Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12 Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.
Class 6 Hindi Chapter 12 MCQ हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान
Hind Mahasagar Me Chota-Sa Hindustan Class 6 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
लेखक ने नैरोबी में कितने दिन और रातें बिताइ?
(क) एक रात और दो दिन
(ख) दो राते और एक दिन
(ग) तीन रातें और दो दिन
(घ) एक दिन और एक रात्त
उत्तर :
(क) एक रात और दो दिन
प्रश्न 2.
नैरोबी का नेशनल पार्क कैसा है?
(क) चिड़ियाघर
(ख) बहुत बड़ा जंगल
(ग) वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र
(घ) खेल का मैदान
उत्तर :
(ख) बहुत बड़ा जंगल
प्रश्न 3.
लेखक और उनके साथी ने कितने शेरों को आराम करते देखा?
(क) चार-पाँच
(ख) सात्त-आठ
(ग) दस-बारह
(घ) दो-तीन
उत्तर :
(ख) सात-आठ
प्रश्न 4.
शेरों के पास कितनी मोटरें खड़ी थीं?
(क) चार-पाँच
(ख) आठ-दस
(ग) छ:-सात
(घ) दस-बारह
उत्तर :
(ख) आठ-दस
प्रश्न 5.
शेर किस समय शिकार करते हैं?
(क) सुबह
(ख) दोपहर
(ग) सूर्यास्त के बाद
(घ) रात
उत्तर :
(ग) सूर्यांस्त के बाद
प्रश्न 6.
हिरनों का झुंड क्यों चौकन्ना हो गया था?
(क) क्योकि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही थी
(ख) क्योंकि वे भागना चाहते थे
(ग) क्योंकि वे चर रहे थे
(घ) क्योंकि जिराफ पास खड़ा था
उत्तर :
(क) क्योंकि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही थी
प्रश्न 7.
लेखक ने नैरोबी से मॉरिशस की यात्रा किस विमान सेवा से की?
(क) एयर इंडिया
(ख) बी.ओ.ए.सी.
(ग) केन्या एयरवेज़
(घ) एयर मॉरिशस
उत्तर :
(ख) बी.ओ.ए.सी.
प्रश्न 8.
लेखक के मॉरिशस पहुँचने पर मौसम कैसा था?
(क) साफ और धूप
(ख) बारिश और अँधेरा
(ग) बर्फबारी
(घ) ठंडी हवाएँ
उत्तर :
(ख) बारिश और अँधेरा
प्रश्न 9.
मॉरिशस पहुँचने पर लेखक को कौन-सी भावना हुई?
(क) वे विदेशी धरती पर हैं
(ख) वे एक छोटे पैमाने पर भारत में हैं
(ग) वे अफ्रीका में है
(घ) वे अज्ञात भूमि में हैं
उत्तर :
(ख) वें एक छोटे पैमाने पर भारत में हैं
रिक्त स्थान भरें –
नीचे दिए गए वाक्यों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) लेखक ने दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को _____ के लिए रवाना हुआ।
उत्तर :
मौरिशस
(ii) नैरोबी के नेशनल पार्क में घास अधिक है और ______ बहुत कम हैं।
उत्तर :
पेड
(iii) नेशनल पार्क में शेरों को देखने के बाद लेखक ने महसूस किया कि वे ______ हैं और शेरों की नज़र में तुच्छ हैं।
उत्तर :
पेड़्र-पौधे और खरपात से भी बदतर
(iv) शेरों ने लेखक और उनके साथियों की ओर कोई ________ नहीं दी।
उत्तर :
ध्यान
(v) हिरनों का झुंड शेरों की उपस्थिति से ________ हो गया था।
उत्तर :
चौकन्ना
सत्य-असत्य :
नीचे दिए गए कथनों में से सत्य या असत्य कथन की पहचान कीजिए।
(i) नैरोबी का नेशनल पार्क एक बड़ा चिड़ियाघर है।
उत्तर :
असत्य
(ii) लेखक ने नैरोबी के नेशनल पार्क में शेरों को देखने के लिए बहुत दूर तक गाड़ी चलाई।
उत्तर :
सत्य
(iii) शेरों ने मोटरों में बैठे पर्यंटकों को देखकर उत्सुकता दिखाई।
उत्तर :
असत्य
(iv) शेरों ने हिरनों के झुंड का शिकार किया।
उत्तर :
असत्य
(v) मॉरिशस पहुँचने पर लेखक का स्वागत बहुत अच्छे से हुआ।
उत्तर :
सत्य
मिलान करें
