Check the below MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers Chapter 8 बिरजू महाराज से साक्षात्कार MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 8 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 7 Hindi Chapter 8 MCQ बिरजू महाराज से साक्षात्कार
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 MCQ
बिरजू महाराज से साक्षात्कार MCQ Questions with Answers
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
पाठ पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 1.
बचपन में बिरजू महाराज के परिवार को लोग क्या कहते थे?
(क) ज़मीदार
(ख प्रधान
(ग) छोटे नवाब
(घ) बड़े नवाब
उत्तर :
(ग) छोटे नवाब
प्रश्न 2.
गरीबी के दिनों में बिरजू महाराज की माँ ने घर के गुजारे के लिए क्या किया?
(क) रद्दी बेची
(ख) ज़री की साड़ियाँ जलाईं
(ग) घर के बर्तन बेचे
(घ) फल बेचे
उत्तर :
(ख) ज़री की साड़ियाँ जलाईं
प्रश्न 3.
‘बिरजू महाराज’ के गुरु कौन थे? जिन्होंने उन्हें गंडा (ताबीज) बाँधा ।
(क) अच्छन महाराज
(ख) शंभू महाराज
(ग) लच्छू महाराज
(घ) बड़ा महाराज
उत्तर :
(क) अच्छन महाराज
प्रश्न 4.
नृत्य के अतिरिक्त बिरजू महाराज और किस कला के ज्ञाता थे?
(क) मूर्तिकला
(ख) चित्रकला
(ग) कपड़े बुनना
(घ) मिट्टी के बर्तन बनाना
उत्तर :
(ख) चित्रकला
प्रश्न 5.
‘लोगों की गिनती के हिसाब से’ लोक नृत्य कैसा होता है?
(क) केवल एक व्यक्ति का
(ख) दो लोगों के बीच
(ग) तीन लोगों के बीच
(घ) सामूहिक
उत्तर :
(घ) सामूहिक
प्रश्न 6.
पहले समय में कथक कलाकार के शृंगार के समय होठों को किससे रंगा जाता था?
(क) सिंदूर से
(ख) लिपस्टिक से
(ग) पान से
(घ) लाल रंग से
उत्तर :
(ग) पान से
प्रश्न 7.
‘कथक’ किस प्रदेश का लोकनृत्य है?
(क) दक्षिण भारत
(ख) तमिलनाडु
(ग) मध्यप्रदेश
(घ) उत्तर प्रदेश
उत्तर :
(घ) उत्तर प्रदेश
प्रश्न 8.
निम्न में से ‘कथक’ का घराना कौन-सा है?
(क) लखनऊ
(ख) असम
(ग) दिल्ली
(घ) हरियाणा
उत्तर :
(क) लखनऊ
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
कथा, अदृश्य, लय, संतुलन, गंडा, सहयोगी, हुनर, आर्थिकं, भाव-भंगिमाओं, नृत्य
1. हमें एक-दूसरे का ________ बनकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है ।
उत्तर :
सहयोगी
2. लड़कियों के पास शिक्षा या कोई ________ होना आवश्यक है।
उत्तर :
हुनर
3. लोक ________ सामूहिक होता है।
उत्तर :
नृत्य
4. नृत्य करना एक तरह से ________ शक्ति को निमत्रण देना है।
उत्तर :
अदृश्य
5. नृत्य जीवन में ________ बनाए रखती है।
उत्तर :
संतुलन
6. ________ गुरु और शिष्य के बीच पवित्र रिश्ता होता है।
उत्तर :
गंडा
7. पिता की मृत्यु के बाद बिरजू महाराज के जीवन में ________ परेशानियाँ बढ़ने लगी।
उत्तर :
आर्थिक
8. बिरजू महाराज ने कथक में उन ________ को शामिल किया जो उन्होंने बाबूजी और चाचा जी के खड़े होने के निराले अंदाज में देखा ।
उत्तर :
भाव-भंगिमाओं
9. कथक में नृत्य के माध्यम से ________ कही जाती थी।
उत्तर :
कथा
10. बिरजू महाराज ने कहा कि माता-पिता बच्चों को ________ के साथ खेलने दें।
उत्तर :
लय
सही या गलत सही (✓) गलत (✗) का निशान लगाएँ ।
प्रश्न 1.
