Reading Class 4 Hindi Notes Veena Chapter 13 हमारा आदित्य Hamara Aditya Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Hamara Aditya Class 4 Summary in Hindi
Hamara Aditya Class 4 Hindi Summary
हमारा आदित्य का सारांश – Hamara Aditya Summary in Hindi
प्रस्तुत पाठ सूर्य और आदित्य एल – 1 की संक्षिप्त जानकारी पर आधारित है। कक्षा में अध्यापक जी आकर बच्चों से सूर्य के बारे में सवाल करते हैं। बच्चे सूर्य को एक राजा के रूप में जानते थे जो कि सात घोड़ों पर सवार होकर आकाश में घूमते हैं। ऐसा उन्होंने अपने बड़ों से सुना था। उन्हीं में से एक बच्चे ने सूर्य को ग्रह, तो एक ने तारा भी माना ।
तब अध्यापक जी ने बताया कि सूर्य सचमुच एक बड़ा तारा है और इसमें मुख्यत: हाइड्रोजन और हीलियम नाम की गैसों की विशालता इतनी अधिक है कि यह एक आग के गोले की तरह जलता रहता है। जिस प्रकार मनुष्य चाँद पर जाकर उसकी जानकारी एकत्रित कर लाया वैसे सूर्य के बारे में संभव नहीं था।

अध्यापक जी ने बच्चों को बताया कि हमारे ‘इसरों’ के वैज्ञानिकों ने आदित्य- एल-1 का निर्माण किया जिसने एक निश्चित दूरी पर स्थिर होकर सूर्य की अनेक फोटों खींच कर धरती पर भेजी । इसने अलग-अलग 11 रंगों में सूर्य की सुंदर फोटो खींची जिसे देखकर बच्चे चकित थे। इसके अतिरिक्त आदित्य एल – 1 सूर्य के ताप और उसके धरती पर प्रभाव के संबंध में भी जानकारी एकत्रित करेगा। अध्यापक जी ने बच्चों के पूछने पर बताया कि आदित्य में एल-1 का अर्थ है – लगरांज और लगरांज – 1 बिंदु, अंतरिक्ष का एक विशिष्ट स्थान होता है जो सूर्य और पृथ्वी के केंद्रो को जोड़ने वाली रेखा पर होता है।
इस स्थान पर प्रक्षिप्त कोई भी वस्तु पृथ्वी के साथ-साथ सूर्य की भी परिक्रमा करती जाती है। इसी कारण आदित्य एल-1 ने सूर्य के चारों ओर घूमकर चित्र खींचे। उन्होंने यह भी बताया कि ‘लगरांज’ 18वीं सदी में इटली का एक गणितज्ञ था जिसने इस विशिष्ट बिंदु के विषय में बताया था। इसीलिए इस बिंदु को उसके नाम से जाना जाता है। इसके अतिरिक्त उसने चार और बिंदुओं का पता लगाया था जो एल – 1, 2, 3, 4, 5 नाम से जाने जाते हैं।
अध्यापक जी ने बताया कि आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण 2 सितंबर, 2023 को हमारे देश के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया था। ये लगभग 5 वर्ष तक सूर्य के चारों ओर घूमता हुआ चित्र खींचता रहेगा। बच्चों को अध्यापक जी की जानकारी भरी बातें बहुत अच्छी लगीं। उन्होंने अपने जीवन में वैज्ञानिक बनकर खोज करने की बात कही ।
यह पाठ एक कक्षा में बच्चों और अध्यापक के बीच हुई बातचीत पर आधारित है। अध्यापक बच्चों से पूछते हैं कि वे सूर्य के बारे में क्या जानते हैं? कुछ बच्चे कहते हैं कि सूर्य राजा है, जो सात घोड़ों के रथ पर चलता है, कुछ उसे आग का गोला बताते हैं और कुछ ग्रह मानते हैं।
तब अध्यापक समझाते हैं कि सूर्य कोई ग्रह नहीं, बल्कि एक तारा है, जो हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना है और बहुत गर्म होता है। बच्चों को यह जानकर आश्चर्य होता है कि सूर्य पृथ्वी से बहुत दूर होते हुए भी इतनी गर्मी देता है। कुछ बच्चे यह भी पूछते हैं कि क्या हम सूर्य पर जा सकते हैं।
अध्यापक समझाते हैं कि सूर्य बहुत दूर और बहुत गर्म है, इसलिए वहाँ पहुँचना संभव नहीं है। बातचीत के दौरान अध्यापक ‘आदित्य- एल 1′ यान की जानकारी देते हैं। यह यान इसरो ने 2 सितम्बर, 2023 को सूर्य का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष में भेजा था। यह सूर्य पर जाकर नहीं, बल्कि सूर्य से एक सुरक्षित दूरी पर ‘लगरांज बिंदु – 1’ पर रहकर उसके चित्र और जानकारी भेजता है ।

अध्यापक बताते हैं कि ‘आदित्य’ का अर्थ ही सूर्य होता है और यह यान सूर्य के कई रहस्यों को समझने में मदद करेगा। बच्चे आदित्य – एल 1 के द्वारा भेजे गए सूर्य के सुंदर चित्र देखकर बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि वे भी बड़े होकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। अध्यापक बच्चों की इस सोच की सराहना करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
हमारा आदित्य शब्दार्थ
संक्षिप्त – थोड़ी-सी पर पूरी ।
एकत्रित – इकट्ठा।
संभव – मुमकिन ।
स्थिर – एक स्थान पर रुके रहना ।
विशिष्य – विशेष / मुख्य ।
प्रक्षिप्त – स्थापित ।
गणितज्ञ – गणित को जानने वाला ।

तारा – आकाश में चमकने वाला आकाशीय पिंड;
गैसें – हवा जैसी चीजें; जैसे- हाइड्रोजन, हीलियम,
विशाल – बहुत बड़ा;
आकर्षण शक्ति – खींचने की ताकत (जैसे पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति);
परिक्रमा – चारों ओर घूमना;
अनुसंधान – खोज या गहराई से अध्ययन करना;
प्रक्षेपण – किसी यान को आकाश / अंतरिक्ष में भेजना;
उपकरण – यंत्र या मशीन का भांग, जो किसी कार्य में मदद करता है;
बिंदु – एक छोटा निश्चित स्थान;
लगरांज बिंदु (एल 1) – आकाश में एक खास जगह, जहाँ से यान सूरज की ओर देख सकता है ;
अनन्य – बहुत खास या अलग।