(घ) पाठ से चुनकर कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इनका मिलान सही तथ्यों से कीजिए
1. लेखक ने मॉरिशस की यात्रा किस तारीख़ को शुरू की? | 1. लंबाई 29 मील और चौड़ाई 30 मील |
2. नैरोबी नेशनल पार्क क्या है? | 2. पोर्टलुई |
3. मॉरिशस की कुल लंबाई और चौड़ाई कितनी है? | 3. शिवरात्रि |
4. मॉरिशस की राजधानी का क्या नाम है? | 4. शहर से बाहर स्थित एक बड़ा जंगल जहाँ सिंह और अन्य वन्यजीव रहते हैं। |
5. मॉरिशस में हिंदी भाषा का प्रचार किस कारण से है? | 5. हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके काँवर लेकर परी-तालाब जाते हैं और शिवजी को जल चढ़ाते हैं। |
6. मॉरिशस में सबसे प्रमुख धार्मिक पर्व कौन-सा है ? | 6. शिवालय में रामचरितमानस का पाठ और उसका गायन |
7. मॉरिशस के प्रमुख ग्रामों में कौन-सी धार्मिक गतिविधि होती है? | 7. क्योंकि वहाँ के अधिकांश निवासी बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं। |
8. परी-तालाब का शिवरात्रि के समय क्या महत्त्व है? | 8. 15 जुलाई को दिल्ली से |
उत्तर :
1. लेखक ने मॉरिशस की यात्रा किस तारीख़ को शुरू की? | 8. 15 जुलाई को दिल्ली से |
2. नैरोबी नेशनल पार्क क्या है? | 4. शहर से बाहर स्थित एक बड़ा जंगल जहाँ सिंह और अन्य वन्यजीव रहते हैं। |
3. मॉरिशस की कुल लंबाई और चौड़ाई कितनी है? | 1. लंबाई 29 मील और चौड़ाई 30 मील |
4. मॉरिशस की राजधानी का क्या नाम है? | 2. पोर्टलुई |
5. मॉरिशस में हिंदी भाषा का प्रचार किस कारण से है? | 7. क्योंकि वहाँ के अधिकांश निवासी बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं। |
6. मॉरिशस में सबसे प्रमुख धार्मिक पर्व कौन-सा है ? | 3. शिवरात्रि |
7. मॉरिशस के प्रमुख ग्रामों में कौन-सी धार्मिक गतिविधि होती है? | 6. शिवालय में रामचरितमानस का पाठ और उसका गायन |
8. परी-तालाब का शिवरात्रि के समय क्या महत्त्व है? | 5. हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके काँवर लेकर परी-तालाब जाते हैं और शिवजी को जल चढ़ाते हैं। |
गद्यांश आधारित प्रश्न –
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
गद्यांश 1
बड़ी दूरी तय करने के बाद या यों कहिए कि दस-बीस मील के भीतर हर सड़क छान लेने के बाद, हम उस जगह जा पहुँचे, जहाँ सिंह उस दिन आराम कर रहे थे। वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा। कोई सात-आठ सिह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थी। तुर्रा यह कि सिहों को यह जानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने को आने वाले लोग कौन हैं? मोटरों और शीशे चढ़ाकर उनके भीतर बैंठे लोगों की ओर सिहों ने कभी भी दृष्टिपात नहीं किया, मानो हम लोग तुच्छातितुच्छ हों और उनकी नज़र में आने के योग्य बिल्कुल नहीं हों। हम लोग वहाँ आधा घंटा ठहरे होंगे। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर हमारी ओर किसी भी सिंह ने नज़र नहीं उठाई। हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।
प्रश्न 1.
सिंहों ने मोटरों और उनके अंदर बैठे लोगों की ओर क्यों नहीं देखा?
(क) क्योकि वे बहुत थके हुए थे।
(ख) क्योंकि उन्हें हमारे दर्शन में कोई रुचि नहीं. थी।
(ग) क्योंकि वे भोजन की तलाश में थे।
(घ) क्योंकि वे बीमार चे।
उत्तर :
(ख) क्योंकि उन्हें हमारे दर्शन में कोई रुचि नहीं धी।
प्रश्न 2.
लेखक ने सिंहों की स्थिति का वर्णन किस प्रकार किया है?