बिरजू महाराज आरंभ से ही निर्धन थे।
उत्तर :
(✗)
प्रश्न 2.
बिरजू महाराज ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।
उत्तर :
(✓)
प्रश्न 3.
बिरजू महाराज अपने ब्रीफकेस में रंग और ब्रश रखते थे।
उत्तर :
(✗)
प्रश्न 4.
‘कथक’ के लिए बिरजू महाराज ने नौकरी को छोड़ दिया।
उत्तर :
(✓)
प्रश्न 5.
बिरजू महाराज ने अपनी बेटियों को कथक नहीं सीखने दिया।
उत्तर :
(✗)
कॉलम का मिलान
मिलान करें।
1. कथक | (क) घराना |
2. गंडा | (ख) शक्ति |
3. लखनऊ | (ग) आवरण |
4. अदृश्य | (घ) नृत्य |
5. लय | (ङ) ताबीज़ |
उत्तर :
1. कथक | (घ) नृत्य |
2. गंडा | (ङ) ताबीज़ |
3. लखनऊ | (क) घराना |
4. अदृश्य | (ख) शक्ति |
5. लय | (ग) आवरण |
बिरजू महाराज से साक्षात्कार MCQ Class 7 अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
दिए गए गद्यांशों को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. मेरे गुरु थे मेरे पिता अच्छन महाराज और चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज। घर में चूँकि कथक का माहौल था, अत: औपचारिक प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही मैं देख-देखकर कथक सीख गया था और नवाब के दरबार में नाचने भी लगा था । कथक की तालीम शुरू करते समय गुरु शिष्यों को गंडा (ताबीज़ ) बाँधते हैं और शिष्य गुरु को भेंट देता है। जब मेरी तालीम शुरू होने की बात आई तो बाबूजी ने कहा, “ भेंट मिलने पर ही गंडा बाँधूंगा । ” इस पर अम्मा ने मेरे दो कार्यक्रमों की कमाई बाबूजी को भेंट के रूप में दे दी। ‘गंडा’ गुरु और शिष्य के बीच पवित्र रिश्ता होता है। मैंने अब इस रस्म को उल्टा कर दिया है। कई वर्षों तक नृत्य सिखाने के बाद जब देखता हूँ कि शिष्य में सच्ची लगन है तभी गंडा बाँधता हूँ । (पृष्ठ 97-98)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बिरजू महाराज नवाब के दरबार में क्या करने लगे थे?
(क) सेवा
(ख) घुड़सवारी
(ग) नृत्य
(घ) नौकरी
उत्तर :
(ग) नृत्य
प्रश्न 2.
‘गंडा’ क्या होता है?
(क) गुरु की पहचान
(ख) शिष्य की पहचान
(ग) गुरु दक्षिणा का सामान
(घ) गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता
उत्तर :
(घ) गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता
प्रश्न 3.
‘बिरजू महाराज’ क्या देखकर शिष्य को गंडा बाँधते थे?
(क) धन दौलत
(ख) सच्ची लगन
(ग) रूप-रंग
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) सच्ची लगन
प्रश्न 4.
‘बिरजू महाराज’ की माँ ने गंडे के लिए भेंट कहाँ से लाकर दी?
