Check the below MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers Chapter 7 वर्षा बहार MCQ Questions were prepared based on the latest exam pattern.
Students can also read NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 Questions and Answers at LearnInsta.
Class 7 Hindi Chapter 7 MCQ वर्षा बहार
वर्षा बहार Class 7 MCQ
वर्षा बहार MCQ Questions with Answers
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वर्षा ऋतु आने पर सबके मन में क्या छा जाती है?
(अ) उदासी
(ब) खुशी
(स) क्रोध
(द) अशांति
उत्तर:
(ब) खुशी
प्रश्न 2.
वर्षा ऋतु में आकाश में अनोखी क्या छा रही है?
(अ) बहार
(ब) धूप
(स) छटा
(द) रौनक
उत्तर:
(स) छटा
![]()
प्रश्न 3.
वर्षा ऋतु में बादलों के गरजने के साथ-साथ और क्या हो रहा है?
(अ) चाँद निकल रहा है
(ब) बिजली चमक रही है
(स) सूरज निकल रहा है
(द) पक्षी गा रहे हैं
उत्तर:
(ब) बिजली चमक रही है
प्रश्न 4.
वर्षा ऋतु में नदियाँ और झरने कैसे हो रहे हैं?
(अ) सूख रहे हैं
(ब) जम रहे हैं
(स) बह रहे हैं
(द) उफन रहे हैं
उत्तर:
(स) बह रहे हैं
प्रश्न 5.
वर्षा-बहार को देखकर किसके द्वारा सुन्दर गीत गाया जा रहा है?
(अ) मालिनों के द्वारा
(ब) मेंढकों के द्वारा
(स) किसानों के द्वारा
(द) मोरों के द्वारा
उत्तर:
(अ) मालिनों के द्वारा
प्रश्न 6.
पानी बरसने पर तालाबों में कौन प्रसन्न हो रहे हैं?
(अ) मेंढक
(ब) पपीहे
(स) जीव-जलचर
(द) किसान
उत्तर:
(स) वर्षा ऋतु का वर्णन
प्रश्न 7.
‘वर्षा-बहार’ कविता का मुख्य विषय क्या है?
(अ) गर्मी का वर्णन
(ब) सर्दी का वर्णन
(स) वर्षा ऋतु का वर्णन
(द) वसंत ऋतु का वर्णन
उत्तर:
(स) वर्षा ऋतु का वर्णन
प्रश्न 8.
“झरने भी ये बहे”-इस पंक्ति में ‘बहे’ शब्द का क्या अर्थ है?
(अ) झर रहे हैं
(ब) बह रहे हैं
(स) गिर रहे हैं
(द) जम गए हैं
उत्तर:
(ब) बह रहे हैं
![]()
प्रश्न 9.
वर्षा ऋतु में सुगीत गाकर कौन आकर्षित कर रहा है?
(अ) मालिनें
(ब) किसान
(स) मेंढक
(द) हंस
उत्तर:
(स) मेंढक
प्रश्न 10.
