Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 3 Extra Questions and Answers in Hindi उचित आहार स्वस्थ शरीर का आधार to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 3 Extra Questions and Answers in Hindi Medium उचित आहार स्वस्थ शरीर का आधार
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
आहार क्या है?
उत्तर:
सामान्यतः पूरे दिन में जो कुछ भी हम खाते हैं, उसे आहार कहते हैं।
प्रश्न 2.
पोषक किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
हमारे भोजन के वे घटक जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं, पोषक कहलाते हैं।
प्रश्न 3.
हमारे भोजन में मुख्य पोषक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
हमारे भोजन में मुख्य पोषक – कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन तथा खनिज लवण हैं।
प्रश्न 4.
ऊर्जा देने वाले पोषकों के नाम लिखिए ।
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट तथा वसा।
प्रश्न 5.
हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट किस रूप में होते हैं?
उत्तर:
मंड तथा शर्करा के रूप में।
प्रश्न 6.
मंड के परीक्षण के लिए कौन-सा अभिकर्मक प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
आयोडीन।
प्रश्न 7.
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
शरीर की वृद्धि और स्वस्थ रहने के लिए।
प्रश्न 8.
विटामिनों का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
विटामिन रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं।
प्रश्न 9.
अरक्तता नामक रोग शरीर में किसकी कमी से हो जाता है ?
उत्तर:
लोहा।
प्रश्न 10.
विटामिन B की कमी से हमें कौन-सा रोग हो जाता है ?
उत्तर:
बेरी-बेरी।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हमारे भोजन में पाए जाने वाले विभिन्न पोषकों को कितने वर्गों में बाँटा गया है?
उत्तर:
हमारे भोजन में पाए जाने वाले पोषकों को तीन वर्गों में बाँटा गया है-
- ऊर्जा प्रदान करने वाले पोषक – जैसे- कार्बोहाइड्रेट और वसा।
- शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण करने वाले पोषक – जैसे- प्रोटीन।
- शरीर को रोग प्रतिरक्षा प्रदान करने वाले पोषक – जैसे – विटामिन एवं खनिज।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित विटामिन हमारे लिए क्यों
आवश्यक हैं?
(क) विटामिन A
(ख) विटामिन C
(ग) विटामिन D
उत्तर:
क्रम संख्या | विटामिन | महत्त्व |
(क) | विटामिन A | हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता है। |
(ख) | विटामिन C | बहुत से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। |
(ग) | विटामिन D | हमारी अस्थियों और दाँतों के लिए कैल्सियम कां उपयोग करने में हमारी सहायता करता है। |
प्रश्न 3.
आहारी रेशे क्या हैं? इनका हमारे लिए क्या महत्त्व है?
उत्तर:
हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की भी आवश्यकता होती है। आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते हैं। हमारे खाने में रुक्षांश की पूर्ति मुख्यतः पादप उत्पादों से होती है । रुक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियाँ हैं। रुक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक प्रदान नहीं करते हैं, फिर भी यह हमारे भोजन का आवश्यक अवयव है और इसका आयतन बढ़ा देते हैं। रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
प्रश्न 4.
अभावजन्य रोग क्या होते हैं?
उत्तर:
यदि किसी व्यक्ति में किसी विशेष पोषक की कमी लंबी अवधि तक रहती है तो वह व्यक्ति उसके अभाव से ग्रसित हो सकता है। एक या अधिक पोषक तत्त्वों का अभाव हमारे शरीर में रोग या विकृतियाँ पैदा कर सकता है। वे रोग जो लंबी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं, उन्हें अभावजन्य रोग कहते हैं।
प्रश्न 5.
संतुलित आहार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे आहार में वे सभी पोषक उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता है। कोई भी पोषक न अत्यधिक हो और न बहुत कम। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में रुक्षांश तथा जल भी होना चाहिए। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार कहते हैं।
प्रश्न 6.
क्या कोई व्यक्ति अल्प व्यय में भी संतुलित आहार खा सकता है?
उत्तर:
दालें, मूँगफली, सोयाबीन, अंकुरित बीज (मूँग व चना), किण्वित भोजन (दक्षिण भारतीय भोजन जैसे, इडली), आटे का मिश्रण (मिस्सी रोटी, थेपला अनाज व दालों से बना) केला, पालक, सत्तू, गुड़, उपलब्ध सब्जियाँ तथा इसी प्रकार के अन्य भोजन, कई पोषक उपलब्ध कराते हैं। इसलिए कोई व्यक्ति अल्प व्यय में भी संतुलित आहार खा सकता है।
प्रश्न 7.