(क) पड़ोसियों से माँग कर
(ख) कार्यक्रमों की बची कमाई से
(ग) बिरजू के पिता से धन लेकर
(घ) बिरजू के चाचा से उधार लेकर
उत्तर :
(ख) कार्यक्रमों की बची कमाई से
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए—
कथन (A): मैं देख-देखकर कथक सीख गया था।
कारण (R) : घर में कथक का माहौल था।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ख) कथन (A) गलत तथा कारण (R) सही है।
(ग) कथन (A) सही है परंतु कारण (R) उसकी गलत व्याख्या है।
(घ) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
उत्तर :
(घ) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
2. कथक की परंपरा बहुत पुरानी है । ‘महाभारत’ के आदिपर्व और ‘रामायण’ में इसकी चर्चा मिलती है। पहले कथक रोचक और अनौपचारिक रूप से कथा कहने का ढंग होता था। तब यह मंदिरों तक ही सीमित था । हमारे लखनऊ घराने के लोग मूलत: बनारस – इलाहाबाद के बीच हरिया गाँव के रहने वाले थे। वहाँ 989 कथिकों के घर हुआ करते थे। कथिकों का एक तालाब अभी भी है। गाँव में एक बैरगिया नाला है, जिसके साथ यह कहानी जुड़ी हुई है – एक बार नौ कथिक नाले के पास से गुजर रहे थे कि तीन डाकू वहाँ आ पहुँचे। कुछ कथिक डर गए, किंतु उन कथिकों की कला में इतना दम था कि डाकू सब कुछ भूलकर उन कथिकों के कथक में मग्न हो गए । (पृष्ठ 98)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
तालाब के किनारे कथिकों के कितने घर थे?
(क) 989
(ख) 988
(ग) 987
(घ) 998
उत्तर :
(क) 989
प्रश्न 2.
पहले कथक कहाँ तक सीमित था?
(क) दरबारों तक
(ख) गलियों तक
(ग) मंदिरों तक
(घ) राजघरानों तक
उत्तर :
(ग) मंदिरों तक
प्रश्न 3.
पूर्व समय में कथक क्या होता था?
(क) केवल नृत्य
(ख) अनौपचारिक रूप से कथा कहने का ढंग
(ग) मनोरंजन का माध्यम
(घ) केवल शौक
उत्तर :
(ख) अनौपचारिक रूप से कथा कहने का ढंग
प्रश्न 4.
गाँव के पास कौन-सा नाला था?
(क) बैगरिया
(ख) बेरगीया
(ग) बैरगिया
(घ) बेगरीया
उत्तर :
(ग) बैरगिया
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A): ‘महाभारत’ के आदिपर्व और ‘रामायण’ में कथक की चर्चा मिलती है।
कारण (R): ‘कथक के लोग मूलतः हरिया गाँव के रहने वाले थे’
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है परंतु कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है ।
उत्तर :
(घ) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है ।
3. गाना, बजाना और नाचना – ये तीनों संगीत का हिस्सा” हैं। संगीत में लय होती है। उसका ज्ञान आवश्यक है। नृत्य में शरीर, ध्यान और तपस्या का साधन होता है । नृत्य करना एक तरह से अदृश्य शक्ति को निमंत्रण देना है – कृष्ण, मेरे अंदर समाओ और नाचो । नृत्य ही नहीं, हमारी हर गतिविधि में लय होती है। घसियारा घास को हाथ से पकड़ कर उस पर हँसिया मारता है और फिर घास हटाता है। मारने और हटाने की इस लय में जरा भी गड़बड़ी हुई नहीं कि उसका हाथ गया। लय हर काम में, नृत्य में, जीवन में संतुलन बनाए रखती है। लय एक तरह का आवरण है, जो नृत्य को सुंदरता प्रदान करती है। अगर नर्तक को सुर-ताल की समझ है तो वह जान पाएगा कि यह लहरा ठीक नहीं है। इसके माध्यम से नृत्य अंगों में प्रवेश नहीं करेगा। (पृष्ठ 99)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
निम्न में से क्या संगीत का हिस्सा है?
