Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 6 Extra Questions and Answers in Hindi हमारे आस-पास की सामग्री to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 6 Extra Questions and Answers in Hindi Medium हमारे आस-पास की सामग्री
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
वस्तुओं को समूहों में क्यों बाँटा जाता है?
उत्तर:
वस्तुओं को सुविधा तथा उनके गुणों के अध्ययन के लिए समूहों में बाँटा जाता है।
प्रश्न 2.
पदार्थों को किस आधार पर समूहों में बाँटा जाता है?
उत्तर:
पदार्थों को उनके गुणों में समानताओं एवं विभिन्नताओं के आधार पर समूहों में बाँटा जाता है।
प्रश्न 3.
अपारदर्शी पदार्थ से बनी पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए-
उत्तर:
- किताब
- श्यामपट
- दीवार
- दरवाज़ा
- मेज़।
प्रश्न 4.
पारदर्शी पदार्थ से बनी पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
- काँच के जार
- काँच के गिलास
- शीशे की खिड़की
- बीकर
- परखनलियाँ।
![]()
प्रश्न 5.
किसी वस्तु को बनाने के लिए किसी पदार्थ का चयन किस आधार पर किया जाता है?
उत्तर:
यह उस पदार्थ के गुणों और बनाई जाने वाली वस्तु के प्रयोजन पर निर्भर करता है।
प्रश्न 6.
जल में अविलेय तीन द्रवों के नाम लिखिए।
उत्तर:
खाद्य तेल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल।
प्रश्न 7.
पानी में विलेय तीन द्रवों के नाम लिखिए।
उत्तर:
दूध, ग्लिसरीन, ऐल्कोहल।
प्रश्न 8.
किस स्थिति में पानी अपनी पारदर्शिता खो देता है?
उत्तर:
जब यह बर्फ में जम जाता है।
प्रश्न 9.
कोमल पदार्थ क्या होते हैं?
उत्तर:
वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया अथवा खरोंचा जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सामग्री किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी वस्तु को बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले पदार्थ या पदार्थों का मिश्रण सामग्री कहलाता है।
प्रश्न 2.
क्या खाना पंकाने के बर्तन बनाने के लिए कागज़ जैसी सामग्री का उपयोग करना अच्छा विचार होगा ?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि खाना पकाने के लिए एक ठोस बर्तन की आवश्यकता होती है।
![]()
प्रश्न 3.
कपड़े से बने गिलास का उपयोग जल रखने के लिए क्यों उपयोग नहीं किया जा सकता?
उत्तर:
कपड़े से बने गिलास का उपयोग जल रखने के लिए इसलिए भी उपयोग में नहीं लाया जा सकता, क्योंकि कपड़े में विभिन्न छिद्र होते हैं तथा जल तरल पदार्थ है जो कपड़े में नहीं रखा जा सकता है।
प्रश्न 4.
अपारदर्शी किसे कहते हैं?
उत्तर:
अधिकांश सामग्रियाँ ऐसी हैं जिनके आर-पार देख नहीं पाते। इन सामग्रियों को अपारदर्शी कहा जाता है।
प्रश्न 5.
जल में क्या घुलनशील है और क्या नहीं?
उत्तर- चीनी, नमक, चॉक पाउडर, रेत, बुरादा, जल में घुल जाते हैं परंतु चीनी, नमक अदृश्य हो जाते हैं जल में चॉक पाउडर, रेत, बुरादा दिखाई देता है।
प्रश्न 6.
भारीपन और हल्कापन क्या हैं?
उत्तर:
किसी पदार्थ का वजन उसके द्रव्यमान से निर्धारित होता है। उदाहरण के लिए एक धातु की वस्तु उसी आकार की प्लास्टिक की वस्तु से भारी होती है। यह गुण यह निर्धारित करने में मदद करता है कि वस्तु भारी है या हल्की।
प्रश्न 7.
स्थान और आयतन को गिलासों के माध्यम से समझाइए।
उत्तर:
दो समान गिलासों में पानी का उपयोग आयतन की अवधारणा को प्रदर्शित करता है। भले ही गिलासों की क्षमता समान हो लेकिन पानी का स्तर अलग-अलग होता है, जो प्रत्येक गिलास में पानी को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि पानी द्वारा घेरा गया स्थान उसके आयतन को दर्शाता है।
प्रश्न 8.
द्रव्य क्या होता है?