अत्यधिक वसा युक्त भोजन क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
अत्यधिक वसा युक्त भोजन खाना हमारे लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। हमारे भोजन में वसा की अत्यधिक मात्रा मोटापे का कारण बनती है।
प्रश्न 8.
यदि कोई व्यक्ति अपने भोजन में प्रोटीन की कम मात्रा ले रहा है तो उसे किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा?
उत्तर:
यदि कोई व्यक्ति अपने भोजन में पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहा है तो उसे कुछ रोग हो सकते हैं जैसे – वृद्धि का अवरुद्ध होना, चेहरे पर सूजन, बालों के रंग का उड़ना, त्वचा की बीमारियाँ और पेचिश आदि।
प्रश्न 9.
यदि किसी व्यक्ति के आहार में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों लंबे समय तक अनुपस्थित रहें तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों किसी व्यक्ति के आहार से एक लंबे समय तक अनुपस्थि रहें तो उसकी वृद्धि पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाएगी। ऐसा व्यक्ति बहुत दुबला पतला हो जाएगा। वह इतना दुर्बल हो जाएगा कि चलने में भी असमर्थ होगा।
प्रश्न 10.
अगले पृष्ठ पर चित्र में भोज्य पदार्थों के तीन समूह दिए गए हैं – (1), (2) और (3) । इन्हें पहचानिए कि कौन – सा –
(क) कार्बोहाइड्रेट समृद्ध है,
(ख) प्रोटीन समृद्ध है और
(ग) वसा समृद्ध है।
उत्तर:
(क) कार्बोहाइड्रेट समृद्ध – समूह (3)
(ख) प्रोटीन समृद्ध – समूह (1)
(ग) वसा समृद्ध–समूह (2) ।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए खाद्य पदार्थ में निम्नलिखित के परीक्षण लिखिए-
(क) मंड
(ख) वसा
(ग) प्रोटीन।
उत्तर:
(क) मंड के लिए परीक्षण-परीक्षण के लिए खाद्य पदार्थ की अल्प मात्रा लेते हैं, इसे पीसकर थोड़ा-सा जल मिलाकर हिलाते हैं और तनु आयोडीन विलयन की 2 या 3 बूँदें डालते हैं। यदि खाद्य पदार्थ का रंग नीला या काला हो जाए तो मंड उपस्थित है।
(ख) वसा का परीक्षण – खाद्य पदार्थ की अल्प मात्रा को कागज के टुकड़े में लपेटकर कूटते हैं। यदि कागज पर चिकनाई युक्त धब्बा दिखाई देता है तो खाद्य पदार्थ में वसा उपस्थित है।
(ग) प्रोटीन के लिए परीक्षण – प्रोटीन के परीक्षण के लिए किसी खाद्य पदार्थ की अल्प मात्रा लेते हैं। जिस खाद्य पदार्थ का परीक्षण करना है, यदि वह ठोस है तो पहले उसका पेस्ट अथवा चूर्ण बनाने की आवश्यकता होती है। खाद्य पदार्थ की अल्प मात्रा को पीसकर या मसलकर उसके चूर्ण को एक साफ परखनली में डाल दें और दस बूँद जल डालकर उसे अच्छी तरह हिलाते हैं।
अब ड्रॉपर की सहायता से परखनली में दो बूँद कॉपर सल्फेट का विलयन तथा दस बूँद कास्टिक सोडा का विलयन डालते हैं (चित्र 3.11 ) । अच्छी तरह हिलाकर कुछ मिनट के लिए परखनली को रख देते हैं।
बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता है।
प्रश्न 2.
