Reading Class 7 Hindi Notes Malhar Chapter 3 फूल और काँटा Summary in Hindi Explanation helps students understand the main plot quickly.
फूल और काँटा कविता Class 7 Summary in Hindi
फूल और काँटा Class 7 Hindi Summary
फूल और काँटा कविता का सारांश
प्रस्तुत कविता में कवि अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ ने जीवन के गहरे सत्य को प्रतीकों के माध्यम से सरल भाषा में प्रस्तुत किया है । कवि बताते हैं कि फूल और काँटा एक ही पौधे पर जन्म लेते हैं, उन पर समान रूप से चाँदनी बरसती है, हवा बहती है और वर्षा होती है, फिर भी उनके स्वभाव एक जैसे नहीं होते। काँटा जहाँ दूसरों को कष्ट पहुँचाता है, वहीं फूल प्रेम, सुगंध और सौंदर्य फैलाता है।
फूल तितलियों और भौंरों को आकर्षित करता है, जबकि काँटा उन्हें नुकसान पहुँचाता है । कवि इस भिन्नता के माध्यम से यह संदेश देते हैं कि किसी का कुल या वंश नहीं, बल्कि उसके गुण और आचरण ही वास्तविक महानता का प्रमाण होते हैं।
फूल और काँटा Class 7 Summary in Hindi
इस कविता में कवि ‘हरिऔध’ ने फूल और काँटा के माध्यम से मनुष्य जीवन की नैतिक सच्चाई को उजागर किया है। वे बताते हैं कि फूल और काँटा दोनों एक ही पौधे पर जन्म लेते हैं, उन्हें एक जैसी प्रकृति और वातावरण मिलता है – जैसे सूर्य की धूप, चाँदनी, वर्षा और हवा – फिर भी उनके स्वभाव और कर्म एक जैसे नहीं होते ।

काँटा जहाँ चुभता है, वस्त्र फाड़ता है, तितलियों और भौंरों को घायल करता है, वहीं फूल जहाँ प्रेम और सुंदरता का प्रतीक बनकर तितलियों को गोद में लेता है, अपना रस पिलाता है और अपनी सुगंध से सबके मन को प्रसन्न करता है। यही कारण है कि काँटा सबको खटकता है, जबकि फूल देवताओं के सिर पर शोभा देता है।

इस प्रतीकात्मक चित्रण के माध्यम से कवि गहरा जीवन – संदेश देते हैं कि केवल अच्छे कुल या वंश में जन्म लेना ही महानता की पहचान नहीं है – सच्ची महानता व्यक्ति के स्वभाव, कर्म और आचरण से आती है। जो व्यक्ति बड़प्पन, सेवा, विनम्रता और मधुरता के गुणों से रहित होता है, वह चाहे किसी भी कुल में जन्मा हो, सम्मान का पात्र नहीं बन सकता । अतः यह कविता हमें प्रेरणा देती है कि हम अपने भीतर सद्गुणों का विकास करें और फूल की तरह समाज में सौंदर्य, प्रेम और मधुरता फैलाएँ ।