उत्तर:
द्रव्यमान और आयतन दो गुण हैं जो सभी सामग्रियों द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं। क्या हम उस वस्तु या सामग्री को एक सामान्य नाम दे सकते हैं जिसमें ये दो गुण विद्यमान हो ? कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती है और द्रव्यमान रखती है उसे द्रव्य कहा जाता है। द्रव्यमान द्रव्य की मात्रा को बताता है और इसे ग्राम और किलोग्राम की इकाइयों में मापा जाता है।
प्रश्न 9.
क्या धातु हमेशा चमकदार होती है?
उत्तर:
हाँ, धातु आमतौर पर चमकदार होती है। धातु की सतह पर प्रकाश पड़ने पर वह चमकदार दिखाई देती है लेकिन कुछ धातुएँ जैसे कि लोहे और ताँबे समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं क्योंकि वे वायुमंडलीय नमी और ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके जंग खा जाते हैं।
प्रश्न 10.
क्या धातु और गैर-धातु दोनों ही चमकदार हो सकते हैं?
उत्तर:
आमतौर पर धातु चमकदार होती है जबकि गैर धातुएँ (जैसे लकड़ी और रबर) चमकदार नहीं होतीं । हालाँकि कुछ गैर-धातुओं की सतह को चमकाने या उन पर प्लास्टिक की कोटिंग करने पर वे चमकदार दिखाई । दे सकते हैं।
प्रश्न 11.
किस आधार पर वस्तु को कोमल या कठोर कहा जाता है?
उत्तर:
किसी वस्तु को कोमल या कठोर उसके स्पर्श अनुभव के आधार पर कहा जाता है।
कोमल वस्तुएँ – ऐसी वस्तुएँ होती हैं जिन्हें दबाने पर 7 आसानी से आकार में बदल जाती है, जैसे- रबर, कपास।
कठोर वस्तुएँ – ऐसी वस्तुएँ होती हैं जिन्हें दबाने पर ज्यादा परिवर्तन नहीं होता, जैसे- लकड़ी, धातु।
![]()
प्रश्न 12.
द्रव्यमान और आयतन में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
द्रव्यमान – यह किसी वस्तु में मौजूद पदार्थ की मात्रा को बताता है और इसे ग्राम या किलोग्राम में मापा जाता है।
आयतन – यह किसी वस्तु द्वारा घेरा गया स्थान बताता है, और इसे लीटर या मिलिलीटर में मापा जाता है।
प्रश्न 13.
ठोस और द्रव में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
ठोस पदार्थों की अपनी एक निश्चित आकृति और आयतन होता है। जबकि द्रव पदार्थों की एक निश्चित आकृति नहीं होती, वे अपने बर्तन के आकार के अनुसार फैल जाते हैं। ठोस में अणु आपस में निकटता से जुड़े होते हैं, जबकि द्रव में अणु एक-दूसरे के ऊपर से सरकते रहते हैं।
प्रश्न 14.
अपारदर्शी एवं पारभासी वस्तुओं में क्या अंतर है?
उत्तर:
अपारदर्शी वस्तुओं के आर-पार हम देख नहीं सकते हैं जबकि पारभासी वस्तुओं से होकर हम देख तो सकते हैं परंतु स्पष्टता से नहीं।
प्रश्न 15.
पारदर्शी वस्तुएँ किन्हें कहते हैं? दुकानदार अपना सामान प्रायः पारदर्शी पात्रों में रखना क्यों पसंद करते हैं?
उत्तर:
पदार्थों अथवा सामग्रियों जिनसे होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, उन्हें पारदर्शी कहते हैं। काँच, जल, वायु तथा कुछ प्लास्टिक पारदर्शी पदार्थों के उदाहरण हैं। प्राय: दुकानदार बिस्कुट, मिठाइयाँ तथा अन्य खाद्य पदार्थों को काँच अथवा प्लास्टिक के पारदर्शी पात्रों में रखना अधिक पसंद करते हैं ताकि क्रेता इन चीजों को आसानी से देख सकें।
प्रश्न 16.
निम्नलिखित वस्तुएँ जिन पदार्थों से बनाई जा सकती हैं उनकी सूची बनाइए।
जूता, कुर्सी, सिक्का, कपड़े
उत्तर:
- जूता – चमड़ा, रबड़, प्लास्टिक, कैनवास
- कुर्सी – लकड़ी, स्टील, प्लास्टिक, कंक्रीट
- सिक्का – ताँबा, चाँदी, सोना, काँस।
- कपड़े – रूई, ऊन, रेशे, नायलॉन, पॉलिएस्टर।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
वस्तुओं का समूहन किस आधार पर किया जाता है? इसके क्या लाभ हैं?
