Chupan Chupai Class 2 Worksheet
Chupan Chupai Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) एक दिन सब क्या खेल रहे थे?
(क) पकड़म-पकड़ी
(ख) कबड्डी
(ग) छुपन-छुपाई
(घ) चोर – सिपाही
उत्तर :
(ग) छुपन-छुपाई
(ii) दरवाजे के पीछे कौन मिल गया ?
(क) बबली
(ख) मोहित
(ग) नाजिया
(घ) मारिया
उत्तर :
(ख) मोहित
(iii) मारिया कहाँ मिली?
(क) आँगन में
(ख) छत पर
(ग) पलंग के नीचे
(घ) दादाजी के पीछे
उत्तर :
(ग) पलंग के नीचे
(iv) जीत आँगन में किसे ढूंढने लगा ?
(क) मारिया
(ख) बबली
(ग) नाजिया
(घ) मोहित
उत्तर :
(ग) नाजिया
![]()
प्रश्न 2.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) जीत कहाँ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला ?
_____________________________________________
उत्तर :
जीत सौ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला।
(ii) जीत ने किस किसको ढूँढ निकाला ?
_____________________________________________
उत्तर :
जीत ने मोहित, बबली, मारिया और सिमरन को ढूँढ निकाला |
(iii) नाजिया कहाँ छुपी हुई थी ?
_____________________________________________
उत्तर :
नाजिया पेड़ के ऊपर छुपी हुई थी।
(iv) नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत ने क्या किया?
_____________________________________________
उत्तर :
नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत दोबारा गिनती गिनने चला गया।
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए।
(i) जीत __________
(ii) ऊपर __________
(iii) बाहर __________
(iv) पीछे __________
(v) दिन __________
उत्तर :
(i) हार
(ii) नीचे
(iii) अंदर
(iv) आगे
(v) रात
शब्दों का खेल
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों के अंतिम वर्ण से शुरू होने वाले शब्द बनाइए ।

उत्तर :
(ख) मोहित → तारीफ़ → फसल → लहर
(ग) लीची → चिकना → नफरत → तमीज़
(घ) छिप → पानी → नीला → लटक
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 5.
खिलाड़ियों को पहचानकर उनके नाम लिखिए।

उत्तर :
विराट कोहली, सायना नेहवाल, नीरज चोपड़ा
प्रश्न 6.
दिए गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए, जो इस कहानी से अलग हों।
(i) अलमारी _____________________________________________
(ii) दरवाजा _____________________________________________
(iii) बारी _____________________________________________
(iv) खेल _____________________________________________
(v) आँगन _____________________________________________
उत्तर :
(i) माँ अलमारी में कपड़े रखती है।
(ii) जाते समय दरवाजा बंद करते जाना ।
(iii) मेरी बारी आने पर तुम तो चले गए।
(iv) मुझे खेल खेलना पसंद है।
(v) आँगन में दादी सो रही हैं।
![]()
प्रश्न 7.
आपने छुपन छुपाई कहानी पढ़ी। अब आप अपनी कहानी लिखने का प्रयास कीजिए । आप इस तरह से शुरुआत कर सकते हैं।
मैं अपने मित्रों के साथ __________ खेलता हूँ/खेलती हूँ।
_____________________________________________________________
_____________________________________________________________
_____________________________________________________________
_____________________________________________________________
_____________________________________________________________
उत्तर :
छुपन छुपाई Worksheet

