Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 5 रहीम के दोहे Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 5 Worksheet रहीम के दोहे
Class 6 Hindi रहीम के दोहे Worksheet
रहीम के दोहे Worksheet – रहीम के दोहे Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) रहीम के अनुसार किसी भी वस्तु या व्यक्ति को किस आधार पर कमतर नहीं समझना चाहिए?
(i) मित्रता या सूक्ष्मता
(ii) धन या मूल्य
(iii) आकार या मूल्य
(iv) प्रेम या घृणा
उत्तर :
(iii) आकार या मूल्य
(ख) रहीम के अनुसार, धन का उपयोग किसलिए होना चाहिए?
(i) फिजूलखर्ची में खर्च करना
(ii) केवल अपने लिए बचाना
(iii) व्यापार में निवेश करना
(iv) दूसरों के भले के लिए उपयोग करना
उत्तर :
(iv) दूसरों के भले के लिए उपयोग करना
(ग) रहीम के अनुसार, जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व क्या है ?
(i) पानी
(ii) धन
(iii) भोजन
(iv) वायु
उत्तर :
(i) पानी
(घ) रहीम के अनुसार, अस्थायी विपत्ति क्यों लाभकारी होती है?
(i) यह धन बढ़ाती है।
(ii) यह सच्चे मित्रों की परीक्षा लेती है।
(iii) यह शरीर को मजबूत बनाती है।
(iv) यह प्रतिष्ठा को बढ़ाती है।
उत्तर :
(ii) यह सच्चे मित्रों की परीक्षा लेती है।
![]()
(ङ) समृद्धि के समय रहीम ने दोस्तों और रिश्तेदारों के बारे में क्या कहा है?
(i) वे गायब हो जाते हैं।
(ii) वे बढ़ जाते हैं।
(iii) वे वैसे ही रहते हैं।
(iv) वे आपकी आलोचना करते हैं।
उत्तर :
(i) वे गायब हो जाते हैं।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) प्रेम के धागे की तुलना किससे की गई है ?
____________________________
(ख) पानी का क्या महत्त्व है?
____________________________
(ग) रहीम ने विपत्ति को क्या कहा है?
____________________________
(घ) जीभ के बेकाबू होने का क्या परिणाम है?
____________________________
(ङ) सच्चे मित्र की पहचान कब होती है ?
____________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) थोड़े समय के लिए आई विपदा अच्छी क्यों होती है?
____________________________
(ख) रहीम ने पेड़ों और नदियों के उदाहरण से क्या समझाने का प्रयास किया है?
____________________________
(ग) रहीम ने विपत्ति के महत्त्व को किस प्रकार समझाने का प्रयास किया है?
____________________________
(घ) प्रेम के धागे के टूटने पर क्या होता है?
____________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) रहीम ने छोटी चीज़ों के महत्त्व को किस प्रकार प्रस्तुत किया है ?
____________________________
(ख) रहीम ने अपने दोहे के माध्यम से संपत्ति और संसाधनों के उपयोग के बारे में क्या संदेश दिया है?
____________________________
(ग) रहीम के दोहे के आधार पर प्रेम और संबंधों की नाजुकता को स्पष्ट कीजिए । रहीम ने इस दोहे में क्या संदेश देने का प्रयास किया है ?
____________________________
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए
काव्यांश 1
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि ।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि ।।
(क) रहीम ने इस दोहे में किस बात पर ज़ोर दिया है?
____________________________
(ख) ‘जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि ।’ प्रस्तुत पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए ।
____________________________
(ग) ‘लघु’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
(i) ____________________________
(ii) ____________________________
उत्तर :
(i) छोटा
(ii) क्षुद्र
(घ) प्रस्तुत दोहे में तलवार की तुलना किससे की गई है ?
(i) प्रेम
(ii) सुई
(iii) धन
(iv) धागा
उत्तर :
(ii) सुई
![]()
(ङ) कथन (A) प्रत्येक वस्तु या व्यक्ति का अपना महत्त्व होता है। कारण (R) छोटी चीज़ बड़े काम की नहीं हो सकती । कूट
(i) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
(ii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर :
(ii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
काव्यांश 2
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय ।
टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय ।।
(क) रहीम ने प्रेम के धागे को कैसे सहेजने की सलाह दी है ?
____________________________
(ख) ‘टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए ।
____________________________
(ग) प्रेम के धागे को टूटने से बचाने का क्या उपाय बताया गया है?
(i) गाँठ बाँधना
(ii) सुई से सिलना
(iii) सहेजकर रखना
(iv) काट देना
उत्तर :
(iii) सहेजकर रखना
(घ) गाँठ पड़ने पर प्रेम के धागे की स्थिति कैसी हो जाती है?