उत्तर:
पदार्थों की अपनी भिन्न दिखावट होती हैं तथा जल इनके अथवा अन्य द्रवों में मिश्रित होने के ढंग भिन्न-भिन्न होते हैं। वे जल में तैर अथवा डूब सकते हैं अथवा पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी हो सकते हैं। पदार्थों का समूहन उनके गुणों में समानताओं अथवा विभिन्नताओं के आधार पर किया जा सकता है। हमें पदार्थों को समूहों में रखने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? दैनिक जीवन में हम प्रायः पदार्थों का समूहन अपनी सुविधा के लिए करते हैं। घर में हम अपनी वस्तुओं का भंडारण सामान्यतः इस प्रकार करते हैं कि एक जैसी वस्तुएँ एक साथ रखी हों। इस प्रकार की व्यवस्था द्वारा हम आसानी से उनका पता लगा सकते हैं। इसी प्रकार कोई पंसारी प्रायः सभी प्रकार के बिस्कुटों को अपनी दुकान के एक कोने में रखता है, सभी साबुनों को अन्य स्थान पर जबकि अनाज तथा दालों का भंडारण किसी अन्य स्थान पर करता है।
इस प्रकार के समूहन के लाभप्रद होने का एक दूसरा कारण भी है। पदार्थों को इस प्रकार समूहों में बाँटकर उनके गुणों का अध्ययन तथा इन गुणों में किन्हीं भी पैटन का अवलोकन करना सुविधाजनक बन जाता है।
![]()
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए।
(i) हमारे चारों ओर की वस्तुएँ अनेक पदार्थों की बनी हैं।
उत्तर:
सत्य
(ii) एक पदार्थ से केवल एक ही चीज बनाई जा सकती है।
उत्तर:
असत्य
(iii) एक वस्तु केवल एक ही पदार्थ से बनाई जा सकती है।
उत्तर:
असत्य
(iv) विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
उत्तर:
सत्य
(v) कुछ पदार्थ जल में विलेय होते हैं कुछ जल में अविलेय।
उत्तर:
सत्य
(vi) काँच एक अपारदर्शी पदार्थ है।
उत्तर:
असत्य
(vii) लकड़ी मुलायम वस्तु का उदाहरण है।
उत्तर:
असत्य
(viii) पदार्थों को उनके गुणों में समानताओं एवं विभिन्नताओं के आधार पर समूहों में बाँटा जाता है।
उत्तर:
सत्य
![]()
प्रश्न 2.
सुमेलित कीजिए-
| कॉलम ‘I’ | कॉलम ‘II’ |
| 1. पारदर्शी पदार्थ | 1. जल में घुल जाते हैं। |
| 2. पारभासी पदार्थ | 2. जल में नहीं घुलते हैं। |
| 3. अपारदर्शी पदार्थ | 3. इनसे होकर देखा जा सकता है। |
| 4. विलेय पदार्थ | 4. इनसे होकर नहीं देखा जा सकता है। |
| 5. अविलेय पदार्थ | 5. इनसे होकर देखा जा सकता है परंतु स्पष्ट नहीं। |
उत्तर:
| कॉलम ‘I’ | कॉलम ‘II’ |
| 1. पारदर्शी पदार्थ | 3. इनसे होकर देखा जा सकता है। |
| 2. पारभासी पदार्थ | 5. इनसे होकर देखा जा सकता है परंतु स्पष्ट नहीं। |
| 3. अपारदर्शी पदार्थ | 4. इनसे होकर नहीं देखा जा सकता है। |
| 4. विलेय पदार्थ | 1. जल में घुल जाते हैं। |
| 5. अविलेय पदार्थ | 2. जल में नहीं घुलते हैं। |
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• पारभासी • ति • विलेय, अविलेय
• पारदर्शी • कोमल • अपारदर्शी
(i) ग्रीस / तेल लगा हुआ कागज ………………………… होता है।
उत्तर:
पारभासी
(ii) काँच एवं वायु …………………………. पदार्थ हैं।
उत्तर:
पारदर्शी
(iii) लकड़ी …………………………. पदार्थ का उदाहरण है।
उत्तर:
अपारदर्शी
(iv) धातुओं में ……………………….. पाई जाती है।
उत्तर:
द्युति
(v) रूई एक …………………………….. पदार्थ है।
उत्तर:
कोमल
(vi) चीनी जल में ………………………… परंतु रेत है।
उत्तर:
विलेय. अविलेय।