Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 4 हमारा आहार कविता Hamara Aahar Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Hamara Aahar Kavita Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 4 Extra Question Answer Hamara Aahar
NCERT Class 4 Hindi Chapter 4 Extra Questions हमारा आहार
हमारा आहार कविता Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
कविता के अनुसार, हमें किस प्रकार का आहार लेना चाहिए?
(क) पराठा और नमकीन
(ख) आलू और मिठाई
(ग) चावल, दाल और सब्जी
(घ) चिप्स और कोल्ड ड्रिंक
उत्तर:
(ग) चावल, दाल और सब्जी
प्रश्न 2.
गर्मी की पीड़ा को कौन दूर करता है?
(क) मिठाई और पराठा
(ख) तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा
(ग) दूध और घी
(घ) नमकीन और आलू
उत्तर:
(ख) तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा
![]()
प्रश्न 3.
कविता के अनुसार हमें किन चीज़ों से बचना चाहिए?
(क) फल और दूध
(ख) पराठा, नमकीन और मिठाई
(ग) चावल और सब्जी
(घ) पानी और सलाद
उत्तर:
(ख) पराठा, नमकीन और मिठाई
प्रश्न 4.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या पीना चाहिए?
(क) कोल्ड ड्रिंक
(ख) अधिक तेल
(ग) पानी
(घ) दूध
उत्तर:
(ग) पानी
प्रश्न 5.
सलाद के बारे में कविता में क्या कहा गया है?
(क) यह स्वादिष्ट नहीं होती
(ख) इसे नहीं खाना चाहिए
(ग) रसोई में इसका अच्छा अंदाज होना चाहिए
(घ) केवल बीमार लोग खाते हैं।
उत्तर:
(ग) रसोई में इसका अच्छा अंदाज होना चाहिए
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
कविता में किन-किन सब्जियों को खाने की सलाह दी गई है?
उत्तर:
कविता में लौकी, टमाटर, गाजर और पालक खाने की सलाह दी गई है।
प्रश्न 2.
सत्तू को कैसे और क्यों खाने की बात कही गई है ?
उत्तर:
सत्तू को भूनकर नियमित रूप से खाने की बात कही गई है, ताकि वैद्य – हकीम की आवश्यकता न पड़े, यानी बीमार न पड़ें।
प्रश्न 3.
कविता में ज्यादा खाने पर क्या चेतावनी दी गई है ?
उत्तर:
कविता में यह चेतावनी दी गई है कि हमें भूख से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। जब हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, तो हमारा शरीर बीमार हो सकता है और हमें बाद में पछताना भी पड़ सकता है।.
प्रश्न 4.
ताजा खाने के बारे में कविता में क्या कहा गया है?
उत्तर:
कविता में कहा गया है कि हमेशा ताजा खाना खाओ और खाने में कोई बहाना ना बनाओ।
प्रश्न 5.
स्वस्थ रहने के लिए कविता में क्या सुझाव दिया गया है?
उत्तर:
कविता में संतुलित आहार खाने और व्यायाम को न टालने का सुझाव दिया गया है, ताकि हम बीमार न पड़ें।
![]()
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
काव्यांश
पेट से ज्यादा जब कोई खाए,
खाकर वह पीछे पछताए।
ताजा खाना हरदम खाओ,
नहीं बहाना कभी बनाओ।
जब खाते हैं ढंग से खाना,
व्याधि को ना मिले बहाना ।
ऐसा हो अपना आहार,
खाकर हम ना पड़ें बीमार ।
प्रश्न 1.
जब कोई पेट से ज्यादा खाता है, तो क्या होता है ?
(क) वह खुश हो जाता है
(ख) उसे नींद आ जाती है
(ग) वह पछताता है
(घ) उसे मज़ा आता है
उत्तर:
(ग) वह पछताता है
प्रश्न 2.
कविता में किस प्रकार का खाना खाने की सलाह दी गई है?
(क) बासी खाना
(ख) होटल का खाना
(ग) ताजा खाना
(घ) फास्ट फूड
उत्तर:
(ग) ताजा खाना
प्रश्न 3.
सही आहार का क्या लाभ बताया गया है?
उत्तर:
सही आहार लेने से हम बीमार नहीं पड़ते हैं।
प्रश्न 4.
कविता में किस चीज़ से बचने की सलाह दी गई है ?
उत्तर:
कविता में ज्यादा खाने से बचने की सलाह दी गई है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता में आए निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
- ताजा
- ज्यादा
- बीमार
- ढंग
उत्तर:
- ताजा – बासी
- ज्यादा – कम
- बीमार – स्वस्थ
- ढंग – बेढंग
![]()
प्रश्न 2.
कविता में आए निम्न शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- खाना
- व्यायाम
- वैद्य
- पछताना
- घर
उत्तर:
- खाना – भोजन, आहार
- व्यायाम – कसरत, अभ्यास
- वैद्य – डॉक्टर, चिकित्सक
- पछताना – अफसोस करना, खेद करना
- घर – निवास, मकान
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र का वर्णन कम-से-कम 50 शब्दों में करें।

उत्तर:
इस तस्वीर में बहुत सारी तली-भुनी और मीठी चीजें हैं। इसमें पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, डोनट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक दिख रही हैं। ये चीजें खाने में स्वादिष्ट होती हैं, लेकिन ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है और हम बीमार पड़ सकते हैं। हमें रोज ऐसे खाने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त हमें घर का बना खाना, फल, सब्जियाँ और दूध पीना चाहिए। ऐसा खाना हमें ताकतवर और सेहतमंद बनाता है।