कुछ महत्त्वपूर्ण विटामिनों और खनिज लवणों के मुख्य स्रोतों की एक सूची बनाइए-
उत्तर:
प्रमुख विटामिन एवं खनिज लवणों के कुछ मुख्य स्रोत इस प्रकार हैं-
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्न शब्दों से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-
(i) विटामिन A की कमी से हमारी अस्थियाँ कमजोर हो जाती हैं।
उत्तर:
असत्य
(ii) आयरन की कमी अरक्तता का प्रमुख कारण है।
उत्तर:
सत्य
(iii) कार्बोहाइड्रेट की समान मात्रा की तुलना में वसा अधिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
उत्तर:
सत्य
(iv) महँगा भोजन सदैव स्वास्थ्यवर्द्धक होता है।
उत्तर:
असत्य
(v) हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं।
उत्तर:
सत्य
(vi) रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में शरीर की सहायता करते हैं।
उत्तर:
सत्य
(vii) हर समय वसायुक्त खाना ही सर्वोत्तम भोजन है।
उत्तर:
असत्य
(viii) मोटापा एक अभावजन्य रोग है।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• वसा, खनिज लवण • प्रोटीन • मोटापे
• संतुलित आहार में • विटामिन • रुक्षांश
• स्कर्वी • रिकेट्स
(i) हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, ………………………… विटामिन तथा …………………………….. है।
उत्तर:
वसा, खनिज लवण
(ii) ………………………… में हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्त्वों तथा पर्याप्त रुक्षांश और जल उचित मात्रा में उपस्थित रहते हैं।
उत्तर:
संतुलित आहार में
(iii) …………………… युक्त भोजन को प्रायः ‘शरीर वर्धक’ भोजन कहते हैं।
उत्तर:
प्रोटीन
(iv) आहारी रेशे ……………………… के नाम से भी जाने जाते हैं।
उत्तर:
रुक्षांश
(v) हमारे भोजन में वसा की अत्यधिक मात्रा ……………………………….. का कारण बनती है।
उत्तर:
मोटापे
(vi) …………………… हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं।
उत्तर:
विटामिन
(vii) अस्थियों का मुलायम होकर मुड़ जाना ……………………….. रोग का लक्षण है।
उत्तर:
रिकेट्स
(viii) ……………………. नामक रोग में मसूढ़ों से खून निकलता है।
उत्तर:
स्कर्वी।
प्रश्न 3.
सुमेलित कीजिए-
कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
(a) विटामिन A | (i) घेंघा (गॉयटर) |
(b) विटामिन B1 | (ii) स्कर्वी |
(c) विटामिन C | (iii) अरक्तता |
(d) विटामिन D | (iv) रतौंधी |
(e) कैल्सियम | (v) रिकेट्स |
(f) आयोडीन | (vi) अस्थियाँ और दंतक्षय |
(g) लोहा | (vii) बेरी-बेरी |
उत्तर:
कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
(a) विटामिन A | (iv) रतौंधी |
(b) विटामिन B1 | (vii) बेरी-बेरी |
(c) विटामिन C | (ii) स्कर्वी |
(d) विटामिन D | (v) रिकेट्स |
(e) कैल्सियम | (vi) अस्थियाँ और दंतक्षय |
(f) आयोडीन | (i) घेंघा (गॉयटर) |
(g) लोहा | (iii) अरक्तता |
प्रश्न 4.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) हमारे शरीर के लिए आवश्यक है-
(क) कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन
(ख) विटामिन एवं खनिज लवण
(ग) जल एवं रुक्षांश
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपरोक्त सभी।
(ii) शरीर निर्माणकारी पोषक पदार्थ है-
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन एवं खनिज
(ग) वसा एवं कार्बोहाइड्रेट
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) प्रोटीन
(iii) रतौंधी नामक रोग किस विटामिन की कमी से होता है-
(क) विटामिन D
(ख) विटामिन A
(ग) विटामिन C
(घ) विटामिन B
उत्तर:
(ख) विटामिन A
(iv) रुक्षांश के मुख्य स्रोत हैं-
(क) दूध और घी
(ख) अंडा और मछली
(ग) दाल और चावल
(घ) फल और सब्जियाँ।
उत्तर:
(घ) फल और सब्जियाँ।
(v) विटामिन C की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
(क) रिकेट्स
(ख) रतौंधी
(ग) स्कर्वी
(घ) बेरी-बेरी।
उत्तर:
(ग) स्कर्वी
(vi) स्कर्वी के लक्षण हैं-
(क) अस्थियों का मुलायम होकर मुड़ जाना
(ख) मसूड़ों से खून निकलना
(ग) गर्दन की ग्रंथि का फूल जाना
(घ) यह सभी।
उत्तर:
(ख) मसूड़ों से खून निकलना
(vii) आयोडीन की कमी से होने वाला रोग है-
(क) घेंघा
(ख) अरक्तता
(ग) रिकेट्स
(घ) दंतक्षय।
उत्तर:
(क) घेंघा
(viii) दंतक्षय किस खनिज की कमी का परिणाम हो सकता है?
(क) आयोडीन
(ख) कैल्सियम
(ग) लोहा
(घ) फॉस्फोरस।
उत्तर:
(ख) कैल्सियम