Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Chapter 6 बीरबल की खिचड़ी Birbal Ki Khichdi Worksheet with Answers Pdf to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Chapter 6 Worksheet Birbal Ki Khichdi
Class 3 Hindi Birbal Ki Khichdi Worksheet
बीरबल की खिचड़ी Worksheet – Birbal Ki Khichdi Class 3 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(i) अकबर के दरबार में कौन-सा विद्वान अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध था ?
(क) चाणक्य
(ख) बीरबल
(ग) बादशाह
(घ) जहाँगीर
उत्तर :
(ख) बीरबल
(ii) किसकी प्रसिद्ध कहानियों को लोग चाव से सुनते थे?
(क) अकबर की
(ख) बीरबल की
(ग) अकबर और प्रजा की
(घ) अकबर और बीरबल की
उत्तर :
(घ) अकबर और बीरबल की
(iii) व्यक्ति ने कहाँ रातभर खड़े रहने का दावा किया?
(क) गंगा के पानी में
(ख) घर के आँगन में
(ग) यमुना के पानी में
(घ) समुद्र के जल में
उत्तर :
(ग) यमुना के पानी में
![]()
(iv) अकबर ने इनाम में क्या देने की बात कही ?
(क) राजमहल
(ख) रुपये
(ग) सोने का बर्तन
(घ) थैली भर मोहरें
उत्तर :
(घ) थैली भर मोहरें
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) बीरबल अपनी चतुराई से बादशाह को भी हरा देते थे ।
उत्तर :
(✓)
(ii) सूर्य की गर्मी से वह व्यक्ति रातभर पानी में खड़ा रह पाया ।
उत्तर :
(✗)
(iii) अकबर खिचड़ी पका रहे थे।
उत्तर :
(✗)
(iv) हाँडी के नीचे तेज़ आग जल रही थी ।
उत्तर :
(✗)
(v) हाँडी आग से बहुत दूर थी ।
उत्तर :
(✓)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) बादशाह को व्यक्ति की किस बात पर आश्चर्य हुआ?
___________________________________
उत्तर :
व्यक्ति कह रहा था कि मैं यमुना के पानी में रातभर खड़ा रह सकता हूँ। बादशाह को व्यक्ति की इस बात पर आश्चर्य हुआ।
(ii) बादशाह के पूछने पर कि ” तुम इतनी सर्दी में सारी रात पानी में कैसे खड़े रहे?” इस पर उस व्यक्ति ने क्या उत्तर दिया?
___________________________________
उत्तर :
बादशाह के पूछने पर व्यक्ति ने उत्तर दिया कि महाराज मैं आपके राजमहल से आ रहे दीपक के प्रकाश को देखते हुए पानी में खड़ा रहा।
(iii) बादशाह के इनाम न देने की बात सुनकर उस व्यक्ति ने क्या किया?
___________________________________
उत्तर :
बादशाह के इनाम न देने की बात सुनकर वह बहुत दुःखी हुआ और उदास होकर चला गया।
(iv) अकबर क्यों चिंतित हुए?
___________________________________
उत्तर :
अकबर इसलिए चिंतित हुए कि कहीं बीरबल बीमार तो नहीं पड़ गए।
(v) बीरबल खिचड़ी को कैसे पका रहे थे?
___________________________________
उत्तर :
बीरबल खिचड़ी को एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर लटकी हाँडी पर पका रहे थे।
प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
(i) गाँव के लोग _________ जलाकर बैठे थे। (दीपक/आग)
उत्तर :
आग
(ii) बादशाह अपने _________ के साथ पहुँचे। (भाइयों/साथियों)
उत्तर :
साथियों
(iii) मैं यमुना के पानी में _________ खड़ा रह सकता हूँ। ( रातभर / दिनभर )
उत्तर :
रातभर
(iv) प्रात: वह बादशाह के _________ में आया। (बगीचे/ दरबार)
उत्तर :
दरबार
![]()
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों का उनके अर्थ के साथ मिलान कीजिए ।

उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) विद्वान | शिक्षित व्यक्ति |
| (ii) प्रसिद्ध | मशहूर |
| (iii) चतुराई | होशियारी |
| (iv) मोहरें | स्वर्ण मुद्रा |
| (v) आश्चर्य | हैरानी |
| (vi) हाँडी | मिट्टी का बर्तन |
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर एक नया शब्द बनाइए ।
(i) हरा _________
(ii) रात _________
(iii) मान _________
(iv) रहा _________
(v) भला _________
उत्तर :
(i) राह
(ii) तार
(iii) नाम
(iv) हार
(v) लाभ
प्रश्न 3.
शुद्ध शब्द को छाँटकर उसमें रंग भरिए ।

उत्तर :
(i) गाँव
(ii) व्यक्ति
(ii) साथियों
(iv) विश्वास
प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों की विशेषताएँ दी गई हैं।
(i) तोते का रंग हरा होता है।

(ii) यह फूल पीला है।

(iii) मेरा भाई मोटा है।

(iv) यह फल बहुत मीठा है।

ऊपर दिए गए वाक्यों को आपने भली प्रकार से समझ लिया है। अब दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को रिक्त स्थान पर लिखिए।
पतली, महान, हरी, मेहनती, खट्टी
(i) अकबर एक _________ शासक था।
उत्तर :
महान
(ii) माही एक _________ लड़की है।
उत्तर :
पतली
(iii) यह विद्यार्थी पूरी कक्षा में _________ है।
उत्तर :
मेहनती
(iv) पेड़ की पत्तियाँ _________ होती हैं।
उत्तर :
हरी
(v) इमली _________ होती है।
उत्तर :
खट्टी
![]()
प्रश्न 5.
वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।
उदाहरण प्रातः वह बादशाह के दरबार पर आया।
प्रात: वह बादशाह के दरबार में आया। (सही वाक्य )
(i) उस समय बीरबल भी दरबार के लिए उपस्थित थे।
___________________________________
उत्तर :
उस समय बीरबल दरबार में उपस्थित थे।.
(ii) उसने नम्रता में उत्तर दिया।
___________________________________
उत्तर :
उसने नम्रता से उत्तर दिया।
(iii) इस दुःखी व्यक्ति सहायता करनी चाहिए ।
___________________________________
उत्तर :
इस दुःखी व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए।
(iv) भला यह खिचड़ी क्यों पक सकती है?
___________________________________
उत्तर :
भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है ?
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
किसने कहा? किससे कहा?

“मैं यमुना के पानी में रातभर खड़ा रह सकता हूँ।”
(ii) “तुम इतनी सर्दी में सारी रात पानी में कैसे खड़े रहे ?”
(iii) “बीरबल भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है । ”
उत्तर :
| किससे कहा | किसने कहा |
| (i) एक व्यक्ति ने | किसने कहा |
| (ii) बादशाह ने | किससे कहा |
| (iii) बादशाह ने | गाँव के लोगों से |
बूझो तो जानें
प्रश्न 1.
नीचे दी गई पहेलियों के उत्तर दीजिए ।
(i) आँखें दो हो जाएँ चार, मेरे बिना कोट बेकार,
घुसा आँखों में मेरी धागा,
दर्जी के घर से मैं भागा ।

उत्तर :
बटन
(ii) आपस में ये मित्र बड़े हैं,
चार पड़े हैं चार खड़े हैं।
इच्छा हो तो उस पर बैठो,
या फिर बड़े मजे से लेटो ।

उत्तर :
खाट
![]()
रचनात्मक प्रश्न
इस कहानी में आपने बीरबल की बुद्धिमानी देखी। ऐसी ही कुछ अन्य कहानियों को पढ़िए तथा उनसे प्राप्त शिक्षा को लिखिए।