फिरते लखो पपीहे, है ग्रीष्म ताप खोते। पंक्ति में रेखांकित पद का अर्थ है-
(अ) देखो
(ब) लाखों
(स) लक्ष्यों
(द) निहारते
उत्तर:
(अ) देखो
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. चलती हवा है ठंडी, हिलती हैं ________ सब।
उत्तर: डालियाँ
2. ________ में गीत सुंदर, गाती हैं मालिनें अब।
उत्तर: बागों
3. मेंढक लुभा रहे हैं, ________ सुगीत प्यारे।
उत्तर: गाकर
4. बागों में खूब सुख से, ________ छा रहा है।
उत्तर: आमोद
5. गाते हैं गीत कैसे, लेते ________ मनहर।
उत्तर: किसान
6. इस भाँति अनोखी, वर्षा ________ भू पर।
उत्तर: बहार
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
दिए गए काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. वर्षा-बहार सब के, मन को लुभा रही है
नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है। बिजली चमक रही है,
बादल गरज रहे हैं पानी बरस रहा है, झरने भी ये बहे हैं।
चलती हवा है ठंडी, हिलती हैं डालियाँ सब
बागों में गीत सुंदर, गाती हैं मालिनें अब ।
तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते
फिरते लखो पपीहे, हैं ग्रीष्म ताप खोते । (पृष्ठ 83)
शब्दार्थ : बहार – सुहावना वातावरण । लुभाना – मोहित होना, ललचाना। नभ- आकाश, अंबर। अनूठी – अद्भुत । छटा – शोभा । घनघोर – घने बादल । जलचर – जल में रहने वाले जंतु । तालों-सरोवर, तालाब । लखो-देखो। पपीहे – चातक पक्षी ।
भावार्थ- वर्षा ऋतु में प्रकृति की सुंदरता निखर उठती है। पानी की बूँदे, खिलते फूल और हरियाली मन को लुभाती है। आसमान में फैले घने काले बादल और चमकती बिजली से अद्भुत दृश्य उत्पन्न होता है। स्वच्छ व निर्मल झरने और ठंडी हवा के झोंके मन को सुकून देते हैं। बाग-बगीचों में फूल खिल उठते हैं तथा पेड़-पौधे और हरे हो जाते हैं। वर्षा के जल से सूखे तालाब फिर भर जाते हैं व धरती को गर्मी से राहत मिलती है। प्रकृति के इस नए रूप को देखकर महिलाएँ खुशी के गीत गाती हैं, वहीं जीव-जंतु व अन्य वन्यप्राणी प्रसन्नता प्रकट करते हैं।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
वर्षा-बहार कविता के कवि का क्या नाम है?
(क) मुकटदर पांडेय
(ख) मुकुटधार पांडेय
(ग) मुकुटधर पांडेय
(घ) मुकुटदर पांडेय
उत्तर :
(ग) मुकुटधर पांडेय
प्रश्न 2.
वर्षा ऋतु की क्या विशेषताएँ हैं?
(क) आकाश में अनूठी छटा छा जाती है।
(ख) काले बादल गरजते बरसते हैं।
(ग) ठंडी हवा चलने लगती है और बिजली चमकती है।
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
![]()
प्रश्न 3.
वर्षा का पानी प्रकृति में क्या परिवर्तन लाता है ?
(क) नंदी, झरने और तालाब जल से भर जाते हैं।
(ख) पेड़ों और पौधों को हरा-भरा बनाता है।
(ग) पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करता है।
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
2. करते है नृत्य वन में, देखो ये मोर सारे मेंढक लुभा रहे हैं, गाकर सुगीत प्यारे । खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है, बागों में खूब सुख से, आमोद छा रहा है। चलते हैं हंस कहीं पर, बाँधे कतार सुंदर गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर | इस भाँति है अनोखी, वर्षा बहार भू पर सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर। (पृष्ठ 84)
शब्दार्थ : सुगीत – सुंदर गीत। सौरभ- खुशबू, सुगंध । आमोद- आनंद । मनहर – आकर्षित करना । भू-धरा, पृथ्वी । जगत-संसार । कतार – झुंड । निर्भर – आश्रित ।
भावार्थ- वर्षा ने गर्मी के ताप से मुक्ति दिला दी है। जीव-जंतुओं को गर्मी से राहत मिलती है। पशु-पक्षी अपने-अपने तरीके से उत्साह और आनंद को प्रकट कर रहे हैं। वन-उपवन की सुंदरता देखते ही बनती है। बागों में खिले फूलों की महक फैल गई है। लोकगीत गाते हुए किसान खेतों की ओर चल पड़े हैं। गर्मी से झुलसी धरती और धरतीवासियों को वर्षा नया जीवन व सुंदरता प्रदान करती है।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
हंस कैसे चलते हैं?