(क) सिंह बहुत सक्रिय और चंचल थे।
(ख) सिंह आराम कर रहे थे और बिल्कुल निष्क्रिय चे।
(ग) सिंह शिकार की तलाश में थे।
(घ) सिंह जंगल में छिपे हुए थे।
उत्तर :
(ख) सिंह आराम कर रहे थे और बिल्कुल निष्क्रिय थे।
प्रश्न 3.
लेखक ने सिंहों की ओर किसी भी नज़र नहीं उठाने की स्थिति को किस रूप में व्यक्त किया?
(क) उन्हें तुच्छ समझना
(ख) उसकी लापरवाही
(ग) उनकी दयालुता
(घ) उनकी थकावट
उत्तर :
(क) उन्हे तुच्छ समझना
प्रश्न 4.
लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि उसने जो कुछ देखा वह जन्मभर नहीं भूलेगा।
उत्तर :
लेखक ने जब सात-आठ सिंह को विश्राम करते हुए देखा तो गह यह देखकर अचंभित हो गया। इस प्रकार इतने सिंहों को ऐसे विश्राभ करते उसने कभी नहीं देखा था।
प्रश्न 5.
सिंहों ने उन लोगों की ओर दृष्टिपात क्यों नहीं किया?
उत्तर :
सिंहों को यह जानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने के लिए आने वाले लोग कौन हैं, इसलिए सिंहों ने मोटर और शीशे चढ़ाकर उनके भीतर बैठे लोगों की ओर दृष्टिपात नहीं किया।
प्रश्न 6.
लेखक ने सिंहों के व्यवहार की स्थिति को कैसे वर्णात किया?
उत्तर :
लेखक ने कहा कि सिहों ने लेखक और अन्य पर्यटकों को तुच्छ समझा और उनकी ओर ध्यान नहीं दिया।
गद्यांश 2
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड रही हैं। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छुटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नही करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं, जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बान समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नही समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।
प्रश्न 1.
हिरन चौकन्ने होकर क्या भूल गए?
(क) सोना
(ख) चरना
(ग) घूमना
(घ) देखना
उत्तर :
(ख) चरना
प्रश्न 2.
हिरनों ने क्यों ठिठके हुए खड़े रहने का फैसला किया?
(क) क्योंकि वे भूखे थे।
(ख) क्योंकि वे सिंहों को देख रहे थे और समझ गए कि किसी भी दिशा में भागना सुरक्षित नहीं है।
(ग) क्योंकि वे थक गए थे।
(घ) क्योंकि वे शिकार के लिए तैयार थे।
उत्तर :
(ख)क्योंकि वे सिहों को देख रहे थे और समझ गए कि किसी भी दिशा में भागना सुरक्षित नहीं है।
प्रश्न 3.
सिंह अपना शिकार किसे बनाते हैं?
(क) झुंड के सभी हिरनों को
(ख) झुंड के सभी सिंह को
(ग) झुंड से पिछड़ने वाले हिरनों को
(घ) उन हिरनों को जो खुद को छिपाते हैं
उत्तर :
(ग) झुंड से पिछडने वाले हिरनों को
प्रश्न 4.
हिरनों के झुंड ने सिंहों की नज़र से बचने के लिए क्या किया?
उत्तर :
उन्होंने चौकन्ने होकर एक गोल (समूह) में खड़े रहने का फैसला किया।
बल्कि उन आनवरों का करते हैं, जो झुंड से पिछड जाते हैं।
प्रश्न 5.
सिंह किस शिकार करते हैं?
उत्तर :
सिंह सूर्यास्त बल्कि उन जानवरों का करते हैं, जो झुड से पिछड़ जाते हैं।
प्रश्न 6.
हिरनों ने झुंड से छूटकर भागने का कारण क्या समझा?
उत्तर :
उन्होने समझा कि किसी भी दिशा में भागना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि सिह उनकी दिशा में देख रहे थे।
गद्यांश 3
चूंकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर :प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी, कितु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है। क्रेयोल का फ्रेंच से वही संबंध है, जो संबंध भोजपुरी का हिंदी से है। और क्रेयोल के बाद मॉरिशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी को ही मानना प ड़ेगा। प्रायः सभी भारतीय भोजपुरी बोलते अथवा उसे समझ लेते हैं। यहाँ तक कि भारतीयों के पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बख़ूबी बोल लेते है, किंतु माँशिस की भोजपुरी शाहाबाद या सारन की भोजपुरी नहीं है। उसमें फ्रेंच के इतने संज्ञापद घुस गए हैं कि आपको बार-बार शब्दों के अर्थ पूछने पड़ेंगे।
प्रश्न 1.
