(ग) पानी (लज्जा) के बिना
(घ) मित्रों के बिना
उत्तर:
(ग) पानी (लज्जा) के बिना
प्रश्न 7.
कौन-सी विपत्ति अच्छी होती है?
(क) धनी व्यक्तियों की
(ख) शिक्षित व्यक्तियों की
(ग) गरीब व्यक्तियों की
(घ) थोड़े दिनों की
उत्तर:
(घ) थोडे दिनों की
प्रश्न 8.
सच्चे मित्र की पहचान कब होती है?
(क) धन-संपत्ति के समय
(ख) विपत्ति के समय
(ग) खुशी के समय
(घ) संघर्ष के समय
उत्तर:
(ख) विपत्ति के समय
प्रश्न 9.
हमें किस पर नियंत्रण रखना चाहिए?
(क) अपने मन पर
(ख) अपनी जिद्धा पर
(ग) अपने हाथ पर
(घ) अपने पैर पर
उत्तर:
(ख) अपनी जिद्ना पर
प्रश्न 10.
रहीम जी के अनुसार, किसे सँजोकर रखना चाहिए?
(क) सच्ची मित्रता को
(ख) संपत्ति को
(ग) ज्ञान को
(घ) शत्रुता को
उत्तर:
(क) सच्ची मित्रता को
रिक्त स्थान भरें –
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो ______।
उत्तर:
छिटकाय
(ii) रहिमन ______ राखिये, बिनु पानी सब सून।
उत्तर:
पानी
(iii) जहाँ काम आवे सुई, ______ करे तलवारि।
उत्तर:
कहा,
(iv) टूटे से फिर ना मिले, मिले _____ परि जाय।
उत्तर:
गाँठ
(v) इस संसार में अधिकांश समस्याओं का कारण _____ होते है।
उत्तर:
व्यर्थ प्रत्प
सत्य-असत्य –
नीचे दिए गए कथनों में से सत्य या असत्य कथन की पहचान कीजिए।
(i) विपत्ति का समय हमें हमारे सच्चे हितैषियों को पहचानने में मदद करता है।
उत्तर:
सत्य
(ii) रहीम जी ने पानी को जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण बताया है।
उत्तर:
सत्य
(iii) विपत्ति में ही सच्चे मित्रों की पहचान होती है।
उत्तर:
सत्य
(iv) रहीम जी के अनुसार, बिना पानी के जीवन व्यर्थ है।
उत्तर:
सत्य
(v) जीभ का सही उपयोग करना आवश्यक नहीं है।
उत्तर:
असत्य
मिलान करें –
1. स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलते-जुलते भाव वाली पंक्तियों को रेखा खींचकर जोड़िए।
स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
1. रहिमन पानी राखिये | (i) कहा करे तलवारि |
2. रहिमन धागा प्रेम का | (ii) बिनु पानी सब सून |
3. जहाँ काम आवे सुई | (iii) मत तोड़ो छिटकाय |
4. टूटे से फिर ना मिले | (iv) जो थोरे दिन होय |
5. रहीम बिपदाहू भली | (v) सरवर पियहिं न पान |
6. तरुवर फल नहिं खात हैं | (vi) पर काज हित |
7. संपति सँचहि सुजान | (vii) मिले गाँठ परि जाय |
उत्तर:
स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
1. रहिमन पानी राखिये | (ii) बिनु पानी सब सून |
2. रहिमन धागा प्रेम का | (iii) मत तोड़ो छिटकाय |
3. जहाँ काम आवे सुई | (i) कहा करे तलवारि |
4. टूटे से फिर ना मिले | (vii) मिले गाँठ परि जाय |
5. रहीम बिपदाहू भली | (iv) जो थोरे दिन होय |
6. तरुवर फल नहिं खात हैं | (v) सरवर पियहिं न पान |
7. संपति सँचहि सुजान | (vi) पर काज हित |
काव्यांश आधारित प्रश्न –
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर:दीजिए –
काव्यांश 1
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि।।
तरुवर फल नहिं खात हैं सरवर पियहि न पान।
कहि रहीम पर काज हित, संपति सँचहि सुजान।।
प्रश्न 1.
