Teachers guide students to use Class 6 SST NCERT Solutions and Class 6 Social Science Chapter 5 Question Answer in Hindi Medium इंडिया, अर्थात भारत for quick learning.
Class 6th SST Chapter 5 Question Answer in Hindi Medium
Social Science Class 6 Chapter 5 Question Answer in Hindi
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर in Hindi इंडिया, अर्थात भारत
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (पृष्ठ 75)
प्रश्न 1.
भारत को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं?
उत्तर:
भारत प्राचीनकाल में एक विशाल भूखंड को संदर्भित करता था। भारत का इतिहास हज़ारों साल पुराना है। ऐतिहासिक रूप से इसकी सीमाएँ बदलती रही और इसे ‘भारतवर्ष’, ‘जम्बूद्वीप’ और ‘हिंदुस्तान’ जैसे विभिन्न नामों से पुकारा जाता रहा है। हज़ारों साल पुराने सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए, आज आधुनिक भारत की विशिष्ट सीमाएँ, राज्य और जनसंख्या है।
प्रश्न 2.
भारत के कुछ प्राचीन नाम क्या थे?
उत्तर:
भारतवर्ष को ‘सप्त सिंधव’, ‘जम्बूद्वीप’, भारतवर्ष और ‘भारत’ जैसे विभिन्न नामों से पुकारा जाता रहा है।
आइए विचार करें (पृष्ठ 77 )
प्रश्न 1.
इस अध्याय के प्रारंभ में दिए गए भारतीय उपमहाद्वीप के भौतिक मानचित्र का अध्ययन कीजिए। वे कौन-कौन सी प्राकृतिक सीमाएँ हैं जिसे आप समझ सकते हैं?
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप का भौतिक मानचित्र निम्नलिखित प्राकृतिक सीमाओं को उजागर करता है-
- हिमालय पर्वत श्रृंखलाएँ उत्तरी सीमा बनाती हैं।
- हिंदूकुशः हिमालय के पश्चिम में मध्य और दक्षिण एशिया में 800 किलोमीटर लंबी पर्वत श्रृंखला |
- अरब सागर: भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिम में स्थित।
- बंगाल की खाड़ी: यह भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्व में है।
प्रश्न 2.
क्या आपने ‘हिमाच्छादित पर्वतों’ अर्थात बर्फ से ढके हुए पहाड़ों की पहचान की है ? क्या भारत का यह संक्षिप्त विवरण सही है?
उत्तर:
प्राचीन ग्रंथ ‘विष्णु पुराण’ में वर्णित ‘ बर्फीले पहाड़’ हिमालय को इंगित करते हैं जो भारत की उत्तरी सीमा बनाते हैं। यह वर्णन भारत की भौगोलिक सीमा को सटीक दर्शाता है।
प्रश्न 3.
चित्र 5.5 ( पाठ्यपुस्तक पृष्ठ 82 ) में भारत के मूल संविधान के प्रथम पृष्ठ में क्या आप ‘इंडिया अर्थात भारत’ को समझ सकते हैं?
उत्तर:
‘इंडिया, दैट इज भारत’ वाक्यांश मूल संविधान के प्रथम पृष्ठ पर दिखाई देता है। यह वाक्यांश स्पष्ट करता है कि इंडिया, अर्थात भारत राज्यों का संघ होगा। इसका प्रयोग देश की प्राचीन सांस्कृतिक और सभ्यतागत पहचान को उजागर करने के लिए किया जाता है।
आइए पता लगाएँ – (पृष्ठ 78)
प्रश्न 1.
क्या आप पृष्ठ 79 ( पाठ्यपुस्तक) पर मानचित्र ( चित्र 5.4 ) में दिए गए कुछ क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं? आपने जिन क्षेत्रों के बारे में सुना हो, उनकी सूची बनाइए ।
उत्तर:
पाठ ‘इंडिया, अर्थात भारत’ के पृष्ठ 79 पर चित्र 5.4 में सम्मिलित क्षेत्रों की सूची निम्नलिखित हैं-
1. काश्मीर – कश्मीर
2. कुरूक्षेत्र – हरियाणा राज्य का भाग
3. वंग-आज का बंगाल
4. प्राग्ज्योतिष – आज का असम
5. कच्छ- आज का कच्छ
6. केरल – आज का केरल
8. सुराष्ट्र-गुजरात प्रांत का भाग
9. पंचाल – आज का उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड का भाग
10. काशी- आज का वाराणसी
11. मगध – बिहार
12. अंग – झारखंड
13. किष्किंधा — हंपी (कर्नाटक)
14. विदेह – आज के नेपाल का दक्षिण-पूर्वी भाग
15. चोल – आज का तमिलनाडु
16. सौवीर – आज का मुल्तान (पाकिस्तान का भाग )
17. आनर्त – उत्तर गुजरात का भाग
18. मतस्य – – बैराठ ( राजस्थान)
प्रश्न 2.
