Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 13 हमारा आदित्य Hamara Aditya Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Hamara Aditya Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 13 Extra Question Answer Hamara Aditya
NCERT Class 4 Hindi Chapter 13 Extra Questions हमारा आदित्य
हमारा आदित्य Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
सूर्य की किरणों से पौधों में कौन-सी प्रक्रिया होती है ?
(क) जल संचार
(ख) प्रकाश संश्लेषण
(ग) वाष्पीकरण
(घ) छायांकन
उत्तर:
(ख) प्रकाश संश्लेषण
प्रश्न 2.
‘आदित्य- एल 1′ मिशन का उद्देश्य क्या है?
(क) चंद्रमा पर उतरना
(ख) पृथ्वी की रक्षा करना
(ग) सूर्य का अध्ययन करना
(घ) मंगल ग्रह पर पहुँचना
उत्तर:
(ग) सूर्य का अध्ययन करना
![]()
प्रश्न 3.
सूर्य को ‘आग का गोला’ क्यों कहा जाता है?
(क) क्योंकि यह लाल रंग का है।
(ख) क्योंकि यह चमकता है
(ग) क्योंकि यह बहुत गर्म है
(घ) क्योंकि यह पृथ्वी के पास है
उत्तर:
(ग) क्योंकि यह बहुत गर्म है
प्रश्न 4.
सूरज की गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए वैज्ञानिक क्या करते हैं?
(क) सूरज को बुझाने की कोशिश करते हैं
(ख) दूरी बनाकर उपकरण भेजते हैं।
(ग) बर्फ भेजते हैं
(घ) पानी डालते हैं
उत्तर:
(ख) दूरी बनाकर उपकरण भेजते हैं।
प्रश्न 5.
‘आदित्य’ का एक अन्य नाम क्या है?
(क) रवि
(ख) पृथ्वी
(ग) चंद्र
उत्तर:
(क) रवि
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
बच्चे यह जानने में बहुत उत्साहित होते हैं कि सूरज की जानकारी लेने के लिए वैज्ञानिकों ने आदित्य – एल 1 यान भेजा है। यह यान सूरज के पास न जाकर दूर से ही उसके चित्र और आँकड़े भेजता है । वह एक खास बिंदु (एल 1) पर घूमते हुए सूरज पर नजर रखता है। बच्चे बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि वे भी बड़े होकर वैज्ञानिक बनेंगे और ऐसे अंतरिक्ष यान बनाएँगे। अध्यापक बच्चों की इस सोच की सराहना करते हैं और कहते हैं कि वे जरूर अच्छे वैज्ञानिक बनेंगे, लेकिन जब अंतरिक्ष में जाएँ, तो उन्हें भी साथ ले जाना न भूलें।
प्रश्न 1.
आदित्य – एल 1 यान सूरज के बारे में जानकारी कैसे भेजता है?
(क) सूरज के पास जाकर
(ख) सूरज की परिक्रमा करते हुए दूर से
(ग) सूरज के अंदर जाकर
(घ) सूरज के तापमान को मापकर
उत्तर:
(ख) सूरज की परिक्रमा करते हुए दूर से
प्रश्न 2.
आदित्य- एल 1 यान किस बिंदु पर घूमते हुए सूरज पर नजर रखता है?
(क) एल 1 बिंदु
(ख) एल 2 बिंदु
(ग) पृथ्वी का केंद्र
(घ) चंद्रमा
उत्तर:
(क) एल 1 बिंदु
![]()
प्रश्न 3.
अध्यापक ने बच्चों की सोच की सराहना करते हुए क्या कहा?
उत्तर:
अध्यापक ने बच्चों की सोच की सराहना करते हुए कहा कि वे जरूर अच्छे वैज्ञानिक बनेंगे, लेकिन जब वे अंतरिक्ष में जाएँगे, तो उन्हें भी साथ ले जाना न भूलें।
प्रश्न 4.
आदित्य – एल 1 यान सूरज के बारे में कौन-कौन सी जानकारी भेजता है?
उत्तर:
आदित्य-एल 1 यान सूरज के चित्र और आँकड़े भेजता है। यह यान सूरज के पास न जाकर एल 1 बिंदु पर घूमते हुए सूरज की गतिविधियों पर नजर रखता है और उस जानकारी को पृथ्वी पर भेजता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
सूर्य क्या है?
उत्तर:
सूर्य एक तारा है ।
प्रश्न 2.
सूरज. हमारे जीवन में क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
सूरज हमें रोशनी और गर्मी देता है। यह फसलों को उगाने, समय जानने और जीवन को बनाए रखने में मदद करता है।
प्रश्न 3.
आदित्य- एल 1 मिशन किस देश का है?
उत्तर:
यह भारत का मिशन है।
प्रश्न 4.
सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का प्रभाव कहाँ पड़ता है?
उत्तर:
इसका प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है।
प्रश्न 5.
क्या आदित्य- एल 1 सूर्य पर पहुँचा है?
उत्तर:
नहीं, यह सूर्य से कुछ दूरी पर स्थित है।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
विलोम शब्द लिखिए।
- आकाश
- नवीन
- सुंदर
- बड़ा
- आश्चर्य
- आदि
उत्तर:
- आकाश – पाताल
- नवीन – पुराना
- सुंदर – कुरूप
- बड़ा – छोटा
- आश्चर्य – सामान्य
- आदि – अंत
प्रश्न 2.
पाठ के आधार पर विशेषण शब्द लिखिए ।
उत्तर:
- अद्भुत
- सुंदर
- बड़े
- अचरज
- नवीन
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘अंतरिक्ष यात्रा’ पर आधारित दो बच्चों का वार्तालाप लिखिए।
उत्तर:
रवि – क्या तुमने सुना है कि आदित्य – एल 1 यान को सूरज की जानकारी लेने के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया है?
सोनू – हाँ, मैंने भी सुना। कितनी अद्भुत बात है! यान सूरज के इतने पास जाकर उसकी तस्वीरें भेज रहा है।
रवि – सच में! मैं तो सोच रहा हूँ कि जब बड़ा हो जाऊँगा तो अंतरिक्ष यात्री बनूँगा ।
सोनू – और मैं वैज्ञानिक बनूँगा। फिर हम दोनों मिलकर अंतरिक्ष की सैर करेंगे।
रवि – हाँ! हम चाँद, मंगल और सूरज सब जगह घूमेंगे। सोचो, कितना मज़ा आएगा !