संत रहीमदास जी के अनुसार हमें किसको अनदेखा नहीं करना चाहिए?
(क) बड़ी वस्तुओं को
(ख) छोटी वस्तुओं को –
(ग) महँगी वस्तुओं को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) छोटी वस्तुओं को
प्रश्न 2.
सुई और तलवार का क्या कार्य है?
(क) सुई वस्तुओं को सिलकर जोड़ने का कार्य करती है।
(ख) तलवार वस्तुओं को काटकर अलग करने का कार्य करती है।
(ग) सुई वस्त्र काटती है और तलवार वस्त्र सिलती है
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
उत्तर:
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
प्रश्न 3.
पेड़ किसके लिए फल देते हैं?
(क) स्वयं के लिए
(ख) दूसरों के लिए
(ग) व्यापार के लिए
(घ) पशुओं के लिए
उत्तर:
(ख) दूसरों के लिए
प्रश्न 4.
‘सरवर’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘सरवर’ शब्द का अर्थ तालाब या जलाशय है।
प्रश्न 5.
कवि के अनुसार, संपत्ति को किसके लिए संचित करना चाहिए?
उत्तर:
रहीमदास के अनुसार, संपत्ति को दूसरों की भलाई और कल्याण के लिए संचित किया जाना चाहिए।
प्रश्न 6.
“जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि” पंक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ है कि जहाँ सुई की आवश्यकता हो, वहाँ तलवार काम नहीं कर सकती। प्रत्येक वस्तु का अपना अलग उपयोग और महत्त्व होता है, इसलिए किसी भी वस्तु को कमतर नहीं आका जाना चाहिए। सुई और तलवार दोनों की अपनी-अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।
काव्यांश 2
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय।
टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय।।
रहिमन पानी राखिये, बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून।।
प्रश्न 1.
रहीम जी के अनुसार, प्रेम का धागा कैसा होता है?
(क) मजबूत
(ख) नाजुक
(ग) लंबा
(घ) छोटा
उत्तर:
(ख) नाजक
प्रश्न 2.
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून ॥
पंक्ति में ‘पानी’ के कितने अर्थ हैं?
(क) दो
(ख) केवल एक
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर:
(ग) तीन
प्रश्न 3.
किसके बिना मोती बेकार है?
(क) जल
(ख) चमक
(ग) श़ील
(घ) लज्जा
उत्तर:
(ख) चमक
प्रश्न 4.
‘छिटकाय’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘छिटकाय’ शब्द का अर्थ है-तोड़ना या अलग करना अर्थात् किसी वस्तु को ज्रबरदस्ती खींचकर या झटका देकर अलग कर देना।
प्रश्न 5.
रहीम जी ने ‘धागा’ और ‘गाँठ’ के माध्यम से क्या समझाने का प्रयास किया है?
उत्तर:
रहीम जी ने ‘धागा’ और ‘गाँठ’ के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया है कि प्रेम और संबंध बहुत नाजुक होते हैं। यदि इन्हें तोड़ा जाए, तो फिर से जोड़ने पर उनमें गाँठ पड़ जाती है अर्थात् संबंधों में खटास आ जाती है।
प्रश्न 6.
‘पानी गए न ऊबरै’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘पानी गए न ऊबरै’ पंक्ति का अर्थ है कि यदि मनुष्य की लज्जा या मान-सम्मान एक बार समाप्त हो जाए, तो उसे वापस पाना असंभव होता है। जैसे मोती और चून (आटा) बिना पानी (चमक और जल) के बेकार हो जाते हैं, वैसे ही व्यक्ति का जीवन भी सम्मान के बिना व्यर्थ हो जाता है।
काव्यांश 3
रहिमन बिपदाहू भली, जो थोरे दिन होय।
हित अनहित या जगत में, जानि परत सब कोय।।
रहिमन जिहा बावरी, कहि गइ सरग पताल।
आपु तो कहि भीतर रही, जूती खात कपाल।।
प्रश्न 1.
रहीम जी के अनुसार, विपत्ति क्यों अच्छी होती है?