(i) पहले जैसी
(ii) कमज़ोर
(iii) मजबूत
(iv) टूटी हुई
उत्तर :
(ii) कमज़ोर
(ङ) कथन (A) प्रेम के धागे को तोड़ने के बाद उसे फिर से नहीं जोड़ा जा सकता है। कारण (R) गाँठ पड़ने से धागे की मजबूती बढ़ जाती है।
कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का का निशान लगाइए।
(क) रहीम के अनुसार, छोटी चीज़ों का महत्त्व बड़े लोगों के सामने कम हो जाता है।
उत्तर :
✗
(ख) नदी व फल अपने लिए चीजों को संग्रहित करते हैं।
उत्तर :
✗
(ग) रहीम के अनुसार, पानी के बिना जीवन में सब कुछ निरर्थक हो जाता है।
उत्तर :
✓
(घ) रहीम के अनुसार, जीभ के बेकाबू होने पर व्यक्ति का जीवन सुरक्षित रहता है।
उत्तर :
✗
(ङ) विपत्ति के समय सच्चे मित्र की पहचान होती है।
उत्तर :
✓
भाषा आधारित प्रश्न
(क) निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए।
| मूल शब्द | प्रत्यय | |
| (i) तरुवर | ||
| (ii) लघुता | ||
| (iii) गतिशील | ||
| (iv) मित्रता | ||
| (v) बलवान |
उत्तर :
| मूल शब्द | प्रत्यय | |
| (i) तरुवर | तरु | वर |
| (ii) लघुता | लघु | ता |
| (iii) गतिशील | गति | शील |
| (iv) मित्रता | मित्र | ता |
| (v) बलवान | बल | वान |
(ख) दिए गए शब्दों के समानार्थक शब्द लिखिए।
(i) तरुवर
(ii) सुजान
(iii) विपत्ति
(iv) साँचे
(v) कसौटी
उत्तर :
(i) वृक्ष
(ii) सज्जन
(iii) कठिनाई
(iv) सच
(v) परीक्षा
![]()
(ग) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द बताइए।
(i) बड़ा
(ii) प्रेम
(iii) भला
(iv) अंदर
(v) ज्यादा
उत्तर :
(i) छोटा
(ii) घृणा
(iii) बुरा
(iv) बाहर
(v) कम
(घ) कविता के आधार पर दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए ।
(i) सून
(ii) होय
(iii) पान
(iv) डारि
(v) रीत
(vi) पताल
उत्तर :
(i) चून
(ii) कोय
(iii) सुजान
(iv) तलवारि
(v) मीत
(vi) कपाल
(ङ) निम्नलिखित दोहे में से क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए।
| कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजिया । भरे भौन मैं करत हैं, नैननु ही सब बात । । |
जैसे- कहत (कहना)
___________ ___________ ___________ ___________
उत्तर :
रीझत (रीझना)
मिलत (मिलना)
खिलत (खिलना)
करत (करना)
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) यदि आपके किसी प्रिय मित्र ने बिना सोचे-समझे आपसे कोई कठोर शब्द कह दिए हों, तो रहीम के जीभ पर नियंत्रण वाले दोहे के आधार पर आप उससे कैसा व्यवहार करेंगे ?
_____________________________________
_____________________________________
(ख) कल्पना कीजिए कि आपके जीवन में एक बड़ी विपत्ति आई है, जिससे आपके सभी मित्र दूर हो गए हैं। इस स्थिति में रहीम के दोहे के आधार पर आप सच्चे मित्र की पहचान कैसे करेंगे ?
_____________________________________
_____________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) रहीम ने छोटी चीज़ों के महत्त्व को समझाने के लिए सुई और तलवार की तुलना की है। आप किन अन्य उदाहरणों के माध्यम से छोटी चीज़ों के महत्त्व को स्पष्ट कर सकते हैं?
_____________________________________
_____________________________________
(ख) रहीम ने पानी को जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व बताया है। आपके विचार में, वर्तमान समय में जल संरक्षण कैसे और क्यों किया जाना चाहिए?
_____________________________________
_____________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) रहीम के दोहे ‘जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि’ के आधार पर एक कहानी लिखिए, जिसमें यह बताया गया हो कि एक छोटी चीज़ का महत्त्व एक बड़ी समस्या को हल करने में होता है।
_____________________________________
_____________________________________
(ख) रहीम के पानी पर आधारित दोहे को ध्यान में रखते हुए, जल संरक्षण के महत्त्व पर एक पोस्टर डिज़ाइन कीजिए ।
_____________________________________
_____________________________________
![]()
पहेली बूझो तो जानें
(i) चौकी पर बैठी एक रानी,
सिर पर आग बदन में पानी ।
___________
(ii) उड़ता है पर पक्षी नहीं, ताकतवर हैं उसके अंग
सर्दी हो या गर्मी यह रहता है सदा मस्त मलंग।
___________