(क) खेलना
(ख) नाचना
(ग) घास काटना
(घ) घूमना
उत्तर :
(ख) नाचना
प्रश्न 2.
घसियारा किससे घास काटता है ?
(क) चाकू से
(ख) कुदाल से
(ग) फावड़े से
(घ) हँसिया से
उत्तर :
(घ) हँसिया से
प्रश्न 3.
नृत्य करना क्या है?
(क) मनोरंजन
(ख) समय पास
(ग) अदृश्य शक्ति को निमंत्रण
(घ) धन कमाना
उत्तर :
(ग) अदृश्य शक्ति को निमंत्रण
प्रश्न 4.
यदि लहरा ठीक ना हो तो-
(क) नृत्य रूक जाएगा
(ख) नृत्य अंगों में प्रवेश नहीं करेगा
(ग) नृत्य में मनोरंजन नहीं होगा
(घ) नृत्य उदासी भरा होगा
उत्तर :
(ख) नृत्य अंगों में प्रवेश नहीं करेगा
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A): लय हर काम में, नृत्य में, जीवन में संतुलन बनाए रखती है।
कारण (R) : लय एक तरह का आवरण है जो नृत्य को सुंदरता प्रदान करती है।
(क) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(ख) केवल कारण (R) सही है ।
(ग) कथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर :
(क) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
4. भाषाएँ अलग-अलग होती हैं पर इंसान तो सब जगह एक-से होते हैं। फ्रांस में एक दर्शक ने कहा, “मैं नहीं जानता कि यशोदा कौन है?” मैंने उन्हें बताया कि इस धरती पर सब माँएँ यशोदा हैं और सब नन्हें बच्चे कृष्ण। बच्चे की जिद, रोना, उठना, बैठना, सब जगह एक जैसा होता है। धीरे-धीरे हमें अलग-अलग भाषा, संस्कार और तौर-तरीके मिलते हैं। चाहे नृत्य हो या कुछ और, परंपरा एक वृक्ष के सामन होती है, जो सबको एक जैसी छाया और आश्रय देती है। उसके नीचे बैठने वाले अलग-अलग स्वभाव के होते हैं। वृक्ष से लिए बीज को बोएँ तो समय आने पर ही एक और वृक्ष फलेगा। वह नया वृक्ष कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उसे कैसी हवा, पानी और खाद मिलता है। (पृष्ठ 100)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बच्चों की कौन-सी आदत सब जगह एक जैसी होती है?
(क) दौड़ना – भागना
(ख) जिद करना, रोना, उठना, बैठना
(ग) नाचना-गाना
(घ) पढ़ना-लिखना
उत्तर :
(ख) जिद करना, रोना, उठना, बैठना
प्रश्न 2.
वृक्ष धरती पर मुख्य रूप से किससे उगता है ?
(क) बीज से
(ख) हवा से
(ग) देख-भाल से
(घ) रेत से
उत्तर :
(क) बीज से
प्रश्न 3.
वृक्ष के समान किसे कहा गया है?
(क) दूसरे वृक्ष को
(ख) पौधों को
(ग) परंपरा को
(घ) रीति-रिवाज को
उत्तर :
(ग) परंपरा को
प्रश्न 4.