(क) क्योंकि इससे धन की बचत होती है।
(ख) क्योंकि इससे सुख और शांति मिलती है।
(ग) क्योंकि इससे सच्चे मित्र और हितिषी का पता सगता है।
(घ) क्योंकि इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।
उत्तर:
(ग) क्योंकि इससे सच्चे मित्र और हितैषी का पता लगता है।
प्रश्न 2.
रहीम जी के अनुसार, जिद्ना बावरी क्यों है?
(क) क्योंकि वह हमेशा सच बोलती है।
(ख) क्योंकि वह बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देती है।
(ग) क्योंकि वह मीठा बोलती है।
(घ) क्योंकि वह कड़वा बोलती है।
उत्तर:
(ख) क्योंकि वह बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देती है।
प्रश्न 3.
रहीमदास के अनुसार, जिह्ला के बिना सोचे-समझे बोलने का परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?
(क) हाथों को
(ख) पैरों को
(ग) सिर को
(घ) हृदय को
उत्तर:
(ग) सिर को
प्रश्न 4.
‘बिपदाहू’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘बिपदाहू’ शब्द का अर्थ है-विपत्ति या संकट। यह शब्द कठिनाइयों या मुसीबतों को संदर्भित करता है।
प्रश्न 5.
‘जूती खात कपाल’ पंक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ है कि जब जिह्ला बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देती है, तो उसका दुष्परिणाम सिर को भुगतना पड़ता है, जो अकसर अपमान और दु.ख का कारण बनते हैं।
प्रश्न 6.
रहीम जी के अनुसार, जिह्बा पर नियंत्रण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
रहीम जी के अनुसार, जिह्ला पर नियंत्रण इसलिए आवश्यक है, क्योंकि इसके बिना सोचे-समझे बोले गए शब्दों का परिणाम बहुत गंभीर और अपमानजनक हो सकता है, जिससे व्यक्ति को जूतों की मार भी खानी पड़ सकती है।
व्याकरण आधारित प्रश्न –
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए।
(i) कपाल
(ii) मित्र
(iii) जिह्बा
(iv) विपत्ति
उत्तर :
(i) कपाल-माथा, सिर
(ii) मित्र-सखा, दोस्त
(iii) जिद्ना-जीम, रसना
(iv) विपत्ति-संकट, विपदा –
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों के विलोम शब्द बताइए।
(i) झूठ
(ii) प्रशंसा
(iii) विवेक
(iv) शांत
(v) स्थिर
(vi) सही
उत्तर :
(i) झुठ-सच
(ii) प्रशंसा-निंदा
(iii) विवेक-अविवेक
(iv) शांत-अशांत
(v) स्थिर-अस्थिर
(vi) सही-गलत
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों में उपसर्ग व मूल शब्द अलग कीजिए।
(i) सुजान
(ii) सम्पत्ति
(iii) अनहित
(iv) पताल
(v) कपाल
उत्तर :
उपसर्ग – मूल शब्द
(i) सु – जान
(ii) सम् – पति
(iii) अन – हित
(iv) प – ताल
(v) क – पाल
अक्षरों का महत्व Class 6 MCQs Questions with Answers
Question 1.
अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग कब शुरू हुआ?
(a) एक हजार साल पहले
(b) दस हज़ार साल पहले
(c) छह हजार साल पहले
(d) दो हज़ार साल पहले
Answer
Answer: (c) छह हजार साल पहले
Question 2.
धरती कितने साल पुरानी है?
(a) चार अरब साल
(b) पाँच अरब साल
(c) तीन अरब साल
(d) छह हज़ार साल
Answer
Answer: (b) पाँच अरब साल
Question 3.
गाँवों का विकास कितने वर्ष पूर्व हुआ?
(a) आठ हजार
(b) बारह हज़ार
(c) छह हज़ार
(d) दस हज़ार
Answer
Answer: (d) दस हज़ार
Question 4.
अक्षर ज्ञान से पहले मनुष्य किस प्रकार संदेश भेजता था?
(a) आवाज़ रिकार्ड करके
(b) चिल्लाकर
(c) चित्रों के माध्यम से
(d) घंटी बजाकर
Answer
Answer: (b) चिल्लाकर
Question 5.