(क) हंस कतारबद्ध होकर चलते हैं।
(ख) हंस सुंदर तरीके से चलते हैं।
(ग) हंस उड़ जाते हैं।
(घ) हंस मंदगति से चलते हैं।
उत्तर :
(क) हंस कतारबद्ध होकर चलते हैं।
प्रश्न 2.
वर्षा ऋतु में मोर अपनी प्रसन्नता किस प्रकार प्रकट कर रहे हैं?
(क) मोर वन में नृत्य करते हैं।
(ख) मोर प्रसन्न हो जाते हैं।
(ग) मोर पेड़ों के नीचे बैठ जाते हैं।
(घ) मोर दूसरे पक्षियों से बातें करते हैं।
उत्तर :
(क) मोर वन में नृत्य करते हैं।
प्रश्न 3.
कविता की कौन-सी पंक्तियाँ धरती पर वर्षा के महत्व और आवश्यकता को दर्शाती है?
(क) बागों में खूब सुख से, आमोद छा रहा है।
(ख) सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर।
(ग) गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर |
(घ) चलती हवा है ठंडी, हिलती हैं डालियाँ।
उत्तर :
(ख) सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर।
(क) निम्नलिखित शब्दों और अर्थों का सही मिलान कीजिए।
| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. अनूठी | (i) प्रसन्नता |
| 2. घनघोर | (ii) चातक पक्षी |
| 3. वर्षा – बहार | (iii) देखो |
| 4. लुभा | (iv) नाच |
| 5. लखो | (v) बरसात की शोभा |
| 6. पपीहे | (vi) बहुत घना |
| 7. सुगीत | (vii) अद्भुत |
| 8. नृत्य | (viii) सुंगध |
| 9. आमोद | (ix) अच्छा गीत |
| 10. सौरभ | (x) मन को अच्छा लगना |
उत्तर :
| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. अनूठी | (vii) अद्भुत |
| 2. घनघोर | (vi) बहुत घना |
| 3. वर्षा – बहार | (v) बरसात की शोभा |
| 4. लुभा | (x) मन को अच्छा लगना |
| 5. लखो | (iii) देखो |
| 6. पपीहे | (ii) चातक पक्षी |
| 7. सुगीत | (ix) अच्छा गीत |
| 8. नृत्य | (iv) नाच |
| 9. आमोद | (i) प्रसन्नता |
| 10. सौरभ | (viii) सुंगध |
(ख) निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए-
1. सुंदर
2. गरज
3. चमक
4. शोभा
5. निर्भर
उत्तर :
1. कुरूप
2. शांत
3. अंधेरा
4. अशोभा
5. स्वतंत्र
![]()
(ग) वर्षा – बहार कविता में प्रयुक्त तत्सम शब्द छाँटकर लिखिए और उनका तद्भव रूप भी लिखिए।
उत्तर :
तत्सम शब्द: मेघ, वर्षा, जलचर, नृत्य, ग्रीष्म । तद्भव रूपः मेह, बारिश, जलचर, नाच, गर्मी।
(घ) निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखें-
1. नभ
2. पानी
3. बादल
4. हवा
5. झरना
उत्तर :
1. नभ आसमान, आकाश, अंबर
2. पानी – जल, नीर, तोय
3. बादल – मेघ, जलद, घन, जलधर
4. हवा – पवन, अनिल, मारुत
5. झरना – निर्झर, प्रपात, उत्स
(ङ) ‘निर्भर’ शब्द में निर् उपसर्ग का प्रयोग हुआ है। ‘निर्’ उपसर्ग से दो-दो नए शब्द बनाइए । इसी प्रकार ‘आ’ उपसर्ग से नए शब्द बनाकर लिखिए ।
उत्तर :
| उपसर्ग | शब्द |
| 1. निर् | निर्भर, निर्णय, निर्झर |
| 2. आ | आमोद, आजन्म, आकाश |