क्या आप भारत के लिए प्रयुक्त भिन्न-भिन्न नामों से इस तालिका को पूर्ण कर सकते हैं?
उत्तर:
फारसी | हिंद, हिंदू, हिंदुस्तान |
यूनानी | इंडोई, इंडिके |
लैटिन | भारत |
चीनी | यिन्तू, हिंदू |
अरबी और फारसी | हिंद, अल-हिन्द |
अंग्रेजी | इंडिया |
फ्रेंच | इन्डे |
एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ ( पृष्ठ 84 )
प्रश्न 1.
अध्याय के आरंभ में दिए गए उद्धरण का क्या अर्थ है ? चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
पाठ का आरंभ श्री अरविंद के उद्धरण से हुआ है। इसका अर्थ है कि भारत में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता प्रारंभिक काल से ही अस्तित्व में थी । हिमालय और समुद्रों के बीच भारतीय संस्कृति अति प्राचीन एवं भव्य रही है। भारतवर्ष के लोगों ने अपनी संस्कृति और अध्यात्मिक प्रेरणा से मनुष्यता और विकास के मार्ग को प्रेषित किया है।
प्रश्न 2.
सही अथवा गलत की पहचान कीजिए-
(i) ‘ऋग्वेद’ में भारत के संपूर्ण भूगोल का वर्णन किया गया है।
(ii) ‘विष्णु पुराण’ में संपूर्ण उपमहाद्वीप का वर्णन किया गया है।
(iii) अशोक के समय ‘जम्बूद्वीप’ में आज का भारत, अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्र, बांग्लादेश और पाकिस्तान सम्मिलित थे।
(iv) महाभारत में कश्मीर, कच्छ और केरल समेत कई क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है।
(v) ‘हिंदुस्तान’ शब्द का प्रयोग 2,000 वर्ष से भी पहले सर्वप्रथम एक यूनानी शिलालेख में किया गया था।
(vi) प्राचीन फारसी में ‘हिंदू’ शब्द का उपयोग हिंदू धर्म के लिए किया गया है।
(vii) विदेशी यात्रियों द्वारा इंडिया को ‘भारत’ नाम दिया गया।
उत्तर:
(i) गलत
(ii) सही
(iii) सही
(iv) सही
(v) गलत
(vi) गलत
(vii) गलत
प्रश्न 3.
यदि आपका जन्म 2,000 वर्ष पूर्व हुआ होता और आपको अपने देश का नामकरण करने का अवसर मिलता, तो आप किस नाम का चयन करते एवं क्यों? अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग कीजिए।
उत्तर:
यदि मैं 2,000 वर्ष पूर्व जन्म लेती, तो मैं देश का नामकरण ‘अखंड भारत’ करती। यह नाम गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक होता । सांस्कृतिक रूप से सभी क्षेत्र भारतवर्ष के रूप में एक थे।
प्रश्न 4.
प्राचीन काल में विश्व के विभिन्न भागों से लोग भारत की यात्रा क्यों करते थे? इस प्रकार की लंबी यात्रा करने के पीछे उनका उद्देश्य क्या था? ( संकेत – कम से कम चार या पाँच उद्देश्य हो सकते हैं।)
उत्तर:
प्राचीन काल में लोग अलग-अलग कारणों से भारत आते थे-
1. व्यापार और वाणिज्य: भारत मसालों, वस्त्रों और कीमती पत्थरों और संपदा, समृद्धि और संसाधनों के लिए प्रसिद्ध था। उस काल में भारत विश्व का सबसे विकसित और समृद्ध देश था और लोग यहाँ आकर बसने और व्यापार करने के लिए उत्सुक रहते थे।
2. शिक्षा और ज्ञान के केंद्र: प्राचीन काल में भारतीय शिक्षा केंद्र लोकप्रिय थे। विदेशों से लोग यहाँ शिक्षा प्राप्त करने आते थे। नालंदा और तक्षशिला विक्रमशिला, काशी, मिथिला, शिक्षा आदि ज्ञान और संस्कृति के प्रमुख केंद्र थे। गुरुकुलों में छात्र स्थायी रूप से आचार्य और गुरु की संरक्षा में रहते थे।
3. संस्कृति का आदान-प्रदान: भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में है। भारत में अनेक सांस्कृतिक स्थल बने। अजंता एलोरा, भाजा, कन्हेरी इनमें प्रमुख हैं। कई बौद्ध मठों का विकास और प्रचार हुआ। 7वीं सा.सं. में चीनी यात्री हेनसांग ने भारत की यात्रा की। उन्होंने संस्कृत से चीनी भाषा में कई ग्रंथों का अनुवाद किया ।
4. तीर्थयात्रा : भारत धार्मिक गतिविधियों और त्यौहारों का केंद्र था। भारत के तीर्थयात्रा केंद्रों ने विश्व के लोगों को आकर्षित किया।