मॉरिशस में हिंदी का प्रचार क्यों है?
(क) क्योंकि वहाँ के अधिकांश लोग उत्तर :भारत से है।
(ख) क्योंकि वहाँ की राजभाषा हिंदी है।
(ग) क्योंकि वहाँ की संस्कृति में हिंदी महत्त्वपूर्ण है।
(घ) क्योकि हिंदी स्कूलों में पढ़ाई जाती है।
उत्तर :
(क) क्योंकि वहाँ के अधिकांश लोग उत्तर :भारत से हैं।
प्रश्न 2.
मॉंरिशस की राजभाषा क्या है?
(क) हिंदी
(ख) फ्रेंच
(ग) अंग्रेज़ी
(घ) क्रेयोल
उत्तर :
(ग) अंग्रेज़ी
प्रश्न 3.
क्रेयोल और भोजपुरी के बीच क्या समानता है?
(क) क्रेयोल का संबंध भोजपुरी से है।
(ख) क्रेयोल का संबंध हिंदी से है।
(ग) क्रेयोल का संबंध फ्रेंच से है।
(घ) क्रेयोल का संबंध अंग्रेजी से है।
उत्तर :
(ग) क्रेयोल का संबंध फेंच से है।
प्रश्न 4.
मॉरिशस में दूसरी प्रमुख जनभाषा कौन-सी है?
उत्तर :
मॉरिशस में दूसरी प्रमुख जनभाषा भोजपुरी है।
प्रश्न 5.
क्रेयोल का फ्रेंच से क्या संबंध है?
उत्तर :
क्रेयोल का फ्रेंच से वही संबंध है, जो भोजपुरी का हिंदी से है।
प्रश्न 6.
मॉरिशस की भोजपुरी में किस भाषा के शब्द मिले हुए हैं?
उत्तर :
मॉरिशस की भोजंपुरी में फ्रेंच भाषा के शब्द मिले हुए हैं।
व्याकरण आधारित प्रश्न –
प्रश्न .
दिए गए शब्दों में से प्रत्यय व मूल शब्द लिखिए।
(i) पर्यटकों
(ii) दौड़ना
(iii) ठहरना
(iv) उड़ान
(v) भारतीय
(vi) संस्कृति
उत्तर :
मूल शब्द – प्रत्यय
(i) पर्यटक
(ii) दौड़ – ओं
(iii) उहर – ना
(iv) उड़ – ना
(v) भारत – आन
(vi) संस्कृत – ईय
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए।
(i) लोग
(ii) प्रचार
(iii) पैमाने
(iv) सितारा
(v) जंगल
(vi) घंटे
उत्तर :
विशेषण – शब्द
(i) भारतीय – लोग
(ii) व्यापक – प्रचार
(iii) छोटे – पैमाने
(iv) बूबसूरत – सितारा
(v) बड़ा – जंगल
(vi) पाँच – घंटे
संसार पुस्तक है Class 6 MCQs Questions with Answers
Question 1.
“संसार पुस्तक है’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) प्रेमचंद
(b) विनय महाजन
(c) पं० जवाहरलाल नेहरू
(d) कृष्णा सोबती
Answer
Answer: (c) पं० जवाहरलाल नेहरू
Question 2.
नेहरू जी ने यह पत्र किसको लिखा था?
(a) भारत के बच्चों को
(b) अपनी पुत्री इंदिरा को
(c) भारत के साहित्यकारों को
(d) धार्मिक नेताओं को
Answer
Answer: (b) अपनी पुत्री इंदिरा को
Question 3.
लेखक के पत्रों का संकलन किस नाम से है?
(a) भारत एक खोज
(b) संसार पुस्तक है
(c) संसार एक रंग-मंच
(d) पिता के पत्र पुत्री के नाम
Answer
Answer: (d) पिता के पत्र पुत्री के नाम
Question 4.
लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है?
(a) पहाड़ों को
(b) नदी और मैदानों को
(c) पक्षियों और पेड़ों को
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Question 5.
किसी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले क्या सीखना होता है?
