Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Chapter 1 सीखो कविता Sikho Kavita Poem Worksheet with Answers Pdf to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Chapter 1 Worksheet Sikho Kavita
Class 3 Hindi Sikho Worksheet
सीखो Worksheet – Seekho Class 3 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) पेड़ों की झुकी डालियाँ हमें क्या सिखाती हैं ?
(क) हँसना
(ख) मिलना
(ग) विनम्रता
(घ) जगना
उत्तर :
(ग) विनम्रता
(ii) दूध और पानी हमें क्या शिक्षा देते हैं?
(क) गुनगुनाना
(ख) मिल- -जुलकर रहना
(ग) जगना और जगाना
(घ) जीवन में सदैव आगे बढ़ना
उत्तर :
(ख) मिल- -जुलकर रहना
(iii) मछली को पानी से अलग करने पर क्या परिणाम होता है ?
(क) प्रेम से रहती है।
(ख) धीरज धारण करती है।
(ग) खुशी से रहती है।
(घ) तड़प कर मर जाती है।
उत्तर :
(घ) तड़प कर मर जाती है।
(iv) पृथ्वी हमें क्या सिखाती है?
(क) जीवन जीना
(ख) प्यार की भावना
(ग) सच्ची सेवा की भावना
(घ) मिलकर रहना
उत्तर :
(ग) सच्ची सेवा की भावना
(v) जलधारा से हम कैसी शिक्षा लेते हैं?
(क) ऊँचा उठने की
(ख) आगे बढ़ते रहने की
(ग) शांत रहने की
(घ) बहने की
उत्तर :
(ख) आगे बढ़ते रहने की
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) नदी – नहर हमें जीवन में आगे बढ़ना सिखाती है।
उत्तर :
(✓)
(ii) हमें पेड़ों की तरह सीधे खड़े रहना चाहिए।
उत्तर :
(✗)
(iii) भौरें मधुर आवाज में गुनगुनाते हैं।
उत्तर :
(✓)
(iv) फूलों से हमेशा मिलना – मिलाना सीखें।
उत्तर :
(✗)
(v) लता और पेड़ हमें प्रेम और सद्भाव सिखाते हैं।
उत्तर :
(✓)
प्रश्न 3.
उचित शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(i) हवा के झोंके ________ भाव से बहते हैं। (कोमल / कठोर)
उत्तर :
कोमल
(ii) ________ से अँधेरा हरना सीखना चाहिए। (सूरज / दीपक)
उत्तर :
दीपक
(iii) पृथ्वी प्राणियों की ________ सेवा करती है। (झूठी / सच्ची)
उत्तर :
सच्ची
(iv) लता और ________ से सबको गले लगाना सीखो। (पौधों/पेड़ों)
उत्तर :
पेड़ों
(v) ________ हरदम ऊँचा चढ़ता है। (बादल / धुआँ)
उत्तर :
धुआँ
![]()
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(i) प्रस्तुत चित्र में कौन-कौन सी वस्तुएँ दिखाई दे रही हैं?
__________________________________________
उत्तर :
प्रस्तुत चित्र में पेड़ पौधे, नदी, सूरज, फल, पर्वत, पक्षी दिखाई दे रहे हैं।
(ii) यह चित्र किस समय का है?
__________________________________________
उत्तर :
चित्र में उगते हुए सूरज से पता चलता है कि यह चित्र प्रातः काल का है।
(iii) चित्र में दर्शायी गई वस्तुओं में से आप किन्हें प्रतिदिन देखते हैं?
__________________________________________
उत्तर :
चित्र में दर्शायी गई वस्तुओं में से हम पेड़-पौधे, सूरज, फल, पक्षियों को प्रतिदिन देखते हैं।
(iv) चित्र को देखकर आपके मन में कैसा भाव आता है?
__________________________________________
उत्तर :
चित्र को देखकर हमारे मन में खुशी का भाव आता है।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना।
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना।।
दीपक से सीखो जितना हो सके अँधेरा हरना ।
पृथ्वी से सीखो प्राणी की, सच्ची सेवा करना ।।
(i) कविता में सूरज की किरणों से क्या सीखने की ओर संकेत किया गया है?
__________________________________________
उत्तर :
कविता में सूरज की किरणों से ‘जगना और जगाना’ सीखने की ओर संकेत किया गया है।
(ii) पेड़ क्या करना सिखाता है?
__________________________________________
उत्तर :
पेड़ सब को गले लगाना सिखाता है।
(iii) दीपक किस चीज़ को हर लेता है ?
__________________________________________
उत्तर :
दीपक अँधेरे को हर लेता है।
(iv) पर्यायवाची शब्द लिखिए।
सूरज ________ दीपक ________
उत्तर :
सूरज – दिनकर, दीपक – दीया
![]()
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए।

उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) नित | (i) रोज़ |
| (ii) तरु | (ii) पेड़ |
| (iii) पृथ्वी | (iii) धरती |
| (iv) पथ | (iv) रास्ता |
| (v) शीश | (v) सिर |
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द (विपरीत अर्थ वाले शब्द) लिखिए।

उत्तर :
| शब्द | विलोम शब्द |
| (i) कोमल | (i) कठोर |
| (ii) आगे | (ii) पीछे |
| (iii) अँधेरा | (iii) उजाला |
| (iv) सच्ची | (iv) झूठी |
प्रश्न 3.
तालिका ‘अ’ और ‘ब’ में दिए गए शब्दों का उच्चारण कीजिए और इनमें अंतर पहचानिए ।

उत्तर :
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
जलधारा हमें जीवन पथ पर आगे बढ़ना सिखाती है। जलधारा से हम और क्या-क्या सीख सकते हैं? कोई दो बातें सोचकर लिखिए।
(क) ____________________________________________________________
____________________________________________________________________
(ख) ____________________________________________________________
____________________________________________________________________
उत्तर :
कविता की बात
प्रश्न 1.
पढ़िए और बताइए कि यह भाव कविता की किस पंक्ति में आया है?
(i) पेड़ों की झुकी डालियों से हमें यह सीखना है कि हमें हमेशा विनम्र रहना चाहिए ।
कविता की पंक्ति __________________________________________
उत्तर :
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना ।
(ii) हवा के झोंकों से हमें सीखना है कि हम हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहें।
कविता की पंक्ति __________________________________________
उत्तर :
सीख हवा के झोंको से लो, कोमल भाव बहाना ।
![]()
प्रश्न 2.
दिए गए चित्र को देखकर मिलान कीजिए ।

उत्तर :
(i) 3. जगना और जगाना
(ii) 1. हँसना
(iii) 4. अँधेरा दूर करना
(iv) 5. गीत गाना
(v) 6. शीश झुकाना
(vi) 2. जीवन में सदैव आगे बढ़ना
बूझो तो जानें
प्रश्न 1.
दी गई पहेलियों को पढ़कर उत्तर दीजिए ।
(i) नकल उतारे सुनकर वाणी,
चुप-चुप सुने सभी की कहानी ।
नील गगन है इसको भाए,
चलना क्या उड़ना भी आए।

उत्तर :
तोता
(ii) देखी रात अनोखी वर्षा,
सारा खेत नहाया।
पानी तो पूरा शुद्ध था,
पर पी न कोई पाया।

उत्तर :
ओस
![]()
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता में हमें सीखने के लिए कई चीजों के बारे में बताया गया है। आप कविता से प्रेरित होकर कौन-सी चीजें सीखना चाहोगे ? लिखिए।

उत्तर :