स्थायी भाषा कौन-सी है?
(a) मौखिक
(b) लिखित
(c) सांकेतिक
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
(1)
दुनिया में अब तक करोड़ों पुस्तकें छप चुकी हैं। हज़ारों पुस्तकें रोज़ छपती हैं। तरह-तरह के अक्षरों में हज़ारों की तादाद में रोज़ ही समाचार-पत्र छपते रहते हैं। इन सबके मूल में हैं अक्षर। हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यदि आदमी अक्षरों को न जानता, तो आज इस दुनिया का क्या हाल होता।
Question 1.
प्रस्तुत पाठ और उसके लेखक का नाम इनमें से कौन-सा है?
(a) अक्षरों का महत्त्व-गुणाकर मुले
(b) अक्षरों का महत्त्व-महादेवी वर्मा
(c) पुस्तकों का महत्त्व-प्रेमचंद
(d) अक्षरों का महत्त्व-शमशेर बहादुर सिंह
Answer
Answer: (a) अक्षरों का महत्त्व-गुणाकर मुले
Question 2.
इस गद्यांश में किसका महत्त्व बतलाया गया है?
(a) संसार का
(b) पुस्तकों का
(c) समाचार-पत्रों का
(d) अक्षरों का
Answer
Answer: (d) अक्षरों का
Question 3.
अब तक कितनी पुस्तकें छप चुकी हैं?
(a) हज़ारों
(b) लाखों
(c) करोड़ों
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (c) करोड़ों
(2)
पुराने जमाने के लोग सचमुच ही सोचते थे कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है। पर आज हम जानते हैं कि अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने नहीं, बल्कि स्वयं आदमी ने की है। अब तो हम यह भी जानते हैं कि किन अक्षरों की खोज किस देश में किस समय हुई! हमारी यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है। दो-तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव-जंतु नहीं थे। फिर करोड़ों साल तक केवल जानवरों और वनस्पतियों का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर कोई पाँच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे-धीरे उसका विकास हुआ।
Question 1.
पुराने जमाने के लोगों के अनुसार अक्षरों की खोज-
(a) अपने आप हुई
(b) मनुष्य ने की
(c) ईश्वर ने की
(d) किसी ने नहीं की
Answer
Answer: (c) ईश्वर ने की
Question 2.
अब हम जान गए हैं कि-
(a) किन अक्षरों की खोज कब हुई।
(b) किन अक्षरों की खोज किस देश में हुई।
(c) अक्षर की खोज मनुष्य ने की है।
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
Answer
Answer: (c) अक्षर की खोज मनुष्य ने की है।
Question 3.
हमारी धरती कितने साल पुरानी है?
(a) पाँच लाख वर्ष
(b) पाँच हजार वर्ष
(c) पाँच अरब वर्ष
(d) पाँच करोड़ वर्ष
Answer
Answer: (c) पाँच अरब वर्ष
(3)
प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त किए। जैसे, पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र। इन चित्र-संकेतों से बाद में भाव-संकेत अस्तित्व में आए। जैसे, एक छोटे वृत्त के चहुँ ओर किरणों की द्योतक रेखाएँ खींचने पर वह ‘सूर्य’ का चित्र बन जाता था। बाद में यही चित्र ‘ताप’ या ‘धूप’ का द्योतक बन गया। इस तरह अनेक भाव-संकेत अस्तित्व में आए।
Question 1.
प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले अपने भाव किस प्रकार व्यक्त किए?
(a) अक्षरों के द्वारा
(b) संगीत के द्वारा
(c) चित्रों के द्वारा
(d) पेड़ के पत्तों के द्वारा
Answer
Answer: (c) चित्रों के द्वारा
Question 2.
सबसे पहले अपने भाव व्यक्त करने के लिए किसके चित्र बनाए गए?
(a) पशुओं के
(b) पक्षियों के
(c) आदमियों के
(d) इन सभी के
Answer
Answer: (d) इन सभी के
Question 3.
सूर्य का चित्र किसका प्रतीक होता था?
