• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • NCERT Solutions
    • NCERT Books
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 11
  • Class 12
  • MCQ Questions
    • CBSE MCQ

Learn Insta

RD Sharma Solutions , RS Aggarwal Solutions and NCERT Solutions

  • Extra Questions
  • CBSE Notes
  • RD Sharma Solutions
    • RD Sharma Class 12 Solutions
    • RD Sharma Class 11 Solutions
    • RD Sharma Class 10 Solutions
    • RD Sharma Class 9 Solutions
    • RD Sharma Class 8 Solutions
  • RS Aggarwal Solutions
    • RS Aggarwal Solutions Class 10
    • RS Aggarwal Solutions Class 9
    • RS Aggarwal Solutions Class 8
    • RS Aggarwal Solutions Class 7
    • RS Aggarwal Solutions Class 6
  • ML Aggarwal Solutions
    • ML Aggarwal Class 10 Solutions
    • ML Aggarwal Class 9 Solutions
    • ML Aggarwal Class 8 Solutions
    • ML Aggarwal Class 7 Solutions
    • ML Aggarwal Class 6 Solutions
  • English Grammar
    • Words with Letters
    • English Summaries
    • Unseen Passages

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है

July 24, 2021 by Murali

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है are part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 6
Subject Hindi Vasant
Chapter Chapter 12
Chapter Name संसार पुस्तक है
Number of Questions Solved 15
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

पत्र से

प्रश्न 1.
लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ किन्हें कहा है?
उत्तर
लेखक ने पत्थरों के टुकड़े, पहाड़, समुद्र, नदियों, जंगलों और जानवरों की हड्डियों को ‘प्रकृति के अक्षर’ कहा है।

प्रश्न 2.
लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी?
उत्तर
लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती बहुत गर्म थी। उस समय यहाँ किसी भी जानदार चीज का कोई अस्तित्व नहीं था क्योंकि इतनी गर्मी में कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता था।

प्रश्न 3.
दुनिया का पुराना हाल किन चीज़ों से जाना जाता है? कुछ चीज़ों के नाम लिखो।
उत्तर
दुनिया का पुराना हाल समुद्र, नदियों, चट्टानों, पत्थर के टुकड़ों और जानवरों की हइड़ियों से जाना जाता है।

प्रश्न 4.
गोल, चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है?
उत्तर
गोल, चमकीला रोड़ा बताता है कि कुछ समय पहले वह चट्टान से टूटा हुआ एक खुरदरा और नुकीला टुकड़ा था। बारिश के पानी में बह कर वह छोटी घाटी तक आया। पहाड़ी नाले ने उसे ढकेलकर छोटे से दरिया में पहुँचा दिया। वहाँ से बहते-बहते वह बड़े दरिया में पहुँचा। इस पूरी प्रक्रिया में लुढ़कता और घिसता हुआ गोल और चमकदार बन गया।

प्रश्न 5.
गोल, चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता? विस्तार से उत्तर लिखो।
उत्तर
गोल, चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो वह छोटा होते-होते अंत में बालू का एक कण बन जाता और समुद्र के किनारे पहुँचकर अपने जैसे ही रेत के अन्य कणों से मिल जाता। इस प्रकार ही समुद्र के किनारे सुंदर बालू का किनारा बनता है, जहाँ छोटे-छोटे बच्चे खेलते और बालू के घरौंदे बनाते हैं।

प्रश्न 6.
नेहरू जी ने इस बात को हलका-सा संकेत दिया है कि दुनिया कैसे शुरू हुई होगी। उन्होंने क्या बताया है? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर
नेहरू जी ने बताया है कि लाखों-करोड़ों वर्ष पहले जब इस धरती का जन्म हुआ था, तब यह इतनी गर्म थी कि इस पर कोई जानदार चीज़ नहीं रह सकती थी। धीरे-धीरे बहुत बाद में इस पर पेड़-पौधे और जानवरों का अस्तित्व शुरू हुआ और उसके कई हजार साल बाद आदमी की उत्पत्ति हुई।

पत्र से आगे

प्रश्न 1.
लगभग हर जगह दुनिया की शुरुआत को समझाती हुई कहानियाँ प्रचलित हैं। तुम्हारे यहाँ कौन सी कहानी प्रचलित है?
उत्तर
दुनिया की शुरुआत को समझाती हुई हमारे यहाँ यह कहानी प्रचलित है कि एक बार पृथ्वी पर भयंकर प्रलय हुई। सागर, नदियाँ, झील सभी अपनी हद (दायरा) भूल गए। हर जगह पानी ही पानी हो गया। सब कुछ नष्ट हो गया। पृथ्वी पर कोई जीव-जंतु न बचा। बस पानी ही पानी था। ऐसे में केवल ऋषि मनु ही बचे थे जो हिमालय के पास यज्ञ-कर्म में लीन थे। उधर पृथ्वी पर आई तबाही के बाद की स्थिति देखने के लिए गंधर्व कन्या सतरूपा घर से बाहर आई। उसे चारों ओर जल ही जल नज़र आया। उसने जान लिया कि पृथ्वी पर अब जीवन शेष नहीं रहा।