इंसान सब जगह एक-से होते हैं परंतु अलग-अलग होती हैं।
(क) संस्कार
(ख) रिवाज
(ग) भाषाएँ
(घ) बुद्धि
उत्तर :
(ग) भाषाएँ
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त
विकल्प चुनिए—
कथन (A): वृक्ष से लिए बीज को बोएँ तो समय आने पर ही एक और वृक्ष फलेगा।
कारण (R): परंपरा वृक्ष के समान होती है।
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही हैं और एक-दूसरे की व्याख्या करते हैं।
(ख) कारण (R) सही है और कथन (A) गलत
(ग) कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) उसकी व्याख्या नहीं करता।
(घ) कथन (A) की व्याख्या गलत है और कारण (R) उसकी व्याख्या नहीं करता ।
उत्तर :
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही हैं और एक-दूसरे की व्याख्या करते हैं।
5. खाली तो होता ही नहीं हूँ। नींद में भी हाथ चलता रहता है। मशीनों में मन खूब लगता है। अगर मैं नर्तक न होता तो शायद इंजीनियर होता । कोई भी मशीन या यंत्र खोलकर उसके कल-पुर्जे देखने की जिज्ञासा होती है। तुम्हें जानकर हैरानी होगी कि मैं अपने ब्रीफकेस में हरदम पेचकस और दूसरे छोटे-मोटे औजार रखता हूँ। कभी अपना पंखा- फ्रिज ठीक किया तो कभी और मशीनें | बेटी-दामाद चित्रकार हैं, उन्हें देख-देखकर पेंटिंग बनाने का भी शौक हो गया है। प्रायः रात बारह बजे के बाद चित्र बनाने बैठता हूँ। जब नींद से आँखें बंद होने लगती हैं तो ब्रश एक तरफ रख देता हूँ और सो जाता हूँ। पिछले दो वर्षों में लगभग सत्तर चित्र बनाए हैं। (पृष्ठ 102)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बिरजू महाराज ने दो वर्षों में लगभग कितने चित्र बनाए थे?
(क) 80
(ख) 90
(ग) 70
(घ) 60
उत्तर :
(ग) 70
प्रश्न 2.
बिरजू महाराज को चित्र बनाने का शौक किनसे लगा?
(क) बहु-बेटे से
(ख) बेटी-दामाद से
(ग) भाई – बहन से
(घ) माता-पिता से
उत्तर :
(ख) बेटी-दामाद से
प्रश्न 3.
बिरजू महाराज को किस चीज की जिज्ञासा रहती थी?
(क) कल-पुर्जे देखने की
(ख) कलाकार बनने की
(ग) देश के बारे में जानने की
(घ) गाना सीखने की
उत्तर :
(क) कल-पुर्जे देखने की
प्रश्न 4.
बिरजू महाराज चित्र कब बनाया करते थे?
(क) सूर्योदय के समय
(ख) दोपहर के समय
(ग) रात बारह बजे के बाद
(घ) राज दस बजे के बाद
उत्तर :
(ग) रात बारह बजे के बाद
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A): बिरजू महाराज को भी चित्र बनाने का शौक हो गया।
कारण (R) : उनके बेटी-दामाद चित्रकार हैं।
(क) कथन (A) गलत है कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(ग) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(घ) कथन (A) सही है परंतु कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता ।
उत्तर :
(ख) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
6. मेरी बहनों को कथक नहीं सिखाया गया पर मैंने अपनी बेटियों को खूब सिखाया। लड़कियों के पास शिक्षा या कोई-न-कोई हुनर अवश्य होना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर हो सकें। हुनर ऐसा खज़ाना है, जिसे कोई नहीं छीन सकता और वक्त पड़ने पर काम आता है। बच्चो, तुम लोग संगीत सीखते हो? यदि नहीं तो ज़रूर सीखो। मन की शांति के लिए यह बहुत जरूरी है। लय हमें अनुशासन सिखाती है, संतुलन सिखाती है। नाचने गाने और बजाने वाले एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाकर एक नई रचना करते हैं। सुर और लय से हमें एक-दूसरे का सहयोगी बनकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। (पृष्ठ 103)
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
लड़कियों के पास कोई ना कोई ________ अवश्य होना चाहिए।
(क) उत्तर
(ख) हुनर
(ग) कपड़ा
(घ) घर
उत्तर :
(ख) हुनर
प्रश्न 2.
मन की शांति के लिए बिरजू महाराज के अनुसार क्या सीखना चाहिए?
(क) खेल
(ख) खेती
(ग) संगीत
(घ) चित्रकला
उत्तर :
(ग) संगीत
प्रश्न 3.
