Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Chapter 5 आम का पेड़ Aam Ka Ped Worksheet with Answers Pdf to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Chapter 5 Worksheet Aam Ka Ped
Class 3 Hindi Aam Ka Ped Worksheet
आम का पेड़ Worksheet – Aam Ka Ped Class 3 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) सौरभ के चाचाजी ने अपने बगीचे से क्या भेजे ?
(क) सेब
(ख) आम
(ग) अनार
(घ) केला
उत्तर :
(ख) आम
(ii) प्रतिदिन पानी डालने पर भी क्या हुआ ?
(क) आम का पौधा निकल गया
(ख) आम का पौधा बड़ा हो गया
(ग) आम का पौधा नहीं निकला
(घ) आम का पौधा मुरझा गया
उत्तर :
(ग) आम का पौधा नहीं निकला
(iii) प्रिया किसे देखकर खुशी से उछल पड़ी?
(क) सौरभ को देखकर
(ख) आम देखकर
(ग) बगीचे को देखकर
(घ) पौधा देखकर
उत्तर :
(घ) पौधा देखकर
(iv) पिताजी ने कहा छोटे से पौधे को बड़ा होने में _______ वर्ष लगते हैं।
(क) एक-दो
(ख) दो-तीन
(ग) चार-पाँच
(घ) आठ-दस
उत्तर :
(ग) चार-पाँच
(v) सौरभ ने पौधे के लिए क्या फैसला लिया?
(क) बगीचें से हटाने का
(ग) तोड़ देने का
(ख) देखभाल करने का
(घ) आम न खाने का
उत्तर :
(ख) देखभाल करने का
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) चाचाजी के द्वारा भेजे आम बहुत खट्टे थे।
उत्तर :
(✗)
(ii) सौरभ ने बगीचे में मिट्टी खोदकर आम की गुठली डाल दी।
उत्तर :
(✓)
(iii) बगीचे में उसी जगह लाल-लाल कोंपलों वाला नन्हा पौधा लगा था।
उत्तर :
(✓)
(iv) आम के पेड़ का तना पतला होता है।
उत्तर :
(✗)
(v) सौरभ के चाचाजी ने गर्मियों के मौसम में आम भेजे थे।
उत्तर :
(✓)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) चाचाजी के भेजे हुए आम खाकर सौरभ के मन में क्या विचार आया?
______________________________________________
उत्तर :
चाचाजी के भेजे हुए आम खाकर सौरभ के मन में विचार आया कि मैं अपने बगीचे में भी ऐसे ही मीठे आम लगाऊँगा ।
(ii) सौरभ प्रतिदिन क्या करता था ?
______________________________________________
उत्तर :
सौरभ प्रतिदिन वहाँ पानी डालता था।
(iii) सौरभ और प्रिया खुशी से क्यों उछल पड़े?
______________________________________________
उत्तर :
सौरभ और प्रिया पौधा देखकर खुशी उछल पड़े।
(iv) पिताजी के प्रसन्नता का कारण पूछने पर प्रिया ने क्या उत्तर दिया ?
______________________________________________
उत्तर :
पिताजी के प्रसन्नता का कारण पूछने पर प्रिया ने उत्तर दिया कि बगीचे में आम का पौधा निकल आया है।
(v) पिताजी ने आम के पेड़ के बड़ा होने के बारे में क्या बताया?
______________________________________________
उत्तर :
पिताजी ने बताया कि इस छोटे-से पौधे को बड़ा होने में चार-पाँच वर्ष लगेंगे, तब यह पेड़ बनेगा और इसका तना मोटा होगा तथा इसमें से बड़ी-बड़ी शाखाएँ निकलेंगी।
![]()
प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
आम, मिट्टी, बगीचे, गर्मियों, गुठली, टोकरी, पानी
1. _______ के दिन थे।
2. सौरभ के चाचाजी ने अपने _______ के एक _______ आम भेजे।
3. _______ बहुत मीठे थे।
4. उसने बगीचे में _______ खोदकर वहाँ आम की एक _______ डाल दी।
5. साथ ही मिट्टी पर थोड़ा _______ छिड़क दिया।
उत्तर :
(i) गर्मियों
(ii) बगीचे, टोकरी
(iii) आम
(iv) मिट्टी, गुठली
(v) पानी
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों को कहानी के क्रम के अनुसार लिखिए।
(i) दोनों भागे-भागे पिताजी के पास गए।
(ii) उसने पानी डालना बंद कर दिया।
(iii) हम पौधे की देखभाल करेंगे।
(iv) इस पर खूब मीठे आम लगेंगे।
(v) एक दिन हल्की-हल्की वर्षा हो रही थी।
उत्तर :
(i) 2
(ii) 5
(iii) 4
(iv) 1
(v) 3
भाषा की बात
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के उनके अर्थ से मिलान कीजिए।

उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) कोंपलें | पेड़-पौधों की छोटी मुलायम पत्ती |
| (ii) प्रसन्न | खुशी |
| (iii) तना | पेड़ का ज़मीन से ऊपर का मोटा हिस्सा |
| (iv) शाखाएँ | पेड़ के तने से जुड़ा भाग |
| (v) उदास | दुःखी |
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों में से तुक मिलाने वाले शब्दों को ढूँढकर लिखिए; जैसे- थोड़ा – जोड़ा ।
रानी, रीत, छोटा, काम, गिन
(i) पानी _______
(ii) मोटा _______
(iii) आम _______
(iv) दिन _______
(v) बीत _______
उत्तर :
(i) रानी
(ii) छोटा
(iii) काम
(iv) गिन
(v) रीत
![]()
प्रश्न 3.
संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं; जैसे – काला घोड़ा। कोष्ठक में दिए गए विशेषण शब्दों को सही शब्द के सामने लिखिए।
चार-पाँच, लाल, मीठे, थोड़ी, नन्हा, बड़ी
(i) _______ आम
(ii) _______ कोंपलें
(iii) _______ मिट्टी
(iv) _______ शाखाएँ
(v) _______ पौधा
(vi) _______ वर्ष
उत्तर :
(i) मीठे
(ii) लाल
(iii) थोड़ी
(iv) बड़ी
(v) नन्हा
(vi) चार-पाँच
प्रश्न 4.
काम करने वाले शब्द और नाम वाले शब्द कहानी में से छाँटकर लिखिए।
काम वाले शब्द
_______
_______
_______
_______
नाम वाले शब्द
_______
_______
_______
_______
उत्तर :
काम वाले शब्द –
- मिटटी खोदना,
- पानी डालना,
- देखभाल करना ।
नाम वाले शब्द –
- सौरभ,
- प्रिया,
- पिताजी ।
देखिए और लिखिए
प्रश्न 1.
नीचे कुछ वस्तुओं के चित्र बने हैं। उन वस्तुओं पर गोला लगाइए, जिनका उपयोग पौधा लगाने में किया जाता है।

उत्तर :
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
गुठली वाले फल और बिना गुठली वाले फल को लिखिए।
गुठली वाले फल
__________
__________
__________
__________
बिना गुठली वाले फल
__________
__________
__________
__________
उत्तर :
खेल-खेल में
नीचे दिए गए भूलभुलैया के खेल में एक मीठे फल को दूसरे मीठे फल से मिलाते हुए भूलभुलैया से बाहर निकलने में प्रिया की सहायता कीजिए।

उत्तर :
![]()
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
आप भी अपने घर या बगीचे में किसी फल की गुठली या बीज को बोए तथा देखें कि फल बोने में किन चीज़ों की आवश्यकता होती है। क्रम से यह भी लिखें कि बीज अथवा गुठली बोने में पहले क्या किया?
(i) ______________________________________________
(ii) ______________________________________________
(iii) ______________________________________________
(iv) ______________________________________________
(v) ______________________________________________
उत्तर :