(a) वर्ण
(b) शब्द
(c) वाक्य
(d) शब्दांश
Answer
Answer: (d) शब्दांश
(1)
जब तुम मेरे साथ रहती हो तो अकसर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो और मैं उनका जवाब देने की कोशिश करता हूँ, लेकिन अब, जब तुम मसूरी में हो और मैं इलाहाबाद में, हम दोनों उस तरह बातचीत नहीं कर सकते। इसलिए मैंने इरादा किया है कि कभी-कभी तुम्हें इस दुनिया की और उन छोटे-बड़े देशों की जो इस दुनिया में हैं, छोटी-छोटी कथाएँ लिखा करूँ।
Question 1.
इस पाठ के लेखक हैं
(a) महात्मा गांधी
(b) सुमित्रानंदन पंत
(c) नेहरू जी
(d) इंदिरा गांधी
Answer
Answer: (c) नेहरू जी
Question 2.
ऊपर लिखे गद्यांशों में ‘तुम’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(a) इंदिरा गांधी के लिए
(b) महादेवी वर्मा के लिए
(c) सुभद्रा कुमारी चौहान
(d) स्वयं लेखक ने अपने लिए
Answer
Answer: (a) इंदिरा गांधी के लिए
Question 3.
मसूरी में कौन है?
(a) लेखक
(b) इंदिरा
(c) लेखक का मित्र
(d) लेखक का भाई
Answer
Answer: (b) इंदिरा
(2)
यह तो तुम जानती ही हो कि यह धरती लाखों-करोड़ों वर्ष पुरानी है और बहुत दिनों तक इसमें कोई आदमी न था। आदमियों से पहले सिर्फ जानवर थे और जानवरों से पहले एक ऐसा समय था जब इस धरती पर कोई जानदार चीज़ न थी। आज जब यह दुनिया हर तरह के जानवरों और आदमियों से भरी हुई है, उस ज़माने का ख्याल करना भी मुश्किल है, जब यहाँ कुछ न था।
Question 1.
यह धरती कितनी पुरानी है?
(a) पच्चीस हज़ार वर्ष
(b) पचास हज़ार वर्ष
(c) एक करोड़ वर्ष
(d) लाखों करोड़ों वर्ष
Answer
Answer: (d) लाखों करोड़ों वर्ष
Question 2.
यह धरती पहले कैसी थी?
(a) बेहद सर्द
(b) बेहद गरम
(c) पानी से भरी
(d) कठोर
Answer
Answer: (b) बेहद गरम
Question 3.
पहले धरती पर कोई जानदार चीज़ क्यों नहीं थी?
(a) क्योंकि धरती उपजाऊ नहीं थी
(b) क्योंकि धरती जीवन के अनुकूल नहीं थी
(c) क्योंकि धरती बहुत गरम थी
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
(3)
लेकिन जो कहानी किसी बात को देखे बिना ही गढ़ ली जाए वह ठीक कैसे हो सकती है? लेकिन खुशी की बात है कि उस पुराने जमाने की लिखी हुई किताबें न होने पर भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे हमें उतनी ही बातें मालूम होती हैं जितनी किसी किताब से होतीं। ये पहाड़, समुद्र, सितारे, नदियाँ, जंगल, जानवरों की पुरानी हड्डियाँ और इसी तरह की और भी कितनी ही चीजें हैं, जिनसे हमें दुनिया का पुराना हाल मालूम हो सकता है। मगर हाल जानने का असली तरीका यह नहीं है कि हम केवल दूसरों की लिखी हुई किताबें पढ़ लें बल्कि खुद संसार-रूपी पुस्तक को पढ़ें। मुझे आशा है कि पत्थरों और पहाड़ों को पढ़कर तुम थोड़े ही दिनों में उनका हाल जानना सीख जाओगी। सोचो, कितनी मज़े की बात है। एक छोटा-सा रोड़ा जिसे तुम सड़क पर या पहाड़ के नीचे पड़ा हुआ देखती हो, शायद संसार की पुस्तक का छोटा-सा पृष्ठ हो, शायद उससे तुम्हें कोई नई बात मालूम हो जाए। शर्त यही है कि तुम्हें उसे पढ़ना आता हो।
Question 1.
इस पाठ के लेखक हैं
(a) साहिर लुधियानवी
(b) सुंदरा रामस्वामी
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) विष्णु प्रभाकर
Answer
Answer: (d) विष्णु प्रभाकर
Question 2.
बिना किसी को देखे गढ़ी गई कहानी कैसी होती है?