लय हमें क्या सिखाती है?
(क) गाना
(ख) सुनना
(ग) नाचना
(घ) अनुशासन
उत्तर :
(घ) अनुशासन
प्रश्न 4.
कौन-से खज़ाने को कोई नहीं छीन सकता?
(क) रुपयों को
(ख) हुनर को
(ग) सोना-चाँदी को
(घ) अन्न भंडार को
उत्तर :
(ख) हुनर को
प्रश्न 5.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए—
कथन (A): लड़कियों के पास कोई – ना- कोई हुनर अवश्य होना चाहिए।
कारण (R): लय हमें अनुशासन सिखाती है।
(क) कथन (A) व कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ख) कथन (A) सही है परंतु कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता ।
(ग) कथन (A) सही और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(घ) केवल कथन (A) सही है ।
उत्तर :
(ख) कथन (A) सही है परंतु कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता ।
शाम एक किशान Class 7 MCQs Questions with Answers
Question 1.
‘शाम-एक किसान’ कविता के रचयिता कौन हैं?
(a) भवानीप्रसाद मिश्र
(b) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(c) नागार्जुन
(d) शिवप्रसाद सिंह
Answer
Answer: (b) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
Question 2.
पहाड़ को किन रूपों में दर्शाया गया है?
(a) संध्या के रूप में
(b) किसान के रूप में
(c) एक पहरेदार के रूप में
(d) एक बच्चे के रूप में
Answer
Answer: (b) किसान के रूप में
Question 3.
चिलम के रूप में किसका चित्रण किया गया है?
(a) पहाड़ का
(b) पलाश का
(c) अँगीठी का
(d) सूर्य का
Answer
Answer: (d) सूर्य का
Question 4.
पहाड़ के चरणों में बहती नदी किस रूप में दिखाई देती है?
(a) चादर के रूप में
(b) साफ़े के रूप में
(c) रंभाल के रूप में
(d) किसान के धोती के रूप में
Answer
Answer: (a) चादर के रूप में
Question 5.
कौन-सी अँगीठी दहक रही है?
(a) कोयले की
(b) लकड़ी की
(c) पलाश के जंगल की
(d) प्रकृति की
Answer
Answer: (c) पलाश के जंगल की
Question 6.
‘चिलम आधी होना’ किसका प्रतीक है?
(a) सूरज के डूबने का
(b) सूरज के चमकने का
(c) दिन खपने का
(d) रात होने का
Answer
Answer: (a) सूरज के डूबने का
Question 7.
भेड़ों के झुंड-सा अंधकार कहाँ बैठा है?
(a) पूरब दिशा में
(b) पश्चिम दिशा में
(c) उत्तर दिशा में
(d) दक्षिण दिशा में
Answer
Answer: (a) पूरब दिशा में
Question 8.
सूरज डूबते ही क्या हुआ?
(a) तेज़ प्रकाश
(b) चारों ओर अंधकार
(c) शाम हो गई
(d) चारों ओर प्रकाश फैल गई
Answer
Answer: (b) चारों ओर अंधकार
(1)
आकाश का साफ़ा बाँधकर
सूरज की चिलम खींचता
बैठा है पहाड़,
घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी,
पास ही दहक रही है
पलाश के जंगल की अँगीठी
अँधकार दूर पूर्व में
सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।
Question 1.
इस काव्यांश के रचयिता कौन हैं?
(a) सुमित्रानंदन पंत
(b) रामधारी सिंह दिनकर
(c) मैथिली शरण गुप्त
(d) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
Answer
Answer: (d) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
Question 2.
पहाड़ किस रूप में है?
(a) चिलम के रूप में
(b) किसान के रूप में
(c) साफ़ा के रूप में
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (b) किसान के रूप में
Question 3.
जंगल में खिले पलाश के फूल किसके समान दिखते हैं?
