Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 9 मैया मैं नहिं माखन खायो Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 9 Worksheet मैया मैं नहिं माखन खायो
Class 6 Hindi मैया मैं नहिं माखन खायो Worksheet
मैया मैं नहिं माखन खायो Worksheet – मैया मैं नहिं माखन खायो Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) ‘मैया मैं नहिं माखन खायो’ का भाव क्या है?
(i) मैंने माखन नहीं खाया है।
(ii) ग्वालों ने मेरे मुख पर लगाया है।
(iii) ग्वाले मुझसे बैर रखते हैं।
(iv) मैंने माखन खाया है।
उत्तर :
(i) मैंने माखन नहीं खाया है।
(ख) श्रीकृष्ण ने माता को क्या तर्क देकर समझाया ?
(i) मेरी बाँहें लंबी हैं
(ii) मेरी बाँहें छोटी हैं
(iii) ग्वाल-बाल सब मित्र हैं
(iv) ग्वालों ने जबरदस्ती की है बताया?
उत्तर :
(ii) मेरी बाँहें छोटी हैं
(ग) श्रीकृष्ण ने मुँह पर मक्खन लगाने का क्या कारण
(i) ग्वालों ने जबरदस्ती मुख पर लगाया है
(ii) सभी ग्वाल-बाल मुझसे शत्रुता रखते हैं
(iii) छींका स्वयं टूट गया
(iv) ये सभी
उत्तर :
(i) ग्वालों ने जबरदस्ती मुख पर लगाया है
(घ) श्रीकृष्ण गायों को चराने कहाँ जाते हैं ?
(i) मथुरा
(ii) मधुबन
(iii) बागान
(iv) ये सभी
उत्तर :
(ii) मधुबन
![]()
(ङ) श्रीकृष्ण माता को मन की भोली क्यों कहते हैं?
(i) वह श्रीकृष्ण का विश्वास नहीं करती
(ii) ग्वालिनी की बातों का विश्वास करने के कारण
(iii) श्रीकृष्ण की उपेक्षा करने के कारण
(iv) ग्वालों की बातों में आने के कारण
उत्तर :
(ii) ग्वालिनी की बातों का विश्वास करने के कारण
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) श्रीकृष्ण गाय चराने कब जाते हैं?
________________________________
(ख) श्रीकृष्ण पर माखन चुराने का आरोप कौन लगाता है ?
________________________________
(ग) ‘पहर’ से क्या तात्पर्य है?
________________________________
(घ) श्रीकृष्ण गुस्से में क्या फ़ेंक देते हैं?
________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) श्रीकृष्ण ने माखन के छींके तक न पहुँचने का क्या कारण बताया ?
________________________________
(ख) श्रीकृष्ण ने माता यशोदा को भेदभाव करने के विषय में क्या कहा ?
________________________________
(ग) ‘जानि परायो जायो’ से क्या अभिप्राय है?
________________________________
(घ) श्रीकृष्ण की किस बात को सुनकर माता यशोदा हँसने लगीं ?
________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) श्रीकृष्ण ने माता यशोदा को क्या तर्क देकर माखन न खाने के लिए मना किया?
________________________________
(ख) ग्वाल-बालों को कौन बैरी बताता है और क्यों ?
________________________________
(ग) “जिय तेरे कछु भेद उपजि हैं,” पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
________________________________
नीचे दिए गए काव्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
काव्यांश 1
मैया मैं नहिं माखन खायो ।
भोर भयो गैयन के पाछे, मधुबन मोहि पठायो ।
चार पहर बंसीवट भटक्यों, साँझ परे घर आयो ।।
मैं बालक बहियन को छोटो, छीको केहि बिधि पायो ।
ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो।।
(क) शाम को घर कौन आता है और क्यों ?
________________________________
(ख) श्रीकृष्ण को कौन और कहाँ भेजता है?
________________________________
(ग) ‘भोर’ शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।
(i) ______________
(ii) ______________
उत्तर :
(i) प्रातः
(ii) सुबह
(घ) ‘बहियन’ का अर्थ है
(i) बहन
(ii) भाई
(iii) बाँह
(iv) पैर
उत्तर :
(iii) बाँह
(ङ) कथन (A) चार पहर वंशी के साथ भटकता हूँ ।
कारण (R) शाम को घर आता हूँ ।
कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है ।
उत्तर :
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
![]()
काव्यांश 2
तू माता मन की अति भोरी, इनके कहे पतियायो ।
जिये तेरे कछु भेद उपज हैं, जानि परायो जायो ।
ये ले अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो ।
सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो।।
(क) यशोदा को किनके कहने पर क्या विश्वास आ जाता है?
