Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 2 बगीचे का घोंघा Bagiche Ka Ghogha Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 2 Worksheet Bagiche Ka Ghogha
Class 4 Hindi Bagiche Ka Ghogha Worksheet
बगीचे का घोंघा Worksheet – Bagiche Ka Ghogha Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) घोंघा कहाँ रहता था ?
(क) जंगल में
(ख) खेत में
(ग) बगीचे में
(घ) नदी मे
उत्तर :
(ग) बगीचे में
(ii) घोंघा बगीचे के बाहर क्यों जाना चाहता था ?
(क) उसे वहाँ अच्छा नहीं लगता था
(ख) वह बाहर की दुनिया देखना चाहता था
(ग) उसे कोई बुला रहा था
(घ) उसे वहाँ डर लगता था
उत्तर :
(ख) वह बाहर की दुनिया देखना चाहता था
(iii) घोंघे को क्या देखकर लगा कि आकाश ढक गया है?
(क) कुत्ता
(ख) गेंद
(ग) गिलहरी
(घ) सूखा पत्ता
उत्तर :
(घ) सूखा पत्ता
(iv) घोंघे की आँखें आश्चर्य से क्यों खुली रह गईं?
(क) जब उसने गिलहरी देखी
(ख) जब उसने बड़ का पेड़ देखा
(ग) जब उसने कुत्ता देखा
(घ) जब उसने चींटी देखी
उत्तर :
(ख) जब उसने बड़ का पेड़ देखा
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) घोंघे ने बगीचे में केवल कुछ ही दिनों तक जीवन बिताया था।
उत्तर :
✗
(ii) घोंघे को मैदान देखकर बहुत आश्चर्य हुआ।
उत्तर :
✓
(iii) मैदान में गेंद को लुढ़कता और कुत्ते को भागते देखकर घोंघा चौंक गया।
उत्तर :
✓
(iv) घोंघे ने खजूर और बड़ के पेड़ अपने बगीचे में पहले ही देख लिए थे।
उत्तर :
✗
(v) बाहर की दुनिया में सब कुछ धीमी गति से चलता था, जैसा बगीचे में होता था ।
उत्तर :
✗
![]()
प्रश्न 3.
बॉक्स में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
दुनिया, छोर, पहाड़, डर, नाप भी नहीं, छोर
(i) मैदान देखकर घोंघे ने कहा, ___________ सचमुच कितनी बड़ी है। ”
(ii) घोंघा बगीचे के एक ___________ से दूसरे ___________ तक पहुँचने में दो दिन लगाता था।
(iii) पत्थर को देखकर घोंघा सोच बैठा कि यह ___________ है।
(iv) खड़-खड़ की आवाज सुनकर घोंघा ___________ गया।
(v) बड़ का पेड़ देखकर घोंघा उसे ___________ पाया।
उत्तर :
(i) दुनिया
(ii) छोर, छोर
(iii) पहाड़
(iv) डर
(v) नाप भी नहीं
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए चित्र के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(i) चित्र में कौन – सा प्राणी दिखाई दे रहा है और वह कहाँ बैठा है ?
___________________________________________
(ii) बगीचे में घोंघे के आसपास कौन-कौन सी चीजें दिखाई दे रही हैं ?
___________________________________________
(iii) घोंघे के चेहरे के भावों से क्या लगता है – वह कैसा महसूस कर रहा है?
___________________________________________
(iv) यदि आप इस बगीचे में होते, तो क्या करते?
___________________________________________
प्रश्न 5.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
घोंघा छेद में घुसा और जल्दी ही बाहर निकल आया। बाहर आते ही घोंघा चकित रह गया। जितनी दूर तक उसकी आँखें देख सकती थीं, उतना उसने देखा। उसके सामने बहुत बड़ा, लंबा और चौड़ा-सा मैदान था । वास्तव में वह बच्चों के खेलने की जगह थी, पर घोंघे ने तो सोचा ही नहीं था कि इतनी बड़ी जगह भी हो सकती है। ‘वाह! दुनिया सचमुच कितनी बड़ी है’, घोंघे ने कहा। उसी समय खड़-खड़ की ध्वनि आई। घोंघे को लगा कि पूरा आकाश ढक गया है। वह डर के मारे जोर से चिल्लाया, ‘उई !’ फिर वह अपने ऊपर हँसने लगा।
(i) घोंघा कहाँ से होकर बाहर आया ?
___________________________________________
(ii) बाहर निकलते ही घोंघे की क्या प्रतिक्रिया थी?
___________________________________________
(iii) घोंघे ने बाहर सबसे पहले क्या देखा ?
___________________________________________
(iv) जब खड़-खड़ की आवाज आई, तो घोंघे को क्या लगा ?
___________________________________________
(v) घोंघे ने ‘उई!’ क्यों कहा और फिर हँस क्यों पड़ा ?
___________________________________________
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
घोंघा उद्यान से बाहर क्यों गया?
___________________________________________
प्रश्न 2.
घोंघा धीरे-धीरे चलता है – यह बात कविता में कैसे दिखाई गई है?
___________________________________________
प्रश्न 3.
घोंघे ने बाहर सबसे पहले क्या देखा?
___________________________________________
प्रश्न 4.
घोंघे ने सूखे पत्ते पर क्या प्रतिक्रिया दी ?
___________________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
घोंघे ने बाहर जाकर कौन-कौन सी नई चीजें देखीं?
___________________________________________
प्रश्न 2.
घोंघे को पत्थर देखकर क्या लगा और क्यों?
___________________________________________
प्रश्न 3.
घोंघे ने दुनिया के बारे में क्या कहा ?
