Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 8 ओणम के रंग Onam Ke Rang Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Onam Ke Rang Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer Onam Ke Rang
NCERT Class 4 Hindi Chapter 8 Extra Questions ओणम के रंग
ओणम के रंग Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
ओणम किस राज्य का प्रमुख त्योहार है ?
(क) पंजाब
(ख) केरल
(ग) गुजरात
(घ) असम
उत्तर:
(ख) केरल
प्रश्न 2.
राजा महाबली के शासन में लोग कैसे थे?
(क) दु:खी
(ख) डरपोक
(ग) सुखी और खुश
(घ) गरीब
उत्तर:
(ग) सुखी और खुश
![]()
प्रश्न 3.
भगवान विष्णु ने राजा महाबली की परीक्षा लेने के लिए कौन – सा रूप धारण किया था?
(क) नरसिंह
(ख) वामन
(ग) वराह
(घ) राम
उत्तर:
(ख) वामन
प्रश्न 4.
वामन भगवान ने राजा महाबली से क्या माँगा ?
(क) पूरी धरती
(ख) तीन पग जमीन
(ग) सोना
(घ) गद्दी
उत्तर:
(ख) तीन पग जमीन
प्रश्न 5.
राजा महाबली को हर साल किससे मिलने की अनुमति मिली?
(क) देवताओं से
(ख) अपने मंत्री से
(ग) अपनी प्रजा से
(घ) भगवान विष्णु से
उत्तर:
(ग) अपनी प्रजा से
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
ओणम के समय केरल बहुत सुंदर दिखता है। बच्चे रंग-बिरंगे फूलों से आँगन में फूलों की रंगोली (पूक्कलम) बनाते हैं। सब लोग नए कपड़े पहनते हैं और घर सजाते हैं। पूजा होती है और स्वादिष्ट भोजन बनता है, जिसमें चावल, सब्जियाँ, पापड़ और खीर होती है। लोग खेलते-कूदते हैं, नाव दौड़ देखते हैं और कथकली जैसे नृत्य करते हैं। ओणम खुशी, प्रेम और एकता का त्योहार है, जिसे सभी मिलकर बड़े प्यार से मनाते हैं।
प्रश्न 1.
ओणम के समय बच्चे आँगन में क्या बनाते हैं?
(क) पतंग
(ख) पूक्कलम (फूलों की रंगोली)
(ग) झूला
(घ) नाव
उत्तर:
(ख) पूक्कलम (फूलों की रंगोली)
प्रश्न 2.
ओणम के अवसर पर लोग कौन-सा नृत्य करते हैं?
(क) भरतनाट्यम
(ख) कथकली
(ग) कथक
(घ) मोहिनीअट्टम
उत्तर:
(ख) कथकली
![]()
प्रश्न 3.
ओणम के समय लोग क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
ओणम के समय लोग नए कपड़े पहनते हैं, घर सजाते हैं, फूलों की रंगोली बनाते हैं, पूजा करते हैं, स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं और खेल – कूद में भाग लेते हैं।
प्रश्न 4.
ओणम किस भावना का प्रतीक है?
उत्तर:
ओणम खुशी, प्रेम और एकता का प्रतीक है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
ओणम किसकी याद में मनाया जाता है?
उत्तर:
ओणम राजा महाबली की याद में मनाया जाता है।
प्रश्न 2.
भगवान विष्णु ने किस रूप में आकर महाबली से भूमि माँगी थी?
उत्तर:
भगवान विष्णु ने वामन रूप में आकर महाबली से भूमि माँगी थी।
प्रश्न 3.
वामन भगवान ने कितने कदमों में धरती और आकाश नाप लिया?
उत्तर:
वामन भगवान ने दो कदमों में धरती और आकाश नाप लिया।
प्रश्न 4.
राजा महाबली को किस लोक का राजा बनाया गया ?
उत्तर:
राजा महाबली को पाताल लोक का राजा बनाया गया।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
कहानी में आए शब्दों के विलोम लिखिए।
- सुखी – ………………
- उजाला – ………………
- ऊँचा – …………….
- प्रसन्न – ………………
- नया – ………………
उत्तर:
- सुखी – दुःखी
- उजाला – अँधेरा
- ऊँचा – नीचा
- प्रसन्न – अप्रसन्न
- नया – पुराना
![]()
प्रश्न 2.
कहानी में आए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- राजा – ………….
- पर्व – ………….
- फूल – ………….
- भूमि – ………….
- जल – ………….
उत्तर:
- राजा – नरेश, भूपति, सम्राट
- पर्व – त्योहार, उत्सव, महोत्सव
- फूल – पुष्प, कुसुम, सुमन
- भूमि – धरती, पृथ्वी, धरा
- जल – पानी, वारि, नीर
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिवाली पर्व पर लगभग 50 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए |
उत्तर:
दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। यह पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान रामचन्द्रजी 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीये जलाए थे।
तभी से दिवाली पर दीये जलाने की परंपरा है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। दिवाली के दिन नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयाँ बाँटते हैं और पटाखे जलाते हैं। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली प्रेम, एकता और नई खुशियों की शुरुआत का प्रतीक है। सभी लोग इस त्योहार को बहुत आनंद और मिल-जुलकर मनाते हैं।