(a) सत्य
(b) काल्पनिक
(c) झूठी
(d) यथार्थ
Answer
Answer: (b) काल्पनिक
Question 3.
हमें पुरानी दुनिया का हाल किन चीज़ों से पता चलता है?
(a) पहाड़, हड्डियों समुद्र और तारों से
(b) नदियों और जंगलों से
(c) जानवरों की पुरानी हड्डियों
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (d) उपर्युक्त सभी
(4)
कोई ज़बान, उर्दू, हिंदी या अंग्रेजी सीखने के लिए तुम्हें उसके अक्षर सीखने होते हैं। इसी तरह पहले तुम्हें प्रकृति के अक्षर पढ़ने पड़ेंगे, तभी तुम उसकी कहानी उसके पत्थरों और चट्टानों की किताब से पढ़ सकोगी। शायद अब भी तुम उसे थोड़ा-थोड़ा पढ़ना जानती हो। जब तुम कोई छोटा-सा गोल चमकीला रोड़ा देखती हो, तो क्या वह तुम्हें कुछ नहीं बतलाता? यह कैसे गोल, चिकना और चमकीला हो गया और उसके खुरदरे किनारे या कोने क्या हुए?
Question 1.
किसी भी भाषा को सीखने के लिए क्या सीखना पड़ता है?
(a) वाक्य
(b) अक्षर
(c) शब्द
(d) व्याकरण
Answer
Answer: (b) अक्षर
Question 2.
प्रकृति के अक्षर हमें कहाँ से मिलते हैं?
(a) पुस्तकों से
(b) पत्थरों और चट्टानों से
(c) वृक्षों से
(d) उपर्युक्त सभी
Answer
Answer: (b) पत्थरों और चट्टानों से
Question 3.
चमकीला पत्थर पहले कैसा रहा होगा?
(a) छोटा तथा कम चमकीला
(b) बड़ा या नुकीला
(c) छोटा तथा चमकदार
(d) बराबर तथा अधिक चमकीला
Answer
Answer: (b) बड़ा या नुकीला
(5)
इसलिए मैंने इरादा किया है कि कभी-कभी तुम्हें इस दुनिया की और उन छोटे-बड़े देशों की जो इस दुनिया में हैं, छोटी-छोटी कथाएँ लिखा करूँ। तुमने हिंदुस्तान और इंग्लैड का कुछ हाल इतिहास में पढ़ा है लेकिन इंग्लैंड केवल एक छोटा-सा टापू है और हिंदुस्तान, जो एक बहुत बड़ा देश है, फिर भी दुनिया का एक छोटा-सा हिस्सा है। अगर तुम्हें इस दुनिया का कुछ हाल जानने का शौक है, तो तुम्हें सब देशों का और उन सब जातियों का जो इसमें बसी हुई हैं, ध्यान रखना पड़ेगा, केवल उस एक छोटे-से देश का नहीं जिसमें तुम पैदा हुई हो।
Question 1.
पाठ और लेखक का नाम लिखिए।
Answer
Answer:
पाठ का नाम-संसार पुस्तक है
लेखक का नाम-जवाहरलाल नेहरू
Question 2.
यह बात कौन, किसको लिख रहा है?
Answer
Answer: यह बात लेखक पं० जवाहरलाल नेहरू अपनी पुत्री इंदिरा को इलाहाबाद से लिख रहे हैं।
Question 3.
लेखक ने क्या इरादा किया है?
Answer
Answer: लेखक का इरादा है कि वे अपनी पुत्री इंदिरा को संसार के छोटे-बड़े देशों की छोटी-छोटी कथाएँ लिखा करें।
(6)
मुझे मालूम है कि इन छोटे-छोटे खतों में बहुत थोड़ी-सी बातें ही बतला सकता हूँ लेकिन मुझे आशा है कि इन थोड़ी-सी बातों को भी तुम शौक से पढ़ोगी और समझोगी कि दुनिया एक है और दूसरे लोग जो इसमें आबाद हैं, हमारे भाई-बहन हैं। जब तुम बड़ी हो जाओगी तो तुम दुनिया और उसके आदमियों का हाल मोटी-मोटी किताबों में पढोगी। उसमें तुम्हें जितना आनंद मिलेगा, उतना किसी कहानी या उपन्यास में भी न मिला होगा।
Question 1.
किसे, क्या मालूम है?