उसी समय उन्हें हिमालय की ओर से धुआँ उठता नजर आया। सतरूपा को लगा कि शायद उधर कोई जीवित बचा दिखता है। पास जाकर देखा तो ऋषि मनु यज्ञ कर रहे थे। ऋषि ने सतरूपा के आने का प्रयोजन एवं परिचय पूछा। प्रलय के बाद अकेले बचे दुखी ऋषि को छोड़कर सतरूपा वापस नहीं गईं। मनु और सतरूपा से उत्पन्न बच्चों को मनुज कहा जाने लगा। इस तरह दुनिया की एक नई शुरुआत हुई।

प्रश्न 2.
तुम्हारी पसंदीदा किताब कौन सी है और क्यों?
उत्तर
मेरी पसंदीदा किताब पं. विष्णुशर्मा द्वारा रचित पंचतंत्र है क्योंकि इस पुस्तक में रोचक कथाओं के माध्यम से कई महत्त्वपूर्ण उपदेश दिए गए हैं जो जीवन के हर पग पर हमारी मार्गदर्शन करते हैं।

प्रश्न 3.
मसूरी और इलाहाबाद भारत के किन प्रांतों के शहर हैं?
उत्तर
मसूरी उत्तराखंड प्रांत का और इलाहाबाद उत्तरप्रदेश प्रांत का शहर है।

प्रश्न 4.
तुम जानते हो कि दो पत्थरों को रगड़कर आदि मानव ने आग की खोज की थी। उस युग में पत्थरों का और क्या-क्या उपयोग होता था?
उत्तर
उस युग में पत्थरों का हथियार और औजार के रूप में प्रयोग होता था। पत्थर जानवरों का शिकार करने, माँस काटने और चमड़ा या वृक्ष की छाल छीलने वाले औजार के रूप में प्रयुक्त होते थे।

अनुमान और कल्पना

• हर चीज़ के निर्माण की एक कहानी होती है, जैसे मकान के निर्माण की कहानी-कुर्सी, गद्दे, रज़ाई के निर्माण की कहानी हो सकती है। इसी तरह वायुमान साइकिल अथवा अन्य किसी यंत्र के निर्माण की कहानी भी होती है। कल्पना करो यदि रसगुल्ला अपने निर्माण की कहानी सुनाने लगे कि वह पहले दूध था, उसे दूध से छेना बनाया गया, उसे गोल आकार दिया गया। चीनी की चाशनी में डालकर पकाया गया। फिर उसका नाम पड़ा रसगुल्ला।
• तुम भी किसी चीज के निर्माण की कहानी लिख सकते हो, इसके लिए तुम्हें अनुमान और कल्पना के साथ उस चीज़ के बारे में कुछ जानकारी भी एकत्र करनी होगी।
उत्तर
मैं रोटी हूँ। हलकी और फूली हुई गोल रोटी। पहले मैं गेहूँ थी और फसल के रूप | में खेतों में खड़ी थी। किसान ने मुझे काटकर खलिहान पहुँचाया और फिर मशीन द्वारा मुझे गेहूं की बालियों से निकाला गया। इस गेहूँ को धोकर चक्की में पीसकर आटा तैयार किया गया। अब आटे को सान कर छोटी-छोटी लोई बनाई गई और बेल कर गोल किया गया। फिर उसे आग पर रखे गर्म तवे पर उलट-पलट कर पकाया गया और पक कर रोटी बनकर मैं फूल उठी।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
इस बीच वह दरिया में लुढ़कता रहा। नीचे लिखी क्रियाएँ पढ़ो। क्या इनमें और ‘लुढ़कना” में तुम्हें कोई समानता नज़र आती है?
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है 1
• इन चारों क्रियाओं का अंतर समझाने के लिए इनसे वाक्य बनाओ।
उत्तर

  • ढकेलना – आयुष ने नेहा को ढकेल दिया।
  • लुढ़कना – पत्थर चट्टान से लुढ़कता-लुढ़कता नीचे गिर पड़ा।
  • गिरता – वह पहाड़ से गिरता चला गया।
  • गिरना – पहाड़ से वह गिरने लगा।
  • खिसकना – धरती के अंदर चट्टानों के खिसकने से भूकंप आता है।
  • खिसकता – वह आगे खिसकता चला गया।

प्रश्न 2.
चमकीला रोड़ा-यहाँ रेखांकित विशेषण ‘चमक संज्ञा में ईला’ प्रत्यय जोड़ने पर बना
है। निम्नलिखित शब्दों में यही प्रत्यय जोड़कर विशेषण बनाओ और इनके साथ उपयुक्त संज्ञाएँ लिखो
पत्थर ………
काँटा ………..
रस ……………
जहरे …………
उत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है 2