________________________________
(ख) ‘बहुतहिं नाच नचायो’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए ।
________________________________
(ग) काव्यांश में यशोदा को मन की कैसी बताया गया है और क्यों ?
________________________________
(घ) नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं?
1. इनके कहने पर विश्वास नहीं आया ।
2. मुझे तुम पराया समझती हो ।
3. तुमने मुझे परेशान नहीं किया।
4. तब यशोदा हँसने लगी
कूट
(i) 1 और 2
(ii) 2 और 3
(iii) 1 और 4
(iv) 2 और 4
उत्तर :
(iv) 2 और 4
(ङ) ‘उर कंठ लगायो’ पंक्ति का आशय है
(i) शरीर से लगाना
(ii) गले से लगाना
(iii) हाथ लगाना
(iv) गला पकड़ना
उत्तर :
(ii) गले से लगाना
नीचे दी गई पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए
(क) चार पहर वंसीवट भटक्यों, साँझ परे घर आयो ।
________________________________
________________________________
________________________________
(ख) जिये तेरे कछु भेद उपज है, जानि परायो जायो ।
________________________________
________________________________
________________________________
भाषा आधारित प्रश्न
(क) ‘अ’ तालिका में दिए गए शब्दों का ‘ब’ तालिका में दिए गए उनके अर्थ से उचित मिलान कीजिए।
| ‘अ’ तालिका | ‘ब’ तालिका |
| (i) उपजि | (क) समय मापने की इकाई |
| (ii) पहर | (ख) मन |
| (iii) बिहँसि | (ग) हँसकर |
| (iv) जिय | (घ) जबरदस्ती |
| (v) बरबस | (ङ) उत्पन्न होना |
उत्तर :
| ‘अ’ तालिका | ‘ब’ तालिका |
| (i) उपजि | (ङ) उत्पन्न होना |
| (ii) पहर | (क) समय मापने की इकाई |
| (iii) बिहँसि | (ग) हँसकर |
| (iv) जिय | (ख) मन |
| (v) बरबस | (घ) जबरदस्ती |
(ख) नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें आप जिस रूप में लिखते और बोलते हैं, उसी रूप में लिखिए।
(i) माखन ______________
(ii) बहियन ______________
(iii) परे ______________
(iv) लकुटि ______________
(v) छोटो ______________
उत्तर :
![]()
(ग) नीचे दिए ‘तत्सम’ शब्द के ‘तद्भव’ रूप लिखिए ।
| तत्सम | तद्भव |
| (i) ग्राम | |
| (ii) कपोत | |
| (iii) कृषक | |
| (iv) अश्रु | |
| (v) अग्नि |
उत्तर :
| तत्सम | तद्भव |
| (i) ग्राम | गाँव |
| (ii) कपोत | कबूतर |
| (iii) कृषक | किसान |
| (iv) अश्रु | आँसू |
| (v) अग्नि | आग |
(घ) नीचे दिए गए वाक्यों में से पुल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्द छाँटकर लिखिए ।
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | |
| (i) माता – पिता बाजार जा रहे हैं। | ||
| (ii) श्रीकृष्ण माता यशोदा से क्रोधित हुए। | ||
| (iii) भक्त, छात्रा को नीति के दोहे सुना रहा है। | ||
| (iv) कवि और कवयित्री ने कविता सुनाई। | ||
| (v) शेर और शेरनी जंगल में घूम रहे हैं। |
उत्तर :
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग | |
| (i) माता – पिता बाजार जा रहे हैं। | पिता | माता |
| (ii) श्रीकृष्ण माता यशोदा से क्रोधित हुए। | श्रीकृष्ण | माता यशोदा |
| (iii) भक्त, छात्रा को नीति के दोहे सुना रहा है। | भक्त | छात्रा |
| (iv) कवि और कवयित्री ने कविता सुनाई। | कवि | कवयित्री |
| (v) शेर और शेरनी जंगल में घूम रहे हैं। | शेर | शेरनी |
सोचिए और लिखिए
(क) क्या आपने भी कभी सत्य को छिपाने के लिए झूठ बोला है? यदि हाँ तो कब और क्यों? अपने विचार लिखिए।
_____________________________________
(ख) ‘आजकल उपदेशक अधिक और उपदेशी कम हैं।’ कथन की पुष्टि में अपने विचार लिखिए।
_____________________________________
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) श्रीकृष्ण अपनी माँ यशोदा को तर्क क्यों दे रहे होंगे ?
_____________________________________
(ख) माता यशोदा द्वारा कृष्ण को गले लगाने के बाद क्या हुआ होगा?
_____________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) निम्नलिखित वस्तुओं के चित्र को पहचानकर घी बनाने की प्रक्रिया अपने शब्दों में लिखिए।
_____________________________________