Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 2 बगीचे का घोंघा Bagiche Ka Ghogha Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Bagiche Ka Ghogha Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 2 Extra Question Answer Bagiche Ka Ghogha
NCERT Class 4 Hindi Chapter 2 Extra Questions बगीचे का घोंघा
बगीचे का घोंघा Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
घोंघा कहाँ रहता था?
(क) बिल में
(ख) गुफा में
(ग) पेड़ पर
(घ) बगीचे में
उत्तर:
(घ) बगीचे में
प्रश्न 2.
घोंघे की माँ ने क्या कहा था?
(क) छेद के उस पार जाने के लिए मना किया था
(ख) फल खाने के लिए कहा था
(ग) पढ़ने के लिए कहा था
(घ) सोने के लिए कहा था
उत्तर:
(क) छेद के उस पार जाने के लिए मना किया था
![]()
प्रश्न 3.
घोंघे को उस पार की दुनिया कैसी लगी?
(क) मज़ेदार और बड़ी
(ख) छोटी और सूखी
(ग) बेकार
(घ) सुरक्षित
उत्तर:
(क) मज़ेदार और बड़ी
प्रश्न 4.
घोंघा किस पर चढ़ गया था?
(क) छोटे पत्थर पर
(ख) बड़े पत्थर पर
(ग) पेड़ पर
(घ) कुर्सी पर
उत्तर:
(ख) बड़े पत्थर पर
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
घोंघे को यह जगह बहुत बड़ी और मज़ेदार लगी। वह वहाँ पर एक बड़े पत्थर पर चढ़ जाता है और पूरी जगह को आश्चर्य से देखता है। उसने देखा कि वहाँ पर लाल रंग की चीटियाँ है, जो अपने पैरों से इधर-उधर आ-जा रही थीं। उसने गिलहरी को उछलते हुए, गेंद के पीछे कुत्ते को भागते हुए, बहुत बड़ा खजूर और बरगद का पेड़ देखा। यह सब देखकर उसने कहा कि “ये दुनिया कितनी तेज़ी से चलती है।” घोंघे ने फैसला कर लिया कि अब वह इसी बड़ी दुनिया में रहेगा ।
प्रश्न 1.
घोंघा पूरी जगह को कैसे देखते रहा?
(क) डर से
(ख) खुशी से
(ग) आश्चर्य से
(घ) दुःख से
उत्तर:
(ग) आश्चर्य से
प्रश्न 2.
कौन अपने पतले पैरों से इधर-उधर आ-जा रही थीं?
(क) लाल चींटी
(ख) काली चींटी
(ग) बिल्लियाँ
(घ) चूहे
उत्तर:
(क) लाल चींटी
![]()
प्रश्न 3.
घोंघे को छेद के उस पार की दुनिया कैसी लगी?
उत्तर:
घोंघे को छेद के उस पार की दुनिया बहुत मज़ेदार लगी ।
प्रश्न 4.
घोंघे ने क्या फैसला कर लिया?
उत्तर:
घोंघे ने फैसला किया कि अब वह इसी बड़ी दुनिया में रहेगा।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
घोंघा छेद के उस पार क्यों गया ?
उत्तर:
घोंघे को जिज्ञासा थी कि छेद के उस पार क्या होगा। वही देखने के लिए वह छेद के उस पार गया।
प्रश्न 2.
घोंघे की माँ ने छेद के उस पार जाने के लिए क्यों मना किया होगा ?
उत्तर:
घोंघे की माँ को छेद के उस पार के खतरों का अनुभव या जानकारी होगी। जिसके कारण उसकी माँ ने छेद के उस पार जाने के लिए मना किया होगा ।
प्रश्न 3.
घोंघे को बगीचे में जाकर मज़ा आया। क्या आपको भी बगीचे में जाना अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर:
मुझे सुबह – शाम बगीचे में जाना अच्छा लगता है। वहाँ का वातावरण मन को बहुत खुश कर देता है। हरे-भरे पौधे, फूल, फल, तितलियाँ, पेड़ों पर लगे झूले इन सबको देखकर बहुत ही अच्छा लगता है।
प्रश्न 4.
घोंघा अपना सब काम धीरे – धीरे करता है, क्यों?
उत्तर:
घोंघा अपना सब काम धीरे – धीरे इसलिए करता है, क्योंकि भगवान ने उसे ऐसा ही बनाया है। धीरे चलना घोंघे की प्रकृति है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
- धीरे
- माता
- ऊपर
- हाँ
उत्तर:
तेज़, नीचे, पिता, नहीं
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- पशु
- पक्षी
- बगीचा
- माँ
- आश्चर्य
उत्तर:
- पशु – जानवर – जीव
- पक्षी – पंछी – चिड़िया
- बगीचा – उद्यान – बाग
- माँ – जननी – माता
- आश्चर्य – हैरानी – अचंभा
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए ।
- मज़ेदार
- अद्भुत
उत्तर:
- यह कहानी बहुत मज़ेदार थी ।
- ऐसा अद्भुत नजारा मैंने पहले कभी नहीं देखा।
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र का वर्णन कम-से-कम 50 शब्दों में करें |

उत्तर:
दिया गया चित्र बहुत ही सुंदर है । प्रस्तुत चित्र एक प्राकृतिक चित्र है, इसमें सूरज चमक रहा है, पक्षी उड़ रहे हैं, नदी बह रही है, दूर तक मैदान फैला हुआ है। पूरा मैदान हरी घास से ढका हुआ है। आसमान बिल्कुल साफ है। अति मनमोहक दृश्य है।