(a) जलती अँगीठी की तरह
(b) सूर्य की लालिमा की तरह
(c) उगते हुए सूर्य की किरण की तरह
(d) इनमें कोई नहीं
Answer
Answer: (a) जलती अँगीठी की तरह
Question 4.
अंधेरे की तुलना किससे की गई है?
(a) झुंड में बैठी भेड़ों से
(b) चिलम से
(c) पहाड़ों से
(d) किसान से
Answer
Answer: (a) झुंड में बैठी भेड़ों से
Question 5.
इस कविता में पहाड़ को किस रूप में दर्शाया है ?
Answer
Answer: इस कविता में पहाड़ को किसान के रूप में दर्शाया गया है।
Question 6.
कौन, किस रूप में बैठा है ?
Answer
Answer: पहाड़ एक किसान के रूप में घुटने मोड़कर बैठा है। उसने सिर पर आकाश का साफ़ा बाँध रखा है तथा चिलम पी रहा है।
Question 7.
आकाश को किस रूप में दिखाया गया है?
Answer
Answer: आकाश को किसान के साफ़े के रूप में दिखाया गया है।
Question 8.
किसान किस रूप में बैठा है?
Answer
Answer: किसान पहाड़ के रूप में घुटने मोड़कर नदी की चादर घुटने पर डाले हुए तथा आकाश का साफ़ा बाँधकर बैठा है।
Question 9.
किसे दहकती अँगीठी बताया गया है?
Answer
Answer: पलाश के लाल-लाल फूलों को दहकती अँगीठी बताया गया है।
Question 10.
कविता में सूरज की तुलना किस रूप में की गई है?
Answer
Answer: कविता में सूरज की तुलना चिलम के रूप में किया गया है, जिसमें आग सुलग रही है उसे पहाड़ रूपी किसान पी रहा है।
(2)
अचानक बोला मोर।
जैसे किसी ने आवाज़ दी-
‘सुनते हो’।
धुआँ उठा-
सूरज डूबा
अँधेरा छा गया।
Question 1.
अचानक कौन बोला?
(a) मोर
(b) कौआ
(c) किसान
(d) नदी
Answer
Answer: (a) मोर
Question 2.
‘चिलम आधी होना’ किसका प्रतीक है?
(a) शाम होने का
(b) सूरज चमकने का
(c) सूरज का डूबना
(d) सूरज का निकलना
Answer
Answer: (c) सूरज का डूबना
Question 3.
किस मौसम की शाम का वर्णन है?
(a) गरमी की
(b) वर्षा की
(c) सरदी की
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer
Answer: (c) सरदी की
Question 4.
पेड़ों के झुंड-सा अंधकार कहाँ बैठा है?
(a) उत्तर दिशा में
(b) पूरब दिशा में
(c) दक्षिण दिशा में
(d) पश्चिम दिशा में
Answer
Answer: (b) पूरब दिशा में
Question 5.
इस कविता में किस वातावरण का वर्णन है?
Answer
Answer: इस कविता में जाड़े की एक संध्या के वातावरण का वर्णन है।
Question 6.
आवाज़ से चिलम क्यों आधी हो गई?
Answer
Answer: आवाज़ सुनकर शाम रूपी किसान हड़-बड़ाकर उठा होगा, जिससे असावधानीवश चिलम उलट गई होगी।
Question 7.
चिलम के उलटने से क्या हो गया?
Answer
Answer: चिलम के उलटने से सूरज डूब गया और धुएँ जैसा चारों तरफ़ अंधकार छा गया।
Question 8.
मोर ने शाम के समय में क्या आवाज़ दी?
Answer
Answer: मोर ने शाम के समय आवाज़ लगाई–’सुनते हो’ ।
Question 9.
चिलम आधी होने का क्या अर्थ है ?
Answer
Answer: ‘चिलम आँधी’ का अर्थ है सूर्य का ताप कम होना।