(a) ज्ञान का
(b) ताप या धूप का
(c) विकास का
(d) औजार का
Answer
Answer: (b) ताप या धूप का
(4)
अक्षरों की खोज के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। आदमी अपने विचार और अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। तबसे मानव को ‘सभ्य’ कहा जाने लगा, आदमी ने जबसे लिखना शुरू किया तबसे ‘इतिहास’ आरंभ हुआ। किसी भी कौम या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते हैं। इस प्रकार, इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हज़ार साल हुए हैं। उसके पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ यानी इतिहास के पहले का काल कहते हैं।
Question 1.
मनुष्य की सबसे बड़ी खोज क्या है?
(a) अक्षर
(b) भोजन
(c) घर
(d) धूप
Answer
Answer: (a) अक्षर
Question 2.
मानव को कब से सभ्य कहा जाने लगा?
(a) जब से मनुष्य ने कपड़े पहनना सीखा।
(b) जब मनुष्य ने अस्त्र-शस्त्र बनाना सीखा।
(c) जब से अक्षरों की खोज हुई।
(d) जब से मनुष्य ने लिखना सीखा।
Answer
Answer: (c) जब से अक्षरों की खोज हुई।
Question 3.
इतिहास से पहले के काल को क्या नाम दिया गया?
(a) प्राचीन काल
(b) आधुनिक काल
(c) प्रागैतिहासिक काल
(d) मध्य काल
Answer
Answer: (c) प्रागैतिहासिक काल
(5)
हमारी यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है। दो-तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव-जंतु नहीं थे। फिर करोड़ों साल तक केवल जानवरों और वनस्पतियों का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर कोई पाँच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे-धीरे उसका विकास हुआ।
Question 1.
गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
पाठ का नाम – अक्षरों का महत्त्व।
लेखक का नाम – गुणाकर मुले।
Question 2.
यह धरती कितने साल पुरानी है?
Answer
Answer: हमारी धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।
Question 3.
आदमी से पूर्व इस धरती पर किसका राज्य था?
Answer
Answer: सभी प्रकार के जीव जंतुओं का।
(6)
प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त किए। जैसे, पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र। इन चित्र-संकेतों से बाद में भाव-संकेत अस्तित्व में आए। जैसे-एक छोटे वृत्त के चहुँ ओर किरणों की द्योतक रेखाएँ खींचने पर वह ‘सूर्य’ का चित्र बन जाता था। बाद में यही चित्र ‘ताप’ या ‘धूप’ का द्योतक बन गया। इस तरह अनेक भाव-संकेत अस्तित्व में आए।
Question 1.
प्रागैतिहासिक मानव ने पहले अपने भाव कैसे व्यक्त किए?
Answer
Answer: प्रागैतिहासिक मानव ने पहले चित्रों के द्वारा अपने भाव व्यक्त किए।
Question 2.
प्रागैतिहासिक काल से क्या अभिप्राय है?
Answer
Answer: प्रागैतिहासिक काल से अभिप्राय है-इतिहास से पहले का काल। जब से मनुष्य ने लिखना शुरू किया तब से उसके इतिहास का पता चलता है। इससे पहले के काल को प्रागैतिहासिक काल कहते हैं।
Question 3.
सूर्य का चित्र कैसे बन जाता है?
Answer
Answer: जब एक छोटे वृत्त के चारों ओर किरणों को दर्शाने वाली रेखाएँ खींची जाती हैं तब वह सूर्य का चित्र बन जाता है।
(7)
अतः हम देखते हैं कि यदि आदमी अक्षरों की खोज़ नहीं करता तो आज हम इतिहास को न जान पाते। हम यह न जान पाते कि पिछले कुछ हज़ार सालों में आदमी किस प्रकार रहता था, क्या-क्या सोचता था, कौन-कौन राजा हुए इत्यादि।
Question 1.
नए युग की शुरुआत किस खोज के साथ हुई?
Answer
Answer: मानव सभ्यता में नए युग की शुरुआत अक्षरों की खोज के साथ हुई।
Question 2.
मनुष्य की सबसे बड़ी खोज क्या है?
Answer
Answer: अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है।
Question 3.
मानव कब से सभ्य कहा जाने लगा?
Answer
Answer: जब से अक्षरों की खोज हुई।
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi अक्षरों का महत्व MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.