___________________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
घोंघा बगीचे में किस तरह का जीवन जी रहा था और वह बाहर क्यों गया?
___________________________________________
प्रश्न 2.
घोंघे को बाहर की दुनिया कैसी लगी?
___________________________________________
प्रश्न 3.
घोंघे के अनुभव से हमें क्या सीख मिलती है?
___________________________________________
उत्तर :
![]()
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों का अर्थ लिखकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए ।

उत्तर :
(i) अद्भुत अर्थ बहुत ही अनोखा या आश्चर्यजनक
वाक्य घोंघे ने खजूर और बड़ का पेड़ देखकर कहा “दुनिया कितनी अद्भुत है।”
(ii) छेद अर्थ किसी वस्तु में बना हुआ छोटा-सा सुराख
वाक्य बगीचे की दीवार में एक छेद था, जिससे घोंघा बाहर निकला।
(iii) पाला पड़ा अर्थ सामना हुआ, मिलना हुआ
वाक्य बड़ के पेड़ से उसका पहली बार पाला पड़ा।
(iv) खड़-खड़ अर्थ सूखी चीज़ों के आपस में टकराने की आवाज
वाक्य सूखे पत्तों के गिरने से खड़-खड़ की आवाज आई, जिसे सुनकर घोंघा डर गया ।
प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-से अन्य शब्द प्रयोग किए जा सकते हैं?
(i) बगीचा – उद्यान
(ii) घोंघा ___________
(iii) दुनिया ___________
(iv) चट्टान ___________
(vi) चींटी ___________
(v) सूरज ___________
उत्तर :
(ii) घोंघा – शंखी जीव
(iii) दुनिया – संसार
(iv) चट्टान – पत्थर
(v) सूरज – दिनकर
(vi) चींटी – पिपीलिका
प्रश्न 3.
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव या गुण के नाम को संज्ञा कहते हैं । निम्नलिखित गद्यांश में आए संज्ञा शब्दों को चुनकर लिखिए
बहुत समय पहले एक सुंदर बगीचे में एक घोंघा रहता था। वह बहुत धीरे-धीरे चलता था और उसे बगीचे के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुँचने में दो दिन लगते थे। वह बगीचे को बहुत पसंद करता था, लेकिन कभी-कभी सोचता था कि बगीचे के बाहर की दुनिया कैसी होगी। एक दिन उसने निश्चय किया कि वह बाहर की दुनिया को देखेगा। जब वह बगीचे से बाहर निकला, तो उसने पहली बार लाल चींटियाँ, गिलहरी, बड़ा पत्थर और बहुत ऊँचे-ऊँचे पेड़ देखे। वह बहुत चकित हुआ और बोला, “वाह! दुनिया कितनी बड़ी और अद्भुत है !”
___________ ___________ ___________
___________ ___________ ___________
उत्तर :
बगीचे, घोंघा, दिन, दुनिया, चींटियाँ, गिलहरी, पत्थर, पेड़, चकित।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित ध्वनियों को पहचानकर उससे संबंधित क्रिया बताइए ।
(i) खड़-खड़ = सूखे पत्ते का गिरना
(ii) फुदक-फुदुक = ___________
(iii) धप-धप = ___________
(iv) भौं-भौं = ___________
(v) धम = ___________
उत्तर :
(ii) फुदुक फुदुक गिलहरी या पक्षी का कूदना / हल्के कदमों की आवाज
(iii) धप-धप दौड़ने की आवाज
(iv) भौं-भौं कुत्ते के भौंकने की आवाज
(v) धम अचानक गिरावट या तेज टकराव की आवाज
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
पाठ के आधार पर कॉलम ‘अ’ का और कॉलम ‘ब’ का सही मिलान कीजिए।
| कॉलम ‘अ’ (घोंघे ने क्या कहा ?) | कॉलम ‘ब’ (कब कहा ?) |
| (क) ‘उई!’ | (i) जब उसने खजूर और बड़ के पेड़ देखे और सब कुछ पसंद आया। |
| (ख) “वाह! दुनिया सचमुच कितनी बड़ी है। “ | (ii) जब सूखा पत्ता उसके ऊपर गिरा । |
| (ग) “अब तो मैं इस दुनिया में ही रहूँगा । “ | (iii) जब वह पहली बार बगीचे के बाहर आया और मैदान देखा। |
| (घ) “दुनिया में सब कुछ कितनी तेजी से चलता है।” | (iv) जब वह बगीचे की दीवार में छेद को देखता और सोचता था। |
| (ङ) “मैं बाहर जाकर देखूँगा कि दुनिया कैसी है।” | (v) जब उसने गेंद लुढ़कते और कुत्ते को दौड़ते देखा। |
उत्तर :
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
यदि घोंघा अपने साथ कोई दोस्त लेकर जाता, तो वह कौन होता और क्यों?
___________________________________________
उत्तर :
प्रश्न 2.
अगर बगीचे की दीवार में छेद नहीं होता, तो क्या घोंघा कभी बाहर की दुनिया देख पाता? अपने विचार लिखिए।
___________________________________________
उत्तर :
प्रश्न 3.
यदि आप घोंघे की जगह होते, तो बाहर जाकर सबसे पहले क्या देखते और क्यों?
___________________________________________
उत्तर :
![]()
रचनात्मक लेखन
प्रश्न 1.
घोंघा और बच्चों के बीच हुई बातचीत को लिखिए।
घोंघा ___________________________________________
बच्चा ___________________________________________
घोंघा ___________________________________________
बच्चा ___________________________________________
बच्चा ___________________________________________
घोंघा ___________________________________________
उत्तर :