Answer
Answer: लेखक को यह मालूम है कि छोटे-छोटे पत्रों में थोड़ी-सी बातें बताई जा सकती हैं।
Question 2.
छोटे-छोटे पत्र किसके द्वारा किसे लिखा जा रहा है?
Answer
Answer: छोटे-छोटे पत्र पिता जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी पुत्री इंदिरा को लिखा जा रहा है।
Question 3.
लेखक क्या उम्मीद कर रहा है?
Answer
Answer: लेखक नेहरू जी को उम्मीद है कि उनकी पुत्री इंदिरा पत्र शौक से पढ़ेगी।
(7)
मगर हाल जानने का असली तरीका यह नहीं है कि हम केवल दूसरों की लिखी हुई किताबें पढ़ लें, बल्कि खुद संसार-रूपी पुस्तक को पढ़ें। मुझे आशा है कि पत्थरों और पहाड़ों को पढ़कर तुम थोड़े ही दिनों में उनका हाल जानना सीख जाओगी। सोचो, कितनी मज़े की बात है। एक छोटा-सा रोड़ा जिसे तुम सड़क पर या पहाड़ के नीचे पड़ा हुआ देखती हो, शायद संसार की पुस्तक का छोटा-सा पृष्ठ हो, शायद उससे तुम्हें कोई नई बात मालूम हो जाए। शर्त यही है कि तुम्हें उसे पढ़ना आता हो।
Question 1.
संसार को पुस्तक क्यों कहा गया है?
Answer
Answer: संसार को पुस्तक इसलिए कहा गया है, क्योंकि संसार की प्रत्येक छोटी-बड़ी चीज़ ज्ञान से भरी है। बस उसे पढ़ने की आवश्यकता है।
Question 2.
संसार का हाल जानने का असली तरीका कौन-सा है?
Answer
Answer: लेखक का विचार है कि दूसरों की लिखी किताबों से संसार का हाल नहीं जाना जा सकता। हाल जानने का असली तरीका है, स्वयं संसार रूपी पुस्तक को पढ़कर ही हाल जाना जा सकता है।
Question 3.
एक छोटा-सा रोड़ा हमें क्या बता सकता है?
Answer
Answer: एक छोटे-से रोड़े से दुनिया को नई-नई बातों की जानकारी मिलती है, लेकिन उसे पढ़ना आता हो यानी उसकी स्थिति को जानने का प्रयत्न करें तो नई जानकारियाँ हासिल कर सकते हैं।
(8)
जब तुम कोई छोटा-सा गोल चमकीला रोड़ा देखती हो, तो क्या वह तुम्हें कुछ नहीं बतलाया? यह कैसे गोल, चिकना और चमकीला हो गया और उसके खुरदरे किनारे या कोने क्या हुए? अगर तुम किसी बड़ी चट्टान को तोड़कर टुकड़े-टुकड़े कर डालो तो हर एक टुकड़ा खुरदरा और नोकीला होगा। यह गोल चिकने रोड़े की तरह बिलकुल नहीं होता। फिर यह रोड़ा कैसे इतना चमकीला, चिकना और गोल हो गया? अगर तुम्हारी आँखें देखें और कान सुनें तो तुम उसी के मुँह से उसकी कहानी सुन सकती हो। वह तुमसे कहेगा कि एक समय, जिसे शायद बहुत दिन गुज़रे हों, वह भी एक चट्टान का टुकड़ा था।
Question 1.
किसी छोटे-से चमकीले रोड़े से क्या पता चलता है?
Answer
Answer: किसी छोटे से चमकीले रोड़े से पता चलता है कि वह भी कभी चट्टान का टुकड़ा था। धीरे-धीरे उसके रूप में परिवर्तन हुआ और वह गोल, चमकीला एवं चिकना हो गया।
Question 2.
छोटे-से गोल, चमकीले रोड़े की कहानी जानने के लिए क्या आवश्यक है?
Answer
Answer: छोटे-से गोल, चमकीले रोड़े की कहानी जानने के लिए आवश्यक है कि हमारी आँखें उसे अच्छी तरह से देखने में समर्थ हो, कान उसकी कहानी सुन सके। संभव हो तो पत्थर (रोड़े) के मुँह से उसकी कहानी सुनी जा सकती है।
Question 3.
चट्टान के टुकड़े कैसे होते हैं?
Answer
Answer: चट्टान के टुकड़े खुरदरे और नुकीले होते हैं।
We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.