प्रश्न 3.
‘जब तुम मेरे साथ रहती हो, तो अकसर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो।’
• यह वाक्य दो वाक्यों को मिलाकर बना है। इन दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम जब-तो (तब) कर रहे हैं, इसलिए इन्हें योजक कहते हैं। योजक के रूप में कभी कोई बदलाव नहीं आता, इसलिए ये अव्यय का एक प्रकार होते हैं। नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ संसार पुस्तक है।
(क) कृष्णन फिल्म देखना चाहता है ………….. मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
(ख) मुनिया ने सपना देखा …………. वह चन्द्रमा पर बैठी है।
(ग) छुट्टियों में हम सब ……… दुर्गापुर जाएँगे ……….. जालंधर।।
(घ) सब्जी कटवाकर रखना ………….. घर आते ही मैं खाना बना हूँ।
(ङ) ………… मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी .………………. मैं यह बात न कहती।
(च) इस वर्ष फसल अच्छी नहीं हुई है …………..अनाज महँगा है।
(छ) विमल जर्मन सीख रहा है …………… फ्रेंच।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है 3
उत्तर
(क) कृष्णन फिल्म देखना चाहता है परन्तु मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
(ख) मुनिया ने सपना देखा कि वह चन्द्रमा पर बैठी है।
(ग) छुट्टियों में हम सब या तो दुर्गापुर जाएँगे या जालंधर।
(घ) सब्जी कटवाकर रखना ताकि घर आते ही मैं खाना बना लूं।
(ङ) यदि मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी तो मैं यह बात न कहती।
(च) इस वर्ष फसल अच्छी नहीं हुई है इसलिए अनाज महँगा है।
(छ) विमल जर्मन सीख रहा है न कि फ्रेंच।
वाक्य में प्रयोग
बल्कि  –  मोहन ने इनकार नहीं किया, बल्कि वह तो घूमने जाना चाहता था।
इसलिए  –  मेरे सिर में दर्द था इसलिए मैं स्कूल नहीं आ सकी।
परंतु  –  मोहन घूमने जाना चाहता था परंतु उसके पिता ने मना कर दिया।
कि  –  मैं जानती थी कि वह नहीं आ सकेगा।
यदि  –  यदि उसके पिता ने अनुमति दी होती
तो  –  वह जरूर आता। तो-वह होता तो और भी आनंद आता।
न कि  –  मैंने उसे काम पूरा करने को कहा न कि पार्क में जाकर बैठने को कहा।
या  –  नेहा या नूपुर इस गीत को गा सकती हैं।
ताकि  –  मैंने उसे रोका ताकि वह काम पूरा कर सके।

कुछ करने को

• पास के शहर में कोई संग्रहालय हो तो वहाँ जाकर पुरानी चीजें देखो। अपनी कक्षा में उस पर चर्चा करो।
उत्तर
छात्र संग्रहालय जाकर देखने समझने का प्रयास करें।

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Filed Under: CBSE Class 6

Primary Sidebar

  • Maths NCERT Solutions
  • Science NCERT Solutions
  • Social Science NCERT Solutions
  • English NCERT Solutions
  • Hindi NCERT Solutions
  • Physics NCERT Solutions
  • Chemistry NCERT Solutions
  • Biology NCERT Solutions
RS Aggarwal Solutions RD Sharma Solutions
RS Aggarwal Class 10 RD Sharma Class 10
RS Aggarwal Class 9 RD Sharma Class 9
RS Aggarwal Class 8 RD Sharma Class 8
RS Aggarwal Class 7 RD Sharma Class 11
RS Aggarwal Class 6 RD Sharma Class 12

Recent Posts

  • NCERT Important Extra Questions for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11, and 12
  • MCQ Questions for Class 11 Maths Chapter 8 Binomial Theorem with Answers
  • Mechanical Properties of Solids Class 11 Important Extra Questions Physics Chapter 9
  • Selina Concise Mathematics Class 10 ICSE Solutions Chapter 8 Remainder and Factor Theorems Ex 8A
  • MCQ Questions for Class 9 Maths Chapter 2 Polynomials with Answers
  • MCQ Questions for Class 7 Maths Chapter 2 Fractions and Decimals with Answers
  • English Grammar for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12
  • Unscramble Words With Letters | Make Words with These Letters
  • Fractions and Decimals Class 7 Notes Maths Chapter 2
  • MCQ Questions for Class 6 Maths Chapter 8 Decimals with Answers
DMCA.com Protection Status

Footer

CBSE Library
NCERT Library
NCERT Solutions for Class 12
NCERT Solutions for Class 11
NCERT Solutions for Class 10
NCERT Solutions for Class 9
NCERT Solutions for Class 8
NCERT Solutions for Class 7
NCERT Solutions for Class 6
ML Aggarwal Class 10 ICSE Solutions
Concise Mathematics Class 10 ICSE Solutions
CBSE Sample Papers
cbse
ncert
English Summaries
English Grammar
Biology Topics
Microbiology Topics
Chemistry Topics
Like us on Facebook Follow us on Twitter
Watch Youtube Videos Follow us on Google Plus
Follow us on Pinterest Follow us on Tumblr
Percentage Calculator

Copyright © 2022 Learn Insta