Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 10 कैमरा कविता Kaimara Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Kaimara Kavita Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 10 Extra Question Answer Kaimara
NCERT Class 4 Hindi Chapter 10 Extra Questions कैमरा
कैमरा कविता Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
चाचा के अनुसार कैमरा किस चीज का खेल है ?
(क) रंगों और ब्रश का
(ख) प्रकाश – छाया का
(ग) चित्रकार का
(घ) मशीनों का
उत्तर:
(ख) प्रकाश – छाया का
प्रश्न 2.
चाचा ने किसे बुलाया?
(क) दादी
(ख) छोटू
(ग) माँ
(घ) टीचर
उत्तर:
(ख) छोटू
![]()
प्रश्न 3.
चाचा ने क्या खींचने को कहा ?
(क) चित्र
(ख) स्केच
(ग) फोटो
(घ) वीडियो
उत्तर:
(ग) फोटो
प्रश्न 4.
छोटू कैमरे को क्या समझ रहा था ?
(क) किताब
(ख) मोबाइल
(ग) खिलौना
(घ) पेंटर
उत्तर:
(घ) पेंटर
प्रश्न 5.
कैमरा कैसा चित्र बनाता है?
(क) मनमर्जी का
(ख) वैसा जैसा व्यक्ति है
(ग) बहुत सुंदर
(घ) बहुत बड़ा
उत्तर:
(ख) वैसा जैसा व्यक्ति है
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
चाचा ने छोटू को क्या कहकर बुलाया ?
उत्तर:
चाचा ने छोटू को हँसकर “बुद्ध का बुद्ध” कहकर बुलाया।
प्रश्न 2.
चाचा के अनुसार कैमरे में क्या होता है?
उत्तर:
चाचा के अनुसार, कैमरे में प्रकाश और छाया का खेल होता है, जिससे सुंदर चित्र बनता है ।
प्रश्न 3.
रूप कहाँ पर आ जाता है?
उत्तर:
रूप कागज पर आ जाता है।
![]()
प्रश्न 4.
कैमरे से बनी तस्वीर देखकर मन क्या कह उठता है?
उत्तर:
कैमरे से बनी तस्वीर देखकर मन कह उठता है – ” क्या ही खूब!”
प्रश्न 5.
कविता में फूलों की क्यारी को किस प्रकार बताया गया है?
उत्तर:
कविता में फूलों की क्यारी को “हँसती खिल-खिल क्यारी – क्यारी” बताया गया है।
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
काव्यांश
कोयल, कौआ या गौरैया,
दादी, अम्मा, बड़के भैया ।
क्लिक करते ही खिंच आएँगे,
अपनी छाप दिखा जाएँगे।
खोटा – खरा जहाँ भी जैसा,
चित्र आएगा बिल्कुल वैसा।
चाहे कह लो इसको नकली,
मात करेगा लेकिन असली ।
जैसी शक्ल, हू-ब-हू चित्र,
समझो इसको अपना मित्र ।
प्रश्न 1.
कविता में कौन-कौन लोग ‘क्लिक’ करते ही खिंच आते हैं?
(क) दादी, अम्मा
(ख) बड़के भैया
(ग) कोयल, कौआ, गौरैया
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी
प्रश्न 2.
कविता में चित्र को क्या कहा गया है?
(क) असली से अच्छा
(ख) नकली लेकिन असली जैसा
(ग) हू-ब-हू मित्र
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी
प्रश्न 3.
कविता के अनुसार कैमरा किसकी हू-ब-हू छाप दिखा देता है?
उत्तर:
कैमरा कोयल, कौआ, गौरैया, दादी, अम्मा और बड़के भैया सभी की हू-ब-हू छाप दिखा देता है।
प्रश्न 4.
चित्र को कवि ने किससे बेहतर बताया है?
उत्तर:
कवि ने चित्र को असली से बेहतर यानी “मात करेगा लेकिन असली” कहा है।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के विपरीत लिंग वाले रूप लिखिए ।
- पोता
- शिक्षक
- युवक
- नर
- देव
- दास
उत्तर:
- पोती
- शिक्षिका
- युवती
- नारी
- देवी
- दासी
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए ।
- घड़ा
- छात्रा
- महिला
- पुस्तक
- कुर्सी
- दुकान
उत्तर:
- घड़े
- छात्राएँ
- महिलाएँ
- पुस्तकें
- कुर्सियाँ
- दुकानें
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘मेरे परिवार’ पर कम-से-कम 100 शब्दों का अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर:
मेरा परिवार बहुत प्यारा है। इसमें दादा-दादी, मम्मी-पापा, बहन-भाई और मैं रहता हूँ। हम सब एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दादा-दादी मुझे कहानियाँ सुनाते हैं । मम्मी मेरा ध्यान रखती हैं और स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। पापा मेरी पढ़ाई में सहायता करते हैं।
मेरी बहन और मैं साथ खेलते हैं। हम सब मिलकर त्योहार मनाते हैं और एक साथ खाना खाते हैं। मेरे परिवार में सब एक-दूसरे का साथ देते हैं और हमेशा साथ रहते हैं। मुझे अपना परिवार बहुत अच्छा लगता है । मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूँ।