Our free Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 8 नए मेहमान Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 8 Hindi Chapter 8 Worksheet नए मेहमान
Class 8 Hindi नए मेहमान Worksheet
नए मेहमान Worksheet – नए मेहमान Class 8 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए।
(क) खाट के ऊपर कौन सो रहा था ?
(i) रेवती
(ii) विश्वनाथ
(iii) एक बच्चा
(iv) आगंतुक
(ख) रेवती और विश्वनाथ किस बात से अधिक परेशान थे?
(i) घर-खर्च
(ii) बच्चों की पढ़ाई
(iii) जगह की कमी और गरमी
(iv) रेवती की बीमारी
(ग) विश्वनाथ रेवती से छत पर सोने के लिए क्यों कह रहा था ?
(i) क्योंकि उसे बहुत तेज़ नींद आ रही थी।
(ii) क्योंकि उसके लिए नीचे सोने की जगह नहीं थी ।
(iii) क्योंकि उसे नीचे आँगन में खाट बिछानी पड़ती
(iv) क्योंकि उसके सिर में दर्द हो रहा था ।
(घ) पड़ोसी ने किस बात का विरोध किया?
(i) मेहमानों के शोर का
(ii) खाट बिछाने का
(iii) छत पर गंदा पानी फैलाने का
(iv) बच्चों के खेलने का
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(क) विश्वनाथ के घर का वर्णन कीजिए।
____________________________
____________________________
(ख) जब रेवती ने बच्चों को लाला की छत पर सुलाने की बात कही, तो लाला की पत्नी ने क्या जवाब दिया?
____________________________
____________________________
(ग) विश्वनाथ का पड़ोसी उनके साथ कैसा व्यवहार करता था ?
____________________________
____________________________
(घ) बाबूलाल और नन्हेमल क्यों गलत पते पर पहुँचे ?
____________________________
____________________________
(ङ) नाटक में गरमी की मार को किस प्रकार चित्रित किया गया है?
____________________________
____________________________
(च) अतिथियों के आगमन से परिवार को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा ?
____________________________
____________________________
(छ) रेवती आगंतुक के आने पर प्रसन्न क्यों हो जाती है? वह कौन था ?
____________________________
____________________________
(ज) इस नाटक के माध्यम से लेखक समाज को क्या संदेश देना चाहता है ?
____________________________
____________________________
प्रश्न 3.
उचित शब्द से रिक्त स्थान भरिए ।
(क) रेवती कमरे में प्रवेश करते समय _____________ से मुँह का पसीना पोंछ रही थी।
(ख) संपन्न लोग गरमियों में _____________ पर चले जाते हैं।
(ग) हवा लगने से _____________ का पानी ठंडा होता है।
(घ) पड़ोसी को गुस्सा इस बात पर आया कि मेहमानों ने उसकी छत पर _____________ दिया था।
(ङ) बाबूलाल और नन्हेमल को असल में _____________ वैद्य के घर जाना था।
प्रश्न 4.
किसने, किससे कहा ?
| किसने | किससे | |
| (क) “तुम तो व्यर्थ की जिद करते हो। “ | ||
| (ख) “ज़रा कुर्सी इधर खिसका दो । “ | ||
| (ग) “ ठंडा-ठंडा पानी पिलाओ दोस्त । “ | ||
| (घ) “ ये लोग कौन हैं? जान-पहचान के तो मलूम नहीं पड़ते । “ | ||
| (ङ) “वाकई गलती हो गई। कल सबेरे साफ कर दूँगा । “ |
प्रश्न 5.
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
रेवती : ईश्वर करे इन दिनों कोई मेहमान न आए । मैं तो वैसे ही गरमी के मारे मर रही हूँ। पिछले पंद्रह दिन से दर्द के मारे सिर फट रहा है। मैं ही जानती हूँ जैसे रोटी बनाती हूँ।
विश्वनाथ : सारे शहर में जैसे आग बरस रही हो । यहाँ की गरमी से तो ईश्वर बचाए । इसीलिए यहाँ गरमियों में सभी संपन्न लोग पहाड़ों पर चले जाते हैं।
रेवती: चले जाते होंगे। गरीबों की तो मौत है।
(क) रेवती मेहमानों के आने से क्यों डर रही थी ?
____________________________
____________________________
(ख) रेवती को पिछले कितने दिनों से सिर में दर्द है?
____________________________
____________________________
(ग) गरमियों में सभी संपन्न लोग पहाड़ों पर क्यों चले जाते हैं ?
____________________________
____________________________
(घ) ‘गरीबों की तो मौत है’ रेवती ने ऐसा क्यों कहा?
____________________________
____________________________
प्रश्न 6.
दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(क) पूर्व – _____________
(ख) गृहस्थ – _____________
(ग) बंद – _____________
(घ) सूखा – _____________
(ङ) भलाई – _____________
(च) मेहमान – _____________
(छ) क्षमा – _____________
(ज) प्रसन्न – _____________
प्रश्न 7.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
(क) जान में जान आना – _____________
(ख) चने की तरह भाड़ में भुनना – _____________
(ग) कपड़े उतार लेना – _____________
(घ) सिर फटना – _____________
(ङ) साँस उखड़ना – _____________
![]()
प्रश्न 8.
निपात से क्या समझते हैं? पाठ से उदाहरण लेकर समझाइए ।
____________________________
____________________________
____________________________
____________________________
प्रश्न 9.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित निपात शब्दों से कीजिए ।
(क) मुझे _____________ डर है, कहीं कोई बीमार न पड़ जाए।
(ख) मैं _____________ रोटी भी खा लूँगा ।
(ग) वे _____________ आपकी बहुत तारीफ करते हैं।
(घ) पंडित जी, क्या मकान इतना _____________ बड़ा है?
(ङ) पानी पीते-पीते पेट फूला जा रहा है, और प्यास है कि बुझने का नाम _____________ नहीं लेती।
(च) मैं कभी – कभी सोचता हूँ, यदि कोई अतिथि आ जाए _____________ क्या होगा?
(छ) अपनी रिश्तेदारी का कोई आदमी वहाँ रहता _____________ नहीं है।
प्रश्न 10.
दिए गए संवाद में विराम चिह्न लगाइए।
विश्वनाथ : ओफ बड़ी गरमी है इन बंद मकानों में रहना कितना भयंकर है मकान है कि भट्टी
रेवती : पत्ता तक नहीं हिल रहा है जैसे साँस बंद हो जाएगी सिर फटा जा रहा है
विश्वनाथ : पानी पीते पीते पेट फूला जा रहा है और प्यास है कि बुझने का नाम नहीं लेती अभी चार गिलास पीकर आया हूँ फिर भी होंठ सूख रहे हैं एक गिलास पानी और पिला दो ठंडा तो क्या होगा
रेवती: गरम है आँगन में घड़े में भी तो पानी ठंडा नहीं होता हवा लगे तब तो ठंडा हो
विश्वनाथ : हाँ पानी तो ले आओ जरा गला ही तर कर लूँ
प्रश्न 11.
दिए गए शब्दों का लिंग निर्धारित कीजिए ।
(क) नगर – _____________
(ख) रात – _____________
(ग) पंखा – _____________
(घ) खूँटी – _____________
(ङ) आँगन – _____________
(च) पहाड़ – _____________
(छ) छुट्टी – _____________
(ज) मुख – _____________
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 12.
कल्पना कीजिए कि आप नए शहर में किसी गलत पते पर पहुँच गए है। आप वहाँ के लोगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करेंगे, जिससे उन्हें आपकी उपस्थिति भारी नहीं लगे।
____________________________
____________________________
____________________________
प्रश्न 13.
कहानी के अंतिम भाग में विश्वनाथ मेहमानों के विदा होने से पहले ही भीतर चला जाता है तथा वहीं से उनके राम-राम का जवाब देता है। अगर आप उसकी जगह होते तो क्या करते?
____________________________
____________________________
____________________________
प्रश्न 14.
महानगरों में बढ़ती भीड़ का एक प्रमुख कारण जनसंख्या की बेतहाशा वृद्धि है। इसकी वृद्धि को तत्काल रोकना क्यों जरूरी है ? इसके लिए आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?
____________________________
____________________________
____________________________
![]()
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 15.
महानगरों में निम्न आय वर्ग के लोगों की आवास की समस्या के समाधान के लिए आप क्या सुझाव देना चाहेंगे? आप अपने विचार ई-मेल के रूप में अपने मित्र को बताइए ।
____________________________
____________________________
____________________________
प्रश्न 16.
‘सालों साल बढ़ती गरमी और उससे मुक्ति के स्थायी तरीकों’ पर आधारित एक भाषण लिखिए।
____________________________
____________________________
____________________________
प्रश्न 17.
दिए गए चित्र को देखकर आपके मन में किस प्रकार के भाव उत्पन्न हो रहे हैं, उन्हें अपने शब्दों में प्रस्तुत कीजिए ।

____________________________
____________________________
____________________________